sach ki awaz

sach ki awaz

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from sach ki awaz, Health/Beauty, .

26/08/2026

*हरदोई में इंसानियत शर्मसार: सगे चाचाओं का अनाथ भतीजियों के घर पर धावा, 10 लाख की लूट के बाद चरित्रहीन कहकर कर रहे बदनाम, धमकी - संडीला में दिखी तो डेड बॉडी भी नहीं मिलेगी, FIR 0230 के 4 महीने बाद भी संडीला पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी, पीड़िता ने कहा - पुलिस बंदरबांट कर दे रही संरक्षण, ऑडियो-वीडियो सबूत मौजूद, 48 घंटे में न्याय नहीं तो मां-बेटी-बहन करेंगी आत्मदाह*

*थाना संडीला के मंडोली गांव का मामला, सर्वदमन सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह, सौरभ सिंह पर धारा 305(a), 331(4), 351(3) BNS में केस दर्ज, पीड़िता CM योगी से बोली - SP से IG तक भटक चुकी, अब आत्मदाह ही आखिरी रास्ता*

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना संडीला क्षेत्र के ग्राम मंडोली से रिश्तों को तार-तार करने वाली ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी का खून खौल उठेगा। यहां एक अनाथ परिवार *रामा सिंह पुत्री स्व. देवेंद्र प्रताप सिंह, रजनी सिंह पुत्री स्वर्गीय देवेंद्र सिंह और माता मिथिलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय देवेंद्र सिंह* अपने ही सगे चाचाओं की दबंगई और संडीला पुलिस की लापरवाही से तंग आकर नकाब पहनकर इंसाफ की भीख मांग रहा है।

*11 मई को 8 से 10 लाख की लूट, घर हुआ खाली*

पीड़िता रामा सिंह ने रोते हुए बताया कि 11 मई 2026 को उसके सगे दबंग चाचा *सर्वदमन सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह, सौरभ सिंह* ने परिवार के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में रखे मां के जीवन भर की कमाई से बने 8 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, लाखों के बर्तन और कीमती घरेलू सामान लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर मां-बेटी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

*FIR No. 0230 दर्ज, 4 महीने बाद भी पुलिस खामोश - बंदरबांट का आरोप*

पीड़िता की तहरीर पर थाना संडीला में बड़ी मुश्किल से *FIR No. 0230 धारा 305(a), 331(4), 351(3) BNS* के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

पीड़िता का सीधा आरोप है कि संडीला पुलिस *"विवेचना प्रचलित है"* बोलकर टालमटोल कर अपना पल्ला झाड़ रही है। पुलिस आरोपियों से बंदरबांट करके उन्हें संरक्षण दे रही है और बचाने का प्रयास कर रही है। इसी मिलीभगत से सभी दबंग गांव में खुलेआम सीना तान कर घूम रहे हैं।

*3 जून को फिर मारपीट, अब चरित्रहीन बोलकर बदनाम और डेड बॉडी गायब करने की धमकी*

पीड़िता ने बताया कि लूट के बाद भी दबंगों का मन नहीं भरा। 3 जून 2026 को सभी आरोपी लाठी-डंडों से फिर घर में घुस आए और बुजुर्ग मां मिथिलेश कुमारी और भाई जो 10 साल से परिवहन विभाग में ड्राइवरी कर परिवार पाल रहा है, के साथ बेरहमी से मारपीट की।

अब नया जुल्म शुरू किया है - लगातार मां और बेटियों को गांव में *"चरित्रहीन है, गलत काम करती हैं"* बोलकर बदनाम किया जा रहा है। बड़ी बहन रजनी सिंह की शादी तुड़वाने के लिए रिश्ते वालों को भड़काया जा रहा है।

सबसे खौफनाक धमकी दी जा रही है - *"संडीला में दिख गए तो डेड बॉडी वापस नहीं जा पाएगी, ऐसी जगह मार के फेंक देंगे कि ना पुलिस को डेड बॉडी मिलेगी"*

पीड़िता ने कहा कि चरित्र पर लांछन लगाने की धमकी का *ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो सबूत* उसके पास मौजूद है।

*48 घंटे का अल्टीमेटम - CM योगी से गुहार*

नकाब पहनकर सामने आई मां-बेटी ने कहा कि वह थाना संडीला से लेकर हरदोई SP, IG, लखनऊ जनता दरबार तक न्याय के लिए भटक चुकी है, कहीं सुनवाई नहीं हुई।

अब परिवार ने *48 घंटे का अल्टीमेटम* दिया है। अगर 48 घंटे के अंदर नामजद आरोपी सर्वदमन सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह, सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो *मां-बेटी-बहन तीनों रजनी, रामा और मिथिलेश आत्मदाह कर लेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संडीला पुलिस एवं आरोपी होंगे।*

पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर मांग की है कि FIR No. 0230 में सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर 10 लाख का लूटा गया सामान बरामद कराया जाए और चरित्रहीन बोलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

26/08/2026

*इस छोटे से बच्चे के सवालों से डर गई पुलिस, भ्रष्ट सिस्टम की खुली पोल - बिहार*

बिहार से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा भ्रष्ट सिस्टम और सरकार से तीखे सवाल पूछता नजर आ रहा है। बच्चे के सवालों का जवाब देने की हिम्मत पुलिस और सिस्टम में नहीं दिखी।

26/08/2026

डकैत चाकू लेकर गली में बैठे हैं, मौका पाते ही मोबाइल फोन छीन लिया! नया बांग्लादेश। तारेक जिया और बीएनपी का सुरक्षित बांग्लादेश।

26/08/2026

*लखनऊ के पारा में कानून को ठेंगा: बीच सड़क युवक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, हंस खेड़ा चौकी पर सवाल*

लखनऊ - पारा थाना क्षेत्र के हंस खेड़ा चौकी इलाके में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। देर रात जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक को बीच सड़क रोककर यादव गैंग ने बुरी तरह पीटा, युवक लहूलुहान हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हंस खेड़ा क्षेत्र में चोरी और मारपीट आम हो गई है, दबंगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। आरोप है कि हमलावरों का चौकी-थाने पर आना-जाना है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित को सिर्फ चक्कर काटने पड़ते हैं।

26/08/2026

*झांसी में शादी के डेढ़ महीने बाद हंगामा, पति ने पत्नी पर लगाया नशीला पदार्थ देकर प्रेमी से मिलने का आरोप*

झांसी से एक वैवाहिक विवाद का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि उसकी शादी को करीब डेढ़ महीना ही हुआ है। पति के अनुसार पत्नी उसे रात में दूध/चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सुला देती थी।

पति का आरोप है कि इस बार उसने दूध नहीं पिया और जागता रहा, जिसके बाद उसने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

मामले में पति की ओर से लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस में शिकायत या दोनों पक्षों का बयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

26/08/2026

मगरमच्छ पानी से फट पड़ा... लेकिन मेरा प्रेसा पहले से ही उसके ठीक बगल में था 😳🐊🐕 उसने एक सेकंड भी हिचकिचाहट नहीं की ❤️

26/08/2026

*दो शेरों ने समझा जिराफ आसान शिकार है, फिर जो हुआ देखकर सब रह गए हैरान!*

दो शेरों ने सोचा था आज तो जिराफ आसान शिकार है, मगर अगले ही पल जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। आप बताइए, ये जिराफ की हिम्मत थी या उसकी असली ताकत?

26/08/2026

मानव का जीवित रहना पेड़-पौधों और जानवरों पर निर्भर है।

कुछ जानवरों को जीवित रहने के लिए दूसरे जानवरों को खाना पड़ता है।
लेकिन किसी इंसान का जीवित रहने के लिए दूसरे इंसान को खाना असामान्य बात है।

हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, "आज हमें हमारी रोज़ की रोटी दे।"

25/08/2026

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान - यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक कार्यक्रम में चीनी संकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा -

"चीनी के क्राइसिस की चर्चा चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं है। यूपी की एक महीने की कुल खपत 4 लाख टन चीनी है। हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन। यानी 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है।

और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे। यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है।

यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत के 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है।"

मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से अब कृषि वैज्ञानिक लैब में नहीं, खेत में प्रयोग कर रहे हैं। "लैब टू लैंड" की बात हो रही है। खेती की बात खेत में होगी, कार्यालयों और सेमिनार हॉल में नहीं।

इस दौरान उन्होंने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार ने पारदर्शी तरीके से नियुक्ति की प्रक्रिया दी है, यूपी के नौजवानों को अपॉर्चुनिटी मिली है तो हम इसका लाभ अपने प्रदेश, आने वाली पीढ़ी और देश को दें, यही नेशन फर्स्ट की थ्योरी है।

Website