Kalayat ki aawaz
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kalayat ki aawaz, Dallas, TX.
Our goal is to delight the kalayat people and much more about corruption and development in kalayat ..and we need your support ..and this dream comes true because of you all respected people
02/24/2023
02/09/2023
5 मार्च को होगा कलायत में भगवान श्री विश्वकर्मा का प्रतिमा का अनावरण समारोह
*हरियाणा की 18 नगर पालिकाओं में जल्द बजेगा चुनावी बिगुल*
*हरियाणा नगर पालिका परिसीमन नियम 1977 के अनुसार वार्डों की रोटेशन की प्रक्रिया के लिए समितियां गठित करने के आदेश*
*अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा महानिदेशक, संबंधित जिलों के उपायुक्तों, पालिका आयुक्तों, प्रशासकों, प्रधान व सचिवों को पत्र जारी*
हरियाणा प्रदेश में अब नगर पालिका क्षेत्रों में सियासी घमासान शुरू होने जा रहा है। इसके चलते शहरी क्षेत्रों में गर्मी के साथ राजनैतिक सरगर्मी बढऩी तय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा ने वर्ष 2023 में राज्य की 18 नगर पालिका के आम चुनाव की तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसमें कलायत, पूंडरी, सीवन, जुलाना, कनीना, लौहारू, हथिन, खरखोदा, इंद्री, नीलोखेड़ी, नारनौंद, सिवानी, बवानी खेड़ा, बेरी, अटेली मंडी, फारुख नगर, कलानौर, जाखाल मंडी और एक अन्य पालिका शामिल है। इन नगर पालिका क्षेत्रों में हरियाणा नगर पालिका परिसीमन नियम रूल 1977 के अनुसार वार्डों का क्रमावर्तन यानी के रोटेशन की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश जारी हुए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में विभागीय महानिदेशक, संबंधित जिलों के उपायुक्तों, पालिका आयुक्तों, प्रशासकों, प्रधान व सचिवों को पत्र जारी किया गया है।
महिला वार्डों के रोटेशन व ड्रा आफ लाट के लिए गठित होगी समिति:
कलायत नगर सचिव पवन शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त डा.संगीता तेतरवाल ने नगर पालिका आम चुनाव को लेकर हरियाणा नगरपालिका वार्ड परिसीमन नियमावली 1977 के नियम 7 निहित व्यवस्था अनुसार महिला वार्डों के रोटेशन व ड्रा आफ लाट के लिए तदर्थ समिति की बैठक के लिए पांच गैर सरकारी सदस्यों के नाम भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
*पिछड़े वर्ग के आरक्षण के लिए आयोग करेगा मंडल अनुसार जन सुनवाई*
प्रदेश में नगर पालिका और निगमों के संभावित चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर भी जन सुनवाई के लिए मंडल अनुसार शैड्यूल तय किया गया है। इसके तहत 13 फरवरी 2023 सुबह 11: 30 मिनट पर फरीदाबाद डिविजन, 14 फरवरी सुबह 11:30 मिनट पर गुरुग्राम, 15 फरवरी 2023 सुबह 10:30 करनाल, 15 फरवरी 2023 सांय 3 बजे, 20 फरवरी 2023 को सुबह 11:30 पर हिसार व 21 फरवरी 2023 11:30 रोहतक का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय पर पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा संबंधित क्षेत्र के लोगों का पक्ष सुना जाएगा।
01/12/2023
गुड़गांव निवास पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कैथल जिला अध्यक्ष होशियार सिंह गिल अपने साथियों सहित इनेलो में शामिल हुए।
01/04/2023
https://fb.watch/hLZfnbcRkP/?mibextid=RUbZ1f
*कलायत में महिला मंत्री की राष्ट्रीय किरकेट खिलाड़ी के साथ स्टेडियम को लेकर नोकझोंक*
खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 400 मीटर रेस की राष्ट्रीय स्तर की एथलीट ने लगाए गंभीर आरोप , कहा , मंत्री ने मिलने केलिए डाला दबाव , नही मिलने की स्थिति में नौकरी नही मिलने की दी धमकी!
एक वेब चैनल से बातचीत के दौरान महिला खिलाड़ी ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है की मंत्री ने जबरदस्ती अपने पास बुला कर मुझे कहा कि इस खेल में पड़ कर क्यों अपने हाथ पांव तुड़वा रही हो , मंत्री ने कहा तुम मुझे खुश रखो मैं तुम्हे खुश रखूंगा..
महिला खिलाड़ी ने यह भी बताया कि मंत्री ने मुझसे यह भी कहा कि अपनी खूबसूरती का सही इस्तेमाल करो और तरक्की करती जाओ..
महिला एथलीट ने मंत्री के सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ भी आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जब मुझसे जबरदस्ती कर रहा था तो सुरक्षा कर्मी मेरी हालत पर हंस रहे थे , एथलीट ने यह भी बताया कि डीजीपी के पीए को फोन करने पर वहां से भी मुझे यह जवाब मिला कि मैडम आप चुप रहो , मंत्री है आपको मरवा देगा इसलिए शांति से रहो ,कुछ नही होता!
इंडियन नेशनल लोकदल
एमएलए फ्लैट-47, सेक्टर-4, चंडीगढ़
प्रेस विज्ञप्ति
कर्ण चौटाला बने जिला परिषद के चेयरमैन
चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त
सत्ताधारी भाजपा गठबंधन और कांग्रेस का इन चुनावों में जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया: कर्ण चौटाला
कहा - जनता की मांगों को पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा
सिरसा, 23 दिसम्बर: जिला परिषद चेयरमैन सीट पर एक बार पुन: इनेलो विजयी हुई है। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के पुत्र एवं इनेलो के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने अपने प्रतिद्वंद्वियों जिसमें आम आदमी पार्टी और अन्यों को करारी शिकस्त देते हुए चेयरमैन का चुनाव जीता।
शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला परिषद चेयरमैन व उप-प्रधान का चुनाव हुआ। इसके बाद ईवीएम से वोटिंग हुई और मौके पर मौजूद कर्ण चौटाला सहित 19 जिला पार्षद मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। कर्ण चौटाला के सामने आम आदमी पार्टी और आजाद पार्षद बने दो और जिला पार्षदों ने चेयरमैन पद की दावेदारी जताई। परिणाम घोषित होने पर कर्ण चौटाला को 12 वोट मिले और बहुमत साबित किया। कर्ण चौटाला ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा गठबंधन और कांग्रेस का इन चुनावों में जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया।
चेयरमैन पद को जीतने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि जिला परिषद चेयरमैन व उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए और पहली बार में ही चुनाव संपन्न हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार देखने को मिलता है कि मौजूदा सरकार द्वारा अपने उम्मीदवार को चेयरमैन बनवाने के लिए बार-बार चुनाव स्थगित किए जाते हैं, लेकिन इस चुनाव में भाजपा गठबंधन सरकार की एक नहीं चली और पहली बार में ही चुनाव संपन्न हो गए। उन्होंने बताया कि 19 जिला पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। ईवीएम से वोटिंग हुई जिसमें उन्हें 12 वोट मिले और वे विजयी हुए। कर्ण चौटाला ने कहा कि जिला परिषद के फंड से नियमानुसार आम जनता की मांगों को पूरा किया जाएगा और जनहित के कार्यों में लगाया जाएगा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.