BHIM ARMY - BIHAR

BHIM ARMY - BIHAR

Share

Official page Of Bhim Army - Bihar.

26/05/2026

#सत्ता_परिवर्तन_यात्रा
यह केवल यात्रा नहीं बल्कि यह बदलवा की क्रांति है....

26/05/2026

ना संघर्ष, ना तकलीफें फिर क्या मजा हैं जीने में?
बड़े-बड़े तूफान थम जाते हैं, जब आग लगी हो सीने में।

जय भीम।।

24/05/2026

मथुरा में दलित समाज से आने वाली दो बहनों की शादी में हंगामा करना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शादी जैसे खुशी के अवसर पर किसी परिवार का अपमान करना केवल दो बेटियों का नहीं, बल्कि पूरे दलित और पिछड़े समाज के सम्मान पर हमला है।

आज भी देश में जाति के नाम पर भेदभाव और सामाजिक अन्याय जारी है। जब तक दलित, पिछड़े और गरीब समाज को बराबरी का सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा।

भीम आर्मी हमेशा संविधान, सम्मान और बराबरी की लड़ाई लड़ती रहेगी। हम हर उस आवाज़ के साथ खड़े हैं जो अन्याय और भेदभाव के खिलाफ उठती है।

21/05/2026

बिहार में बीजेपी और सत्ता के संरक्षण में चल रही गुंडागर्दी अब लोकतंत्र की आवाज़ को कुचलने पर उतर आई है। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने, दबाने और झूठे मामलों में फँसाने की कोशिश लगातार की जा रही है।

भीम आर्मी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि बहुजन समाज की आवाज़ को दबाने की साजिश है। जब सत्ता सवालों से घबराने लगे और पुलिस लोकतंत्र की रक्षा करने के बजाय सत्ता की दलाली करने लगे, तब समझ लीजिए कि लोकतंत्र खतरे में है।

हम बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और Bihar Police से पूछना चाहते हैं, कि आखिर किसके इशारे पर बहुजन समाज की आवाज़ को दबाया जा रहा है?
क्या गरीब, दलित, पिछड़े और शोषित समाज के अधिकारों की बात करना अब अपराध हो गया है?

हम भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हम अपनी अंतिम सांस तक शोषण, अत्याचार, अन्याय और सत्ता की तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

जेल की सलाखें हमारे हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं।
संघर्ष हमारा अधिकार है और समाज की आवाज़ बनकर लड़ना हमारा संकल्प।

जय भीम || जय संविधान || जय बहुजन

Photos from BHIM ARMY - BIHAR's post 19/05/2026

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती 10 वर्षीय मासूम दुष्कर्म पीड़िता एवं उसके परिजनों से भीम आर्मी बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति जी ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पीड़िता के बेहतर इलाज एवं न्याय सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई।

अमर ज्योति जी ने सीतामढ़ी जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) से वार्ता कर दोषियों पर अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
इस मौके पर भीम आर्मी के कई साथी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई।

12/05/2026

नवादा में चौकीदार जितेंद्र पासवान जी की निर्मम हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है।

यह घटना साबित करती है कि बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बढ़ चुके हैं, जब एक ईमानदार दलित चौकीदार भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

भीम आर्मी बिहार सरकार और प्रशासन से मांग करती है कि सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

मामले की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई कर अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।

अपराधियों और शराब माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो।

भीम आर्मी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है
न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी



#नवादा

10/05/2026

हाऊस अरेस्ट होने पर चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा -👇

अगर मैं अपने लोगों की रक्षा नहीं कर सकता, तो मुझे राजनीति छोड़कर परचून की दुकान खोल लेनी चाहिए।

28/04/2026

सांसद रवि किशन द्वारा पश्चिम बंगाल के चुनावी मंच से यह कहना कि “बिहार के हर घर में गुंडे और माफिया रहते हैं” न सिर्फ तथ्यहीन है, बल्कि पूरे बिहार और उसके करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है।

बिहार कोई साधारण राज्य नहीं, बल्कि मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा की मिसाल है। यहां के छात्र देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं, यहां के युवा अपने दम पर देश-विदेश में पहचान बनाते हैं, और यहां के मजदूर अपने पसीने से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। इस मिट्टी ने हर क्षेत्र—शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान और सेवा—में देश को अनगिनत प्रतिभाएं दी हैं। ऐसे राज्य को एक स्टीरियोटाइप में बांध देना न सिर्फ गलत है, बल्कि दुर्भावनापूर्ण भी है।

चुनाव आते ही कुछ नेता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान देने लगते हैं। अगर सच में जनता की चिंता होती, तो बात रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की आय और युवाओं के भविष्य की होती। लेकिन जब ठोस काम और ठोस जवाब नहीं होते, तब पूरे समाज या राज्य को निशाना बनाना एक आसान हथकंडा बन जाता है।

सबसे अहम बात यह है कि किसी एक व्यक्ति या कुछ घटनाओं के आधार पर पूरे बिहार को बदनाम करना सरासर अन्याय है। बिहार के ज्यादातर लोग ईमानदारी से जीवन जीते हैं, मेहनत करते हैं और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस तरह के बयान सिर्फ समाज में दूरी और विभाजन पैदा करते हैं, और राजनीति के स्तर को गिराते हैं। देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो जोड़ने का काम करे, न कि तोड़ने का। सम्मान, संवेदनशीलता और वास्तविक मुद्दों पर आधारित संवाद ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

बिहार की पहचान उसकी मेहनत, उसकी संस्कृति और उसके लोगों के आत्मसम्मान से है—और कोई भी गैर-जिम्मेदार बयान इस पहचान को कम नहीं कर सकता।

Chandra Shekhar Aazad
Amar Jyoti
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram

18/04/2026

संविधान जलाने वालों पर होगी कार्यवाही | अमर ज्योति | Bhim Army

17/04/2026

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नारायनपुर छंगा गांव में अपनी बर्थडे पार्टी में नशे में धुत होकर आपकी पार्टी के नेता द्वारा परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना और प्रतिमा के साथ अमर्यादित कृत्य करना, विरोध करने पर दलित समाज के लोगों-खासकर एक बहन के सिर पर डंडे बरसाकर उसे लहूलुहान करना, घरों से खींच-खींचकर मारपीट करना, छतों से पथराव और फायरिंग करना- ये सब भाजपा के दोगलेपन का उदाहरण है।

घायल युवती का बयान इस बर्बरता की सच्चाई खुद बयां करता है “डंडे मारकर मेरा सिर फोड़ दिया, घर से घसीटकर दलितों को बेरहमी से पीटा गया।”

यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है कि जिन महापुरुष ने इस देश को संविधान दिया, उनके सम्मान को सरेआम रौंदा गया और आवाज उठाने वालों को बेरहमी से कुचला गया।

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी, आप सामाजिक न्याय के योद्धाओं के संबंध में 403 करोड़ रुपये देने का ढोल पीट रहे हैं उसे आप ही संभाल कर रखिए। पूरे बहुजन समाज की तरफ से साफ-साफ कहना चाहता है कि हमें दिखावे की नहीं, सम्मान और सुरक्षा की ज़रूरत है। हमारे स्वाभिमान से खिलवाड़ मत कीजिए।

हम यह भी स्पष्ट कहना चाहते हैं कि परम पूज्य बाबा साहेब की मूर्तियों पर छत डालने या दिखावटी काम कराने से ज्यादा जरूरी है उनकी वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करना। बार-बार प्रतिमाओं को तोड़ा जाना और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई न होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

हम साफ शब्दों में कहना चाहते हैं अगर इस मामले में तत्काल और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अन्याय पूरे बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर चोट मानी जाएगी।

Government of UP से हमारी मांगें: मामले पर सख्त कार्रवाई की जाए ।पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए। घायल बहनों का समुचित इलाज और न्याय सुनिश्चित किया जाए।

भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथी मौके-ए-वारदात पर मौजूद हैं और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Chief Minister Office Uttar Pradesh

17/04/2026

अगर आप जिंदा हो तो जिंदा नजर आओ, नहीं तो मुर्दा समझकर कुचल दिए जाओगे।

नगीना सांसद, एड. चंद्रशेखर आज़ाद जी।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Patna
800001