Rupesh Kumar Rupesh kumar
Rupesh Kumar Rupesh kumar
04/05/2024
*रील्स में धमाल मचाने के बाद अब वायरल हो रहा मिंटुआ का रोमांटिक वीडियो "हरपल"*
अपनी बेजोड़ अदाकारी और यूनिक कंटेंट से सोशल मीडिया में रिल्स के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली फेमस जोड़ी मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत का पहला फुल लेंथ गाना "हरपल" आज रिलीज के साथ वायरल होना शुरू हो गया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें मिंतुआई और सोनाली सिंह राजपूत की केमिस्ट्री एक बार फिर से उभर कर सामने आ रही है जिस वजह से इस गाने ने धमाल मचा दिया है। यह गाना भोजपुरी में है लेकिन इस गाने को कोई भी इंजॉय कर सकता है। गाने की सबसे खास बात यह है कि मिंटुआ और सोनाली, अपने चिर परिचित अंदाज में इस गाने में नजर आ रहे हैं।
लिंक https://youtu.be/XEpMNWvTjtU?si=z2sVw85cY56CGPbE
वही गाना हर पल को लेकर मिंटुआ ने बताया कि हमने फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के लिए कई सारे छोटे वीडियो बनाएं जिससे दर्शकों ने सराहा और खूब आशीर्वाद दिया। अब हम अपना पहला गाना लेकर आ रहे हैं, जिसे मेरे तमाम चाहने वालों के आशीर्वाद की जरूरत है। गाना बेहद खूबसूरत और रोमांटिक है। उम्मीद है सबको पसंद आएगी। इस गाने को लेकर हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं। गाने को जितना प्यार और आशीर्वाद मिलेगा हम आगे और भी आपके लिए एक से बढ़कर एक मनोरंजन के कंटेंट लेकर आने को प्रेरित होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोनाली के साथ हमारी केमिस्ट्री अब तक आपको बेहद पसंद आती रही है उम्मीद है कि इस गाने में भी आप हमें पसंद करेंगे।
आपको बता दें कि मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत स्टारर इस गाने को कुणाल मिश्रा और सोनाली मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने का लिरिक्स खुद मिंटुआ का है। म्यूजिक जे एन पदम का है। यह गाना ज्ञान रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। कोरियोग्राफी हिमांशु तिवारी ने की है और डीओपी संदीप वर्मा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
Mintuaa Bhojpuri Mintuaa Mintuaa Comedy Mintuaa Clips
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Sharja
Sharjah
SHARJA
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Rupesh Kumar Rupesh kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.