Twist & Turns

Twist & Turns

Share

Kuch bhi But Khaas �

02/03/2026

Can anybody solve this?

02/03/2026
13/05/2025

भारत ने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम को ड्रोन से उड़ाया...😜

10/01/2025

क्या आप किसी ऐसे देश के बारे में जानते हैं, जहां पर रहने वाले लोगों की कुल जनसंख्या सिर्फ 27 हो? अगर नहीं जानते तो बता दें कि ऐसा एक देश इंग्लैंड के पास स्थित है, जिसका नाम सीलैंड है। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है, जिसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। हालांकि, बाद में खाली कर दिया। जानिए कौन है यहां का प्रिंस... माइक्रो नेशन कहे जाने वाले सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा। हालांकि, 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मौत के बाद से इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है। बता दें कि माइक्रो नेशन वे छोटे देश कहलाते हैं, जिन्हें इंटरनेशनल मान्यता नहीं मिली हुई होती है। सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) ही है। खंडहर हो चुके इस किले को सीलैंड के साथ-साथ रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। 🤯🌎🏰👑

10/01/2025

1912 में हुई टाइटैनिक जहाज डूबने की घटना में एक बिस्किट सुरक्षित बच गया था, जो शनिवार को इंग्लैंड में नीलाम किया गया। यह बिस्किट 23,000 डॉलर में नीलाम हुआ, जो अब तक सबसे महंगा बिका बिस्किट है। यह बिस्किट आटे से बना है और इसकी लंबाई नौ से दस सेंटीमीटर है।

10/01/2025

दुनिया में कई ऐसे गांव और शहर हैं, जो अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं। भारत में एक ऐसा गांव है जिसे अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। आज हम आपको इस गांव की एक खासियत के बारे में बताते हैं। दुनिया में हर किसी इंसान का अपना एक नाम होता है, जिससे लोग उसे बुलाते हैं। माता-पिता द्वारा दिए नाम से ही लोगों को पहचाना जाता है, लेकिन भारत के एक गांव में लोगों को नाम से नहीं, बल्कि एक धुन से बुलाया जाता है। भारत के मेघालय राज्य में यह गांव स्थित है। यहां पर लोग एक दूसरे को सीटी मारकर बुलाते हैं। इसके कारण पैदा होते ही उनके नाम पर एक धून तय हो जाती है और यही उनका नाम हो जाता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि बिना नाम लिए किसी को कैसे बुलाया जाता होगा। किसी को बुलाने के लिए सीटी बजानी होती है। 🤔💭👀

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in George Town?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

George Town