Bhuwan joshi official

Bhuwan joshi official

Share

बात करने से ही बात बनती है, नाम मेँ क्या रखा है �।

10/06/2026

*रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹1.67 लाख से भरा बैग सकुशल बरामद*

*सीसीटीवी फुटेज और सघन चेकिंग के आधार पर कुछ ही समय में खोज निकाला गया बैग*

*बैग बदलने की हुई थी गलती, पुलिस ने रुपये गिनवाकर स्वामी को किया सुपुर्द*

*पुलिस की तत्परता से खुश होकर पीड़ित एवं परिजनों ने व्यक्त किया आभार*

आज दिनांक 10.06.2026 को चन्दन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम तनवानी, भैंसोली, पोस्ट मजखाली, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई कि वह अपने ₹1,67,000/- (एक लाख सड़सठ हजार रुपये) स्टेट बैंक शाखा मजखाली में जमा करने के लिए आए थे। बैंक जाने से पूर्व वह रानीखेत बाजार में खरीददारी हेतु रुके, जहां उनका रुपयों से भरा बैग कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद बैग का कोई पता नहीं चल पाया।
सूचना प्राप्त होने पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी* के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक फिरोज खान एवं कांस्टेबल कमल गोस्वामी द्वारा बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पास से बरामद किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि उनके पास भी इसी प्रकार का बैग था, जो अनजाने में गलती से बदल गया था।
रानीखेत पुलिस द्वारा बैग में रखे समस्त सामान एवं नगदी की जांच कर रुपये गिनवाने के उपरांत बैग उसके वास्तविक स्वामी चन्दन सिंह को सकुशल सुपुर्द किया गया।

अपनी खोई हुई धनराशि एवं सामान सुरक्षित वापस मिलने पर चन्दन सिंह एवं उनके परिजनों ने रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

25/05/2026
16/05/2026

📌“ऑपरेशन प्रहार”: कोतवाली रानीखेत पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

दिनांक 11/05/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान डिग्री कालेज तिराहा से चिलियानौला जाने वाले कच्चे रास्ते पर से अभियुक्त हिमांशु सिंह खाती उम्र- 26 वर्ष निवासी ग्राम तडी ज्यूली तह0 रानीखेत अल्मोड़ा के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

👉कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम-
1- अपर उप निरीक्षक श्री कैलाश चन्द्र
2- कानि0 श्री मौ0 यामीन
3- होमगार्ड श्री हरीश फर्त्याल
Uttarakhand Police Kumaun Range Uttarakhand Police

Photos from Bhuwan joshi official's post 09/02/2026

*एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी*

*टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में गांजा भरकर ले जा रहे 03 शातिर तस्करों को आज प्रातः कोतवाली रानीखेत व SOG पुलिस ने धर दबोचा,*

*लगभग 16.5 लाख से अधिक का 66 KG गांजा बरामद*

*श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

*अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक* के नेतृत्व में आज दिनांक- 09/02/2026 को कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम द्वारा अशोक द्वार के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुडंई औरा कार UP23 BT 0365 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 66.288 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु0अ0स0-04/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने गाड़ी में टूरिस्ट होने और ट्रॉली बैगों में लगेज होना बताया, चेक करने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला, तीनों शातिर तस्कर गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की ओर ले जा रहा थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विकाश उम्र 25 वर्ष पुत्र अजय सिंह निवासी-काशीपुर,खरमासी जनपद- उधम सिंह नगर
2. अनमोल सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र बरीयाम सिंह, निवासी-ग्राम रामनगर रोड रम्पूरा काशीपुर जनपद- उधम सिंह नगर
3. जसपाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- ग्राम प्रतापपुर न0 7 थाना नानकमत्ता जनपद- उधम सिंह नगर

*बरामदगी-* 66.288 Kg गांजा बरामद।
*कीमत-* 16,57,200 रुपये।

*पुलिस टीम-*
1. उपनिरीक्षक श्री बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत
2. हेड कानि0 श्री अवधेश कुमार एसओजी
3. कानि0 श्री कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत
4. कानि0 श्री देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत
5. होमगार्ड श्री मनोज सिंह करायत कोतवाली रानीखेत

Mobile uploads 20/01/2026
Photos from Bhuwan joshi official's post 20/01/2026

*एसएसपी अल्मोड़ा के सशक्त नेतृत्व में नशा तस्करों पर करारा प्रहार*

*कल रात कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व SOG टीम ने 02 तस्करों को धर दबोचा, लगभग 6.50 लाख की 21.49g स्मैक बरामद*

*श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

*अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिनांक- 18.01.2026 की रात्रि को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम द्वारा लोधिया के पास चेकिंग के दौरान 02 युवकों के कब्जे से कुल 21.49g अवैध स्मैक बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-06/26 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. दीपक मेहता उर्फ झनका उम्र- 27 वर्ष S/O श्री मोहन सिंह, निवासी गंगोला मोहल्ला बांस गली अल्मोड़ा
2. हर्षित भण्डारी उर्फ हन्नी उम्र- 28 वर्ष S/O श्री नीरज भण्डारी R/O थपलिया बद्रेश्वर वार्ड अल्मोड़ा

आपराधिक इतिहास-
दीपक मेहता उर्फ झनका S/O श्री मोहन सिंह मु0अ0स0-62/25 धारा-8/21 NDPS एक्ट

*बरामदगी-* 21.49g स्मैक बरामद।
*कीमत-* 6,44,700 रुपये।

*पुलिस टीम-*
1. उपनिरीक्षक श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा, ( चौकी प्रभरी धारानौला)
2. कानि0 श्री सुन्दर लाल, कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 श्री राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 श्री हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 श्री राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
6. कानि0 चन्दन सिंह नेगी, एसओजी अल्मोड़ा
7. कानि0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा

Photos from Almora Police Uttarakhand's post 09/01/2026

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा महोदय द्वारा थाना लमगड़ा में महिला का अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए हत्याकांड के सफल अनारने हेतु सम्मानित किया गया🙏😊

05/01/2026

तस्कर गिरफ्तार

👉आज प्रातःकाल
हरियाणा नंबर की टैक्सी आर्टिगा कार से पकड़ा गया गांजे का जखीरा

📌लगभग 13 लाख का 51.950 KG गांजा बरामद

📌सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे

♦️SOG व सल्ट पुलिस ने 03 तस्करों विशाल,अनस,हासिम को धर दबोचा,

👮SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला नये साल में भी अनवरत जारी

♦️पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

♦️SSP अल्मोड़ा पुलिस टीम को 5000 के नगद इनाम से किया पुरस्कृत

👉गिरफ्तार-
1. विशाल सिंह उम्र0 21 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी-शिव विहार कॉलौनी चिल्किया, थाना-रामगनर जिला-नैनीताल
2. मौ0 अनस उम्र0 22 वर्ष पुत्र स्व अतीक हुसैन निवासी- तेली पुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल
3. मौ0 हासिम उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- तेली पुरा रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल

👉पुलिस टीम-
1. अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह-थाना सल्ट
2. अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह-थाना सल्ट
3. हेड कानि0 राजकुमार-थाना सल्ट
4. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा
5. कांस्टेबल गणेश पाण्डे-एसओजी अल्मोड़ा
Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Nainital?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Nainital