OnlyAyurveda

OnlyAyurveda

Share

OnlyAyurveda is a dedicated technology-enabled commerce ayurvedic healthcare platform based in Bhopal, India. It provides services, including e-pharmacy.

It is founded to streamline the supply chain of Ayurvedic services and medicine in India. We are pleased to announce the launch of this new website for Ayurveda. We designed this website to promote ayurveda in India and worldwide. This website also engaged in creating awareness and knowledge of ayurveda. We bring ayurvedic doctors and patients on same platform so that patients know where to go. Ev

22/04/2026

🌍 Happy World Earth Day

This Earth Day, let’s reconnect with nature—the very foundation of Ayurveda.

At OnlyAyurveda, we believe that healthy Earth = healthy life. Every herb we use, every formulation we create, begins with respect for nature.

🌱 Our Commitment to the Planet:
✔️ Sustainable & ethical sourcing
✔️ Supporting natural ecosystems
✔️ Minimizing environmental impact
✔️ Promoting holistic, earth-friendly living

🌿 Ayurveda teaches us:
When we nurture nature, nature nurtures us.

Let’s take a step today—plant a tree, reduce waste, choose natural, and live consciously.

💚 Choose Ayurveda. Choose Sustainability. Choose Earth.

22/04/2026

🚫 महत्वपूर्ण अपडेट | आयुर्वेद उद्योग

Ministry of AYUSH और Food Safety and Standards Authority of India ने एक अहम निर्णय लेते हुए Ashwagandha के पत्तों (Leaf) के उपयोग को किसी भी रूप में प्रतिबंधित कर दिया है।

🌿 क्या मान्य है?
केवल अश्वगंधा की जड़ (Root) का उपयोग ही अब अनुमत है, जो पारंपरिक ग्रंथों और वैज्ञानिक शोध द्वारा प्रमाणित है।

🔍 यह निर्णय क्यों महत्वपूर्ण है:
• उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना
• उत्पादों में मानकीकरण (Standardization) लाना
• आयुर्वेद की वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ाना
• अप्रमाणित उपयोग को रोकना

⚖️ जिम्मेदार आयुर्वेद की ओर एक कदम
यह निर्णय हमें याद दिलाता है कि सच्चा आयुर्वेद शुद्धता, प्रमाणिकता और नियमों के पालन पर आधारित है।

Veloce Herbals / OnlyAyurveda इस दिशा का पूर्ण समर्थन करता है और प्रतिबद्ध है:

प्रमाणित और नैतिक सोर्सिंग
✔️ सभी नियमों का पालन
✔️ असली और विश्वसनीय आयुर्वेदिक उत्पाद

आइए मिलकर आयुर्वेद को विश्वसनीय, पारदर्शी और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएं।

#आयुर्वेद

22/04/2026

🚫 Regulatory Update | Ayurveda Industry

The Ministry of AYUSH and Food Safety and Standards Authority of India have officially prohibited the use of Ashwagandha leaves in any form.

🌿 What’s Allowed?Only the root of Ashwagandha—backed by classical texts and scientific validation—remains approved for use.

🔍 Why this decision matters:• Enhances consumer safety• Brings standardization in formulations• Strengthens global credibility of Ayurveda• Prevents misuse of non-approved plant parts

⚖️ A Step Towards Responsible AyurvedaThis move reinforces a simple truth: Ayurveda thrives on authenticity, precision, and compliance.

At Veloce Herbals / OnlyAyurveda, we fully support this direction and remain committed to:✔️ Ethical & approved sourcing✔️ Strict regulatory compliance✔️ Delivering genuine Ayurvedic solutions

Let’s build an Ayurveda ecosystem that is trusted, transparent, and globally respected.

02/10/2024

Job Opportunity:

*We are seeking qualified candidates for three openings in Purchase/Indiamart/Client Handling.

Required qualifications include BBA/MBA/BCA/MCA. Location: Dabra, Gwalior.

Salary commensurate with experience.

Photos from OnlyAyurveda's post 09/05/2022

ACIDITY/CONSTIPATION/BLOATING

Acidity* is a common digestive issue that everyone faces at some point of time. Practicing *Yoga* regularly helps overcome discomforting symptoms of acidity and *strengthens the digestive system*. Here are simple and useful Yoga poses for acidity:

*1.Vajrasana* or Thunderbolt Pose increases blood flow to the stomach and intestine and helps to digest food effectively. Practicing this immediately after meal improves digestion and prevents acidity.

*2.Ardha Matsyendrasana* or Half spinal twist pose increases blood circulation to digestive tract, improves digestion, and reduces acidity.

*3.Pavanamuktasana* or Wind-Relieving Pose is helpful to relieve acidity caused by constipation. It helps stimulate bowel movement to relieve gas and constipation. It facilitates removal of waste material and toxins from digestive system.

*एसिडिटी*, एक आम पाचन समस्या है जिसका सामना हर किसी को कभी न कभी करना पड़ता है। नियमित *योगाभ्यास करना एसिडिटी में राहत* देने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है। एसिडिटी के लिए उपयोगी कुछ आसान योगासन हैं:

*१. वज्रासन* पेट और आंत में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और खाने का ठीक से पचन होने में मदद करता है। भोजन के तुरंत बाद इसका अभ्यास करने से पाचन में सुधार होता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।

*२. अर्ध मत्स्येन्द्रासन* पाचन तंत्र में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है और एसिडिटी कम करता है।

*३. पवनमुक्तासन* कब्ज के कारण होने वाली एसिडिटी को दूर करता है। यह मल त्याग की क्रिया को बढ़ावा दे कर गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इस से पाचन तंत्र से मल और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में आसानी होती है।

04/05/2022

*Brahmi or Bacopa* is a popular brain tonic used in *Ayurveda* for centuries to *improve memory* and intelligence. It also reduces stress and anxiety, helps control blood sugar levels, and treats mental disorders like epilepsy. According to Ayurveda, it has a bitter taste, cold potency, and *balances Vata and Pitta*. It helps in managing age-related memory loss when used regularly. Take half a teaspoon of Brahmi powder with honey before or after lunch and dinner.

*ब्राह्मी या बाकोपा* एक बेहतरीन मस्तिष्क टॉनिक है जिसका उपयोग *आयुर्वेद* में *याददाश्त बढ़ाने* और बुद्धिवर्धक के रूप में किया जाता रहा है। यह *तनाव और चिंता कम* करता है, ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और मानसिक विकारों का इलाज करता है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका स्वाद कड़वा और तासीर ठंडी होती है। यह *वात और पित्त को संतुलित* करती है। नियमित रूप से उपयोग किए जाने पर ब्राह्मी उम्र से संबंधित याददाश्त कम होना जैसी शिकायतों को कम करने में मदद करता है। आधा चम्मच ब्राह्मी चूर्ण शहद के साथ दोपहर के भोजन और रात के खाने से पहले या बाद में लें।

⁣⁣⁣⁣⁣⁣

03/05/2022

*Dates or Khajur* are delicious fruits with multiple health benefits. Its Ayurvedic name, Kharjura, means the one which makes the body strong and healthy. According to *Ayurveda*, Kharjura balances all the doshas, *improves strength* and boosts immunity. It acts as a cardiac tonic, aphrodisiac and helps in weight gain. Dates are loaded with fibre and hence have a positive effect on the functioning of the gastrointestinal tract. They keep *bones healthy* and strong due to the presence of calcium and phosphorus. Eat 3-4 raw dates daily, followed by one glass of milk for best results!

*खजूर* एक स्वादिष्ट फल होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी है। यह आयुर्वेद में खर्जूर, शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनानेवाला, नाम से वर्णित है । *आयुर्वेद* के अनुसार, खजूर सभी दोषों को संतुलित करता है, शक्ति में सुधार करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। यह कार्डियक टॉनिक, कामोद्दीपक के रूप में कार्य करता है और *वजन बढ़ाने* में मदद करता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र के कामकाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस में स्थित कैल्शियम और फास्फोरस *हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत* रखते है। रोज ३-४ खजूर खाए और एक गिलास दूध पिए।

⁣⁣⁣⁣⁣⁣

30/04/2022

बेल जूस पीने के फायदे- Bael Juice Benefits in Hindi

बेल जूस का परिचय- Introduction of Bael in Hindi

बेल का जूस बेल नामक पेड़ के पके हुए फल से बनाया जाता है इसलिए बेल जूस के बारे में जानने से पहले आइये हम बेल के पेड़ संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ को जान लेते है।बेल अति प्राचीन पूर्ण रूपेण भारतीय वृक्ष है। शास्त्रपुराण एवं वैदिक साहित्य में इसे दिव्य वृक्ष कहा गया है।
इस वृक्ष में लगे हुए पुराने पीले पड़े हुए फल वर्ष उपरान्त पुनः हरे हो जाते हैं तथा इसको तोड़ कर सुरक्षित रखे हुए पत्र 6 माह तक ज्यों के त्यों बने रहते हैं एवं गुणहीन नहीं होते।
वेद कालीन साहित्य में बिल्व का प्रयोग रक्षोघ्न, रसायन, प्रजास्थापन एवं विषघ्न के रूप में मिलता है।चरक संहिता ‘ सांग्राहिक, दीपनीय एवं वातकफहर कहा है और सुश्रुत ने बिल्व को रसायन माना है। भगवान् शिव का प्रियवृक्ष भी बिल्व ही है।

देश में बिल्ब का पेड़ 12 मीटर का होता है जो की जंगल पाया जाता है साथ ही इसकी भी खेती की जाती है इसके फल का छिलका हटा दिया जाता है और लुगदी को काटकर सुखाया जाता है।[1]

बेल के सामान्य नाम- Common Name of Bel in Hindi

संस्कृत– श्रीफल:, कण्टकी, सदाफल:, महाकपित्थ:,बिल्वः, शाण्डिल्यः, शैली, मालूम। हिन्दी-बेल, श्रीफल। उर्दू-बेल। असमिया-बेल (बेल); कोंकणी-बेल (Bel); उड़िया-बेलो (Belo), बेलथाई (Belthei); कन्नड़-बेलपत्रे (Bailpatre); गुजराती-बीली (Beli); तेलुगु-मारेडु (Maredu), बिल्वपंडु (Bilvpandu); तमिल-बिल्व (बिल्व), बिल्व परम (बिल्व परम); बंगाली-बेल (बेल); नेपाली-बेल (Bel); मराठी-बेल (Bael),बीली (Bili),बोलो (Bolo); अंग्रेज़ी-बेल ट्री (Bael tree), बेल फ्रूट (Bel fruit), इंडियन बेल (Indian bael)। लैटिन नाम- Aegle marmelos

बेल के आयुर्वेदिक गुणधर्म- Ayurvedic Properties of Bel in Hindi

श्रीफलस्तुबरस्तिक्तो ग्राही रूक्षोऽग्निपित्तकृत्। वातश्लेष्महरी बल्यो लघुरुष्णश्राच पाचन: बिल्वमूलं त्रिदोषघ्नं छर्दिनं मधुरं लघु। बिल्वस्य तु फलं बालं स्निग्धं संग्राहि दीपनम।।

भावप्रकाश
बेल उष्ण, कफवातशामक, रुचिकारक, दीपन, पाचन, हृदय, रक्त स्तम्भन, कफघ्न, मूत्र एवं मूत्रगत शर्करा को कम करने वाला, कटु पौष्टिक, अतिसार, रक्तातिसार प्रवाहिका मधुमेह, श्वेत प्रदर अतिरज:क तथा रक्तार्श -नाशक होता है। बालफल-लघु, तिक्त, कषाय, दीपन पाचन, स्निग्ध उष्ण शूल, आमवात, संग्रहणी, वात-कफ नाशक तथा आंत के लिए बलकारक है।

तरुण व अपक्वफलतपु, कटु, कसैला, उष्ण, स्निग्ध संकाचक, दीपन, पाचन, हृदय-विकार एवं कफवातशामक है। बिल्व की मज्जा और बीज का तेल अति-उष्ण एवं वात शामक होता है।पक्वफल-गुरु, कटु, तिक्त रस-युक्त, मधुर रस प्रधान, उष्ण, दाहकारक, जातानुलोमक, वायु को उत्पन्न करने कला एवं बलकारक होता है। बेल पत्र-संपादक, पाचक, त्रिदोष-विकार सामक, कफ-नि:सारक, व्रणशोधक, शोथहर वेदना-संस्थापक तथा मधुमेह, जलोदर, कामला,ज्वर, नेत्राभिष्यंद आदि में उपयोगी है।

बेल जूस के फायदे- Bel Juice Benefits in Hindi

आइये अब हम यहाँ से जानते है बेल जूस Bel juice benefits in Hindi पीने किया फायदे हो सकते है :

बेल जूस डायरिया और डिसेंट्री में फायदेमंद- Bael Juice Benefits for Diarrhea and Dysentery in Hindi

बेल के अध पके फल का जूस और शरबत है सेवन डायरिया और डिसेंट्री में फायदेमंद होता है विशेष रूप से गर्मियों में होने वाली इस प्रकार की समस्या में इसका ताजा बना हुआ शरबत या जूस बहुत ही लाभदायक होता है। बेल में जाने वाला एन्टीबैट्रिअल गुण और एंटी-डायरिया गुण पाचन की समस्या को दूर कर डायरिया और डिसेंट्री में फायदा देते है।[2] आयुर्वेद के अनुसार भी बेल ग्राही और पाचन का गुण डायरिया और डिसेंट्री के लक्षणों को कम करने मे मदद है

बेल का जूस लीवर के लिए फायदेमंद- Bael Juice Benefits for Liver

बेल जूस का सेवन लीवर के लिए फायदेमंद होता है। यदि आपके लीवर के कार्य करने की क्षमता कम हो गयी यानि कि आप का लीवर कमजोर है तो आप इस गर्मी के मौसम में बेल का जूस पी सकते है क्योंकि बेल के पत्र और फल दोनों में ही हेपटो-प्रोटेक्टिव का गुण पाया जाता है साथी हि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी क्रियाशीलता पायी जाता है। इस सभी गुणों के कारण बेल का जूस लीवर संबधित रोगों में फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार भी विल्ब में दीपन-पाचन का गुण होता है जोकि पाचन संस्थान को मजबूती प्रदान करता है

बेल का सेवन कब्ज से भी दे राहत- Bael Benefits for Constipation in Hindi

जी हाँ, बेल का सेवन कॉन्स्टिपेशन यानि कब्ज में भी राहत देने का काम करता है। यदि आप पुरानी कब्ज से परेशान है और आपके खान-पान में फाइबर कम है तो आप बेल का उपयोग कर है क्योंकि बेल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो की आंतों से मल की सफ़ाई करने में मदद करती है जिससे कब्ज में आराम है

बेल जूस रखे हृदय को स्वस्थ्य- Bael Helps to Promote Healthy Heart

बेल का जूस हृदय को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है। बेल में पाये जाने वाली कार्डिओ-प्रोटेक्टिव की क्रियाशीलता हृदय को सही तरीके से अपना कार्य करने में मदद करती है इसलिए हृदय को बीमार होने से बचाने के लिए गर्मियों के मौसम में बेल का जूस का सेवन एक अच्छी पहल हो सकती है।

बेल का जूस बढ़ाये रोग प्रतरोधक शक्ति – Bel Juice Benefits for Immunity

बेल जूस का सेवन रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में मदद करता है जी हाँ, यदि आप अपनी रोगों से लड़ने की शक्ति इस गर्मी में भी बढ़ाये रखना चाहते है तो बेल जूस सेवन आपके लिए के अच्छा विकल्प है क्योंकि बेल में इम्मुनो मॉडुलेटरी का गुण पाया जाता है। आयुर्वेद में भी बिल्व को रसायन कहा गया है जिसका अर्थ होता है आरोग्य को देने वाला यानि बिल्व का सेवन आरोग्य देने वाला होता है।

बेल जूस बनाने का तरीका- How to Make Bel Juice at Home in Hindi

बेल के पके हुए फल पर सख्त आवरण होता है।जिसको पहले तोड़ना है।
फिर एक चम्मच के साथइस फल के गूदे या लुगदी को स्कूप करें।
फिर इस गूदे को एक बड़े कटोरे में इकट्ठा करें।
इसके बाद अपने हाथों से गूदे को पानी में मसल लें और इसे लगभग 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे।
इसके बाद इस मिश्रण को छलनी से छान लें और बीज और फाइबर को अलग कर दें।
अगर यदि आप फाइबर को भी उपयोग में लाना चाहते तो बड़े छिद्र वाली छलनी का उपयोग कर सकते है।
इसका स्वाद वैसे भी मीठा होता है लेकिन आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें गुड़, नींबू का रस मिला सकते है।
अब का बेल शरबत बनकर तैयार है इसको ठंडा कर कर उपयोग कर सकते है ये ताजा बना हुआ ही लेना फायदेमंद होता है।

Bel juice benefits in Hindi
बेल जूस पीने के नुकसान- Bael Juice Side Effects in Hindi

बेल जूस के सेवन किसी प्रकार किसी प्रकार गंभीर दुष्प्रभाव नहीं पाये गए है लेकिन इसके सेवन से करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार से है :

बेल का जूस बनाते समय इसके बीजों को अच्छी प्रकार से अलग कर दे।
बेल जूस का मात्रा से अधिक सेवन पाचन को बिगाड़ भी सकता है यानि की इसका मात्रा से अधिक सेवन कब्ज का कारण भी बन सकता है।

⁣⁣⁣⁣⁣⁣

30/04/2022

While addressing dignitaries and attendees at the groundbreaking ceremony of the World Health Organization (WHO) Global Centre for Traditional Medicine in Jamnagar , Tedros Adhanom Ghebreyesus shared his views on the need to leverage traditional medicine.

30/04/2022

“Today we are talking about $20 billion Ayush industry, very soon we would be talking about $20 billion Ayush Companies, and in near future, we will talk about $20 billion Ayush products made in India.”
- Dr. Sudipta Narayan Roy, Chairman, ASSOCHAM Ayush Task Force
PMO India MyGovIndia

28/04/2022

The announcement of the Ayush mark to give authenticity to quality Ayush products of the country, at the , grabbed headlines in the mainstream media.

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Bhopal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Veloce Tower
Bhopal
462023

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm