Only For Her

Only For Her

Share

Hello friend,
This page is only for those women who want to groom up themselves.

Here, you will get amazing tips on beauty, personal care, health, Business Ideas and many more which are inseparable from your life.

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के बेहतरीन उपाय 10/03/2021

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के बेहतरीन उपाय

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के उपाय

Weight Loss Tips in hindi :

आप इस पोस्ट को पढ़ने आये है इसका मतलब अपने बढे हुए वजन को लेकर आप बेहद परेशान है। या फिर हो सकता है की आप वजन कम करने के उपाय आजमाकर थक गई है। बहोत कुछ try कर लिया लेकिन कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ। तो आप जरूर कुछ न कुछ गलती कर रहे है। अगर दुनिया के बाकि लोग ये कर सकते है तो आप क्यों नहीं? इस पोस्ट में आप वजन कम करने के उपाय पढ़ेंगे। ये ऐसे Weight Loss Tips है जो अगर आप seriously implement करेंगे तो आपको १०० % रिजल्ट मिलेगा ही मिलेगा।

Weight Loss Tips in hindi

१ ] अपना लक्ष्य तय करें

वजन कम करना उस व्यक्ति के बस की बात है जो अपने लक्ष्य से दूर न हटे। वैसे तो बहोत सारे लोग ये तय कर लेते है की मुझे इतने दिनों में इतना किलो वजन घटाना है। वे शुरुआत भी जोरो-शोरों से करते है। लेकिन lack of motivation के कारण बीच में हो अपने प्रयासों को छोड़ देते है।

कोई भी full determined व्यक्ति वजन कम करना तो क्या किसी भी कठिन लक्ष्य को आसान बना सकता है और उसे पा सकता है। इसका मतलब आपको अपने target पर focussed रहना पड़ेगा।

अगर हम किसी भी चीज़ को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करते है तो उस लक्ष्य को पाना बिकुल भी मुश्किल नहीं होता।

इसके लिए खुद को हमेशा motivated रखें। यूट्यूब पे ऐसे बहोत सारे videos है जो आपको सही दिशा दिखाएंगे। जिन्होंने ढेर सारा hard work करके वजन कम किया है उनके videos यूट्यूब पर मौजूद है। उन videos को जरूर देखें। इससे आपको आईडिया भी मिलेगा और मोटिवेशन भी।

सबसे पहले आपको ये तय करना है की आप कितने दिनों में अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। घर पर एक weighing machine purchase करके रखें ताकि आप हर रोज खुद को analyse कर सको।

२ ] Calorie Deficit Diet अपनाले

हमें रोजाना कार्य करने के लिए कुछ मेंटनेस कैलोरीज की जरूरत होती है। ये कैलोरीज हमारी activity level और age के हिसाब से तय होती है। जो महिलाऐं अधिक कार्यक्षम रहती है उन्हें ज्यादा कैलोरीज की जरूरत होती है और जो महिलाऐं तुलना में काम कार्यशाली होती है उन्हें थोड़े कम कैलोरीज लेना जरूरी होता है।

लेकिन किसी भी सामान्य महिला के लिए ये मेंटेनन्स कैलोरीज लगभग १४०० और १५०० के बीच होती है।

जो महिलाऐं वजन काम करना चाहे उन्हें अपने मैजन्टाइन्स कैलोरीज से २०% काम कैलोरीज शरीर में लेनी चाहिए। यानि अगर आपकी मेंटेनन्स कैलोरीज १४०० है तो आपको ९०० कैलोरीज ही लेनी है।

इसे बोलते है Calorie Deficit Diet . अगर आप रोजाना मैंटेनस कैलोरीज जितना ही आहार लेंगी तो आप ज्यादा कैलोरीज burn नहीं पाएंगी क्योंकि आप शरीर को जितनी कैलोरीज चाहिए आप उतना ही उसे दे रही है। लेकिन अगर calorie defecit स्टेट में रहेंगी तो आपका शरीर कुछ ज्यादा कैलोरीज burn करेगा।

३ ] Fastest Cardio करें

Cardio वजन कम करने के लिए एक अच्छा उपाय साबित हुआ है। ये ज्यादा कैलोरीज burn करने में आपकी काफी मदद करेगा।

cardio में आप walking , cycling , jogging , skipping अदि व्यायाम प्रकार आजमा सकती है। हर रोज ४० से ४५ मिनट तक कार्डिओ करना वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कोशिश करें कार्डिओ एक्सरसाइज आप सुबह के वक़्त करें। ये ज्यादा परिणाम देने में आपकी सहायता करेगा। लेकिन अगर आप एक working woman है तो शाम को इसे आवश्य करें।

क्या आप मॉर्निंग वॉक करके वजन कम करना चाहेंगी? मॉर्निंग वॉक सिर्फ वजन काम करने में ही नहीं बाकि भी बहोत से बिमारियों में फायदेमंद है। मॉर्निंग वॉक के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

४ ] सही diet पर फोकस करें

वेट लॉस हो या वेट गेन, इसमें सबसे अहम रोल होता है diet का। आप चाहे दिन में १ घंटा exercise करें या २ घंटा , अगर आपका diet सही नहीं होगा तो इन चीज़ों का कोई फायदा नहीं।

studies के अनुसार ऐसा पाया गया है की वेट लॉस में ८० प्रतिशत रोल होता है डाइट का और सिर्फ २० प्रतिशत रोल निभाता है एक्सरसाइज।

तो अभी से ये ठान ले की आपको सही दिशा में वेट कम करने के लिए right diet को चुनना पड़ेगा।

diet में आप हरी सब्जियां, ताजे या सीजनल फल, सोयाबीन, अंडे, fish , चिकन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। रोटी की मात्रा कम करें। अगर आप अभी २ रोटियां कहती है तो १ ही रोटी खाये। हो सके तो white rice को पूरी तरह अपने diet से बाहर कर दें।

३ सफ़ेद चीज़ों से दूर रहें - चावल, मैदा, शुगर।

बाजार में मिलने वाले नमकीन, मीठी चीज़ें जैसे आइस-क्रीम,चॉकलेट्स , मिठाइयां इन सबको bye -bye करें।

वजन कम करने के लिए प्रोटीन रिच डाइट का खूब महत्व है। लेकिन हमें कितना प्रोटीन लेना चाहिए ये भी सोचने वाली बात है। experts बताते है की अपने वजन के जितना gm प्रोटीन हमें रोजाना लेना चाहिए। मतलब अगर आपका वेट ६० kg है तो ६० g प्रोटीन आपको लेना जरूरी है।

प्रोटीन के फायदे क्या है और हमारे शरीर को रोज कितना प्रोटीन चाहिए होता है ये जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

५ ] रोज खुद को analyse करें

जैसे की हमने पहले देखा वेट कम करने की journey में हमें खुद को रोजाना analyse करने की जरूरत पड़ती है।

रोज सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद अपना वेट चक करें। इससे आपको ये पता चलेगा की कल अपने जो खाना खाया या एक्सरसाइज किया वो आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हुआ।

कुछ लोग बोलते है की हफ्ते में किसी specific दिन पर वेट चेक करना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है की रोज के रोज आपको वेट चक करना जरूरी है। इससे तुरंत दूसरे दिन आप अपने डाइट और एक्सरसाइज में बदलाव ला सकती है। आपको क्या लगता है? रोजाना वेट चेक करना चाहिए या हफ्ते में एक बार? कमेंट सेक्शन में जरूर बताये।

तो ये थी वजन कम करने के लिए कुछ important tips . आपमें से जो भी आज वजन कम करना तय करेंगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये। इतनाही ही नहीं आप कितना वजन कम करना चाहती है ये भी mention करें।

आपको ये पोस्ट Weight Loss Tips in hindi कैसी लगी जरूर बताये।

Weight Loss Tips in hindi वजन कम करने के बेहतरीन उपाय Weight Loss Tips in hindi:इस पोस्ट में आप वजन कम करने के उपाय पढ़ेंगे। ये ऐसे Weight Loss Tips है जो अगर आप seriously implement करेंगे तो आपको १०० %

Coaching Centre Business in hindi कोचिंग सेंटर कैसे खोले 13/02/2021

Coaching Centre Business in hindi कोचिंग सेंटर कैसे खोले

Coaching Centre Business in hindi कोचिंग सेंटर कैसे खोले

Coaching Centre Business in hindi

कोचिंग सेंटर कोई नया बिज़नेस नहीं है। ये पुराने ज़माने चला आ रहा है। लेकिन आज तक उसकी एहमियत वैसी ही है जैसी पहले थी। आज इस evergreen बिज़नेस बारे में हम विस्तार से जानेंगे। अगर आप इस बिज़नेस को खोले की सोच रहे है तो ये पोस्ट Coaching Centre Business in hindi अंत तक पढ़ें।

हर बच्चा भले ही कितनी भी अच्छी स्कूल में पढता हो उसे कोचिंग की जरूरत होती है। अगर आप किसिस एक या अनेक विषयों में कुशल है तो बड़ी ही सरलता के साथ इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है।

ये भी पढ़ें -

Top 5 Business Iseas for Women

कोचिंग क्लास शुरू करते वक़्त किन बातों का ध्यान रखें?

कोचिंग क्लास एक बिज़नेस है इसलिए इसे बाकी बिज़नेस की तरह ही देखना होगा। जैसे हम बाकि बिज़नेस शुरु करते वक़्त अच्छी जगह चुनते है , एक catchy नाम का चयन करते है , अपने rates तय करते है, marketting करते है - ये और ऐसी बहोत बातें आपको ध्यान में रखनी होंगी।

कोचिंग सेंटर की जगह residential area में हो तो आपके सेंटर में आने वाले बच्चों की संख्या अधिक से अधिक होगी। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को अपनी सेंटर की तरफ खींचने के लिए आपको अच्छे मोके मिलेंगे।

कोचिंग क्लास का विज्ञापन करना भी उतनाही जरूरी है। ये विज्ञापन आप इन तरीकों से कर सकते है-

pamphlets

Newspaper Add

Stickers

Hoardings

Local TV Channel

आप जहाँ पर भी अपना सेंटर खोलना चाहेंगे वहां के फीस के रेट्स आपको पता करने होंगे। उतनी ही या उससी थोदी कम फीस आपको अपने सेंटर में रखनी है।

सबसे ज्यादा फोकस आपको अपनी teaching skills पर रखना है। हर बच्चे को उसके grasping power के हिसाब से पढ़ना जरूरी होता है।

कोचिंग सेंटर खोलने के लिए कुछ documents की जरूरत होती है -

ShopAct Liscence

NOC from local government if you live in rural area

Registration

ये भी पढ़ें -

ब्लॉग क्या है और ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए

Coaching Centre Business in hindi कोचिंग सेंटर कैसे खोले Coaching Centre Business in hindi कोचिंग सेंटर कैसे खोले - हर बच्चा भले ही कितनी भी अच्छी स्कूल में पढता हो उसे कोचिंग की जरूरत होती है।

Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे 07/02/2021

Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे

Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे

Morning Walk Benefits in hindi

क्या आप अपने शरीर को तंदुरुस्त रखना चाहते है? क्या आप हमेशा चुस्त जिंदगी जीना पसंद करते है? अगर आपका जवाब हाँ है तो सुबह की सैर आपके लिए ये एक सबसे अच्छा option है। क्या आप जानना चाहेंगे सुबह की सैर के फायदे क्या है? चलिए आज इस टॉपिक को ही हम explore करते है - morning walk benefits in hindi

सुबह की सैर हमारे जीवन के लिए जैसे एक वरदान है। ये हमें तरोताजा रखने के साथ बिमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। इसका सबसे बड़ा कारण है सुबह की ताजी हवा। वैसे तो बहुत से लोग शाम को भी सैर करते है। किन्तु सुबह की प्रदुषण मुक्त हवा में सैर करना हर व्यक्ति के लिए शाम की सैर से ज्यादा लाभदायक है।

ये भी पढ़ें - हर दिन प्रोटीन कितना लेना चाहिये

इस लेख में morning walk के वो सारे लाभ बताएँगे जो शायद आपको नहीं पता होंगे। ये लेख पढ़ने के बाद आप में से किसी एक महिला ने भी अगर ये ठान लिया की हाँ , मुझे कल से ही मॉर्निंग वॉक के लिए जाना चाहिए तो मेरे लिए वही काफी है।

जो भी ये ठान ले , मुझे कमेंट करके जरूर बताये।

Morning Walk Benefits in hindi

नॉर्मल ब्लड प्रेशर

सुबह की सैर ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ऐसा देखा गया है की जो लोग रोज सुबह वॉक करते है उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इन लोगों के ब्लड प्रेशर में उतर चढाव नहीं दिखाई देते।

अगर आपके घर में ब्लड प्रेशर की अनुवांशिकता है तो आपके लिए सुबह की सैर करना mandatory हो जाता है।

इतनाही नहीं सुबह की सैर कोलेस्टेरोल को भी काम करने में मदद करती है।

ये भी पढ़े - Health Tips in hindi for women

Morning Walk for Weight Loss

आपको ऐसे बहोत सारे लोग मिलेंगे जो वेट लॉस के लिए मॉर्निंग वॉक जाते है। वाकई में फैट लॉस करने के लिए मॉर्निंग वॉक सबसे अच्छा व्यायाम है। अगर मै अपनी बात कहूं तो मैंने भी मेरा १० किलो वजन सिर्फ मॉर्निंग वॉक और balanced diet से २ महीनो में कम किया है।

जैसे हमारा शरीर ज्यादा मेद को रखने के लिए जगह खुद ढूंढ लेता है वैसे ही व्यायाम करते वक़्त किस भाग की चरबी को कम करना है ये भी शरीर ही तय करता है। और इसके लिए हमें पूरे शरीर का व्यायाम करना चाहिए। मॉर्निंग walk इसके लिए एकदम सही तरीका है।

स्ट्रेस को कम करता है

क्या आप ऐसा कह सकते है की मुझे कोई स्ट्रेस नहीं है। आज की दुनिया में ऐसा एक भी आदमी नहीं मिलेगा जो ये सीना तान के बोल सके की भाई मुझे तो बिलकुल भी स्ट्रेस नहीं है।

इस स्ट्रेस को अपनी जिंदगी से कम करना है तो चलो कल से ही मॉर्निंग वॉक के लिए निकल पडो। मै आपको गॅरंटी के साथ कह सकती हूँ की आने वाले एक सप्ताह में आपके स्ट्रेस लेवल में काफी गिरावट आएगी।

Sugar कण्ट्रोल में रखता है

डाईबेटिस मरीज को मेरी यही सलाह है की रोज दौड़ पड़ो यानि वॉकिंग नहीं जॉगिंग करो।

अरे भाई ऐसे करने से आपके शरीर के calories ज्यादा घटेंगी।

आप पूछोगे की हम तो शुगर पेशंट नहीं है तो क्या हमें भी सैर करनी चाहिए ? तो भाई हाँ, करनी चाहिए। क्योंकी ये चीज़ आपको आपकी पूरी जिंदगी में कभी शुगर की समस्या होने ही नहीं देगी।

हमें एक्टिव बनाता है

ऐसा एक भी इंसान दिखाओ जो मॉर्निंग वॉक करता है लेकिन एक्टिव नहीं है। हार गए ना?

अरे बाबा, जैसे हमें पूरी दुनिया में 100 % खुश व्यक्ति नहीं मिल सकता वैसेही ऐसा कोई भी इंसान नहीं दिखाई देगा जो regualr मॉर्निंग वॉक करता हो और बोले की मैं एक्टिव नहीं हूँ।

रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है

रोजाना शरीर में जो रक्त संचार की जरूरत होती है वो सुबह की सैर की वजह से पूरी होती है। इस रक्त संचार के कारण ही हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है।

ये भी पढ़ें - मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय

फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है

फेफड़ों का कार्य सही ढंग से होने में भी मॉर्निंग वॉक का बहुत बड़ा योगदान होता है। सुबह की ताजी हवा फेफड़ों को मिलने की वजह से वे अधिक कार्यक्षम होते है।

अगर आपने अब तक ये पोस्ट पढ़ी है तो आपको समझ में आया होगा की morning walk जैसा पूरे शरीर को व्यायाम प्रदान करनेवाला और कोई exercise नहीं है।

अगर आपको कोई शारीरिक या मानसिक बीमारी है तो मॉर्निंग वॉक सही में आपके लिए एक अच्छा तरीका है उस बीमारी से छुटकारा पाने का। लेकिंग अगर आप तन और मन से पूरी तरह तंदुरुस्त है तो यह तंदुरुस्ती कायम रखने में आपको मॉर्निंग वॉक एक push देगा।

तो चलो ठान लो ये बात और लग जाओ कल से काम पे।

Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे क्या आप जानना चाहेंगे सुबह की सैर के फायदे क्या है? चलिए आज इस टॉपिक को ही हम explore करते है - morning walk benefits in hindi

Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे 07/02/2021

https://www.onlyforher.in/2021/02/morning-walk-benefits-in-hindi.html

Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे क्या आप जानना चाहेंगे सुबह की सैर के फायदे क्या है? चलिए आज इस टॉपिक को ही हम explore करते है - morning walk benefits in hindi

Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day? 31/12/2020

Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day?

Protein Intake Per Day

Protein is the key ingredient in our everyday diet. It is referred to as 'Building Block' of the human body. Proteins should be ingested in sufficient amount through daily diet. But what is its proper intake quantity? How much protein intake per day is necessary for us? Let us see.

Why proteins are must for us?

Proteins play a crucial role in human diet. It has lots of benefits.

1] Build muscles, bones, skin and more importantly muscles.

2] Repair damaged and wore out tissues.

3] Reduce appetite and hunger level which otherwise results into obesity.

4] Consuming proteins not only builds but also strengthen the muscles. It increases recovery rate of body in case of any injury.

5] It helps maintain weight in the right proportion.

6] As proteins are macronutrients like carbohydrates and fats, they are a good source of energy.

7] Builds the immune system effectively.

8] Improves metabolism.

9] Reduce the chances of having diabetes

What should be Protein Intake per day?

It is recommended by nutritional organizations that a sedentary woman should consume 46gm of protein per day.

This amount is just to avoid any deficiency. The actual amount needed by you depends on various factors like your age, weight, muscle mass, activity level and gender.

To determine your protein intake per day, multiply your weight in pounds by 0.36. The RDA recommended protein intake in the range of 0.8 gm per kg and 1.8 gram per kg of body weight. This is minimum recommended value to fulfil basic nutritional requirements.

You can use protein intake calculator to calculate the exact amount of protein you should consume everyday.

Best Protein sources

eggs

cheese

yogurt

oats

pumpkin seeds

green peas

mushrooms

sprouts

milk

fish

shrimp

peanut butter

soya products

meat

chicken

Final words on Protein Intake Per Day

Protein is must have macronutrient for proper growth of our body. Its consumption in sufficient amount is mandatory.

There are a lot of sources to supply this nutrient to body cells.

0.8g/kg to 1.8 g/kg body weight of protein is recommended quantity by RDA. You can use a calculator to find the exact amount of protein you should have daily.

Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day? Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day? Proteins play a crucial role in human diet. It has lots of benefits.

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें 15/11/2020

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें

किसी भी काम को लगन से करने के लिए जरूरी को हमेशा स्वयं को Motivated रखना। अगर हम खुद को मोटिवेटेड नहीं रखेंगे तो कोई भी काम शुरुआती दिनों में जोश से किया जायेगा लेकिन बादमे उस काम से interest कम हो जायेगा। और उस काम में हम सफल नहीं हो पाते। इसलिए इस पोस्ट में मै कुछ ऐसे टिप्स बता रही हूँ जो आपको हर वक़्त मोटिवेटेड रखें - How to Motivate Yourself in hindi .

मोटिवेशन एक ongoing प्रक्रिया है। अपने ध्येय को पाने के लिए आपको हर वक़्त ऐसे मार्ग चुनने होंगे जो हर पल स्फूर्ति दें।

१] बड़े ध्येय को पाने के छोटे छोटे ध्येय रखें

जो लोग जिंदगी में सफल होना चाहते है वे एक निश्चित मार्ग पर चलते है। अगर आप भी उनमे से एक है तो ये टिप आपके लिए महत्वपूर्ण है।

आपने जो भी ध्येय रखा हो उसे पाने के लिए छोटे ध्येय बनाये। एक उदाहरण लेके देखते है। किसीका ध्येय १० kg वजन कम करना हो तो पहले एक महीने में १ kg कम करने का पहला step होना चाहिए। ये टार्गेट achieve करने के बाद उसे ,अगले महीने में २ kg वजन कम करना होना चाहिए।

ऐसे करते करते ६ महीने में १० kg वजन काम करने का ध्येय रखें इससे क्या होगा? जैसे जैसे आप एक एक महीने का ध्येय प्राप्त करेंगे आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा।

२] बड़ा सोचें

खुद की काबिलियत को पहचाने और बड़ा सोचें। लक्ष्य को बड़ा रखें और उस हिसाब से सोचें। ऐसा करने से आप खुद पर ज्यादा भरोसा करने लगेंगी।

३] सफल लोगों के बीच रहे

सफल लोग हमेशा आपको रखने में एहम भूमिका निभाते है। वे हमेशा सकारात्मक सोचते है और अपने संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को सफल बनाने की क्षमता रखते है।

ये ऐसे लोग होते है जिन्होंने अपनी जिंदगी को सफल बनने के लिए संघर्ष किया रहता है। वे इस संघर्ष की अहमियत जानते है।

ऐसे लोगों के बीच रहने से आपकी सोच भी उन्ही के जैसी बन जाती है और आप भी उनके जैसी सफलता पाने के लिए उन्हें ही अपना रोल मॉडल मानते है।

४] Self-Development की किताबें पढ़े

किताबें हमारी सबसे अच्छी गुरु है। स्वयं को मोटिवेटेड रखने के लिए किताबे अहम रोल निभाती है। इन किताबों में ऐसे लोगों के उदाहरण होते है जो किसी ध्येय के पीछे अपनी पूरी जिंदगी निछावर कर देते है। उनकी जिंदगी में आये उतार चढाव के बारे में बताया होता है।

How to Motivate Yourself in hindi इस पोस्ट में जो टिप्स दी है उन्हें जरूर फॉलो करें। आपके कुछ सज़ाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर mention करें।

How to Motivate Yourself in hindi - खुद को Motivated कैसे रखें How to Motivate Yourself in hindi:किसी भी काम को लगन से करने के लिए जरूरी को हमेशा स्वयं को Motivated रखना।

Self Dependent Kaise Bane (4 Tips) - आत्मनिर्भर बनने के 4 तरीके 13/11/2020

Self Dependent Kaise Bane (4 Tips) - आत्मनिर्भर बनने के 4 तरीके

Self Dependent Kaise Bane - आत्मनिर्भर बनने के तरीके

क्या आपको अपने बहोत से कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है? क्या आपको खुद के काम किसीसे करवाने के लिए उनसे बार बार मिन्नतें करनी पड़ती है? तो आप सही पोस्ट पढ़ रही है। आप अगर इन सभी चीज़ों से मुक्त होना चाहती है तो पढ़े - Self Dependent Kaise Bane.

अपनी जिंदगी को स्वयं के नियंत्रण में रखना एक कला है। ये कला जो व्यक्ति आत्मसात करती है उसे किसीके आगे हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। जो लोग आत्मनर्भर होते है वे जीवन में दूसरों से बहोत आगे बढ़ जाते है और अपने सारे सपने पूरे करते है। आपके लिए भी ये संभव है बस ठान लेने की देरी है।

दूसरों पर निर्भर रहने के नुकसान

औरों की मिन्नतें करनी पड़ती है

अपने कार्य को रोकना या postpone करना पड़ता है

मनचाहा कार्य नहीं होता

आत्मविश्वास कम हो जाता है

खुद को टोकने लगते है

जिन पर निर्भर है उनकी राह देखनी पड़ती है

औरों को चाहते या न चाहते हुए महत्व देना पड़ता है

खुद को आत्मनिर्भर कैसे बनाये? - Self Dependent Kaise Bane

१] स्वयं को और अपनी काबिलियत को पहचाने

आपको जो कार्य खुद से करने आते है उनके बारे में सोचे। खुद को ये एहसास दिलाये की ये जो कार्य आप खुद से करती है वो भी पहले मुश्किल ही लगते थे। लेकिन जब आपने वे सीखें तभी आप उनमे माहिर हुई। आपके पास वो काबिलियत है।

स्वयं को ये विश्वास दिलाये की जैसे बाकि के काम आप आसानी से करती है वैसे ये भी सिख जाएँगी। जैसे गाड़ी चलाना, आपकी जरूरत की चीज़ें रिपेयरिंग करवाना, ड्राइविंग लाइसेंस निकलवाना वगैरा।

ऐसा कहा जाता है और ये सच भी है की भगवान ने सभी को एक जैसा दिमाग दिया है। खुद को इतना काबिल बनाये की कम से कम कार्यों के लिए औरों पर निर्भर रहना पड़े।

२] लोगों से पहचान बढ़ाएं

अगर आपका स्वभाव शांत है, आप किसीसे ज्यादा बात नहीं करती तो ये कमी आपको दूर करनी होगी। शांत स्वाभाव की व्यक्ति एक हद तक सफल हो सकती है उसके आगे नहीं।

जिंदगी में सफल होने के लिए, self dependent बनने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहचान बढानी होगी। न जाने कौन आपके कब काम आ जाये।

सिर्फ पहचान बढ़ाने से काम नहीं होगा, उन सभी लोगों को महत्व देना भी उतनाही जरूरी है। भले वो सिलिंडर लाके देनेवाला आदमी हो, सब्जी बेचनेवाला हो या किसी grocery shop का मालिक हो।

जो लोग हमारी रोज की जिंदगी से जुड़े है उनसे पहचान तो होनी हि चाहिए - जैसे मेडिकल शॉप के ओनर्स, आसपास के डॉक्टर्स, कारपेंटर, मैकेनिक, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, बच्चों के टीचर्स। इन सभी लोगों को फ़ोन नंबर्स आपके पास होने चाहिए।

३] खुद कमाए

ये एक बहोत ही महत्वपूर्ण बात है। आर्थिक स्वतंत्रता के लिए स्वयं कमाना बहोत ही जरूरी है। जब तक आप खुद नहीं कमाने लगती तब तक छोटे छोटे खर्चों के लिए भी आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड सकता है।

आर्थिक स्वतंत्रता एक सच्ची स्वतंत्रता है। इसलिए आजसे ही इसके बारे में सोचे। ऐसे बहोत से बिज़नेस है जो आप कम या जीरो इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकती है। अगर आप जॉब में रुचि रखती है तो आजसे ही आपकी योग्यता की जॉब की तलाश शुरू करें।

बैंक में अपना खुद का अकाउंट खोले और उसमे बचत करें।

४] खुद को motivated रखें

उपर बताई सारी चीज़ें अपने कर ली। जरूरी है खुद को हमेशा प्रेरणा देना। ऐसी फिल्म्स देखें जो आपको एक boost दे, ऐसी किताबें पढ़े जो आपके decision को और ज्यादा मजबूत करें।

कमेंट करके जरूर बताये की ये पोस्ट Self Dependent Kaise Bane आपको कितनी फायदेमंद साबित हुई।

Self Dependent Kaise Bane (4 Tips) - आत्मनिर्भर बनने के 4 तरीके Self Dependent Kaise Bane -आत्मनिर्भर बनने के तरीके: अपनी जिंदगी को स्वयं के नियंत्रण में रखना एक कला है।आपके लिए भी ये संभव है बस ठ.....

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress 11/11/2020

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress

तनावमुक्त जीवन किसे नहीं चाहिए? आज एक छोटे बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक हर कोई तनाव में घिर चूका है। जिंदगी के हर एक मोड़ पे तनाव के कारण अलग अलग होते है। बच्चों को तनाव रहता है पढाई का, युवाओं को नौकरी का, माँ बाप को बच्चों की परवरिश का, बूढ़े लोगों को खुद की तबियत का। कोई भी इन्सान आज यह नहीं कह सकता की वो तनावरहित जीवन जी रहा है। लेकिन हाँ , इस तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। चलिए देखते है कुछ ऐसे मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress.

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress

१] स्वयं को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने का हठ छोड़ दें

खुद को औरों से अलग या सवर्श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए जी-जान लगाना ये तनाव का सबसे बड़ा कारण है। जब चीज़ें अपनी मर्जी से नहीं चलती तो ये तनाव हद से ज्यादा बढ़ जाता है। कोई एक महिला मेरे से आगे क्यों है, मै उसके जैसी क्यों नहीं हूँ, लोग मुज़से ज्यादा उसे क्यों पसंद करते है इन कारणों की वजह से आप अपने आप को जाने अनजाने में तनाव में धकेल रही है।

खुद की तुलना किसी और से न करें बल्कि खुद से करें। अपने आप में सुधार लाने की कोशिश करें। अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। सारा समय खुद में invest करें। नयी नयी चीज़ें सीखें। दुनिया के साथ चलें। टेक्नोलॉजी सीखें। अगर आप खुद को develop करने के लिए सारा समय बिताएंगी तो खुदबखुद आप औरों से श्रेष्ट बन जाएँगी।

२] दिन की शुरुआत जल्दी करें

आपके मन में ये सवाल आया होगा की दिन की शुरुवात का तनाव से क्या ताल्लुक? लेकिन हमारी रोज की क्रियाएं जैसे खाना पकाना, व्यायाम करना, घर साफ़ रखना आदि अगर सही समय पर हो बहोत सा तनाव दूर हो सकता है। बहोत बार ऐसा देखा गया है की जो महिलाऐं सुबह देरी से उठती है उनमे मानसिक तनाव ज्यादा होता है। क्योंकि उन्हें सारे काम करने के लिए काम समय मिलता है। वही जो महिलाऐं शीघ्र उठती है वे डेली रूटीन के काम जल्दी जल्दी ख़तम कर डलती है। और इसलिए वे टेंशन फ्री रहती है। इसलिए अभी जिस समय पर आप उठती है उससे १ से डेड घंटा पहले अपने दिन की शुरुआत करें और फर्क देखें।

३] किसी भी समस्या का ख़ुशी से स्वीकार करें

किसी भी समस्या से दूर भागने के बजाय उसका स्वीकार करें। उसे जल्दी से जल्दी खत्म करके अपनी पूर्वी जिंदगी में लौट आए। समस्याएं हमारे जीवन का अविभाज्य भाग है। ऐसा कोई भी आदमी या औरत नहीं जिसके जिंदगी में समस्या नहीं। लेकिन आप ऐसी कठिन परिस्थिति में कैसा बरताव करती है उसीके ऊपर आपकी अगली जिन्दगी निर्भर है। हर समस्या को एक चैलेंज की तरह अपनाये। उनसे मत डरे। समस्याओं के कारण ही हम और ज्यादा स्ट्रांग बनते जाते है। किसी भी परिस्थिति में मत डगमगाए। खुद को शांत रखें और समस्या का हल ढूंढे।

हर समस्या अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें। उनसे सलाह मांगे। 'ये दिन भी चले जायेंगे' ऐसा खुद को विश्वास दिलाएं। पेड़ों का उदाहरण सामने रखे। पतझड़ के मौसम में पेड़ के सारे पत्ते गिर जाते है। ऐसा लगता है की अब इस पेड़ की आयु ख़तम हो गयी। अब ये फिर से नहीं बहरेगा। लेकिन २ ३ महीने बाद वही पेड़ फिर से जिंदगी से ओतप्रोत हो जाता है।

४] एक समय पर एक ही काम करें

एक समय पर एक काम ही हाथ में ले। एक काम पूरी तरह से ख़तम होने के बाद ही दुसरे काम के बारे में सोचे। सभी काम स्वयं ही करने की जिम्मदेदारी मत ले। नहीं तो काम करते वक़्त गलतियां होने की गुंजाईश रहेगी और इसका सीधा परिणाम आपके मानसिक स्वास्थ्य पर होगा।

जब आप काम कर रही होंगी तब ध्यान भंग करने वाली चीज़ें जैसे टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर आदि का प्रयोग न करें। इन चीज़ों से आप अपने काम पर concentrate नहीं कर पाएंगी और हो सकता है काम करने में आपको समय भी लगे।

५] नियमित व्यायाम करें

प्राणायाम, योगासन, स्विमिंग, साइकिलिंग, gym, aerobics इत्यादि प्रकार के व्यायाम रोजाना करने से केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तन्दुरुस्तीही भी मिलती है। मन शांत और तरोताजा रहता है।

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय में दिए सारे उपायों से आपके जीवन में ख़ुशी की लहरें दौड़ सकती है। स्वयं को खुश रखने की कला सीखें।

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। चलिए देखते है कुछ ऐसे मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress.

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress 11/11/2020

तनावमुक्त जीवन किसे नहीं चाहिए? आज एक छोटे बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक हर कोई तनाव में घिर चूका है। जिंदगी के हर एक मोड़ पे तनाव के कारण अलग अलग होते है।

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। चलिए देखते है कुछ ऐसे मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress.

Health Tips in hindi for Women - महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स 10/11/2020

Health Tips in hindi for Women - महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स

Health Tips in hindi for Women - महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स

क्या आपको लगता है की आप अपने डाइट का पूरी तरह से खयाल रख रही है? क्या आप अपनेआपको , अपने फिटनेस को जरूरी समय देती है? आप इस बात से सहमत है की आज की आप की जो दिनचर्या है वो आपके लिए सही है? नहीं? तो यही समय है खुद की तरफ ध्यान देने का, क्योंकि आज नहीं तो कभी नहीं। अगर आप सोच रही है की बाद में सोचेंगे, कल देखेंगे, तो याद रखिये वो कल कभी नहीं आने वाला। इसलिए आजही इन बातों पर ध्यान देना शुरू करें। कुछ खास Health Tips in hindi for Women पढ़ें और खुद में बदलाव लाये।

Health Tips in hindi for Women

१] इन फूड्स को अपने डाइट में शामिल करें

आप अक्सर बीमार क्यों पड़ती है? इसका main reason है सही पोषणतत्वों का आहार में शामिल न होना। प्रोटीन और विटामिन्स भरे खाने से ही आपको पूरा पोषण मिलेगा।

seasonal fruits का महत्व सबको मालूम है लेकिन फिर भी हम उनको आहार में शामिल नहीं करते। पूरे परिवार को खिलाते है लेकिन खुद नहीं खाते।

ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां, दूध इनकी तरफ तो हम बिलकुल मुँह नहीं मोड़ सकते। स्प्राउट्स, आँवला, निम्बू, सलाड ये चीज़ें भी जरूर रोज के खाने में शामिल करें। ा

अगर आप वजन कम करना चाहती है तो भी ये सारी चीज़ें अपने regular diet में add कर सकती है।

अगला नंबर है पानी का। शरीर की हर समस्या का उपाय है पानी। पानी से हमारा शरीर hydrated रहता है। दिन में २ से ३ लीटर पानी शरीर के लिए जरूरी है।

२] पर्याप्त मात्रा में नींद ले

अच्छे स्वस्थ्य के लिए दिन में लगभग ८ घंटे के नींद की जरूरत होती है। यदि पर्याप्त मात्रा में नींद हुई तो आप काम में मन लगा सकती है। नहीं तो थकावट का सामना करना पड़ता है। नींद हमारे शरीर और दिमाग को तरोताजा रखती है।

लेकिन दिन में नींद लेना avoid करें। कुछ महिलाओं को दोपहर खाना खाने के बाद सोने की आदत होती है। लेकिन इससे उनके metabolism पर गलत असर पड़ता है। साथ साथ मोटापा बढ़ने की भी आशंका होती है।

३] तनाव से दूर रहे

वैसे तो कहने के लिए ये बहोत आसान है लेकिन अमल में लाना मुश्किल। ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें की आपकी जिंदगी से तनाव दूर रहे। हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। हसी मजाक में भाग ले। लोगों से मिले, उनके साथ बात करें। अकेले अकेले रहना avoid करें।

तनाव से हमारे शरीर से शारीरिक एवं मानसिक बीमारिया जुड़ सकती है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके खुद को काम में बिजी रखें। गाने सुने, फिल्म देखें, कोई न कोई hobby रखें। अपने आप को ये विश्वास दिलाएं की ये दिन भी चले जायेंगे।

४] रोजाना exercise करें

अब exercise का महत्व मै बताऊ? एक्सरसाइज हेल्दी जिंदगी के लिए माइलस्टोन है। रोजाना ३० मिनिट का exercise करने से आप फिट तो रहेंगीही साथ ही ऊर्जा से भरपूर भी।

किसी भी प्रकार का exercise करें- gym, aerobics, योग, जुम्बा, डांस, साइकिलिंग, स्विमिंग इनमे से या कोई और जो आपको पसंद हो।

व्यायाम हमें तनाव से तो दूर रखता ही है साथ ही मोटापा, BP, sugar आदि बिमारियों से भी दूर रखता है।

५] husband के साथ प्यारभरा relation रखे

माँ बाप के बाद आपकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण person है आपके पति। आपकी निजी जिंदगी को बेहतर बनाना है तो अपने पति के साथ प्यार से पेश आये। उन्हें प्यार दे और उनसे प्यार पाए।

Husband-wife के नाते में तनाव हो तो इसका असर आपकी तबियत पर हो सकता है। खामखा छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करना बंद करें। थोड़ा mutual understanding रखें। ये सारी बातें आपके पति को भी समझाए।

Health Tips in hindi for Women इस पोस्ट में दी गयी सारी टिप्स proven है। अगर आप इन्हे फॉलो करेंगी तो हो सकता है आप भी खुद को और स्ट्रांग बना सके।

Health Tips in hindi for Women - महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स Health Tips in hindi for Women:क्या आपको लगता है की आप अपने डाइट का पूरी तरह से खयाल रख रही है? क्या आप अपनेआपको , अपने फिटनेस को जरूरी सम...

10/11/2020

क्या आपको लगता है की आप अपने डाइट का पूरी तरह से खयाल रख रही है? क्या आप अपनेआपको , अपने फिटनेस को जरूरी समय देती है? आप इस बात से सहमत है की आज की आप की जो दिनचर्या है वो आपके लिए सही है? नहीं?
https://www.onlyforher.in/2020/11/health-tips-in-hindi-for-women.html

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Pune?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Pune