Suraj Arya BSP

Suraj Arya BSP

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suraj Arya BSP, Health/Beauty, gwalior, Gwalior.

23/03/2026

"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है"

भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीद दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आपके सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा। आपके सपनों का भारत निर्मित करने के लिए देशवासी अंतिम सांस तक संकल्पित योगदान देंगे।

Photos from Suraj Arya BSP's post 24/02/2026

दुःखद खबर 😭😭

कल एक दर्दनाक ग्वालियर - डबरा सड़क हादसे में मेरे पिता जी मुलायम सिंह जाटव जी गोहिंदा का असामयिक निधन हो गया।

यह क्षति मेरे परिवार के लिए अपूरणीय है। इस दुर्घटना में मेरी मौसी जी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। और ग्वालियर अस्पताल में उपचाररत हैं।

आप सभी से विनम्र निवेदन है कि दिवंगत आत्मा की शांति और मोसी जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।
🙏😭

07/02/2026

भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की धर्मपत्नी , माता रमाबाई अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका संघर्ष और त्याग आज भी महिलाओं को हिम्मत और आत्मसम्मान सिखाता है।
उन्होंने ज़िंदगी भर सम्मान, बराबरी और सही बात के लिए संघर्ष किया।
#रमाबाई_अम्बेडकर

01/02/2026

" ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न "।।

समरस समाज व गरीब, वंचितों को सम्मान दिलाने के लिए आजीवन समर्पित रहे महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि व संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर उन्हें सत सत नमन्...🙏

28/01/2026

स्कूल में टीचर जाति के आधार पर बच्चों के साथ भेदभाव करते हैं। इसलिए यूजीसी बिल चाहिए ताकि इनकी मनुवादी सोच अब ना चले

26/01/2026

गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह दिन हमें संविधान, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

25/01/2026

UGC के नए नियम = सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक जीत ✊
UGC के नए नियम केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं हैं, बल्कि यह
ST, SC और OBC समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर की मजबूत गारंटी हैं।
ये नियम उस व्यवस्था को चुनौती देते हैं जो वर्षों से
शिक्षा संस्थानों में
❌ भेदभाव
❌ वंचना
❌ मनमानी नियुक्तियों
को बढ़ावा देती रही है।
अब शिक्षा में संविधान की भावना को प्राथमिकता मिलेगी —
📜 समानता
📜 न्याय
📜 प्रतिनिधित्व
यह बदलाव उन लाखों छात्रों के सपनों को ताक़त देगा,
जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद अवसर से वंचित रखे गए।
👉 यह 10% सामंतवाद और मनुवादी सोच के ख़िलाफ़
👉 90% संविधान समर्थक भारत की जीत है
शिक्षा में न्याय = देश का उज्ज्वल भविष्य
और यही असली राष्ट्र निर्माण है।
✊ जय संविधान
✊ जय सामाजिक न्याय
— Ranjeet Singh
Hashtags 👇
ियम
#सामाजिकन्याय

#बहुजनहित
#संविधानकीजीत
#समानअवसर
#शिक्षामेंन्याय
#आरक्षणसंरक्षण
#आनेवालीपीढ़ी

23/01/2026

भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

आइए, उनके अद्वितीय साहस, दृढ़संकल्प और प्रेरणादायक विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

एवं पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

16/01/2026

कल यूपी का ऐसा कोई भी जिला,कस्बा
,देहात या कस्बा नहीं था,जहाँ आदरणीया बहन कु0 मायावती जी का जन्मदिन न मनाया गया हो।

मैं क़ई वर्षों से लगातार कह रहा हूँ कि उत्तर प्रदेश की जमीन बहुजन समाज पार्टी के लिए सबसे अधिक उपजाऊ है।

अब बहुजन समाज पार्टी अपने पुराने रूप में आ चुकी है। आदरणीया बहन जी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश ने बड़े-बड़े कार्यक्रम किए गए और बहुजन समाज पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया गया।

मैं अब विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि आगामी यूपी विधान सभा चुनाव में बीएसपी राज्य की सत्ता में आ रही है।

भाजपा और सपा में दूसरे-तीसरे स्थान की लड़ाई होगी,क्योंकि पहले स्थान पर तो बहुजन समाज पार्टी ही आएगी।

यूपी की जनता ने बीएसपी को सत्ता में लाने के लिए अपना मन बना लिया है।

सर्वसमाज के लोग यूपी को अपराध मुक्त,दंगा मुक्त,रोजगार व समग्र विकास से परिपूर्ण चाहते हैं,इसलिए बीएसपी को पुनः सत्ता में आना ही होगा।
Mayawati BSP Akash Anand BSP INDIA

16/01/2026

"जिसने दलित-बहुजन की आवाज को सत्ता तक पहुंचा..
वह नाम है - मायावती जी ।
संघर्ष से बनी हुई नेता, इतिहास में दर्ज हुआ साहस ✊ 💙"
Mayawati Mayawati BSP Akash Anand BSP INDIA BSP INDIA

15/01/2026

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री,भारत में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बीएसपी अध्यक्षा 'आयरन लेडी' बहन जी के 70वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

कुदरत बहन जी को दुरुस्त एवं स्वस्थ रखे। आदरणीया बहन जी को मेरी उम्र भी लग जाए।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Gwalior
Gwalior
7440300482