Awadh Redio
**Awadh Redio**
Welcome to Awadh Redio, your go-to source for insightful news and engaging blogs! W
JNU Protest के दौरान लगाए गए विवादित नारों ने देशभर में बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया से लेकर सियासत तक, हर जगह सवाल—
👉 क्या अभिव्यक्ति की आज़ादी की भी एक सीमा होती है?
🎙️ Awadh Radio पर देखिए पूरी रिपोर्ट, बिना तोड़-मरोड़।
UGC Act 2026 पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
Awadh Radio पर जानिए इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी और आगे क्या होगा।
👉 “जब आवाज़ उठती है, तब कानून झुकता है।”
UGC Act 2026 पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
Awadh Radio पर जानिए इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी और आगे क्या होगा।
👉 “जब आवाज़ उठती है, तब कानून झुकता है।”
UGC New Law 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है।
इस नए कानून से विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्रों की पढ़ाई, डिग्री और नियमों में क्या बदलाव होंगे?
पूरी जानकारी आसान भाषा में देखें सिर्फ Awadh Radio पर। #
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हिंदी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हिंदी थोपने की कोई जरूरत नहीं है और राज्य की पहचान तमिल भाषा और संस्कृति से जुड़ी है।
इस बयान के बाद देशभर में भाषा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और जनता की राय — सब कुछ जानिए इस वीडियो में।
👉 खबर से जुड़े रहें,
👉 Awadh Radio को सब्सक्राइब करें।
23/12/2025
*माघ मेले को लेकर परिवहन निगम की तैयारी पूरी*
माघ मेले में 3800 बसों का किया जाएगा संचालन
मुख्य स्नान पर्वों पर 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
विभिन्न क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का किया गया आवंटन
लखनऊ क्षेत्र से 500 बसों का संचालन किया जाएगा
गोरखपुर से 500 बसें, आजमगढ़ से 430 बसें चलेंगी
वाराणसी क्षेत्र से 430 बसें, अयोध्या क्षेत्र से 270 बसें।
22/12/2025
*जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष के अडिग प्रहरी रहे डॉ. रामविलास दास वेदांती*
*कारसेवकपुरम में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि*
अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के साक्षात सिपाही और विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख संतों में शामिल डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन से अयोध्या की धरती एक समर्पित योद्धा से वंचित हो गई। उनके निधन पर कारसेवकपुरम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संतों, कार्यकर्ताओं और रामभक्तों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम प्रणाम किया।
*श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चंपतराय भावुक हो उठे।* उन्होंने कहा—
“जब से श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति का आंदोलन प्रारंभ हुआ, तब से लेकर अपने अंतिम समय तक डॉ. रामविलास दास वेदांती किसी भी दायित्व से पीछे नहीं हटे। *आंदोलन उनका संकल्प था और रामलला उनकी साधना।”*
उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि न्यास की बैठकों में डॉ. वेदांती की उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती थी। उनकी स्पष्ट दृष्टि, निर्भीक विचार और अडिग आस्था ने आंदोलन को दिशा देने का कार्य किया। जन्मभूमि आंदोलन से उनका रिश्ता केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि आत्मिक और जीवनपर्यंत का था।
*संघर्ष से साधना तक—एक जीवन, एक संकल्प*
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. वेदांती केवल संत नहीं थे, बल्कि वह उस संघर्ष की जीवंत स्मृति थे, जिसने अंततः प्रभु श्रीरामलला को भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होते देखा। कठिन समय में भी उन्होंने कभी विचलन नहीं दिखाया और हर परिस्थिति में आंदोलन के साथ खड़े रहे।
*संघ परिवार और रामभक्तों ने दी श्रद्धांजलि*
सभा में जिला संघचालक डॉ. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय,
प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप,
उमेश पोरवाल, अभय सिंह, अंकित, जेपी सिंह,
केदार सिंह, आभा सिंह, शरद सिंह, वीरेंद्र,
मुकेश जी, जीतेंद्र, ध्रुवेश मिश्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं और रामभक्तों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा का वातावरण मंत्रोच्चार, मौन और स्मृतियों से भरा रहा। उपस्थित जनों की आंखों में शोक था, लेकिन हृदय में उस संत के प्रति गर्व, जिसने जीवन भर प्रभु श्रीराम और जन्मभूमि के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन मयंक चौहान ने किया।
*अमर रहेंगे डॉ. वेदांती*
सभा के अंत में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि
डॉ. रामविलास दास वेदांती का शरीर भले ही नश्वर था,
लेकिन जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष में उनका योगदान इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा।
अयोध्या की मिट्टी, रामभक्तों का मन और रामलला का धाम
सदैव उनके त्याग और तपस्या का स्मरण करता रहेगा।
19/12/2025
दरोगा इंद्रेश यादव की हार्ट अटैक से मौत
कैंपस में टहलते-टहलते अचानक पड़ा पड़ा अटैक
जिला अस्पताल लाते समय दरोगा ने तोड़ा दम
तरबगंज थाने में दरोगा इंद्रेश यादव की थी पोस्टिंग
मूल रूप से बताये जा रहे गोरखपुर के रहने वाले
अचानक से दरोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक
हाल में मनकापुर से तरबगंज हुई थी पोस्टिंग
19/12/2025
गोंडा में बेज्जती और ब्लैकमेलिंग ने छीनी एक होनहार की ज़िंदगी
कोतवाली नगर के गायत्रीपुरम की दर्दनाक कहानी
गोंडा जनपद के कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला गायत्रीपुरम से सामने आई यह घटना समाज और सिस्टम दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बताया जा रहा है कि अभिषेक, जो एक होनहार और भविष्य के सपने संजोए हुए युवक थे, लंबे समय से बेज्जती और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, लगातार मानसिक प्रताड़ना, सामाजिक अपमान और दबाव के चलते अभिषेक पूरी तरह टूट चुके थे। आरोप है कि उन्हें बार-बार बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ता चला गया। अंततः यही प्रताड़ना उनके लिए असहनीय साबित हुई और एक होनहार ज़िंदगी असमय खत्म हो गई।
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि
👉 ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध
👉 मानसिक उत्पीड़न
👉 और प्रशासनिक संवेदनहीनता
का आईना है।
अब सवाल यह है कि
क्या दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी?
क्या अभिषेक को न्याय मिलेगा?
या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
परिवार और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
✊ अभिषेक को न्याय मिलना ही चाहिए।
---
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ayodhya
02/02/2026