My Nuskha
यह blog घरेलू नुस्खे से सम्बंधित है अतः इस ब्लॉग को आप लोग जरूर follow करें
03/07/2023
सूखी खांसी का घरेलू उपाय|Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay
MY AYURVEDIC UPAYजुलाई 03, 2023
सूखी खांसी एक अवसादी खांसी होती है जिसमें कोई बलगम नहीं होता है और इसे "अवसादी" या "सूखी" खांसी कहा जाता है क्योंकि इसमें खांसने के समय कोई बलगम निकलती नहीं है। यह खांसी जब अधिक समय तक बनी रहती है तो यह तकलीफदेह हो सकती है और रोगी को असामान्य दिक्कत हो सकती है।
Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay
सूखी खांसी कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है, जैसे कि वायुमंडलीय प्रदूषण, धूल, धुएं, या विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना। इसके अलावा, सूखी खांसी के अन्य कारण शामिल हो सकते हैं जैसे कि सांस की समस्याएं, धूल या धुएं के प्रदूषण के कारण होने वाली एलर्जी, सिनसाइटिस, गले की समस्याएं, इन्फेक्शन, राइनाइटिस, और सिगरेट पीना जैसी आदिकृत आदतें।
यदि आपको सूखी खांसी हो रही है, तो आपको एक चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। चिकित्सक आपकी स्थिति का मूल्यांकन करेंगे और उपयुक्त उपचार का सुझाव देंगे। लेकिन अगर आप चिकित्सक के यहां नहीं जाना चाहते हैं घर पर ही इलाज करना चाहते हैं तो कोई बात नहीं क्योंकी मै आपको इस पोस्ट मे Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay के बारे मे इस पोस्ट मे बताऊंगा जिसकी मदद से आप सूखी खांसी से छुटकारा पा सकते हैं।
सूखी खांसी आने के कारण ( causes of dry cough)
सूखी खांसी कई कारणों से हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं:
1. साधारण सर्दी जुकाम: यह सबसे सामान्य कारण है जब हमें सर्दी जुकाम होता है तो खांसी भी आती है। यह खांसी सूखी होती है और आमतौर पर थोड़ी देर तक चलती है।
2. अल्लर्जियों: कई लोगों को अल्लर्जी से सूखी खांसी होती है। इसमें वायु में मौजूद धूल, धुआं, धूल मिट्टी, पोलेन, या विभिन्न ध्वनियों से होने वाली अविरल प्रतिक्रिया के कारण खांसी हो सकती है।
3. धूल या वायु प्रदूषण: धूल और वायु प्रदूषण सूखी खांसी का एक और मुख्य कारण हो सकता है। यहां शहरी क्षेत्रों में वाहनों, उद्योगों और कंस्ट्रक्शन साइट्स से निकलने वाले तत्वों के कारण हवा प्रदूषित होती है, जिससे खांसी की समस्या हो सकती है।
4. धूम्रपान: धूम्रपान करने वाले लोगों में सूखी खांसी की संभावना बढ़ जाती है।
सूखी खांसी का घरेलू उपाय ( home remedy for dry cough )
सूखी खांसी को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं:
1. गर्म पानी और नमक: गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करने से सूखी खांसी में राहत मिलती है। यह गले के लिए श्लेष्मक्त और खांसी को शांत करने में मदद करता है।
2. शहद: गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। शहद में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो खांसी को शांत करने में मदद करते हैं।
Read more.....https://myayurvedicupay.blogspot.com/2023/07/Sukhi-Khansi-Ka-Gharelu-Upay.html?m=1
23/04/2023
Blackheads Kaise Hataye|ब्लैक हेड्स कैसे हटाएं
इस पोस्ट में Blackheads Kaise Hataye इसके बारे में विस्तार से बताया गया है ब्लैक हेडस् हमेशा फेस और नाक पर होता है। वैसे तो यह एक आम समस्या है इससे कुछ होता नहीं है लेकिन स्किन पर dead सेल्स और एक्स्ट्रा तेल जमा हो जाते हैं और तभी ब्लैक हेडस् हो जाता है। ब्लैक हेडस् काले धब्बे की तरह होते हैं और इसके होने पर स्किन के pores बंद हो जाते हैं। ये pores धूल, तेल मिट्टी आदि से बंद हो जाते हैं और इससे चेहरा बेजान और रुखा लगता है।ब्लैक हेडस् होने पर अगर बैक्टीरिया इनके pores में चले जाते हैं तो मुहाँसे होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
White heads और black heads ये दोनों अलग - अलग समस्याएं हैं। अगर स्किन के pores खुलें हों और धूल ,मिट्टी,तेल वहां इकठ्ठा हो जाती है तो इससे ब्लैक हेडस् हो जाता है।बहुत से लोग ब्लैक हेडस् की समस्या से निजात पाने के लिए scrub करते हैं लेकिन ऐसा करना गलत होता है इससे आपके स्किन में जो मौजूद आयल होता है वो निकल जाता है।
Read More.....https://mynuskha.blogspot.com/2023/04/Blackheads-Kaise-Hataye.html?m=1
23/04/2023
Rusi Hatane Ke Upay
दोस्तों My Nuskha ब्लाग में आपका स्वागत है इस पोस्ट में Rusi Hatane Ke Upay के बारे में बताया गया है।आजकल के जमाने में रुसी होने की समस्या एक आम बात हो गई है और यह एक ऐसी समस्या है जिससे हर तीसरा व्यक्ति पीड़ित है। रुसी से हर आयु वर्ग के लोग परेशान रहते हैं और नुस्खों को तलाशते रहते हैं।रुसी होने की बीमारी से आपके बालों में कई तरह की एलर्जी भी हो जाती है जिसके कारण आपके बालों में खुजली होने लगती है।वैसे तो यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन अगर समय रहते इसका उपाय न किया जाये तो इससे बालों में कई समस्या उत्पन्न हो जाती है।रुसी होने से हमारे बाल झड़ने लगते हैं तथा रुसी के कण कपड़ों पर गिरते हैं। अगर आप भी रुसी की समस्या से परेशान हैं तो घबरायें नहीं आज हम आपको रुसी को हटाने के कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जिसका उपयोग करके आप रुसी से सदा के लिए छुटकारा पा सकते हैं लेकिन हमें इससे पहले रुसी होने के क्या कारण हो सकते हैं यह जानना होगा।
Read More.....https://mynuskha.blogspot.com/2023/04/Rusi-Hatane-Ke-Upay.html?m=1
19/04/2023
Ganne Ka Ras Peene Ke Fayde
इस पोस्ट में Ganne Ka Ras Peene Ke Fayde के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है।गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस न पियें ऐसा हो ही नहीं सकता है।गन्ने का रस गर्मियों का सबसे खास पेय है जो शीतलता प्रदान करने के साथ - साथ गुणकारी भी होता है।गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता है बल्कि यह अपने औषधीये गुण के कारण शरीर की रक्षा भी करता है।आपको जानकर हैरानी होगी की गन्ने में पाए जाने गुण दांतों की समस्या और Cancer जैसी जानलेवा बीमारी से हमें बचा भी सकते हैं। गन्ने के रस में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को विभिन्न तरीकों से लाभ पहुँचाते है।भारत में व्यापक रूप से गन्ने के रस का इस्तेमाल पीलिया, बदहजमी तथा तथा Urine से सम्बंधित रोगों के उपचार में भी किया जाता है।तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये गन्ने के रस के फायदे के बारे में जाने।
Read More.....https://mynuskha.blogspot.com/2023/04/Ganne-Ka-Ras-Peene-Ke-Fayde.html?m=1
19/04/2023
Balo Ko Sidha Kaise Kare
इस पोस्ट में हमने Balo Ko Sidha Kaise Kare इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।सीधा और चमकदार बाल रखने की चाहत हर किसी की होती है। अगर बाल सीधे हो तो आप उनको कई तरह की styles भी दे सकते है। कुछ लोगों के बाल तो सीधे होते ही नहीं तो वो chemical की सहायता से अपने बालों को सीधा करने की कोशिश करते हैं।बाजारों में तो बहुत सारे सैलून और ब्यूटी पार्लर होते हैं जो बालों को तुरंत सीधा करने की सुबिधा तो देते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद इनके कई सारे side effects होने लगते हैं।इन सभी Treatment के दौरान जो chemical प्रयोग किये जाते हैं उनके कारण बालों में रुखापन,बालों का झड़ना,खोपड़ी में एलर्जी आदि समस्या उत्पन्न हो जाती है।
बालों को सीधा करने के कई घरेलू उपाय भी होते हैं और इन उपायों का कोई side effects भी नहीं होता है बल्कि ये और फायदेमंद साबित होते हैं।लेकिन इन उपायों को हफ्ते में केवल दो या तीन बार ही करना चाहिए। तो चलिए दोस्तों देर न करते हुए Balo Ko Sidha Kaise Kare इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Read More.....
Balo Ko Sidha Kaise Kare|बालों को सीधा कैसे करें इस पोस्ट में Balo Ko Sidha Kaise Kare इसके बारे में विस्तार से लिखा गया है,इन उपायों को अगर आप अपनाते हैं तो आपके बाल जरूर सीधे हो ज.....
19/04/2023
Muh Ki Badboo Ka Ilaj
इस पोस्ट में Muh Ki Badboo Ka Ilaj के बारे में विस्तार से बताया गया है।अगर आप कहीं भी हों और आपकी मुँह से बदबू आने लगे तो आपको काफ़ी शर्मनाक अनुभव होता है। इसी के कारण आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है।
मुंह की बदबू का कारण है - जीभ के पीछे व दांतों में छिपे बैक्टीरीयों का पनपना। सुगन्धित पदार्थों का सेवन करना, धूम्रपान,खाना खाने के बाद मुहं न धुलना,मसूढ़ो की बीमारी आदि कारणों से मुंह में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं।मुहं की बदबू से बचने के लगे मुहं को साफ रखना तथा रोजाना नियमित रूप से ब्रश करना बहुत जरुरी होता है।
अगर आप चाहते हैं की आपकी सांसे फ्रेश और ताजी रहें मुंह से किसी भी प्रकार की बदबू न आये तो पूरे दिन में जरुरत के अनुसार पानी जरूर पियें और साथ ही भोजन करने के पहले और भोजन करने के बाद ढंग से कुल्ला जरूर करें।नीचे आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से आप मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
https://mynuskha.blogspot.com/2023/03/Muh-Ki-Badboo-Ka-Ilaj.html?m=1
Read More.....
Muh Ki Badboo Ka Ilaj|मुहं की बदबू का इलाज इस पोस्ट में Muh Ki Badboo Ka Ilaj के बारे में बताया गया है इसलिए आप इस पोस्ट को पढ़कर मुहं की बदबू का इलाज आसानी से कर सकते हैं।
19/04/2023
Kacha Aam Khane Ke Fayde
इस पोस्ट में Kacha Aam Khane Ke Fayde के बारे में बताया गया है। कच्चा आम दुनिया के कई हिस्सों का एक लोकप्रिय फल है। कच्चा आम को आम बोलचाल की भाषा में कैरी, अमिया अथवा टीकोरा आदि के नाम से भी जाना जाता है और यह गर्मियों का प्रमुख फल माना जाता है।कच्चा आम औषधिये गुणों से भरपूर होता है और साथ ही यह Vitamin A और Vitamin E से समृद्धि रहता है।इसके अलावा इसमें कार्बोहाडरेट, प्रोटीन, विटामिन,अन्य खनिज पदार्थ और साथ ही पानी की अच्छी मात्रा भी पाई जाती है।कच्चे आम में sodium chloride का भंडार पाया जाता है। यह अपच, कब्ज, सूजन और दस्त जैसे पेट के रोगों को ठीक करने में सहायक होता है।कच्चा आम यकृत को साफ करने के साथ - साथ पित्त एसिड के स्त्राव को भी बढ़ावा देता है। कच्चे आम में एंटीआक्सीडेंट,एंटी - इम्फलामेट्री और जीवाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं जिससे यह हमारे शरीर को सभी पोषक तत्वों को प्राप्त करने में सहायक होता है।
Read more......
Kacha Aam Khane Ke Fayde|कच्चा आम खाने के फायदे इस पोस्ट में Kacha Aam Khane Ke Fayde के बारे में बताया गया है इसको पढ़कर आप कच्चे आम के फायदे के बारे में जान सकते हैं!
17/04/2023
Chehre Par Glow Kaise Laye
इस पोस्ट में Chehre Par Glow Kaise Laye इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।आजकल के ज़माने में लड़के हों या लड़कियां सबको सजना सवरना अच्छा लगता है। जब भी आपको किसी शादी अथवा पार्टी में जाना होता है तो उस वक्त आप चाहते हैं की हम ज्यादा खूबसूरत दिखें और उस समय आप अच्छे से सजने सवरने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा चमकती हुई और खिली - खिली नजर आएगी।
आपने कभी - कभी देखा भी होगा की कुछ लोगों की त्वचा एक अलग ही तरीके से ग्लो करती है तथा वो खूबसूरत और जवान नजर आते हैं।अगर आप भी खूबसूरत और चमकती ग्लो करती हुई त्वचा पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपनी त्वचा का अच्छी तरीके से देखभाल करना पड़ेगा।दोस्तों इस बदलते दौर में लोगों को त्वचा सम्बन्धी दिक्कतें ज्यादा हों रहीं हैं ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग कैमिकल युक्त खाने का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
Read more.....
Chehre Par Glow Kaise Laye|चेहरे पर ग्लो कैसे लाए इस लेख में Chehre Par Glow Kaise Laye इसके बारे में विस्तार से बताया गया है, इस पोस्ट को पढ़कर आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं!
17/04/2023
Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay
इस पोस्ट में Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay के घरेलू उपाय के बारे में बताया गया है। दोस्तों कफ की समस्या किसी को भी किसी टाइम हो सकती है क्योंकि अगर मौसम में जरा सा भी बदलाव हुआ तो शरीर में सबसे पहले असर करता है और हमें सूखी खांसी की बीमारी हो जाती है।इसी के साथ सर्दी भी पकड़ लेती है तथा गला नाक सभी बंद हो जाते हैं।सूखी खांसी बिना कफ के सूखी होती है इसलिए ये जल्दी पीछा नहीं छोड़ती है।
Read more......
Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay|सूखी खांसी का घरेलू उपाय इस पोस्ट में Sukhi Khansi Ka Gharelu Upay बताया गया है, जिसको अपनाकर आप सूखी खांसी से सदा के लिए छुटकारा पा सकते हैं!
17/04/2023
Tarbuj Khane Ke Fayde
इस पोस्ट में Tarbuj Khane Ke Fayde के फायदे के बारे में बताया गया है।गर्मियों के मौसम में लाल-लाल तरबूज हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेता है।तरबूज सबका पसंदीदा फल होता है यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ ही वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है।मुँह में जाते ही यह गले को भी तार- तार कर देता है और साथ में दिलाता है गर्मी से राहत।आम के बाद अगर लोग किसी फल का इंतजार करते हैं तो वह तरबूज ही है इसमें कम से कम 90 % पानी होता है जो शरीर को हाईड्रेट रखने में मदद करता है।इसमें कई तरह के विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यह गर्मी में ठंढक दिलाने के साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। तरबूज को खाने से प्यास भी बुझती है और पेट भी भरा रहता है तो चलिए दोस्तों तरबूज के फायदे के बारे में जानते हैं।
Read more.....
Tarbuj Khane Ke Fayde|तरबूज खाने के फायदे इस पोस्ट में Tarbuj Khane Ke Fayde के बारे में बताया गया है, इस पोस्ट को पढ़कर आप तरबूज के कई फायदे के बारे में जान सकते हैं!
16/04/2023
Friends, this is my new YouTube channel which is related to blogging, in this you will be given all the information related to blogging, so please subscribe to my channel.
Thank You!!
Blog Kya Hai||Free Me Blog kaise Banayen दोस्तों इस वीडियो में मैंने blogging से सम्बंधित जानकारी दी है। आप इस वीडियो को देखकर blog क्या होता है और फ्री में blog कैसे ब....
13/04/2023
Anchahe Baal Kaise Hataye
इस लेख में Anchahe Baal Kaise Hataye इसके बारे में बताया गया है।आजकल के बदलते दौर में पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहते हैं।खूबसूरत और आकर्षक चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। सम्पूर्ण शरीर में चेहरा ही ऐसा हिस्सा है जिसे सभी लोग देखते हैं।चेहरे और हाथ दोनों ही शरीर की खूबसूरती को दर्शाते हैं। लेकिन इसी चेहरे और हाथ पर जब अनचाहे बाल आ जाते हैं तो इससे हमारे चेहरे को बहुत गहरा फर्क पड़ता है और यही अनचाहे बाल हमारी सुंदरता को आसमान के काले बादल की तरह छुपा देते हैं।
Anchahe Baal Kaise Hataye
अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय (Home
remedies to remove unwanted hair)
आजकल तो महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए क्लीनिंग और वैक्सिंग जैसे कई तरीकों का इस्तेमाल भी करती हैं लेकिन उनको नहीं पता होता है की इसका लगातार उपयोग करने से हमारी त्वचा बेजान हो सकती है।जब त्वचा बेजान हो जाती है तो कई तरह की कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है जैसे की चेहरे पर दाग़, धब्बे, झुर्रियों का पड़ जाना, चेहरे की कोमलता का नष्ट होना आदि।अगर आप भी चेहरे पर उग रहे अनचाहे बालों से परेशान हैं तो आप इस पोस्ट में दिए गए कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। जिसमे प्राकृतिक वैक्सिंग या फिर सुगर वैक्सिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसको बनाना चाहते हैं तो इसके लिए शहद और शक़्कर दोनों को बराबर मात्रा में निकालकर मिला लें और इसमें नींबू का रस मिला लें और इन सबको मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और फिर सूती कपडे से साफ कर लें लगभग 10 से 15 मिनट बाद आपके शरीर से अनचाहे बाल हट जायेंगे। यह अनचाहे बाल हटाने का सबसे आसान घरेलू उपाय है।
हल्दी भी अनचाहे बालों को हटाने में बहुत मददगार साबित होती है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर के रंग और चेहरों में निखार लाने में सहायक होते है।इसके लिए थोड़ी सी हल्दी लेकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें फिर ठंढे पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके चेहरे के अनचाहे बाल हट जायेंगे और आपकी त्वचा में भी निखार आएगा और इससे आपका चेहरा भी खूबसूरत लगेगा।
Read more......
Anchahe Baal Kaise Hataye|अनचाहे बाल कैसे हटाए इस पोस्ट में Anchahe Baal Kaise Hataye इसके बारे में विस्तार से बताया गया है, इस पोस्ट को पढ़कर आप अनचाहे बालों को हटा सकते हैं!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Prem Nager Patel Nagar New Delhi, ( India)
Delhi
110008