Secure Agra Charitable Hospital
जनसेवा में सदैव तत्पर
17/08/2026
सावन के पवित्र सोमवार के दिन आपके Secure Agra Charitable Hospital में एक और किलकारी गूंजी।
जच्चा और बच्चा पूर्णतः सुरक्षित हैं।
आप सबके स्नेह और भोलेनाथ जी के आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत आभार 🙏🏻
08/07/2026
आज फिर आपके सिक्योर आगरा अस्पताल मे एक और सफल डिलीवरी होने और घर में नन्हे फरिश्ते (बेटे) के आगमन पर और पुनः एक बार हड्डी का सफल ऑपरेशन पूर्ण होने पर सभी सम्मानित डॉक्टर्स व स्टॉफ को बहुत बहुत बधाई!
एक बार सेवा का मौक़ा अवश्य दें 😊🙏🏻
01/07/2026
Happy Doctor’s Day
30/05/2026
प्रभु के आशीर्वाद से और दो सफल इलाज।
एक अम्मा जी के दोनों पैर एक्सीडेंट में फ्रैक्चर हुए थे जिनका सफल ऑपरेशन हमारे अनुभवी डॉक्टर डॉ गंभीर सिकरवार जी व पूरी टीम के द्वारा किया गया।
साथ साथ फिर से हॉस्पिटल में एक और बच्ची की किलकारियां गूंजी। नार्मल डिलीवरी।
समस्त स्टाफ को बधाई व धन्यवाद 🙏🏻
17/05/2026
आज दिनांक 17/05/2026 को जनसेवा में बढ़ते हुए आपके सिक्योर आगरा चैरिटेबल अस्पताल, ने पथौली गाँव में #विशाल_स्वास्थ्य_सेवा_कैंप लगाया गया जिसमे अलग अलग तरह के निशुल्क परामर्श , दवाई वितरण और जांचे की गई 🙏🏻
सबसे बड़ी बात इस कैम्प में 400+ लोगो ने भाग लिया और ये सिक्योर आगरा पर लोगो का बढ़ता हुआ भरोसा दर्शाता है।
बड़े बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तारीफ के साथ साथ खूब आशीर्वाद दिया।
13/05/2026
आज दिनांक 13 मई दिन बुधवार को प्रभु की असीम अनुकम्पा से आपके अपने अस्पताल में तीन तीन सफल ऑपरेशन हमारे अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा पूर्ण हुए।
हर्निया का ऑपरेशन डॉ अमित कुमार जी द्वारा, फ्रैक्चर का डॉ गंभीर सिकरवार जी द्वारा और डिलीवरी डॉ पूजा अग्रवाल जी द्वारा की गई।
जैसा कहा था कि आप सबके सहयोग से अच्छे और नए मुकाम लिखेंगे।
कोई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है 😊
#सिक्योर_आगरा_चैरिटेबल_हॉस्पिटल #निशुल्क_स्वास्थ्य_सेवा_कैंप
16/04/2026
आज हॉस्पिटल परिसर में हमारे मार्गदर्शक डॉ गंभीर सिकरवार जी (हड्डी विशेषज्ञ) की शादी की सालगिरह के अवसर पर छोटा सा कार्यक्रम कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Happy Anniversary Sir & Mam 🙏🏻
13/04/2026
आज दिनांक 13/04/2026 को जनसेवा में बढ़ते हुए आपके सिक्योर आगरा चैरिटेबल अस्पताल, ने विद्यापुर गाँव में #निशुल्क_स्वास्थ्य_सेवा_कैंप लगाया गया जिसमे अलग अलग तरह के निशुल्क परामर्श , दवाई वितरण और जांचे की गई 🙏🏻
इस कैम्प में बड़े बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तारीफ के साथ साथ खूब आशीर्वाद दिया।
करीब 100+ लोगो ने पहुंचकर इस निशुल्क कैम्प का लाभ उठाया।
22/03/2026
आज राधा रानी जी के आशीर्वाद और आप सबके सहयोग से आपके अपने “सिक्योर आगरा चैरिटेबल हॉस्पिटल” को दो महीने पूरे हुए।
22/01/2026 में आदरणीय सांसद Rajkumar Chahar जी द्वारा उद्घाटन के बाद इस दो महीने के सफ़र में हमे करीब 60 मरीजों को एडमिट करके उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। और 4-5 आईसीयू के मरीज तो ऐसे ठीक होकर गए जिनका बचना बहुत मुश्किल था।
इस बीच नार्मल डिलीवरी हुई, हड्डी के सफल ऑपरेशन, पथरी के सफल ऑपरेशन इत्यादि हुए।
आप सबके द्वारा दिए गए साथ के लिए बहुत बहुत आभार। आप सबके सहयोग से ये जनसेवा का कारवाँ यूही चलता रहेगा।
आप सबका पुनः आभार 🙏🏻
24/02/2026
राधा रानी जी के आशीर्वाद से आज आपके सिक्योर आगरा चैरिटेबल अस्पताल में डॉक्टर सुरभि धाकरे जी द्वारा पुनः सफल नार्मल डिलीवरी हुई। जहाँ अस्पताल पैसा बनाने के लिए ऑपरेशन करना चाहते हैं वहाँ आपका सिक्योर आगरा नार्मल डिलीवरी पर भरोसा करता है। जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
पूरे परिवार को नन्हे राजा के आगमन पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं 😊
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sahara Sarai, Agra Jaipur Highway
Agra
283105