Rajesh Ku Soni Adarniya Health & Wealth Opportunity
Better Income Opportunity and Nutrition Benefits
29/07/2026
Call @ 9009993699
Depopulation Agenda ??
[In 1994] 160 NATIONS AGREED AGREED To REDUCE WORLD POPULATION To 800M by 2030
The Depopulation Agreement of 1994 as follows:
In 1994, 160 Nations Agreed to Reduce the World Population To 800 Million by 2030 at the World Population Summit in Cairo, Egypt. It was called Agenda 21. It would MANDATE a REDUCTION of Humans from 6 Billion to 800 Million by the year 2030.
From this point on, their focus would be finding methods to making 95% of the population sick.
1. Toxic Chemicals like Fluoride in Food and Water.
2. Man Made Viruses and Diseases like Fauci’s AIDS virus, when he placed them in Vaccines that were Specifically Targeted to the GAY Population. Also included were multiple man made mutations of the flu, Ebola, etc. The first outbreak was supposed to be released in late 2017 or 2018… well, it was actually 2019.
3. Chemtrails — filled with heavy metals and numerous chemicals that are Neurotoxins, thus why we see the newly labeled Autoimmune Diseases introduced, s***m counts in men have dropped 50% since they began this project, and respiratory and cancer rates have skyrocketed. They would use both outdated passenger aircraft and especially today, Military Aircraft.
4. UFO Invasion: In March of 1997 the Pheonix Lights became Mainstream Media news. In 1986 underground Boulder Colorado – Project Sky Beam. Andre Garros, there was a HUGE Projected Hologram of what appeared to be a massive Stealth Bomber. Hologram tech took off in the 50’s and now who really knows how much it has advanced, but it was pretty remarkable back in 1986. The Pheonix Lights was the first large scale test of their Projection Technology.
The FINAL Stage of their Sinister Plan is supposed to take place in 2024, they plan on causing a fake UFO invasion event with the purpose of brining in Martial Law. From their on, everything will change and our freedom will be gone forever.
Real Military Jets within these Holograms will actually bomb the nations with their high tech never seen before Laser Like Weapons.
The GOAL and Main Objective is to SCARE the Living S**t out of EVERYONE on the Planet to make them LISTEN to the Government so they can bring home their NEW WORLD ORDER of a Single Government for the entire Planet.
From this day forward all the nations will be in slavery under this new government and the viral pandemics and 💉 will escalate and the population of the world will quickly begin to decline to reach their goal of only 800 million left in 2030… according to this video, but I personally have heard that the true goal is 500 Million by 2050. Either way, it is pure EVIL.
We have to resist these 💉and WAKE UP to what they are trying to do.
The Global Economic and Social Reset is scheduled for 2025.
– Man-made Flu Around 2018 To Depopulate the World To 800 Million. (Pretty Close!)
– Fake UFO Invasion In 2024.
https://twitter.com/AiHexBuilder/status/1766944709824389472?t=zBkBO0n9-61ieXQuV__IpQ&s=19
Janta Sarkar Morcha DrDevender Balhara Devender Balhara Ranbir John Sushil Narwal Janta Sarkar Morcha Rohtak Janta Sarkar Morcha Hisar Janta Sarkar Morcha Janta Sarkar Morcha Charkhi Dadri Janta Sarkar Morcha Official Vijay Kumar Everyone
Don't know how much true ??
03/01/2026
क्या आप ऐसी किसी महिला के बारे में जानते हैं????
जिसने...
१. हावड़ा में गंगा नदी पर पुल बनाकर कलकत्ता शहर बसाया?
२. अंग्रेजों को ना तो नदी पर टैक्स वसूलने दिया, और ना ही दुर्गा पूजा की यात्रा को रोकने दिया?
३. कलकत्ता में "दक्षिणेश्वर मंदिर" बनवाया?
४. कलकत्ता में गंगा नदी पर बाबू घाट और नीमतला घाट बनवाए?
५. श्रीनगर में "शंकराचार्य मंदिर" का पुनरोद्धार करवाया?
६. मथुरा में "श्री कृष्ण जन्मभूमि" की दीवार बनवाई?
७. ढाका में मुस्लिम नवाब से 2,000 हिंदुओं की स्वतंत्रता खरीदी?
८. रामेश्वरम से श्रीलंका के मंदिरों के लिए "नौका सेवा" आरम्भ करवाई?
९. कलकत्ता का "क्रिकेट स्टेडियम" इनके द्वारा दान दी गई भूमि पर बना है?
१०. "सुवर्णरेखा नदी" से पुरी तक सड़क बनाई?
११. "प्रेसिडेंसी कॉलेज" और "नेशनल लाइब्रेरी" के लिए धन दिया?
क्या यह विदुषी महान हस्ती आज तक के भारत में विद्यार्थियों के सिलेबस में सम्मिलित हुई ...!
इन महान हस्ती का नाम है "रानी रासमणि"!
ये कलकत्ता के जमींदार की विधवा थी!
1793 से 1863 तक के जीवन काल में, रानी रासमणि जी ने इतना यश कमाया है, कि इनकी बड़ी बड़ी प्रतिमाऐं दिल्ली और शेष भारत में लगनी चाहिए थी!
रानी रासमणि जी कैवर्त जाति की थी,
जो आजकल अनुसूचित जाति में सम्मिलित है!
भारत के चाटुकार इतिहासकारों ने "रानी रासमणि" को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया!..
नमन 🙏😊
02/01/2026
#खेचरी मुद्रा
हॉलीवुड की अभिनेत्री शर्ल मैक्लीलन एक बार भूटान आदि पर्वतीय प्रदेशों की यात्रा पर गई थी। अपनी यात्रा से सम्बन्धित संस्मरण में लिखा है कि उन्होंने आकाश में पीतवस्त्रधारी एक लामा को उड़ते हुए देखा था। उस आश्चर्यजनक दृश्य को देखकर उनके मुख से अनायास निकल पड़ा था – ‘काश! आज न्यूटन और आइन्स्टीन यहाँ होते।
हम जो नहीं देखे ऐसा नहीं है, वो ही नहीं सकता शायद हम उसको देखने में सक्षम ही नहीं। करोना में पूरी दुनिया रूकी थी
खेचरी मुद्रा हमारे गले में उपस्थित थायरॉयड ग्लैंड के सिक्रीशन को बढ़ाती है। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है। मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होने से पेट के रोग भी नहीं लगते हैं। शरीर स्वस्थ रहता है और खाना ठीक से पचता है।
खेचरी मुद्रा आकाश गमन, जल में चलना आदि सिद्धियों की प्राप्ति के लिए की जाती है। ऐसा साधक साक्षात शिव की तरह स्वयं में निमग्न रहता है। देवरहा बाबा, स्वामी विशुद्ध आनंद, गुरु तोतापुरी खेचरी विद्या में निपुण थे।
ख का अर्थ है= आकाश, चरी = चरना, ले जाना, विचरण करना। इस मुद्रा की साधना के लिए पद्मासन में बैठकर दृष्टि को दोनों भौहों के बीच स्थिर करके आती जाती स्वांस देखते हुए, फिर जिह्वा को उलटकर तालु से सटाते हुए पीछे रंध्र में डालने का प्रयास किया जाता है।
मेरे द्वारा ये प्रयोग कुछ समय तक किया और उससे मेरे क्रोध पर अंकुश लगा। दिमाग शांत होने लगा। लेकिन नियम वध करने के खेचरी के चमत्कार अदभुत हो सकते हैं।
आकाशगामिनी विद्या। यह अतिप्राचीन तंत्र विज्ञान के अंतर्गत आता है जिसे “योग तन्त्र की चौसठ विद्याओं में से एक है।
अकाशगामिनी विद्या को जानने वाला व्यक्ति आकाश मार्ग से सर्वत्र विचरण कर सकी-सकता है।
तंत्र ज्योतिष संहिता में 64 विद्याओं में अकाधगामिनी विद्या का प्रमुख स्थान है। खेचरी मुद्रा में जीभ को तालू में लगाने का अभ्यास करते हैं और धीरे धीरे जिव्हा, कंठ के ऊपर नाग फन के आकार की होने से खेचरी विद्या की सिद्धि हो जाती है।
नदी, पहाड़, जगल, समुद्र कोई भी उसके मार्ग नष्ट में बाधक नहीं बन सकते है। इस रहस्यमयी विद्या के अनेक उदाहरण प्राचीन साहित्य में मिलते हैं।
महर्षि व्यास के पुत्र शुकदेव ने इसी विद्या की सिद्धि द्वारा सम्पूर्ण जम्बुद्वीप की निर्विघ्न यात्रा की थी।
इसी विद्या का आश्रय लेकर महर्षि नारद भी तीनों लोकों में विचरण करते थे।
हनुमानजी नल-नील को भी इस विद्या की सिद्धि थी। हनुमान ने समुद्र का उल्लंघन इसी विद्या के द्वारा किया था और आकाश-मार्ग से मृतसंजीवनी भी लाये थे।
रावण को आकाशगामिणी विद्या का आचार्य ही कहना उपर्युक्त होग।
रावण भी इसी विद्या की सहायता से आकाश – मार्ग से यात्रा करता था।
‘हेमवती विद्या’ द्वारा उसने अथाह स्वर्ण का निर्माण कर सम्पूर्ण लंका को ही स्वर्णमय बना डाला था।
वास्तव में जितनी भी तान्त्रिक विद्याएँ है- वे सब यक्षों और राक्षसों की ही देन है।
आर्यों के आने के पहले हमारे देश में यक्ष और राक्षस – ये ही दो जाति के लोग थे। दोनों भगवान शिव और प्रकृति के भयानक रूप के उपासक थे। मगर दोनों की उपासना में थोड़ी भिन्नता थी।
यक्ष जाति के लोग प्रकृति शक्ति को अपने अनुकूल बनाने के लिए बराबर प्रयत्नशील मैंने हुई काले की रहते थे। जब कि राक्षस जाति के लोग प्रकृति-शक्ति के विभिन्न रूपों पर अपना आधिपत्य जमाने के लिए बराबर प्रयत्नशील रहा करते थे।
कहने की आवश्यकता नहीं दोनों के इसी प्रयत्नशीलता के फलस्वरूप नाना प्रकार तन्त्र-विद्याओं ने जन्म लिया और उनके विज्ञानों का भी समय-समय पर आविर्भाव हुआ
तान्त्रिक विद्याओं में एक ‘पारद-भी है। पारद को बांधना असम्भव है । बाँधने की क्रिया को ‘रसबन्ध – क्रिया’ कहते
रावण रसबन्ध-क्रिया से भी भलीभाँति परिचित था । रसबन्ध – क्रिया के आधार पर उसने पारद की एक ऐसी ‘गुटिका’ तैयार का अपनी नाभि में रख ली थी।जिसके प्रभाव से वह जरा, मरण के भय से मुक्त हो गया था।
ऐसे सिद्ध पारद को ‘अमृत कहा गया है। नाभि जीवनी शक्ति का एकमात्र केन्द्र है।
दूसरी शताब्दी में भी ‘आकाशगामिनी’ विद्या के जीवित रहने का प्रमाण मिलता है। उत्तरी भारत के आर्यावर्त प्रान्त में नाग- वंश के अनेक प्रतापी राजा हुए।
इस अवधि में जिन्होंने इस रहस्यमयी विद्या को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया-उनमें अहिछत्र
(वर्तमान रुहेलखण्ड) के राजा वासुकि के असाधारण प्रतिभाशाली पुत्र नागार्जुन का नाम प्रसिद्ध है।
नागार्जुन के गुरु थे पदलिप्त।
पदलिप्त ने नागार्जुन को रसायन-शास्त्र में पारंगत ही नहीं किया, बल्कि आकाशगामिनी विद्या भी बतलाई उन्हें ।वे स्वयं आकाशमार्ग से नित्य तीर्थयात्रा करते थे। उन्होने प्रसन्न होकर नागार्जुन को आकाशगमन – विद्या के सारे रहस्यों से परिचित करा दिया था।
भारतीय रसायन के इतिहास में नागार्जुन का महत्वपूर्ण नाम है।
पारद-विद्या के दो महत्वपूर्ण अंग है-तारबीज और हेमबीज । प्रकारान्तर में इन्ही दोनों को तारक-विद्या और हेमवती-विद्या कहते हैं।
जैसे हेमवतीविद्या स्वर्ण-निमार्ण से संबंधित है, वैसे ही तारक विद्या है आकाशगमन से सम्बन्धित। दोनों में पारद का प्रयोग है। पारद का पर्याय रस है।
आकाशगमन योग द्वारा तो सम्भव है ही, पारद – सिद्धि द्वारा भी सम्भव है। नागार्जुन पारद-विद्या के ज्ञाता तो थे ही, इसके अतिरिक्त तारक-विद्या और हेमवती- विद्या के भी प्रकाण्ड विद्वान थे।
तिब्बत में रस – रसायन से सम्बन्धित अनेक महत्वपूर्ण ग्रन्थ हैं, जिनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है
‘बौद्धतन्त्र’ जिसके लेखक नागार्जुन हैं। महायान – सम्प्रदाय के इस तन्त्र का नाम ‘रस – रत्नाकार’ है । रस – रत्नाकार में नागार्जुन को रसशास्त्र का एक महान सिद्ध बतलाया गया
जैसा कि ऊपर बतलाया गया है ‘रस’ यानी पारद द्वारा भी आकाश-गमन सम्भव है।
चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के समय में व्याडी नामक एक रसायन शास्त्री ने अत्यधिक परिश्रम से सोना बनाने और आकाश में उड़ने की कला प्राप्त की थी। इस विषय में व्याडी ने एक पुस्तक भी लिखी थी, जो अब उपलब्ध नहीं है।
वैद्य व्याडी उज्जैन का निवासी थे। वह रसायन-विद्या की खोज में इतना डूब गये कि अपनी सम्पत्ति सहित अपना जीवन तक भी नष्ट कर डाला था।
वैद्य व्याडी ने अपना सर्वस्व गँवा देने के बाद उसे इस विद्या से घोर घृणा हो गयीं। एक दिन शोकमग्न नदी के तट पर बैठा था। उसके हाथ में वह ‘भेषजसंस्कार’ ग्रन्थ था- जिसमें से वह अपने शोध के लिए व्यवस्था – पत्र लिखा करता था।
निराशा से उत्तेजित होकर वह एक-एक पत्र फाड़कर जल में फेंकने लगा। व्याडी से कुछ दूर पर नदी के किनारे प्रवाह की दिशा में एक वेश्या भी बैठी हुई थी।
उसने पत्रों को बहते देखकर पानी से बाहर निकाल लिया उन्हें| व्याडी की नजर उस पर तब पड़ी, जब वह पुस्तक के सारे पत्र फाड़कर नदी में फेंक चुका था। तभी वह वेश्या उसके पास गयी और पुस्तक फाड़ने का कारण पूछा।
व्याडी ने सारी बात दी और अन्त में कहा- ‘घोर असफलता के कारण मुझे इस विद्या से घृणा हो गयी है।
यह सुनकर वेश्या बोली- ‘इस कार्य को मत छोड़ो। ऋषियों का ज्ञान मिथ्या नहीं हो सकता। आपकी कामना की सिद्धि में जो बाधा है वह सम्भवतः किसी सूत्र को ढंग से न समझ पाने के कारण है।
कोशिश करने पर वह बाधा अवश्य दूर हो जायेगी। मेरे पास काफी धन है। आप वह धन लें लें और पुनः प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी।
प्रोत्साहन पाकर व्याडी के मन में पुनः आशा का संचार हुआ। वह उस वेश्या से धन लेकर पुनः रसायन के रहस्यों की खोज में जुट गया।
वास्तव में व्याडी से एक औषधि के व्यवस्था – पत्र का एक शब्द समझने में भूल हो गयी थी। उस शब्द का अर्थ यह था कि इसके लिए तेल और नर- रक्त दोनों की आवश्यकता है।
वह शब्द रक्तामल था, जिसका अर्थ उसने लाल आमलक यानी आँवला समझा।
जानते हैं, इस भूल का क्या परिणाम हुआ? जब व्याडी ने औषधि का प्रयोग किया, तो उसका कुछ भी असर नही हुआ। तब बैचेन होकर वह विविध औषधियाँ पकाने लगा।
इस क्रिया में अग्निशिखा उसके सिर से छू गयी और उसका सिर जल गया । इसलिए उसने अपनी खोपड़ी पर बहुत सा तेल डाल लिया और उसको मला।
फिर, वह किसी काम के लिए भटटी से उठकर बाहर जाने लगा। उसके सिर उसमें लगा और रक्त बहने लगा।
पीड़ा होने के कारण वह नीचे की ओर देखने लगा। उससे तेल के साथ मिले रक्त की कुछ बूँदों को गिरते हुए नही देखा। फिर जब देगची में रसायन पक गया तो उसने और उसकी पत्नी ने परीक्षा करने के लिए रसायन को अपने शरीरों पर मल लिया। इस क्रिया की आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया हुई। जानते है क्या हुआ, वे दोनों वायु में उड़ने लगे।
इसके बाद ‘आकाशगामिंनी विद्या’ के विषय में कोई स्पष्ट उल्लेख नही मिलता। इसका कारण यह था कि इससे सम्बन्धित साहित्य नष्ट हो गया।
हिन्दुकुश पर्वत श्रेणी को पार कर बर्बर असभ्य आक्रमणकारी यहाँ आये। उन्होंने मन्दिरों और विश्वविद्यालयों के अथाह धन और ज्ञान को लूटा और दुर्लभ पुस्तकों तथा प्राचीन ग्रन्थों को जलाकर नष्ट कर डाला।
सबसे अधिक क्षति का सामना नालन्दा विश्वविद्यालय को करना पड़ा।
पूर्व-मध्यकाल में केवल यही एक विश्वविद्यालय बचा था, जहाँ अनेक प्रकार की प्राचीन और रहस्यमयी विद्यायें जीवित थी।
आचार्य गौणपाद, अनंगवज्र, गोरखनाथ, चर्पटीनाथ, नागसेन आदि सिद्ध उस युग के असाधारण प्रतिभाशाली विद्वान थे।
बाणभट्ट के अनुसार सिद्ध तपस्वियों का साधनास्थल ‘श्री पर्वत’ था, जो वर्तमान नागार्जुन कोंडा (आन्ध्र प्रदेश) के निकट नरहल्ल पर्वत है।
आज भी हिमालय की सुरम्य घाटियों, गिरि-गुहाओं और दुर्गम स्थानों में प्राचीन विद्याओं के गौरव से मण्डित अनेक सिद्ध पुरुष निवास करते हैं।
सिद्ध पारद द्वारा उन्होंने शरीर को काल के बन्धनों से मुक्त कर लिया है। आकाशगामिनी विद्या द्वारा वे इच्छानुसार यत्र-तत्र विचरण करते रहते हैं।
सामान्यतः उन्हे देख पाना सम्भव नहीं है। किन्तु इसमें तनिक भी सन्देह नही कि कुछ पुण्यात्मा लोगों को उनके दर्शन हुए है। उन्होने उन्हे प्रत्यक्ष आकाशमार्ग से गमन करते हुए देखा है।
31/12/2025
सफलता के सूत्र
कुमार मंगलम बिड़ला ने KBC 17 के फिनाले में अमिताभ बच्चन के सामने खुलासा किया कि पिता आदित्य विक्रम बिड़ला की एक सख्त शर्त ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी, जिसे सुन बिग बी भी हैरान रह गए। यह किस्सा बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन के संघर्ष को दर्शाता है।
पिता की सख्त शर्त
ग्रेजुएशन के बाद कुमार मंगलम ने सोचा कि सीधे पिता के ऑफिस जाकर काम शुरू कर देंगे और MBA करेंगे। लेकिन आदित्य विक्रम बिड़ला ने साफ मना कर दिया—"CA पूरा किए बिना कंपनी में जगह नहीं मिलेगी।" कुमार ने बताया, "मेरी सारी महत्वाकांक्षाएं उड़ गईं। CA बहुत मुश्किल लगता था।" उन्होंने दादाजी और मां से गुहार लगाई, लेकिन दोनों ने कहा, "रोकर करो या हंसकर, करना तो पड़ेगा।" बिग बी ने कहा कि ऐसे अमीर घराने से "नीचे से शुरू करना" मुश्किल होता है।
CA और MBA का सफर
कुमार ने CA के साथ लंदन बिजनेस स्कूल से MBA भी किया। 1995 में मात्र 28 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद बिड़ला ग्रुप की कमान संभाली। उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़कर हिम्मत जुटाई और ग्रुप को ग्लोबल लेवल पर फैलाया—टेक्सटाइल से टेलीकॉम तक। आज ग्रुप का टर्नओवर अरबों में है।
KBC पर इमोशनल मोमेंट
प्रोमो वीडियो वायरल हो गया, जहां कुमार भावुक हुए। बेटी अनन्या ने बताया कि पिता हफ्तों GK पढ़ रहे थे। उन्होंने बिग बी को पिता तुल्य बताया और 1978 का किस्सा शेयर किया। KBC में 25 लाख जीतकर चैरिटी को दिए। यह एपिसोड जावेद अख्तर, दिलजीत जैसे सितारों के बाद बिजनेस जगत का स्पेशल था।
विरासत और सीख
यह शर्त सिखाती है कि बिड़ला जैसे घराने में भी मेहनत जरूरी है। अमिताभ बच्चन ने सराहा कि नीचे से शुरू करने की सोच ने कुमार को सुपर लीडर बनाया। फैंस इसे मोटिवेशनल मान रहे हैं।
30/12/2025
टेलीग्राम का आविष्कार
साभार ...
उसने अपनी पत्नी को दफना दिया—इससे पहले कि उसे यह भी पता चलता कि वह बीमार है।
और फिर अगले 12 साल उसने इस जुनून में बिता दिए कि किसी और को इतनी देर से खबर न मिले।
वॉशिंगटन डी.सी., फरवरी 1825।
सैमुअल मोर्स एक महत्वपूर्ण कमीशन पूरा कर रहे थे—अमेरिकी कैपिटल के लिए मार्क्विस डी लाफायेट का पोर्ट्रेट। यह वही काम था जिसका सपना हर कलाकार देखता है। मोर्स को आखिरकार पहचान मिल रही थी।
तभी न्यू हेवन, कनेक्टिकट से उसके पिता का एक पत्र आया।
उसकी पत्नी लुक्रेशिया बीमार थी।
मोर्स ने उसी पल सब कुछ छोड़ दिया। अधूरा पोर्ट्रेट, प्रतिष्ठा—सब। वह जितनी तेज़ी से संभव था, निकल पड़ा।
लेकिन 1825 में “तेज़” का मतलब था—घोड़ा-गाड़ी, टूटी-फूटी सड़कें, नाव से नदी पार करना, मौसम की मार।
दिन लगते थे।
जब वह न्यू हेवन पहुँचा, तब तक लुक्रेशिया की मृत्यु हो चुकी थी।
उसे दफनाया भी जा चुका था।
वह किसी अचानक बीमारी से मरी थी—शायद दिल का दौरा या स्ट्रोक।
उसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी।
उनके तीन छोटे बच्चे थे।
सैमुअल मोर्स को न अलविदा कहने का मौका मिला।
न आख़िरी बार चेहरा देखने का।
उसे यह भी नहीं पता था कि उसकी पत्नी मर रही है—जब तक कि वह ज़मीन के नीचे नहीं चली गई।
इस देरी के लिए कोई दोषी नहीं था।
यही 1825 की सच्चाई थी।
खबरें घोड़ों की रफ़्तार से चलती थीं।
चिट्ठियाँ स्टेजकोच से आती थीं।
अगर आप घर से 300 मील दूर रहते थे और आपकी पत्नी मर जाती थी, तो आपको कई दिन—कभी-कभी हफ्तों—बाद पता चलता था।
दुनिया बस ऐसे ही चलती थी।
मोर्स टूट गया।
उसने शोक किया।
तीन बच्चों को अकेले पालते हुए, एक कलाकार का करियर संभालने की कोशिश की।
लेकिन दुख के नीचे एक और चीज़ पक रही थी—
दूरी की सीमाओं पर ग़ुस्सा।
सात साल तक वह ग़ुस्सा भीतर सुलगता रहा।
फिर अक्टूबर 1832 में, मोर्स यूरोप से लौट रहा था।
जहाज़ का नाम था सुली।
एक रात खाने की मेज़ पर बातचीत एक नई यूरोपीय खोज पर पहुँची—विद्युत-चुंबकत्व।
एक यात्री, डॉक्टर चार्ल्स थॉमस जैक्सन, ने बताया कि बिजली तारों में लगभग तुरंत दौड़ सकती है।
सैद्धांतिक रूप से, पेरिस से रोम तक संकेत पल भर में पहुँच सकता है।
मोर्स के दिमाग़ में कुछ क्लिक हुआ।
अगर बिजली तुरंत चल सकती है…
और अगर सूचना को विद्युत संकेतों में बदला जा सके…
तो संदेश रोशनी की रफ़्तार से भेजे जा सकते हैं।
समुद्री यात्रा के बाकी दिन मोर्स ने अपनी नोटबुक में रेखाचित्र बनाते हुए बिताए।
वह न इंजीनियर था, न इलेक्ट्रिशियन।
वह एक चित्रकार था—
एक ऐसा चित्रकार जिसने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए खो दिया था क्योंकि खबरें बहुत धीरे चलती थीं।
अब उसे पता था कि बिजली तुरंत चलती है।
न्यूयॉर्क पहुँचते-पहुँचते उसकी नोटबुक टेलीग्राफ प्रणाली के कच्चे डिज़ाइनों से भर चुकी थी।
इसके बाद आए—12 साल का जुनूनी संघर्ष।
ना पैसा।
ना प्रयोगशाला।
ना औपचारिक प्रशिक्षण।
वह कला की कक्षाएँ पढ़ाकर गुज़ारा करता और हर खाली पल तारों, बैटरियों और प्रयोगों में झोंक देता।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपने स्टूडियो में सोता।
रात के खाने में अक्सर सिर्फ चीज़ और बिस्कुट होते—ताकि पैसे तार और बैटरी पर खर्च हो सकें।
परिवार को लगा वह अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर रहा है।
कलाकार मित्रों को लगा वह पागल हो गया है।
एक सफल पोर्ट्रेट पेंटर तारों से क्यों खेल रहा है?
लेकिन मोर्स इसे छोड़ नहीं सका।
जब भी वह अपने बच्चों को देखता—माँ के बिना बड़े होते हुए—
उसे याद आता:
अगर मुझे पहले पता होता…
अगर संदेश तेज़ चलते…
तो मैं वहाँ होता।
तकनीकी चुनौतियाँ विशाल थीं।
उसे सिर्फ मशीन नहीं बनानी थी—
उसे भाषा भेजने का एक पूरा कोड बनाना था।
बैटरियाँ, रिले स्टेशन, इंसुलेशन, लंबी दूरी तक सिग्नल—
सब कुछ शून्य से।
वह अल्फ्रेड वेल के साथ जुड़ा—एक कुशल मैकेनिक।
दोनों ने मिलकर वह प्रणाली बनाई जिसे आज हम मॉर्स कोड कहते हैं—
डॉट और डैश का वह सरल, मगर शक्तिशाली संसार।
लेकिन किसी को भरोसा नहीं था।
निवेशक हँसते थे।
“तुरंत संवाद” का कोई व्यावहारिक उपयोग नहीं दिखता था।
डाक व्यवस्था तो ठीक चल रही थी—फिर यह सब क्यों?
1837 में मोर्स ने कांग्रेस के सामने प्रदर्शन किया।
वॉशिंगटन से बाल्टीमोर तक एक लाइन के लिए धन माँगा।
इन्कार।
1838—इन्कार।
1842—फिर इन्कार।
आख़िरकार 1843 में—
उस जहाज़ वाली बातचीत के 11 साल बाद,
और लुक्रेशिया की मृत्यु के 18 साल बाद—
कांग्रेस ने 30,000 डॉलर मंज़ूर किए।
24 मई 1844।
वॉशिंगटन डी.सी. के सुप्रीम कोर्ट कक्ष से
बाल्टीमोर के एक रेलवे स्टेशन तक—40 मील दूर—
पहला आधिकारिक टेलीग्राफ संदेश भेजा गया।
संदेश था:
“What hath God wrought”
“ईश्वर ने क्या कर दिखाया है।”
संदेश तुरंत पहुँचा।
मानव इतिहास में पहली बार—
सूचना घोड़े से तेज़ चली।
एक दशक के भीतर अमेरिका तारों से भर गया।
1860 के दशक में वे महाद्वीपों को जोड़ने लगे।
1870 तक समुद्र के नीचे केबल बिछ गए।
लंदन की खबर न्यूयॉर्क तक हफ्तों में नहीं—मिनटों में पहुँचने लगी।
दूर बसे परिवार बात कर सकते थे।
व्यवसाय समन्वय कर सकते थे।
मौत, जन्म, आपात स्थितियाँ—
अब देर से नहीं आती थीं।
सैमुअल मोर्स दुनिया बदलने नहीं निकले थे।
वह सिर्फ एक निजी दुख का समाधान ढूँढ रहे थे।
टेलीग्राफ लुक्रेशिया को वापस नहीं ला सका।
उसका शोक कम नहीं कर सका।
लेकिन उसने यह सुनिश्चित किया कि हज़ारों लोग—
जिनसे मोर्स कभी नहीं मिला—
उस भयानक अनुभव से न गुज़रें:
बहुत देर से पहुँचना।
1872 में मोर्स की मृत्यु हुई—
धनी, प्रसिद्ध, और यह देखते हुए कि उसकी खोज ने दुनिया को जोड़ दिया है।
लेकिन यह सब शुरू हुआ था 1825 में—
न्यू हेवन के एक कब्रिस्तान में—
जहाँ एक चित्रकार अपनी पत्नी की ताज़ा क़ब्र के सामने खड़ा था,
और एक ही सवाल से जल रहा था:
इतनी देर क्यों लगी?
हर दुख आविष्कार में नहीं बदलता।
ज़्यादातर लोग देर से मिली मौत की खबर के बाद
12 साल तक संचार प्रणाली नहीं बनाते।
लेकिन सैमुअल मोर्स ने किया।
उसने ग़ुस्से और शोक को एक जुनून में बदल दिया—
और वह जुनून मानव इतिहास बदल गया।
आज टेलीग्राफ पुराना हो चुका है।
फोन, रेडियो, इंटरनेट आ चुके हैं।
लेकिन मोर्स ने जो सिद्धांत साबित किया—
वह अब भी जीवित है।
सूचना तुरंत चल सकती है।
दूरी का मतलब इंतज़ार नहीं।
आपका हर तुरंत भेजा गया संदेश।
हर वीडियो कॉल।
हर आपात अलर्ट।
सब कुछ उस शोकग्रस्त चित्रकार से शुरू हुआ—
जिसने यह मानने से इनकार कर दिया
कि दूरी का मतलब देर है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Opening Hours
| 9am - 5pm |