Parashar Jyotish Centre
मां भगवती सबका कल्याण करें।
26/08/2026
*🌱 #बुधवार, #त्रयोदशी २६ #अगस्त २०२६🌱*
_*🌷 #पं०सुनील #पाराशर( #शास्त्री जी)🌷*_ *26-08-26, दैनिक #पञ्चाङ्ग व #राशिफल एवं व्रत कथाओं के लिए फेसबुक पेज को लाइक कमेंट शेयर एवं फॉलो अवश्य करें क्योंकि आप सभी के इस् सहयोग से सभी भक्तों को यह पञ्चाङ्ग प्रतिदिन संध्या बंद्न पूजन आदि में सहायता अवश्य प्रदान करेगा जिससे हमारी सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा ।।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*सभी भक्तगण चैनल को ज्वाइन करें*
#𝕙𝕚𝕘𝕙𝕝𝕚𝕘𝕙𝕥𝕤
*सूर्योदय: - 05:50*
*सूर्यास्त: - 18:37*
*चन्द्रोदय: - 17:36*
*चन्द्रास्त: - 29:49+*
*अयन ~ दक्षिणायन*
*ऋतु: 🌧️ शरद*
*शक सम्वत: - १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: - २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) - ५१२८*
*मास - श्रावण*
*पक्ष - शुक्ल*
*तिथि - #त्रयोदशी (०७:५९ से चतुर्दशी)*
*नक्षत्र - #श्रवण (२४:४८+ से धनिष्ठा)*
*योग - सौभाग्य (०७:५९ से शोभन)*
*प्रथम करण - तैतिल ०७:५९ तक)*
*द्वितीय करण - गर (२०:३७ तक)*
🚩🚩🚩🚩🕉️🚩🚩🚩🚩
*🌱🌱॥गोचर ग्रहा:॥🌱🌱*
*सूर्य - सिंह*
*चंद्र - मकर*
*मंगल - मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध - सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु - कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र - कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि - मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*राहु - कुम्भ*
*केतु - सिंह*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
===============
*अभिजित मुहूर्त*
*अमृत काल - १३:३३ से १५:१७*
*रवि योग - ०६:०७ से २४:४८+*
*विजय मुहूर्त - १४:३६ से १५:२७*
*गोधूलि मुहूर्त - १८:५० से १९:१३*
*सायाह्न सन्ध्या - १८:५० से १९:५८*
*निशिता मुहूर्त - २४:०६+ से २४:५१+*
*ब्रह्म मुहूर्त - २८:३७+ से २९:२२+*
*राहुकाल - १२:२९ से १४:०४*
*गुलिक काल - १०:५३ से १२:२९*
*यमगण्ड - ०७:४२ से ०९:१८*
*दुर्मुहूर्त - १२:०३ से १२:५४*
*वर्ज्य - २९:०२+ से ३०:४४+*
*आडल योग - ०६:०७ से २४:४८+*
*होमाहुति - चन्द्र*
*दिशा शूल - उत्तर*
*राहु काल वास - दक्षिण-पश्चिम*
*अग्निवास - पाताल (०७:५९ से पृथ्वी)*
*चन्द्रवास - दक्षिण*
*शिववास - नन्दी पर (१७:०० से भोजन में)*
*चौघड़िया विचार*
===============
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - लाभ २ - अमृत*
*३ - काल ४ - शुभ*
*५ - रोग ६ - उद्वेग*
*७ - चर ८ - लाभ*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - उद्वेग २ - शुभ*
*३ - अमृत ४ - चर*
*५ - रोग ६ - काल*
*७ - लाभ ८ - उद्वेग*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
===============
*(पूर्व) धनिया या तिल का सेवन करके यात्रा करें*
*विशेष तिथि*
==============
*श्रावण शुक्ल त्रयोदशी, द्वितीय चातुर्मास का २वां दिवस, ऋगवेद उपाकर्म, ओणम आदि*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
===============
*आज २४:४८+ तक जन्मे शिशुओं के नाम श्रवण नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*उदय लग्न मुहूर्त*
==============
*सिंह - ०५:३२ से ०७:४४*
*कन्या - ०७:४४ से ०९:५४*
*तुला - ०९:५४ से १२:०९*
*वृश्चिक - १२:०९ से १४:२५*
*धनु - १४:२५ से १६:३०*
*मकर - १६:३० से १८:१७*
*कुम्भ - १८:१७ से १९:४९*
*मीन - १९:४९ से २१:२०*
*मेष - २१:२० से २३:००*
*वृषभ - २३:०० से २४:५८+*
*मिथुन - २४:५८+ से २७:१२+*
*कर्क - २७:१२+ से २९:२८+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
===============
*रोग पञ्चक - ०६:०७ से ०७:४४*
*शुभ मुहूर्त - ०७:४४ से ०७:५९*
*मृत्यु पञ्चक - ०७:५९ से ०९:५४*
*अग्नि पञ्चक - ०९:५४ से १२:०९*
*शुभ मुहूर्त - १२:०९ से १४:२५*
*रज पञ्चक - १४:२५ से १६:३०*
*शुभ मुहूर्त - १६:३० से १८:१७*
*चोर पञ्चक - १८:१७ से १९:४९*
*शुभ मुहूर्त - १९:४९ से २१:२०*
*शुभ मुहूर्त - २१:२० से २३:००*
*चोर पञ्चक - २३:०० से २४:४८+*
*शुभ मुहूर्त - २४:४८+ से २४:५८+*
*रोग पञ्चक - २४:५८+ से २७:१२+*
*शुभ मुहूर्त - २७:१२+ से २९:२८+*
*मृत्यु पञ्चक - २९:२८+ से ३०:०७+*
*आज का राशिफल*
===============
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने पर भी खर्च करने का मन करेगा। हालांकि, खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कई अटके काम पूरे करा सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी सी परेशानी भी आगे बढ़ सकती है।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज धैर्य और शांत व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। हर मामले में अपनी राय देना जरूरी नहीं है, क्योंकि ज्यादा बोलने से बेवजह की उलझन पैदा हो सकती है। अगर कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। परिवार में तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी सी बात को बढ़ने दिया तो विवाद बड़ा रूप ले सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज जल्दबाजी में उठाया गया कोई कदम आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान भी मजबूत होगी। हालांकि, पुराने लेन-देन या पैसों से जुड़े मामले फिर से सामने आ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें और आर्थिक मामलों में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देता नजर आएगा। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। जीवनसाथी को करियर या नौकरी में तरक्की की अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल होगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि, ज्यादा मौज-मस्ती के चक्कर में जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज पैसों को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, इसलिए गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में शादी-ब्याह से जुड़ी खुशखबरी आने से माहौल खुशनुमा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें। गलत या शॉर्टकट रास्ते से फायदा लेने की कोशिश न करें, क्योंकि इसका नुकसान बाद में भारी पड़ सकता है।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है और कुछ कामों में छोटी-मोटी रुकावटें भी आएंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर बहस भी हो सकती है। बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज सकारात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा और आपकी पहचान का दायरा भी बढ़ सकता है, लेकिन हर व्यक्ति को अपना शुभचिंतक समझने की भूल न करें। उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में उसे चुकाने का दबाव परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। पिता जी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं को समझकर उन्हें मनाने की कोशिश करें।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं और आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी कानूनी मामले को सुलझाने के लिए सही व्यक्ति की सलाह मिल सकती है, जिससे आगे का रास्ता साफ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनेगी। यात्रा, टूर या ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी और जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। घर के जरूरी कामों में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी अनदेखी बाद में परेशानी बढ़ा सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, फिर भी परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। संतान पढ़ाई में लापरवाही कर सकती है, इसलिए उन्हें प्यार से समझाना जरूरी होगा। किसी दोस्त की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में नजदीकी और घर में खुशी का माहौल बनेगा।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आपकी पहचान, प्रभाव और लोगों के बीच पकड़ मजबूत होगी। जीवनसाथी नई नौकरी या करियर के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। परिवार से जुड़े मामलों में बातचीत करते समय संयम रखें, क्योंकि गलत शब्द तनाव बढ़ा सकते हैं। निवेश का फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज कुछ रुकावटों के कारण काम की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और दिखावे के लिए पैसा खर्च करने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें, क्योंकि पुरानी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है। ऑफिस की जिम्मेदारियों को दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद संभालना बेहतर होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले में कागजात और शर्तों की अच्छी तरह जांच किए बिना आगे न बढ़ें।*
Tips Hindi With Dr•Parashar Sunil Parashar Parashar
25/08/2026
* #मंगलवार, #द्वादशी २५ #अगस्त २०२६*
_*🌷 #पं०सुनील #पाराशर( #शास्त्री जी)🌷*_ *25-08-26, दैनिक #पञ्चाङ्ग व #राशिफल एवं व्रत कथाओं के लिए फेसबुक पेज को लाइक कमेंट शेयर एवं फॉलो अवश्य करें क्योंकि आप सभी के इस् सहयोग से सभी भक्तों को यह पञ्चाङ्ग प्रतिदिन संध्या बंद्न पूजन आदि में सहायता अवश्य प्रदान करेगा जिससे हमारी सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा ।।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*सभी भक्तगण चैनल को ज्वाइन करें*
#𝕙𝕚𝕘𝕙𝕝𝕚𝕘𝕙𝕥𝕤
*सूर्योदय: ~ 05:49*
*सूर्यास्त: ~ 18:38*
*चन्द्रोदय: ~ 16:58*
*चन्द्रास्त: ~ 27:53+*
*अयन ~ दक्षिणायणे (उत्तर गोले)*
*ऋतु: 🗻 शरद*
*शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८*
*मास ~ श्रावण*
*पक्ष ~ शुक्ल*
*तिथि ~ #द्वादशी (०६:२० से त्रयोदशी)*
*नक्षत्र ~ #उत्तराषाढ (२२:५१ से श्रवण)*
*योग ~ आयुष्मान् (०७:४१ से सौभाग्य)*
*प्रथम करण ~ बालव (०६:२० तक)*
*द्वितीय करण ~ कौलव (१९:१३ तक)*
🌱💐🌱💐🌱🕉️🌱💐🌱💐🌱
*🌷🌷॥गोचर ग्रहा:॥🌷🌷*
*सूर्य ~ सिंह*
*चंद्र ~ मकर*
*मंगल ~ मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*बुध ~ सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र ~ कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि ~ मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)*
*राहु ~ कुम्भ*
*केतु ~ सिंह*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
===================
*अभिजित मुहूर्त ~ ११:५३ से १२:४५*
*अमृत काल ~ १५:४९ से १७:३४*
*त्रिपुष्कर योग ~ ०५:५० से ०६:२०*
*रवि योग ~ २२:५१ से २९:५०+*
*विजय मुहूर्त ~ १४:२८ से १५:२०*
*गोधूलि मुहूर्त ~ १८:४८ से १९:१०*
*सायाह्न सन्ध्या ~ १८:४८ से १९:५४*
*निशिता मुहूर्त ~ २३:५७ से २४:४१+*
*राहुकाल ~ १५:३३ से १७:११*
*राहुवास ~ पश्चिम*
*यमगण्ड ~ ०९:०४ से १०:४१*
*दुर्मुहूर्त ~ ०८:२५ से ०९:१७*
*होमाहुति ~ शनि (२२:५१ से चन्द्र)*
*दिशा शूल ~ उत्तर*
*अग्निवास ~ पृथ्वी (०६:२० तक)*
*चन्द्र वास ~ दक्षिण*
*शिववास ~ कैलाश पर (०६:२० से नन्दी पर)*
*चौघड़िया विचार*
===============
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - रोग २ - उद्वेग*
*३ - चर ४ - लाभ*
*५ - अमृत ६ - काल*
*७ - शुभ ८ - रोग*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - काल २ - लाभ*
*३ - उद्वेग ४ - शुभ*
*५ - अमृत ६ - चर*
*७ - रोग ८ - काल*
*नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
=================
*दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)*
*विशेष तिथि*
==================
*भोम प्रदोष व्रत, मंगला गौरी व्रत, सिंह-मेष ल० (प्रातः ०६:०७ से रात्रि १०:५१) तक आदि।*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
==================
*आज २२:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
===============
*सिंह - ०५:१७ से ०७:३६*
*कन्या - ०७:३६ से ०९:५४*
*तुला - ०९:५४ से १२:१५*
*वृश्चिक - १२:१५ से १४:३४*
*धनु - १४:३४ से १६:३८*
*मकर - १६:३८ से १८:१९*
*कुम्भ - १८:१९ से १९:४५*
*मीन - १९:४५ से २१:०८*
*मेष - २१:०८ से २२:४२*
*वृषभ - २२:४२ से २४:३७+*
*मिथुन - २४:३७+ से २६:५२+*
*कर्क - २६:५२+ से २९:१३+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
=================
*शुभ मुहूर्त - ०५:५० से ०६:२०*
*चोर पञ्चक - ०६:२० से ०७:३६*
*शुभ मुहूर्त - ०७:३६ से ०९:५४*
*रोग पञ्चक - ०९:५४ से १२:१५*
*शुभ मुहूर्त - १२:१५ से १४:३४*
*मृत्यु पञ्चक - १४:३४ से १६:३८*
*अग्नि पञ्चक - १६:३८ से १८:१९*
*शुभ मुहूर्त - १८:१९ से १९:४५*
*रज पञ्चक - १९:४५ से २१:०८*
*अग्नि पञ्चक - २१:०८ से २२:४२*
*शुभ मुहूर्त - २२:४२ से २२:५१*
*रज पञ्चक - २२:५१ से २४:३७+*
*शुभ मुहूर्त - २४:३७+ से २६:५२+*
*चोर पञ्चक - २६:५२+ से २९:१३+*
*शुभ मुहूर्त - २९:१३+ से २९:५०+*
*आज का राशिफल*
==================
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन भी कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा फिर भी अतिआवश्यक कार्यो को आज ही पूर्ण करने का प्रयास करें बाद में स्थिति प्रतिकूल बनने वाली है। दिन का आरंभ किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक शांत रहेंगी घरेलू वातावरण को क्लेश मुक्त रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी। आज आपको पैतृक व्यवसाय से अधिक लाभ होगा लेकिन आर्थिक लाभ में विलंब होने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी संध्या का समय अधिक व्यस्त रहेगा रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय देना पड़ेगा। घर के बड़े लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे रात्रि के समय अचानक अशुभ समाचार मिलने से बेचैनी रहेगी।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन भी आपकी कीर्ति में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में पुराने कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे शीघ्र ही अन्य अनुबंध मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक व्यवहारों से भी आज जम कर लाभ उठाएंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सुस्ती रहेगी परन्तु संध्या से व्यस्तता बढ़ जाएगी। आज किसी अपरिचित को उधार ना दें निश्चित ही डूबेगा। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य ले देकरआज पूर्ण करने का प्रयास करें लाभदायक रहेगा इसके बाद परिस्तितियो में बदलाव आने से कार्य सफलता में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आनंद मंगल रहेगा आज मांगलिक कार्यकर्मो में भी व्यस्त रहेंगे इनपर खर्च भी करना पड़ेगा।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन अधिक थकान वाला रहेगा आप आज आवश्यक कार्यो को प्रातः काल मे ही पूर्ण करने का प्रयास करेंगे लेकिन कुछ कार्य फिर भी अधूरे रह सकते है। दैनिक कार्य आज अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी लोग थकान एवं उन्माद के कारण बेमन से कार्य करेंगे परन्तु आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। पुराने आश्वासन आज फलीभूत होने से धन आगमन सुनिश्चित होगा। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों का बर्ताव कुछ समय के लिए क्रोध दिलाएगा। मांगलिक कार्यो पर खर्च अधिक होगा धर्म कर्म के लिए भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। विपरीत लिंगीय के कारण दुख होगा।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आशा से कुछ कम लाभ देगा फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा इसका लाभ भी जल्द ही मिल जाएगा। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आज आपसे या किसी निकटस्थ से कुछ नुकसान भी हो सकता है जिसका सीधा असर धन और व्यवसाय पर भी पड़ेगा। सामाजिक व्यवहार पहले से अधिक बनेंगे परन्तु इनमें से अधिकांश लाभ की जगह खर्च ही करवाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी बीच मे किसी गलतफहमी के कारण मामूली नारजगी रह सकती है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी सुख से बिताएंगे।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज आपकी समस्त दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे असफलता मिलेगी अथवा विलंब होगा। आज लोभ अथवा किसी दुर्व्यसन के कारण सामाजिक क्षेत्र पर मान भंग हो सकता है घर परिवार में भाई बंधुओ से मतांतर के कारण तीखी झड़प होगी। आज आपका पक्ष लेने वाला कोई नही मिलेगा ना ही व्यवसाय में ही किसी का उचित सहयोग मिल सकेगा। महिलाये घरेलू कार्यो से परेशानी अनुभव करेंगी इसके विपरीत मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगी जिससे कुछ हानि भी हो सकती है। बाहर घूमने अथवा किसी समारोह के निमंत्रण में जाने की योजना बनाएंगे परन्तु यहां भी वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज आप प्रातः काल से ही अधूरे कामो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे लेकिन फिर भी अपने किये कार्यो से पूरी तरह आश्वस्त नही होंगे अधिके बेहतर करने मनोवृति कार्यो में विलंब करेगी आज आप जैसा भी करेंगे वह अन्य लोगो की अपेक्षा पहले ही बेहतर रहेगा। भ्रम में पड़कर स्वयं का नुकसान कर लेंगे लेकिन फिर भी आज का दिन आर्थिक रूप से हर हाल में संतोषजनक रहेगा पूर्व नियोजित खर्च भी होंगे महिलाये दिखावे के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगी जिससे घरेलू कलह का कारण बन सकती है। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक थकान मिटेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी जिनकी निकट भविष्य में पुनरावृति होगी।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज के दिन कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थ में उठापटक वाली स्थिति रहेगी। व्यवसायी वर्ग भी एक साथ कई काम हाथ मे लेने पर उलझन की स्थिति से गुजरेंगे। मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशानुकूल नही रहने से निराशा होगी। अधिक कमाने की लालसा अनैतिक प्रवृतियों की ओर खींचेंगी जिसका आरंभ में लाभ मिलेगा परन्तु बाद में हानि दिखती नजर आएगी। नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे संध्या के बाद किसी बुजुर्ग के सहयोग से कामचलाऊ स्थिति बन सकेगी धन लाभ होने से कार्य चलते रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर अधिक खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ का व्यवहार अटपटा रहेगा।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज के दिन धन लाभ आपके व्यवहार के ऊपर काफी हद तक निर्भर रहेगा स्वभाव में चंचलता ना आने दे लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें आशा से अधिक लाभ हो सकता है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में तेजी रहने से उत्साहित रहेंगे व्यस्तता भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। नए कार्यो का विचार बना कर रखें जल्द ही इस पर काम करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी फिर भी स्थिति संभाल लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे खुशिया बढ़ेंगी महिलाये मानसिक रूप से चंचल फिर भी आर्थिक एवं अन्य कारणों से सहयोगी रहेंगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है संभव हो तो टालें वरना उचित लाभ से वंचित रह सकते है।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपके लगभग सभी कार्य अंत में जाकर आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से अटक सकते है। आर्थिक मामलों को सुलझाने में किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। सेहत भी नरम-गरम रहेगी इसकी अनदेखी कर कार्यो में जुटे रहेंगे जिससे बाद में तकलीफ बढ़ने की संभावना है। सभी प्रकार के जमीन अथवा सरकारी कार्य आज निरस्त रखें व्यर्थ भागदौड़ के बाद भी हासिल कुछ नही होगा। व्यर्थ के खर्च अधिक परेशान करेंगे धन कोष में कमी का कारण बनेंगे। घर के सदस्य आपसी विचारो से असहमत रहेंगे। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रसित रहेंगे यह घरेलू कलह एवं व्यवसाय में हानि का कारण बन सकती है।आज आप स्वयं को हर कार्य मे श्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करेंगे जिस कारण किसी से वर्चस्व को लेकर तकरार होने की संभावना है। मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। व्यवसायी वर्ग को पूर्व में किये निवेश का लाभ दुगना होकर मिलेगा परन्तु नवीन कार्यो में धन उलझ सकता है। धार्मिक कार्यो में दिखावे अथवा स्वार्थवश सहभागिता देंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आ सकती है बोलचाल में संयम रखें। विद्यार्थ वर्ग आज मानसिक दुविधा में रहने से श्रेष्ठ प्रदर्शन से चूकेंगे। घर मे मन कम ही लगेगा।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन भी सावधानी से व्यतीत करें। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको क्षति पहुचाने के लिए कुछ भी कर सकते है। घर मे भी किसी की चुगली का शिकार बनना पड़ेगा जिससे कुछ समय के लिए माहौल खराब होगा लेकिन शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से शांति स्थापित हो जाएगी। आध्यात्म में रुचि रहेगी साथ ही आडम्बर भी रहने से प्राप्ति न्यून रहेगी। आज अपने कार्य छोड़ अन्य की समस्या सुलझाने में स्वयं का नुकसान कर लेंगे जिसकी भरपाई बाद में असंभव ही रहेगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में विवाह अथवा अन्य मांगलिक आयोजन पर खर्च करने पड़ेंगे। महिलाये किसी ना किसी कारण से नाराज रहेंगी।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन आपको यश दिलाएगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कई महत्त्वपूर्ण फैसले निकट भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आज एक साथ अधिक कार्य करना पसंद करेंगे इससे व्यवसाय वृद्धि के साथ ही धन लाभ भी उचित मात्रा में हो सकेगा। विरोधी भी मुह ताकते रह जाएंगे। आज प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद ना करे इसकी जगह कार्य क्षेत्र पर समय दें अन्यथा लाभ की स्थिति ज्यादा देर नही टिकेगी। घरेलू एवं व्यक्तिगत सुख के साधनों पर आज अधिक खर्च होगा महिलाये महंगे सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगी। छोटी मोटी बातो को छोड़ परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
Tips Hindi With Dr•Parashar Sunil Parashar
24/08/2026
*🌿 #सोमवार, #द्वादशी २४ #अगस्त २०२४🌿*
_*🌷 #पं०सुनील #पाराशर( #शास्त्री जी)🌷*_ *24-08-26, दैनिक #पञ्चाङ्ग व #राशिफल एवं व्रत कथाओं के लिए फेसबुक पेज को लाइक कमेंट शेयर एवं फॉलो अवश्य करें क्योंकि आप सभी के इस् सहयोग से सभी भक्तों को यह पञ्चाङ्ग प्रतिदिन संध्या बंद्न पूजन आदि में सहायता अवश्य प्रदान करेगा जिससे हमारी सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा ।।*
*सभी भक्तगण चैनल को ज्वाइन करें*
#𝕙𝕚𝕘𝕙𝕝𝕚𝕘𝕙𝕥𝕤
*सूर्योदय: - 05:49*
*सूर्यास्त: - 18:39*
*चन्द्रोदय: - 16:17*
*चन्द्रास्त: - 26:56+*
*अयन - दक्षिणायणे (उत्तर गोले)*
*ऋतु: 🗻 शरद*
*शक सम्वत: - १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: - २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) - ५१२८*
*मास - श्रावण*
*पक्ष - शुक्ल*
*तिथि - #द्वादशी (पूर्ण रात्रि)*
*नक्षत्र - #पूर्वाषाढ (२०:२८ से उत्तराषाढ)*
*योग - प्रीति (०७:०४ से आयुष्मान)*
*प्रथम करण - बव (१७:२२ तक)*
*द्वितीय करण - बालव (पूर्ण रात्रि)*
🌿🪻🌿🪻🌿🕉️🌿🪻🌿🪻🌿
*🍁॥गोचर ग्रहा:॥🍁*
*सूर्य - सिंह*
*चंद्र - मकर (२७:०६+ से)*
*मंगल - मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)*
*बुध - सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु - कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र - कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि - मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)*
*राहु - कुम्भ*
*केतु - सिंह*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
===============
*अभिजित मुहूर्त - ११:५३ से १२:४५*
*अमृत काल - १५:०७ से १६:५४*
*विजय मुहूर्त - १४:२९ से १५:२१*
*गोधूलि मुहूर्त - १८:४९ से १९:११*
*सायाह्न सन्ध्या - १८:४९ से १९:५५*
*निशिता मुहूर्त - २३:५७ से २४:४१+*
*राहुकाल - ०७:२७ से ०९:०४*
*राहुवास - उत्तर-पश्चिम*
*यमगण्ड - १०:४१ से १२:१९*
*दुर्मुहूर्त - १२:४५ से १३:३७*
*होमाहुति - शनि*
*दिशा शूल - पूर्व*
*अग्निवास - पृथ्वी*
*चन्द्रवास - पूर्व (दक्षिण २७:०६+ से)*
*शिववास - कैलाश पर*
*चौघड़िया विचार*
===============
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - अमृत २ - काल*
*३ - शुभ ४ - रोग*
*५ - उद्वेग ६ - चर*
*७ - लाभ ८ - अमृत*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - चर २ - रोग*
*३ - काल ४ - लाभ*
*५ - उद्वेग ६ - शुभ*
*७ - अमृत ८ - चर*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
===============
*दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)*
*विशेष तिथि*
==============
*पवित्रा (पुत्रदा) एकादशी (वैष्णव निम्बार्क), पवित्रार्पण दधिभक्षण व्रतारम्भ, श्रावणमास चतुर्थ सोमवार व्रत, कुम्भ-कर्क ल० (रात्रि ०८:२८ से अंतरात्रि ०५:३३) तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+गृहप्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:१६ से १०:४३ तक आदि।*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
===============
*आज २०:२८ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
===============
*सिंह - ०५:२१ से ०७:४०*
*कन्या - ०७:४० से ०९:५८*
*तुला - ०९:५८ से १२:१९*
*वृश्चिक - १२:१९ से १४:३८*
*धनु - १४:३८ से १६:४२*
*मकर - १६:४२ से १८:२३*
*कुम्भ - १८:२३ से १९:४९*
*मीन - १९:४९ से २१:१२*
*मेष - २१:१२ से २२:४६*
*वृषभ - २२:४६ से २४:४१+*
*मिथुन - २४:४१+ से २६:५६+*
*कर्क - २६:५६+ से २९:१७+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
===============
*शुभ मुहूर्त - ०५:४९ से ०७:४०*
*रज पञ्चक - ०७:४० से ०९:५८*
*शुभ मुहूर्त - ०९:५८ से १२:१९*
*चोर पञ्चक - १२:१९ से १४:३८*
*शुभ मुहूर्त - १४:३८ से १६:४२*
*रोग पञ्चक - १६:४२ से १८:२३*
*शुभ मुहूर्त - १८:२३ से १९:४९*
*मृत्यु पञ्चक - १९:४९ से २०:२८*
*अग्नि पञ्चक - २०:२८ से २१:१२*
*शुभ मुहूर्त - २१:१२ से २२:४६*
*मृत्यु पञ्चक - २२:४६ से २४:४१+*
*अग्नि पञ्चक - २४:४१+ से २६:५६+*
*शुभ मुहूर्त - २६:५६+ से २९:१७+*
*रज पञ्चक - २९:१७+ से २९:५०+*
*आज का राशिफल*
===============
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज आपमे आध्यात्मिक उन्नति होगी। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि लेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है गले अथवा छाती सम्बंधित रोग एवं पेट मे दर्द से कष्ट होगा। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमो में रूचि से हिस्सा लेंगे घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे जिससे आस पास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। विपरितलिंगीय के प्रति उदासीनता दिखाएंगे।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी मन अकारण ही अशांत रहेगा। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिससे अन्य लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। आज किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी विवाद की स्थिति से बचकर रहें। सायंकाल का समय अपेक्षाकृत आराम से बितायेंगे। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन विविध क्षेत्रों में विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में थोड़ी झिझक रहेगी परन्तु अंतिम फल शुभ ही रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आपका दबदबा रहेगा। जिस किसी से भी कार्य निकालना चाहेंगे वह चाह कर भी मना नही कर सकेगा। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रहेगी फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्य फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे स्वास्थ्य नरम रहने पर भी कार्यो को प्रभावित नहीं होने देंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। लेकिन हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज होंगे। घर के अन्य सदस्य भी बड़ो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। विष्योपभोग में अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है किसी की बीमारी पर खर्च होगा। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है आज राह चलते लोग भी आपके व्यक्तित्त्व पर छींटाकशी करेंगे जिससे मानसिक स्थिति खराब रहेगी। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशान कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा। धन संबंधित कार्य लटके रहेंगे।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज के दिन भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम आशा के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक विचार बनेंगे। आर्थिक कारणों से कोई कार्य अधूरा रहेगा अथवा मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में पड़ेंगे। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने में असहजता रहेगी। फिर भी धन लाभ थोड़े विलंब से हो जाने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। दैनिक जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य होगा।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पेट सम्बंधित समस्या मुख्यतः रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा इसके बाद परिश्रम साध्य लाभ होगा सरकारी कार्य करना मध्यान से पहले उचित रहेगा बाद में लंबित रह सकता है। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं सन्तानो की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी हास्य परिहास के अवसर मिलेंगें।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज के दिन प्रातः काल से ही मन मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा यात्रा प्रवास के योग भी बन रहे है ना चाहकर भी करनी पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहने पर भी कुछ ना कुछ फेर बदल करना पड़ेगा। सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में ज्यादा भाव रखेंगी।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज के दिन भी आपको विविध कष्टो का सामना करना पड़ेगा दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश निकट भविष्य में अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा सामान्य होने में समय लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन धन के साथ-साथ सुख शान्ति दायक भी रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे साथ ही बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनो के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है थकान अधिक रहेगी स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य में विलंब होगा। विद्यार्थ पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आपको आज का दिन मिलाजुला फल देगा। आज का दिन लाभ दिला सकता है परन्तु क्रोध को वश में रखना जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी नोंकझोंक चलती रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही होगी। महिलाये सहयोगी रहेंगी।
Tips Hindi With Dr•Parashar Sunil Parashar