Sarv Shakti Women's power group
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sarv Shakti Women's power group, Nai basti katni, Katni.
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप कटनी
NGO registered 7अगस्त 2023
14 जनवरी 2015 स्थापना दिनांक
समिति का उद्देश्य की निशुल्क और निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना है फिर चाहे उसमें हमें सफलता मिले या ना मिले लेकिन मन की खुशी जरूर मिले।।
09/09/2026
🌸 सेवा और समर्पण को मिला सम्मान 🌸
✨ सर्वशक्ति महिला सेवा समिति के लिए गौरव का क्षण ✨
सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करने वाली सर्वशक्ति महिला सेवा समिति, कटनी को श्री बधाई उत्सव कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 72वें दधिकांदो महोत्सव के भव्य मंच से सम्मानित किया गया। 🙏🏻🏆
समिति द्वारा वर्षों से निरंतर किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों तथा समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देने के प्रयासों को देखते हुए, बधाई उत्सव कमेटी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा समिति की उपस्थित महिला सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🌸🙏🏻
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति की महिला टीम अपनी एकजुटता, अनुशासन और सेवाभाव के लिए कटनी में अपनी अलग पहचान रखती है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों को समर्पित सुंदर और आकर्षक झांकियों का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें हमारी महिला टीम पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता करती है। 🚩🌺
यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सर्वशक्ति की पूरी महिला शक्ति, उनके समर्पण, सेवाभाव और वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सम्मान है। ❤️
हमारे लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य का क्षण है। यह सम्मान हमें भविष्य में भी सेवा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और धार्मिक कार्यों के क्षेत्र में और अधिक उत्साह एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏🏻✨
🌸 श्री बधाई उत्सव कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वशक्ति महिला सेवा समिति की ओर से हृदय से आभार। 🌸
🚩 सेवा • सम्मान • सशक्तिकरण 🚩
🙏🏻 मानवता • दया • साक्षरता 🙏🏻
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति
वुमन्स पावर ग्रुप, कटनी मध्य प्रदेश
07/09/2026
5 सितंबर 2026
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति (वुमन्स पावर ग्रुप)कटनी के द्वारा कृष्णा दद्धा धाम वृद्ध आश्रम में समिति के द्वारा रक्षाबंधन त्योहार एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी झूला महोत्सव मनाया गया
जिसमें सर्वप्रथम कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें कार्यक्रम की होस्ट श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी, रेनू गोस्वामी जी, संगीता गुप्ता जी एवं लक्ष्मी जयसवाल जी के द्वारा माता रानी का दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सर्वशक्ति समिति की सभी महिलाओं के द्वारा बाल गोपाल जी का झूला महोत्सव एवं महा आरती की गई।
इसके बाद वृद्ध आश्रम में जितने भी वृद्धि उन सभी को राखी बांधकर रुमाल मिठाई और गिफ्ट स्वरूप उन्हें टॉवल वितरण किए गए।
इसके साथ ही सर्वशक्ति समिति की नई मेंबरों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
इसके बाद बुजुर्गों के साथ उनका जन्मदिन समारोह में मनाया गया साथ में उनके द्वारा भजन भी गए गए। अंत में भगवान का भोग के बाद कार्यक्रम को समापन किया गया।
इस सभी कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती माही तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, सूचना प्रभारी सोनाली गुप्ता, निहारिका शर्मा, आराधना वैष्णव,भव्या जसूजा,संतोषी बडगैया ,श्रद्धा पांडे, मनीषा पुरवार, सुरभि पांडे, रानू अग्रवाल , गीता पाठक, रूपाली शर्मा, दीपशिखा सेन, नीलम केसरवानी, जूली केसरवानी, अनायका तिवारी ,,आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।
04/09/2026
🦚🪈 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪈🦚
🙏 आओ मिलकर करें नंदलाल का गुणगान,
✨ यही है जन्माष्टमी का पावन त्योहार।
💙 माखन चुराने आए हैं जो,
🌸 उनसे निभाएँ प्रेम और भक्ति का प्यार। 🌸
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में
सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम एवं खुशियों का वास हो।
कन्हैया जी आपके परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏💐
💫 सर्वशक्ति महिला सेवा समिति 💫
(Women’s Power Group)
सेवा • सम्मान • सशक्तिकरण
सामाजिक • धार्मिक • सेवा कार्यों हेतु समर्पित
📍 कटनी, मध्य प्रदेश
🙏 आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🌺 राधे राधे • जय श्रीकृष्ण 🌺
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेराधे #कृष्णभक्ति कृष्णप्रेम नंदलाल कान्हा श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकीशुभकामनाएं Janmashtami KrishnaJanmashtami JaiShriKrishna RadheRadhe KrishnaBhakti SarvashaktiMahilaSevaSamiti WomenPowerGroup सेवा सम्मान सशक्तिकरण कटनी मध्यप्रदेश 🌸🦚💙
03/09/2026
🚩 राधे राधे 🚩
🙏 जय माँ जालपा कालका शारदा 🙏
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वशक्ति महिला सेवा समिति, कटनी द्वारा दद्धा धाम वृद्धा आश्रम में रक्षाबंधन का पावन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ❤️
इस अवसर पर माँ जालपा कालका शारदा का पूजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव, बुजुर्गों का मान-सम्मान, रक्षाबंधन एवं उनके साथ आत्मीय संवाद का सुंदर आयोजन रहेगा। 🙏🌸
आइए, बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताकर उनके जीवन में अपनापन और मुस्कान भरें।
यही तो है हमारी सच्ची सेवा… ❤️
📅 5 सितंबर 2026 | शनिवार
⏰ समय – 3:00 बजे
📍 दद्धा धाम वृद्धा आश्रम, कटनी
आपका अपना परिवार
🌸 सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप, कटनी 🌸
#सर्वशक्ति_महिला_सेवा_समिति
#वुमन्स_पावर_ग्रुप
#रक्षाबंधन
#वृद्ध_आश्रम
#बुजुर्गों_का_सम्मान
सेवा_ही_साधना
मानवता_दया_साक्षरता
माँ_जालपा
श्रीकृष्ण
कटनी
समाजसेवा ❤️🙏
17/08/2026
🐍🌿 नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌿🐍
नाग पंचमी केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति श्रद्धा, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और संरक्षण की भावना का संदेश भी देती है। 🙏
आइए, इस पावन पर्व पर संकल्प लें कि हम हर जीव के प्रति दया रखें, प्रकृति का सम्मान करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। 🌿✨
मानवता • दया • साक्षरता
सेवा • सम्मान • सशक्तिकरण
🌺 सर्वशक्ति महिला सेवा समिति 🌺
वूमन्स पावर ग्रुप, कटनी, मध्य प्रदेश
सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों हेतु समर्पित
राधे-राधे जय माता दी 🌺
#नागपंचमी #नागपंचमी2026 #नागदेवता #हरहरमहादेव #जयमातादी ॐनमःशिवाय प्रकृतिसंरक्षण जीवदया पर्यावरणसंरक्षण मानवतादयासाक्षरता सेवासम्मानसशक्तिकरण सर्वशक्तिमहिलासेवासमिति WomensPowerGroup Katni MadhyaPradesh
16/08/2026
Katni news
16/08/2026
*फ्रेंडशिप डे एवं हरियाली तीज* *महोत्सव में दिखा नारी शक्ति का* *उत्साह*
कटनी। सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वूमन्स पावर ग्रुप द्वारा फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन एवं हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन 12 अगस्त को राज पैलेस, कटनी में समिति की संस्थापिका अध्यक्ष माही वीरेन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समिति की चारों शाखाओं की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नारी शक्ति, मित्रता एवं भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा एवं बांके बिहारी जी को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती अनु श्रीवास्तव, कुमारी सौम्या रानधेलिया, श्रीमती स्वाति पाठक एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों एवं निर्णायकों का टीका-वंदन एवं सम्मान कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के पश्चात सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही, जिसमें 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में रैंप वॉक तथा द्वितीय चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं सावन की थीम पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में श्रीमती सोनम सोनी ने सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। सेकंड रनर-अप श्रीमती योगिता त्रिसोलिया, ओवरऑल परफेक्ट श्रीमती रीना श्रीवास्तव, बेस्ट स्माइल श्रीमती पूजा गुप्ता, बेस्ट यूनिक ड्रेस-अप श्रीमती श्रद्धा पांडे तथा भारतीय महिला प्रधान श्रीमती सुनीता नायक रहीं।
महोत्सव के दौरान 15 लकी ड्रॉ, हरियाली गेम एवं हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग, आपसी प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति की संस्थापिका अध्यक्ष माही तिवारी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्य अतिथियों एवं निर्णायकों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए श्रुति चौदहा, नीतू सोनी, श्वेता केसरवानी, योगिता त्रिसोलिया, आशा गुप्ता एवं रोशनी सोनी,सोनिया चौरसिया का विशेष आभार व्यक्त किया।
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, मित्रता, भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति का उत्सव मनाने का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम होती है।
15/08/2026
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
वीरों के बलिदान से मिली इस आज़ादी को नमन।
आइए, स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प लें और एक सशक्त, संस्कारित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🇮🇳
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति
वुमन्स पावर ग्रुप
कटनी, मध्य प्रदेश
भारत माता की जय
🇮🇳 जय हिंद • वंदे मातरम् 🇮🇳
#स्वतंत्रतादिवस #80वांस्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रताकी80वींवर्षगांठ जय_हिंद वंदे_मातरम् भारत मेरा_भारत_महान राष्ट्रसेवा एकता अखंडता सर्वशक्ति सर्वशक्तिमहिलासेवासमिति वुमन्सपावरग्रुप कटनी मध्यप्रदेश नारीशक्ति
Address
Katni
483501
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Sarv Shakti Women's power group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.