BODY LINE GYM

BODY LINE GYM

Share

Now making TATTOO designing...

08/03/2020
Photos 15/08/2018

My Engagement On 12/08/2018.

Home 16/01/2018

खतरनाक बॉडी बनाने लिए ये 4 बातें हैं जरुरी
16 Jan. 2018
www.bodylinegym.webs.com
दोस्तों बॉडी बनाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। अगर आप अच्छी डाइट, तकनीक और अच्छी एक्सरसाइज करते हो तो आप बहुत जल्दी अच्छी बॉडी बना सकते हो। बॉडी बनाने के लिए आपको एक अच्छे ट्रेनर की जरुरत होती है। परन्तु ट्रेनर को देने के लिए सभी के पास फीस नहीं होती। आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहा हूँ जिसके माध्यम से आप बहुत मजबूत और खतरनाक बॉडी बना सकते हो।

1. अच्छी डाइट
अगर आप बॉडी बनाना चाहते हो तो आपको अच्छी डाइट लेनी पड़ेगी। बिना खुराक लिए आपकी बॉडी बन ही नहीं सकती। जितना आपकी बॉडी का वजन है उतने ग्राम प्रोटीन लेना जरुरी है। बॉडी को अच्छा बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स भी लेने जरुरी हैं। आप जितने ग्राम प्रोटीन कहते हो उसका तीन गुना आपको कार्बोहायड्रेट खाने होंगे। और जितना प्रोटीन लेते हो उसका आधा फैट लेना होगा। अगर आप पतले हो तो मक्खन, देसी घी को खाने में उपयोग करें और अगर आपका पेट बाहर निकला हुआ है तो एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को प्रयोग करें।

2. आराम
कितनी भी अच्छी एक्सरसाइज कर लो और कितना भी खा लो, आपकी बॉडी नहीं बनेगी अगर आप आराम नहीं करते हो। अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको कम से कम 8 घंटे तो सोना ही पड़ेगा। जब हम जिम करते हैं तो हमारी मसल्स टूटती हैं और रात को जब हम सोते हैं तो शरीर उन्हें दुबारा बनाता है। इसलिए आपको अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।

3. एक्सरसाइज कैसी करनी है
अगर आप अपनी बॉडी का साइज बनाना चाहते हो तो एक्सरसाइज करने में रैप की गिनती 10 से 12 के बीच में ही रखें। ऐसा करने से आपकी शक्ति भी बढ़ेगी और बॉडी का आकार भी बढ़ेगा। अगर आप पतले हो तो तीन से चार एक्सरसाइज ही करें और अगर आप ठीक हो तो पाँच एक्सरसाइज करें। जो लोग शरीर पर कट डालना चाहते हैं वो हल्का वजन उठाएं और ज्यादा रैप करें।

4. सप्लीमेंट्तों
दोस अगर आप घर पर रहते हो तो आप जितना प्रोटीन शरीर को चाहिए वो अपने आहार से दे सकते हो। परन्तु अगर आप जॉब करते हो तो दिन का सौ ग्राम प्रोटीन लेना आपके लिए जरुरी है और नौकरी के समय आप बीच-बीच में खा भी नहीं सकते। इसलिए सप्लीमेंट लेना जरुरी हो जाता है प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए।

Home

Home 30/11/2017

मसल्स बढ़ाने के लिए कुछ बेहतर आहार
www.bodylinegym.webs.com
अच्छी बॉडी वाले व्यक्ति अपने डायट में ऐसे खास आहार लेते हैं जिससे उनकी बॉडी मसल्स तुरंत बने।जिम में घंटों पसीना बहाना और डाइट सप्लीमेंट लेना नई जेनरेशन को बहुत पसंद है|लेकिन जिम में जा कर केवल पसीना बहाने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर आपको अच्छी बॉडी चाहिये तो, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरे आहार लेने होंगे। बॉडी बिल्डिंग के लिये आपको चीनी, कार्ब और अतरिक्त वसा वाले भोजन पर रोक लगानी होगी। अगर बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं तो ऐसे आहारों को शामिल करें, जिसे नियमित खाने से आपकी बॉडी जल्द बने। साथ ही आपका इम्मयून सिस्टम भी मजबूत रहे।

@अंडे :- बॉडी बिल्डिंग के लिये अंडे से अच्छा कुछ नहीं हो सकता क्योंकि इसके सफेद भाग में 84 प्रतिशत प्रोटीन और 0 प्रतिशत वसा होती है। अंडे को हमेशा उबाल कर ही खाना चाहिये।दिन में दो से तीन बार 2 – 4 अंडे दूसरे खाद्य पदार्थों जैसे नट्स, दूध आदि के साथ लेना चाहिए।

@माँसाहारी भोजन :- अधिक मसल्स का निर्माण करने लिए माँसाहारी भोजन काफी लाभदायक होता है | मांस, चिकन और टर्की लीन मीट प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत हैं। इनमें प्रोटीन के साथ-साथ अमीनो एसिड भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है जो हमारे शरीर के मसल्स को बनाने में मदद करते हैं। हफ्ते में एक बार मटन जरुर खाएं लेकिन कोशिश यह करें कि मटन फ्राई ना किया हुआ हो। मटन प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन बी से भरा होता है। मछली आपकी मासपेशियों को बढाने के लिये मोनो सैचुरेटेड फैट की आवश्यकता होती है। वर्कआउट करते समय शरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है तो ऐसे में शरीर में जमा मोनो सैचुरेटेड फैट ही शरीर में एनर्जी बढाता है।

@पनीर :- इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता और काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिये यह बॉडी बिल्डिंग के लिये अच्छा होता है।
ब्रॉकली :- इसमें विटामिन सी होता है जो कि शरीर में सैल्स को तुरंत खराब नहीं होने देती और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है।

@ग्रीन टी :- इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को जन्म देती है जिससे बॉडी बिल्डर्स का इम्मयून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियां दूर होती हैं।

@मशरूम :- डॉक्टरों का कहना है कि मशरूम का सेवन मानव सेहत के लिए रामबाण है। सफेद रंग के मशरूम लाभदायक होते हैं। इसमें बहुत सारा पोषण होता है जिससे मासपेशियां बनने में मदद मिलती है।मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हमें भंयकर फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसको खाने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्य प्रोटीन की मात्रा बढती है, जो कि कोशिकाओं को रिपेयर करता है। मशरूम में लीन प्रोटीन होता है जो कि वजन घटाने में बडा़ कारगर होता है।

@केला :- इसे खाने से शरीर की प्रतिरक्षा बढती है और यह प्रोटीन बढाने में भी मददगार होता है। केला ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत माना गया है, इसमेँ औसतन 105 कैलोरी पायी जाती हैं जो शरीर को किसी भी प्रकार की कमजोरी से बचाती है। अगर आप व्यायाम करने के बाद थक जाते हैं, तो तुरन्त एक केला खा लीजिए यह रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा कर आपको शक्ति देगा।

@शकरकंद :- इसमें सेहतमंद कार्बोहाइड्रेट मिलता है जिसकी बॉडी बनाने वालों को सख्त जरुरत होती है क्योंकि इससे उन्हें वर्कआउट करने के लिये स्टैमिना मिलता है।

@पाइनएप्पल :- अच्छी मसल्स बनाने के लिए ताजे पाइनएप्पल का सेवन बहुत फायदेमंद है| इससे वर्कआउट के लिये एनर्जी मिलती है।

@बादाम :- बॉडी बिल्डिंग के लिये बादाम बहुत अच्छे स्नैक्स माने जाते हैं। इसमें बहुत सारा अमीनो एसिड होता है जो कि मसल्स बनाने में उपयोगी होते हैं। बादाम खाने से न कॉलेस्ट्रॉल बढ़ेगा न वजन | बादाम प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है | सौ ग्राम बादाम में 21 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है।

@हरी सब्जियां :- पालक और अन्य हरी सब्जियां मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स भारी मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए मसल्स के लिए सब्जियां बहुत जरूरी हैं। भारी वर्कआउट करने के बाद मसल्स को आराम की जरूरत होती है। ये सब्जियां मसल्स को रिलेक्स करने में भी मदद करती हैं।

@साबुत अनाज : – यदि उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स न मिले, तो ऊर्जा के लिए मांसपेशियों का टूटना शुरू हो जाता है। इसलिए हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स की आवश्यकता होती है, जो सभी तरह के अनाज जैसे चावल, गेंहू, बाजरा, दलिया आदि से मिलता है। अगर आपके पास ऊर्जा अधिक होगी तो ही आप ज्यादा व्यायाम कर पाएंगे।
मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने के लिए प्रोटीन, मिनरल्स विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट का बहुत महत्व होता है। इसलिए फिट रहने के लिए जिम करने वाले को न्यूट्रीशन्स से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। मसल्स बनाने के लिए संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है।

Home

Photos 27/09/2017
Home 16/04/2017

फिट बॉडी की चाहत रखते हैं तो गौर करें ये बातें
www.bodylinegym.webs.com
16 Apr. 2017 15:00
सिवान: सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज करनी भी बहुत जरूरी है। अपनी भाग दौड भरी जिंदगी से कुछ देर के लिए अपने लिए समय जरूर निकालें। इससे आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी और बॉडी भी फिट रहेगी। लड़के जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करते हैं। जिससे धीरे-धीरे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। फिट रहने के लिए और एक्सरसाइज व प्रोटीन केे भी कुछ नियम होते है।
- अपनी मर्जी के से ही एक्सरसाइज की शुरूवात न करें। इसके नुकसान भी हो सकता है। किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही वर्कआउट की शुरूवात करें।
- जल्दी बॉडी बनाने के लिए हैवी वर्कआउट करने से बेहतर है कि फिट रहने के लिए हल्के वर्कआउट से शुरुवात करें।
- हैवी वर्कआउट के बाद अगर कोई मसल्स टूट जाए तो वह अपने आप 48 घंटे के भीतर ठीक हो जाती है।
- वर्कआउट के साथ अपनी डाइट में भी बदलाव करें। प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट और विटामिन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
- किसी तरह की कोई मेडिकल प्रॉब्लम है तो उसी के मुताबिक वर्कआउट करें।
- जरूरत से ज्यादा वर्कआउट न करें। उतने ही काउंट करें जितने आप आसानी से कर सकते हैं।
- रोजाना शॉट इंटरवल के साथ 10-15 मिनट के लिए वर्क आउट करें।
- हर रोज एक ही तरह की एक्सरसाइज न करें। एक दिन लैग्स की एक्सरसाइज कर रहे हैं तो दूसरे दिन आर्म या पेट की एक्सरसाइज करें।
- पुशअप कर रहे हैं तो 20 सैकेड पुशअप करने के साथ 10 सैकंड के लिए आराम करें। इस तरह थोड़े समय में बॉडी ज्यादा पम्प करता है।
- शेप में रहने के लिए लैग्स के लिए स्कवाटिंग,चैस्ट के लिए पुशअप और पेट के लिए कंचेंज एक्सरसाइज करें।
- वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज मस्लस बिल्डिंग के लिए और फुल बॉडी वर्कआउट के लिए करें।
- जिम में की जाने वाली एक्सरसाइज के अलावा जॉगिग स्वीमिंग एरोबिक्स जरूर करें। इससे बॉडी का स्टैमिना बेहतर रहता है।

Home

Photos from BODY LINE GYM's post 07/11/2016

90 की उम्र में 30 की सी लगती हैं यहां की महिलाएं, बुढ़ापे में करती हैं बच्चे पैदा
7 Nov. 2016 23:35

क्या आपने कभी ऐसे लोगों के बारे में सुना है, जो बीमार नहीं पड़ते। सुनकर हैरानी हो रही होगी, शायद आप इस बात पर यकीन भी नहीं कर रहे होंगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं हुंजा लोगों के बारे में। नार्थ पाकिस्तान के काराकोरम माउंटेन्स पर रहने वाले हुन्जकूटस या हुंजा लोग बुरूषो समुदाय के लोग हैं जो हुंजा वैली में रहते हैं। ये लोग कभी बीमार नहीं पड़ते। हुंजा लोगों की गिनती चाहे कम है, लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे लम्बी उम्र वाले, खुश रहने वाले और स्वस्थ लोगों में गिना जाता है।
हुंजा लोगों को दुनिया के कैंसर फ्री पापुलेशन में गिना जाता है क्योंकि आजतक एक भी हुंजा कैंसर का शिकार नहीं हुआ है। इन लोगों ने कभी कैंसर का नाम भी नहीं सुना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हुंजा महिलाएं 65 की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती है।

इस कम्युनिटी के लोगों को बुरुशो भी कहते हैं। इनकी भाषा बुरुशास्की है। कहा जाता है कि ये कम्युनिटी अलेक्जेंटडर द ग्रेट की सेना के वंशज हैं, जो चौथी सदी में यहां आए थे। ये कम्युनिटी पूरी तरह मुस्लिम है।
इनकी सारी एक्टिविटीज मुस्लमानों जैसी ही हैं। ये कम्युनिटी पाकिस्तान की बाकी कम्युनिटीयों से कहीं ज्यादा एजुकेटेड है। हुंजा घाटी में इनकी पॉपुलेशन करीब 87 हजार ही है।
हुंजा अपनी लम्बी उम्र का क्रेडिट अपने डाइट को देते हैं। इनके डाइट चार्ट मेंव सिर्फ पौष्टिक आहार शामिल होते हैं। रिसर्चर्स ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि हुंजा लोग खाने में ज्यादा से ज्यादा अखरोट का इस्तेमाल करते हैं। धूप में सुखाए गए अखरोट में B-17 कंपाउंड पाया जाता है, जो लोगों के शरीर के अंदर मौजूद एंटी-कैंसर एजेंट को खत्म करता है। चूंकि, हुंजा काफी ज्यादा अखरोट का सेवन करते हैं, इसलिए उन्हें कैंसर नहीं होता।

डेली खाने में लेते हैं ये-
और लोगों के मुकाबले हुंजा लोगों की डाइट काफी ज्यादा होती है। इसमें कच्ची सब्जियां, फल , अनाज, बारले, मेवे के अलावा दूध, अंडा और चीज भी शामिल हैं।

कैसी होती है इनकी लाइफस्टाइल-
हुंजा लोग साल के 2 से 3 महीने खाना नहीं खाते हैं। इस दौरान वो सिर्फ जूस लेते हैं। थोड़ा सा खाने के बाद ये लोग वॉक पर निकल जाते हैं। इनकी औसत उम्र 120 साल है, जिसमें ये 70 साल तक जवान दिखते हैं।

एक किस्से ने किया हुंजा को मशहूर-
बात 1984 की है। हुंजा कम्युनिटी के अब्दुल म्बुंदु जब लंदन एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी चेक करवाने पहुंचे, तो ऑफिसर्स उनका बर्थ इयर 1832 देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कई बार उनकी उम्र क्रॉसचेक की। इसके बाद से ही हुंजा लोगों का किस्सा मशहूर हो गया।

19/05/2016

वजन को कम करने की 5 आयुर्वेदिक औषधियाँ
Updated: Thu, May 19, 2016, 20:40 [IST]
By:Bodylinegymsiwan
बदलती हुई जीवन शैली, शारीरिक श्रम ना करना और संतुलित आहार ना लेने के कारण सही वजन बरकरार रखना मुश्किल होता है। परिणामस्वरूप मोटापा बढ़ जाता है। इस मोटापे को नियंत्रित करने के लिए पुराने जमाने से चली आ रही आयुर्वेदिक औषधियाँ कारगर हैं।

“आयुर्वेद” शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, आयु और वेद। “आयु” का मतलब है “ज़िंदगी” और “वेद” का मतलब है “ज्ञान”। आयुर्वेद में युगों से चलते आ रहे कई रहस्य समाये हुये हैं, जिनमें पाचन को स्वस्थ रखने, जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने और सम्पूर्ण जीवन जीने की बातें बताई हुई हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, आपके दोषों में असंतुलन होने से वजन बढ़ता है और कई अन्य चीजें भी प्रभावित होती हैं। ये तीन दोष हैं वात, पित्त और कफ।

आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य का शरीर इनमें से किसी एक दोष से बना है। इसलिए, आपके दोष के अनुसार आपको डाइट लेनी चाहिए। वजन कम करने का जो अगला तरीका है वो है आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल करना, जिनसे वजन आसानी से कम किया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं वजन कम करने के लिए 5 बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधियाँ।

1:-त्रिफला
त्रिफला वजन कम करने की एक विशेष औषधि है जिसे हरीतकी, बिभिताकी और अमलाताकी को मिलाकर बनाई जाती है। धीरे-धीरे वजन कम करने में भी यह उपयोगी है। त्रिफला का रोजाना सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया सुधरती है और शरीर को खाने से ज्यादा पोषण मिलता है इसलिए आपको बार-बार भूख महसूस नहीं होती है।

2:-गुग्गल
आयुर्वेद के अनुसार, आपके कफ में असंतुलन होने से वजन बढ़ता है। गुग्गल आंत से कोलेस्ट्रॉल और फैट कम करने में मदद करता है। यह मैटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है। गुग्गल के सेवन से लिवर भी सही काम करता है और फैट भी सही मैनेज रहता है, इस प्रकार यह वजन कम करता है।
गुग्गल को रोजाना गर्म पानी के साथ लेने से पाचन ठीक होता है।

3:-एलोवेरा
यह जहरीले तत्वों को निकालता है, मैटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
ग्वारपाठे के रस को नींबू के रस और शहद में मिला लें। वजन कम करने के लिए इस मिश्रण का रोजाना सेवन करें।

4:-करी पत्ता
करी पत्ता फैट बर्न करने में मददगार है। आयुर्वेद में इस बारे में बताया गया है। वजन कम करने के साथ ही करी पत्ता आपके शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है और इसमें एंटी-इन्फ़्लामेट्री गुण भी होते हैं। ये छोटी आंत और पेट के कार्यों को भी सुचारु करते हैं।
करी पत्ते का इस्तेमाल दाल और सब्जियों में करें। आप इन्हें उबालकर उस गर्म पानी भी पी सकते हैं या पत्तियों को भी चबा सकते हैं।

5:-मेथी
मेथी में फाइबर की अधिकता होती है और यह लिवर के फैट को बर्न करने में मदद करती है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बिलकुल कम होता है इस प्रकार यह वजन कम करने की एक शानदार औषधि है।
एक चम्मच मीठे के दाने रात को भिगो दें। इसे गुनगुने पानी में मिला लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करने। आप मेथी के रोस्टेड बीज भी ले सकते हैं और इसे दही या सलाद में भी डाल सकते हैं।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Siwan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

(1)1st Branch-Front Of Krishna Cinema, 1'st Floor Prince Market (2)2nd Branch Yadav Market 1'st Floor, Sri Nagar (3)3rd Branch Darbar Cinema Road
Siwan
841226.

Opening Hours

Monday 5am - 9am
4pm - 9pm
Tuesday 5am - 9am
4pm - 9pm
Wednesday 5am - 9am
4pm - 9pm
Thursday 5am - 9am
4pm - 9pm
Friday 5am - 9am
4pm - 9pm
Saturday 5am - 9am
4pm - 9pm