Desh ki aavaj

Desh ki aavaj

Share

जनता की आवाज देश की आवाज

13/01/2026

मर्सिडीज जी-क्लास गाड़ी, जिसकी शुरुआती कीमत (इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक) 2.30 करोड़ रुपये है। उसके पीछे ‘RAJA BETA G’ की नंबर प्लेट लगवाकर सड़क पर घूम रहे बंदे को एक रेडिट यूजर ने कैमरे में कैप्चर किया है। इस फोटो के वायरल होने पर अब यूजर्स मामले में एक्शन की बात कर रहे हैं।

08/01/2026

#इतिहास गवाह है कि #भारतीय चोर हमेशा से 'देसी जुगाड़' के कायल रहे हैं। लेकिन अंबाला के रेल ट्रैक पर हाथ साफ करने वाले उन चार सूरमाओं को क्या पता था कि जिस लोहे (ERC) को वे कबाड़ समझ रहे हैं, उसके भीतर साक्षात 'ब्रह्मांड की आंख' यानी GPS बैठा उनका लाइव टेलीकास्ट देख रहा है। यह कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है, बस फर्क इतना है कि यहाँ विलेन अंत में 'सिंघम' के हाथों नहीं, बल्कि एक छोटी सी बैटरी चालित चिप के हाथों पिट गए।

दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड में, जब दुनिया रजाई में दुबकी थी, हमारे ये 'धातु प्रेमी' मित्र ट्रैक पर बैठकर 'इलास्टिक रेल क्लिप्स' (ERCs) खोल रहे थे। उन्हें लगा होगा कि अंधेरे में भगवान देख रहा होगा या नहीं, पर DFCCIL के अधिकारी तो बिल्कुल नहीं देख रहे। पहली बार में उन्होंने 309 क्लिप्स उड़ाईं। उन्हें लगा कि उन्होंने जैकपॉट मार लिया है।
लेकिन यहीं उनसे चूक हो गई। वे भूल गए कि यह 2025 का भारत है। यहाँ अब केवल ट्रैक नहीं दौड़ते, ट्रैक की सुरक्षा की नीतियां भी 5G की स्पीड से दौड़ती हैं।

आशीष मिश्रा और उनकी टीम ने जो किया, वह किसी जासूसी उपन्यास के पन्ने जैसा था। उन्होंने चोरों के लिए एक 'डिजिटल जाल' बिछाया। उन्होंने सोचा—“चोर है, लालच तो आएगा ही।” टीम ने बाकायदा दो बोरियों में ERCs भरे और उनके बीच में एक नन्हा सा GPS ट्रैकर ऐसे छिपाया जैसे समोसे में आलू।
चोर आए, उन्होंने देखा कि 'अरे वाह! पिछली बार वाला माल तो यहीं पड़ा है, लगता है रेलवे वाले भूल गए!' वे खुशी-खुशी उन बोरियों को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद ले गए। उन्हें लग रहा था कि वे माल ले जा रहे हैं, जबकि असल में वे अपनी 'गिरफ्तारी का वारंट' खुद कंधे पर लादकर ले जा रहे थे।

जैसे ही ट्रैक्टर चला, DFCCIL के कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर एक लाल बिंदु नाचने लगा।

चोर: "आज तो भाई की पार्टी है, इतना लोहा मिला है कि अगली तीन पुश्तें बैठ कर खाएंगी!"

चोरों को लग रहा था कि वे पुलिस की नजरों से बचकर गलियों में गायब हो रहे हैं, पर डिजिटल मैप पर वे किसी वीडियो गेम के किरदार की तरह साफ-साफ दिख रहे थे। इधर ट्रैक्टर का इंजन 'धुक-धुक' कर रहा था, उधर सुरक्षा टीम के फोन पर 'बीप-बीप' हो रही थी।

जब सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस ने उस ट्रैक्टर को घेरा, तो चोरों का चेहरा वैसा ही रहा होगा जैसा बिना हेलमेट के ट्रैफिक पुलिस को देखकर होता है। उन्होंने सोचा होगा कि शायद किसी ने 'मुखबिरी' की है, उन्हें क्या पता कि मुखबिर तो उनकी अपनी ट्रैक्टर की ट्रॉली में, बोरी के अंदर छिपकर बैठा 'सिग्नल' भेज रहा था।
पकड़े जाने के बाद पता चला कि गिरोह सिर्फ 'लोहा' नहीं चुरा रहा था, बल्कि रेलवे की सुरक्षा के साथ 'खिलवाड़' कर रहा था। लेकिन तकनीक ने इस खेल का 'गेम ओवर' कर दिया।

तो इस असली कहानी से हमें सीख मिलती है कि जमाना बदल गया है। अब अगर आप सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ करने की सोच रहे हैं, तो जरा संभलकर! हो सकता है कि आप जिस बोरी को चोरी कर रहे हों, वही बोरी पुलिस को आपके घर का रास्ता दिखा दे।
अगली बार जब कोई चोर पटरी के पास जाए, तो उसे आसमान की ओर जरूर देख लेना चाहिए—हो सकता है ऊपर 'सैटेलाइट' उसकी फोटो खींचकर सीधे कंट्रोल रूम भेज रहा हो!

अमरीश मनीष शुक्ल-प्रयागराज

06/01/2026

भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को लौटाने से आखिरी समय में पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरबजीत कौर को कल शाम को ही वाघा बॉर्डर से भारत डिपोर्ट किया जाना था, अधिकारी सारी तैयारियां कर चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर इस प्रक्रिया को रोक दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने सरबजीत को भेजने की प्रक्रिया को अचानक क्यों रोका, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी सरबजीत कौर को लेकर जमकर मीडिया कवरेज हो रहा है और अब ये दो देशों का मुद्दा बनने लगा है।

सरबजीत कौर, 48 साल की भारतीय नागरिक हैं। वो 4 नवंबर 2025 को भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ बाबा गुरु नानक की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गई थीं।लेकिन वो अचानक गायब हो गईं। पहले उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी और पूरा जत्था उनके बिना ही पाकिस्तान से लौटा। लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने इस्लाम अपनाकर अपने प्रेमी नासिर हुसैन से 5 नवंबर 2025 को शादी कर ली थी।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Agra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Agra
283126