Bhavy Chaudhary Dhanasura
3rd year Physiotherapy student
06/04/2022
गुजरते वक्त के साथ, ये अहसास होता है,
समझे जो दर्दे दिल, वो ही खास होता है।
खुशियों में तो मिल जाते है, यार बहुत से,
गम में तो दिलबर ही, अपने पास होता है।
उसके साथ कट जाते है, गम भी मस्ती में,
उसके बगैर तो, जश्न भी उदास होता है।
कुछ भी कहे कोई, कभी यकीं नहीं होता,
खुद से ज्यादा जिस पे, विश्वास होता है।
जो इन्सान रहता है, सबसे करीब दिल के,
हर मर्ज का इलाज, उसके पास होता है।
हर दर्द मिट जाता है, कर के उससे बात,
मीठी जुबां में दवा का, अहसास होता है।
हर वक्त होती है वो, साये की तरह साथ,
जिस तरह से बदन पर, लिबास होता है।
09/02/2022
🖤बेचैनियाँ बढ़ी तो लगा कि जिन्दगी कुछ खफ़ा हैं,
फिर सोचा, चलिए छोड़िये कौन सी पहली दफा हैं....!!🖤
Click here to claim your Sponsored Listing.