Bharat News Adda
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat News Adda, Health/Beauty, Kurukshetra.
भारत न्यूज़ अड्डा में आपका स्वागत है!
यहां आपको मिलेगा सबसे ताज़ा ख़बरों का अपडेट, गहरी विश्लेषण, और उन घटनाओं पर विवेचना जो भारत और दुनिया भर में घटित हो रही हैं।
"भारत की बात - भारत के साथ"
अंबाला में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, आंसू गैस के गोले दागे; हाईवे से खुलवाया जाम
कुरुक्षेत्र पहुंचे अभय चौटाला, BJP सरकार पर बरसे—बोले, ‘नायब सैनी नहीं, मनोहर लाल चला रहे सरकार!’
कुरुक्षेत्र में OBC कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता
कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय OBC कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश, कुरुक्षेत्र विधायक अशोक अरोड़ा सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने प्रेस वार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
्मेलन
13/08/2026
हरियाणवी युवक की जर्मनी में चा*कू मारकर ह*त्या, टैटू से हुई श*व की पहचान; बहन बोली- भाई रक्षाबंधन पर गोल्ड रिंग देने वाला था
कुरुक्षेत्र। जर्मनी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवक विशु शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, कुछ युवकों ने विशु को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घेर लिया और चा*कू से कई वार किए।
घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे जर्मनी में रहने वाले एक रिश्तेदार ने विशु के हाथ और गर्दन पर बने टैटू देखकर उसकी पहचान की। विशु करीब डेढ़ साल पहले जर्मनी गया था। इससे पहले वह फ्रांस आर्मी में भी सेवाएं दे चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही कुरुक्षेत्र स्थित परिवार में मातम छा गया। परिजन विशु का शव भारत लाने में जुटे हुए हैं।
4 साल पहले पुर्तगाल गया था, टैटू से हुई पहचान
विशु शर्मा का परिवार कुरुक्षेत्र के वार्ड-31 स्थित महादेव मोहल्ले में रहता है। विशु के पिता नीरज शर्मा शहर की एक ज्वेलरी शॉप पर काम करते हैं।
नीरज शर्मा के अनुसार, नवंबर 2022 में 20 लाख रुपए का प्लाट बेचकर विशु को पुर्तगाल भेजा गया था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में वह जर्मनी चला गया।
नीरज ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन्हें विशु के रूममेट गौरव का फोन आया। गौरव ने बताया कि विशु की मौत हो गई है। कुछ देर बाद गौरव ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने जर्मनी में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल भेजा।
नीरज के अनुसार, रिश्तेदार ने विशु की बाजू और गर्दन पर बने टैटू से उसकी पहचान की। विशु ने दिवाली पर घर आने का वादा किया था।
डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था विशु
परिजनों के अनुसार, फ्रांस आर्मी की नौकरी छोड़ने के बाद विशु जर्मनी आ गया था। यहां उसने डिलीवरी बॉय की नौकरी शुरू की थी।
परिजनों का कहना है कि जर्मनी में विशु ने अपनी एक पूरी टीम बना रखी थी। टीम के कई मेंबर उसके अंडर काम करते थे। विशु डंकी रूट के सहारे पुर्तगाल गया था। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों बाद उसे वहां की सिटीजनशिप भी मिलने वाली थी।
बहन बोली- रक्षाबंधन पर गोल्ड रिंग देनी थी
विशु की बहन नोनी ने बताया कि सोमवार को भाई से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उसने बताया कि भाई के लिए उसने यहां से राखी भेजी थी। विशु ने रक्षाबंधन पर उसे गोल्ड रिंग देने की बात कही थी।
नोनी के अनुसार, रक्षाबंधन से पहले आज रिंग का डिजाइन पसंद करने जाना था, लेकिन उससे पहले ही भाई की जान चली गई।
बहन रोते हुए कह रही है कि भाई रक्षाबंधन पर गोल्ड रिंग देने वाला था, लेकिन अब वह किस हाथ पर राखी बांधेगी।
कुरुक्षेत्र में रोड समाज की महापंचायत...
कुरुक्षेत्र: हर्ष एन*का*उंटर मामले को लेकर कुरुक्षेत्र में रोड समाज की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत के दौरान भजन सिंह मनक माजरा को मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पंचायत का कोई फायदा नहीं हुआ।
महापंचायत में वक्ताओं ने 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की बात कही। इस दौरान एक वक्ता ने कहा, “ये बकरी का नहीं, छतरी का बच्चा हैं। 36 बिरादरी को साथ लेकर चलना है।”
वक्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि वे चैन से नहीं बैठेंगे और न्याय की लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में व्यक्ति के डूबने की सूचना
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश जारी है।
फिलहाल व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन द्वारा तलाश एवं पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
12/08/2026
फेसबुक की ओर से वीडियो डिलीट की गई कुरुक्षेत्र में रोड महासभा की वीडियो फेसबुक ने डिलीट कर दी है तो ध्यान से अपलोड करें सभी ...
भजन सिंह मानक मजरा को रोड महासभा में स्टेज पर नहीं बोलने दिया तो मानक मजरा बोले कोई फैसला नहीं लिया गया रोड महासभा में
करनाल वीरू ह/त्याकांड में हुए एनकाउंटर को लेकर रोड समाज के महासभा में पहुंचे भजन सिंह मानक मजरा ने क्या कहा यह सुनिए....
कुरुक्षेत्र में इकट्ठा हुआ रोड समाज
Click here to claim your Sponsored Listing.