YogVani Wellness & Lifestyle
Yoga is a journey to connect outer world to inner world. Yoga is originated from sanskrit word "Yuj"
04/09/2026
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को सबसे सुंदर उपहार दें…
📖 एक बार भगवद्गीता पढ़ना शुरू करें!
श्रीकृष्ण ने केवल अर्जुन को युद्ध का मार्ग नहीं दिखाया,
उन्होंने जीवन जीने की कला सिखाई।
🪷 जब मन परेशान हो — गीता पढ़िए
🪷 जब निर्णय कठिन हो — गीता पढ़िए
🪷 जब जीवन में निराशा हो — गीता पढ़िए
🪷 जब सफलता मिले — गीता पढ़िए
🪷 और जब जीवन का अर्थ समझना हो — गीता पढ़िए।
इस जन्माष्टमी एक संकल्प लें —
🙏 “मैं प्रतिदिन गीता का कम से कम एक श्लोक पढ़ूँगा और उसके अर्थ को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करूँगा।”
🦚
इस जन्माष्टमी केवल कृष्ण का जन्मोत्सव न मनाएँ…
कृष्ण की वाणी को अपने जीवन में उतारें।
📖 भगवद्गीता पढ़ें • समझें • जीवन में अपनाएँ
जय श्री कृष्ण 🙏
02/09/2026
Choose food with wisdom
23/08/2026
🧘 — Triangle Pose 🔺
🌿 Benefits
🦵 Strengthens the legs — Builds strength in the thighs, calves and ankles.
🤸 Improves flexibility — Stretches the hamstrings, hips, groin and calves.
🦴 Supports spinal mobility — Encourages lengthening and better posture.
🫁 Opens the chest — Helps expand the chest and shoulders.
⚖️ Improves balance — Develops coordination and body awareness.
🍽️ Supports digestion — Gentle abdominal movement may support digestive function.
🧠 Calms the mind — Encourages concentration and mindful breathing.
🧘 How to Practice
1️⃣ Stand with your feet about 3–4 feet apart.
2️⃣ Turn one foot outward about 90°.
3️⃣ Extend both arms sideways at shoulder height.
4️⃣ 🌬️ Inhale and lengthen your spine.
5️⃣ ↘️ Exhale and bend sideways from the hip.
6️⃣ ✋ Place your hand on the shin, ankle or a yoga block.
7️⃣ ☝️ Extend the opposite arm upward.
8️⃣ 🕐 Hold for 20–30 seconds with comfortable breathing.
9️⃣ 🔄 Repeat on the other side.
⚠️ Precautions
🦵 Avoid locking or hyperextending the knee.
🚫 Do not force yourself toward the floor.
🧱 Use a yoga block or wall support if balance is difficult.
👀 If you have neck discomfort, look forward instead of upward.
🛑 Stop if you experience pain, dizziness or unusual discomfort.
🚫 Contraindications
❌ Acute back, neck, hip, knee or leg injury
❌ Severe balance or vertigo problems
❌ Acute pain or inflammation
❌ Any condition where side-bending is medically restricted
❤️ Remember: Yoga should feel steady, comfortable and controlled—not forced.
🌱 Small Daily Practice • Big Long-Term Benefits
23/08/2026
(Garland Pose) for 5 minutes daily can be a useful practice, provided you can maintain good alignment and it is comfortable.
Potential benefits:
- Improves ankle dorsiflexion and hip mobility
- Encourages mobility of the hips, knees and ankles
- Strengthens the lower limbs isometrically
- Can improve comfort in deep squatting
- May help develop better awareness of foot pressure and balance
**But don't hold 5 minutes continuously at first
A better progression is: 1 min × 3 rounds → 2 min × 2 rounds → eventually 5 min, depending on tolerance.
Malasana:
- Keep heels grounded if possible.
- Knees should track broadly in line with the toes.
-Keep the feet stable rather than allowing the arches to collapse.
-Keep the spine comfortably upright.
-Don't force the knees outward with your hands.
**If your goal is specifically improving your foot arches and weight distribution, Malasana alone isn't enough; we can combine it with 2–3 specific foot exercises.
If you want to know more to strengthen your feets and legs , type "fitness" in comments
22/08/2026
1. त्राटक
एकाग्र होकर दीपक की लौ या किसी निश्चित बिंदु को बिना पलक झपकाए देखना त्राटक कहलाता है।
मुख्य उद्देश्य: एकाग्रता, मानसिक स्थिरता और नेत्रों के आसपास की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में सहायता।
2. जलनेति
नेति पात्र की सहायता से गुनगुने नमकयुक्त जल को एक नासिका से डालकर दूसरी नासिका से बाहर निकाला जाता है।
मुख्य उद्देश्य: नासिका मार्ग की सफाई, श्वसन में सुविधा और साइनस संबंधी परेशानी में सहायक।
3. सूत्रनेति
विशेष रूप से तैयार मुलायम सूत्र/कैथेटर को नासिका मार्ग से सावधानीपूर्वक प्रविष्ट कराकर नासिका की सफाई की जाती है।
मुख्य उद्देश्य: नासिका मार्ग की गहरी सफाई और श्वसन मार्ग की स्वच्छता। इसे प्रशिक्षित विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए।
4. भ्रामरी प्राणायाम
गहरी श्वास लेकर बाहर छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी “म्…” ध्वनि उत्पन्न की जाती है।
मुख्य उद्देश्य: मन को शांत करना, तनाव कम करने में सहायता और ध्यान/एकाग्रता को बढ़ावा देना।
5. सूर्यनमस्कार
श्वास और शरीर की गतियों के समन्वय से किए जाने वाले आसनों की गतिशील श्रृंखला है।
मुख्य उद्देश्य: पूरे शरीर की गतिशीलता, शक्ति, लचीलापन और श्वसन-समन्वय को बेहतर बनाने में सहायता।
6. पादहस्तासन
खड़े होकर आगे की ओर झुकते हुए हाथों को पैरों के पास/भूमि की ओर ले जाया जाता है।
मुख्य उद्देश्य: हैमस्ट्रिंग और posterior chain में स्ट्रेच तथा रीढ़ की गतिशीलता में सहायता।
7. कपालभाति
मुख्यतः सक्रिय एवं तीव्र श्वास-त्याग तथा अपेक्षाकृत सहज श्वास-ग्रहण का अभ्यास है।
मुख्य उद्देश्य: श्वसन-जागरूकता और abdominal muscles की सक्रियता में सहायता।
नोट: इसे जोर लगाकर या गलत तकनीक से नहीं करना चाहिए।
8. शीर्षासन
शरीर को सिर और अग्रबाहुओं के सहारे उल्टी स्थिति में रखा जाता है।
मुख्य उद्देश्य: संतुलन, शरीर-जागरूकता और ऊपरी शरीर की शक्ति का विकास।
सावधानी: गर्दन/कंधे की समस्या, uncontrolled hypertension आदि में विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक है।
9. शशांकासन
घुटनों के बल बैठकर धड़ को आगे झुकाते हुए माथे को भूमि की ओर ले जाया जाता है।
मुख्य उद्देश्य: शरीर को रिलैक्स करना, पीठ-कूल्हों में हल्का स्ट्रेच और मानसिक शांति में सहायता।
22/08/2026
Take care your body. It is the only place you have to live in
21/08/2026
Health is wealth
पश्चिम ने हमारे योग का क्या हाल कर दिया पश्चिम ने योग के साथ वही किया जो वो हर गहरी चीज़ के साथ करता है — उसे पैक किया, बेचा, और आसान कर उत्पाद बना दिया।
आज अमेरिका में योग तीसरी सबसे बड़ी #इंडस्ट्री है। करीब 30 अरब डॉलर की। इसमें वार्षिक वृद्धि करीब 9% है।
भारत में योग एक पूरी जीवन-पद्धति है। पतंजलि के अष्टांग - यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि। आसन तो तीसरा पड़ाव था, मंज़िल नहीं। लक्ष्य शरीर को लचीला बनाना नहीं, मन को स्थिर करके अपने आप को जानना था।
पश्चिम में पहुँच कर ये उल्टा हो गया। 90% लोगों के लिए योग मतलब सिर्फ आसन, वो भी जिम वाली बॉडी के लिए। Lululemon की 100 डॉलर वाली लेगिंग, Instagram पर परफेक्ट हैंडस्टैंड, 200 घंटे का टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट लेकर वीकेंड में टीचर बन जाना। फिर उसी से Goat Yoga, B**r Yoga, Rave Yoga, यहाँ तक कि Naked Yoga तक निकल आया।
और ये कोई छोटी बात नहीं है, आज योग 100 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की ग्लोबल इंडस्ट्री है।
पर एक दूसरा पहलू भी है। पश्चिम ने ही योग को दुनिया भर में पहुँचाया। जब हमारे यहाँ के लोग ही इसे पिछड़ा समझने लगे थे, तब अमेरिका और यूरोप की लैब्स ने इस पर रिसर्च की, बताया कि प्राणायाम से नर्वस सिस्टम कैसे शांत होता है? ध्यान से ब्रेन कैसे बदलता है? उसी वैज्ञानिक ठप्पे की वजह से आज का युवा पीढ़ी फिर से योग की लौट रही है।
तो हाल क्या कर दिया?
दो चीजें एक साथ।
एक तरफ जड़ काट दी - यम-नियम, ईश्वर-प्रणिधान, तप, वैराग्य, वो सब हटा दिया क्योंकि वो बेचना मुश्किल है। योग को #फिटनेस_प्रोडक्ट बना दिया।
दूसरी तरफ शाखाएँ फैला दीं - आज दुनिया के किसी भी कोने में जाओ, लोग सूर्य नमस्कार जानते हैं।
असली नुकसान ये नहीं कि पश्चिम ने योग को बिगाड़ दिया, नुकसान ये है कि हमने भी उसी बिगड़े हुए वर्जन को वापस आयात कर लिया। भारत के बड़े शहरों के स्टूडियो में आज वही पाश्चात्य प्लेलिस्ट वाला, पसीना-पसीना कर देने वाला Power Yoga बिक रहा है, और ध्यान, मौन, स्वाध्याय कहीं पीछे छूट गया।
तुम तो ध्यान से जुड़े हो, तुम जानते हो - आसन शरीर को तैयार करता है ताकि तुम बैठ सको, प्राणायाम ऊर्जा को तैयार करता है ताकि मन बैठ सके। पश्चिम ने बैठने वाली बात ही हटा दी।
इसलिए अब काम उल्टा करना पड़ेगा - उसी योग को फिर से उसकी गहराई में ले जाना।
16/08/2026
यूनान में ऐसा हुआ, एक ज्योतिषी रात आकाश के तारों का अध्ययन करता हुआ चला जा रहा था, एक कुएं में गिर पड़ा। पाट नहीं थी कुएं पर। आंखें आकाश में अटकी थीं। चांद—तारों का अध्ययन हो रहा था। कुएं में गिर पड़ा तो चिल्लाया। पास के ही झोपड़े से एक गरीब बुढ़िया ने उसे बामुश्किल निकाला। वह यूनान का सबसे बड़ा ज्योतिषी था। सम्राट भी उसके द्वार पर आते थे।
उसने बुढ़िया का बहुत—बहुत धन्यवाद किया और कहा कि देख, तुझे पता नहीं कि तुझे सौभाग्य से किसको बचाने का अवसर मिला है! मैं यूनान का सबसे बड़ा ज्योतिषी हूं। तारों, नक्षत्रों, उनकी गतिविधियों, मनुष्य के भाग्य से उनके संबंध में मुझसे बड़ा कोई जानकार पृथ्वी पर नहीं है। बड़े से बड़े सम्राट: मेरे पास आते हैं। मेरी फीस भी बहुत ज्यादा है। लेकिन तूने मुझे बचाया है तो तेरा भाग्य मैं बिना फीस के देख दूंगा, तू कल आ जाना।
वह बुढ़िया हंसने लगी। उस ज्योतिषी ने कहा : तू हंसती क्यों है? उसने कहा. मैं इसलिए हंसती हूं कि जिसे अपने सामने का कुआं नहीं दिखाई पड़ता, उसे चांद—तारों की गतिविधि, नक्षत्र और भविष्य...। तुझे अपने पैर सम्हलते नहीं हैं, तू मेरा भविष्य बतायेगा?
होश में आ!
और कहते हैं यह घटना उस ज्योतिषी के जीवन में क्रांति का कारण बन गयी। उसने ज्योतिष छोड़ दी। यह चोट भारी थी! यह बात भी इतनी सच थी! सामने पैर के कुआं है, नहीं दिखाई पड़ा! मगर उसे क्यों कुआं नहीं दिखाई पड़ा था? नहीं कि उसके पास आंख नहीं थी; आंख थी, मगर आंख दूर के तारों पर अटकी थी!
यही आदर्शवादी की भ्रांति है, उसकी आंख दूर के तारों पर अटकी है। आदर्शवादी कहता है मोक्ष पायेंगे! अभी यह सड़ा—गला क्रोध, इससे छुटकारा नहीं हो रहा है। यह सड़ा—गला काम, इससे छुटकारा नहीं हो रहा है। मोक्ष पायेंगे! बैकुंठ जायेंगे! निर्वाण होगा! आंखें बड़े दूर के आकाश पर लगी हैं। और उसकी वजह से रोज—रोज गड्डों में गिर रहे हो। गड्डे—क्रोध के, काम के, वैमनस्य के, ईर्ष्या के, घृणा के! मैं तुमसे कहता हूं : आंखें लौटा लाओ जमीन पर। जहां चलना है वहीं आंखें होनी चाहिए। इस क्षण में ही आंखें होनी चाहिए, क्योंकि गड्डे यहां हैं। और सारे गड्डों से तुम बच जाओ, तो उसी बचाव का नाम मोक्ष है।
मोक्ष कहीं दूर आकाश में नहीं है। जिसके जीवन में गिरने की संभावना न रही, वही मुक्त है।
- ओशो
16/08/2026
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। 🌿
मोटापा, डायबिटीज, हाई BP, फैटी लिवर, तनाव, नींद की कमी और lifestyle disorders लगातार बढ़ रहे हैं।
लेकिन सवाल यह है—
क्या हम बीमारी आने का इंतज़ार करें, या आज से अपनी lifestyle बदलें?
🧘♂️ योग केवल exercise नहीं है।
यह आसन, प्राणायाम, ध्यान और सही lifestyle के माध्यम से शरीर और मन में संतुलन बनाने का एक समग्र अभ्यास है।
🌱 योग के साथ अपनाएँ:
• नियमित शारीरिक गतिविधि
• प्राकृतिक और संतुलित आहार
• पर्याप्त नींद
• तनाव प्रबंधन
• processed food और excess sugar से दूरी
स्वस्थ शरीर • शांत मन • संतुलित जीवन
YogVani Wellness & Lifestyle
Voice of Yogi’s
Guided by Vinay Gupta
PhD (Yoga – Research Scholar) | Yoga Teacher | Yoga Therapist
📌 Monday–Friday
⏰ 5:30–6:10 AM | 6:30–7:10 AM IST
💻 Online sessions available
आज शुरुआत करें — अपने स्वास्थ्य के लिए।
Category
Contact the business
Telephone
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when YogVani Wellness & Lifestyle posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.