Health care tips

Health care tips

Share

health care tips. health care. keto diet food for you.

19/03/2023

हेल्थी कॉमेडी जोक्स हिंदी जोक्स चुटकुले

25/03/2022

*जीवन के कुछ गूढ़ रहस्य आप कभी नहीं समझ पायेंगे*

*पहली* तक *स्लेट* की बत्ती को *जीभ* से चाटकर *कैल्शियम* की कमी पूरी करना हमारी स्थाई आदत थी
*लेकिन*
इसमें *पापबोध* भी था कि कहीं *विद्यामाता* नाराज न हो जायें ...!!!

*पढ़ाई* के *तनाव* हमने *पेन्सिल* का पिछला हिस्सा चबाकर मिटाया था ...!!!

*पुस्तक* के बीच *पौधे की पत्ती* और *मोरपंख* रखने से हम *होशियार* हो जाएंगे ... ऐसा हमारा *दृढ विश्वास* था

*कपड़े* के *थैले* में *किताब-कॉपियां* जमाने का *विन्यास* हमारा *रचनात्मक कौशल* था ...!!!

हर साल जब नई *कक्षा* के *बस्ते बंधते* तब *कॉपी किताबों* पर *जिल्द* चढ़ाना हमारे जीवन का *वार्षिक उत्सव* मानते थे ...!!!

*माता - पिता* को हमारी *पढ़ाई* की कोई *फ़िक्र* नहीं थी, न हमारी *पढ़ाई* उनकी *जेब* पर *बोझा* थी ...
*सालों साल* बीत जाते पर *माता - पिता* के *कदम* हमारे *स्कूल* में न पड़ते थे ...!!!

हमने कितने रास्ते *नापें* हैं, यह अब याद नहीं बस कुछ *धुंधली* सी *स्मृतियां* हैं ...!!!

*स्कूल* में *पिटते* हुए और *मुर्गा* बनते हमारा *ईगो* हमें कभी *परेशान* नहीं करता था दरअसल हम जानते ही नही थे कि, *ईगो* होता क्या है❓️

*पिटाई* हमारे *दैनिक जीवन* की *सहज सामान्य प्रक्रिया* थी
*पीटने वाला* और *पिटने वाला* दोनो *खुश* थे,
*पिटने वाला* इसलिए कि हमे *कम पिटे* *पीटने वाला* इसलिए *खुश* होता था कि *हाथ साफ़* हुवा ...!!!

हम अपने *माता - पिता* को कभी नहीं बता पाए कि हम उन्हें कितना *प्यार* करते हैं, क्योंकि हमें *"आई लव यू"* कहना आता ही नहीं था ...!!!

आज हम *गिरते - सम्भलते*, *संघर्ष* करते दुनियां का हिस्सा बन चुके हैं, कुछ *मंजिल* पा गये हैं तो कुछ न जाने *कहां खो* गए हैं ...!!!

हम दुनिया में कहीं भी हों लेकिन यह सच है, हमे *हकीकतों* ने *पाला* है, हम सच की दुनियां में थे ...!!!

*कपड़ों* को *सिलवटों* से बचाए रखना और *रिश्तों* को *औपचारिकता* से बनाए रखना हमें कभी आया ही नहीं ... इस मामले में हम सदा *मूर्ख* ही रहे ...!!!

अपना अपना *प्रारब्ध* झेलते हुए हम आज भी *ख्वाब* बुन रहे हैं, शायद *ख्वाब बुनना* ही हमें *जिन्दा* रखे है वरना जो *जीवन* हम *जीकर* आये हैं उसके सामने यह *वर्तमान* कुछ भी नहीं ...!!!

हम *अच्छे* थे या *बुरे* थे पर हम सब साथ थे *काश* वो समय फिर लौट आए ...!!!

"एक बार फिर अपने *बचपन* के *पन्नो* को पलटिये, सच में फिर से जी उठेंगे”...

और अंत में ...

हमारे *पिताजी* के समय में *दादाजी* गाते थे ...

*मेरा नाम करेगा रोशन जग में मेरा राज दुलारा*

हमारे *ज़माने* में हमने गाया ...

*पापा कहते है बड़ा नाम करेगा*

अब *हमारे बच्चे* गा रहे हैं …

*बापू सेहत के लिए ... तू तो हानिकारक है*

*सही / वास्तव* में हम *कहाँ से कहाँ* आ गए ...???

*एक बार मुड़ कर तो देखिये ...*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🌹🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

BoneCoach™ - Build Stronger Bones and Lead An Active Life 08/03/2022

https://ee1329vgonh731j31bjxryneac.hop.clickbank.net/

BoneCoach™ - Build Stronger Bones and Lead An Active Life You CAN build a happy, active future... But only if you TAKE ACTION!

05/03/2022

Daily exercise benefits,
एक्सरसाइज या व्यायाम करना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है, यह बात हर कोई जानता है। कई बार हम एक्सरसाइज से बचने के बहाने खोज लेते हैं, या फिर हजार बार सोचने के बाद भी उसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य अंग नहीं बना पाते। लेकिन हम आपको बता रहें हैं, एक्सरसाइस करने के वह फायदे, जिन्हें जानने के बाद आप इसके लिए बहाने नहीं ढूंढेंगे। जानिए 10 बड़े फायदे -

1 एक्सरसाइज हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है, और शरीर में खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है, जिससे आप स्वस्थ तो रहते ही हैं, सही ब्लड सप्लाई मिलने से दिमाग भी सक्रिय रूप से कार्य करता है, और नई ब्रेन सेल्स बनने में भी मदद मिलती है।
2 एक्सरसाइज ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नियमित एक्सरसाईज करने से हाईब्लडप्रेशर तकरीबन 75 प्रतिशत तक कम हो जता है। इसके अलावा ऐरोबिक्स भी ब्लडप्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
3 नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और एक्सरसाईज के बाद आराम करते समय भी कैलोरी बर्न होती है, जिससे तेजी से वजन कम होता है। इसके अलावा एक्सरसाईज आपकी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करके आपको अधिक समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती है।

4 एक्सरसाइज करने से तनाव व डिप्रेशन के साथ ही अन्य मानसिक समस्याएं खत्म हो जाती है। एक शोध के अनुसार नियमित एक्सरसाईज का असर एंटीडिप्रेशन दवा की तरह होता है। सप्ताह में कुछ दिन लगभग आधा घंटा एक्सरसाईज करने से डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार आता है।

5 एक्सरसाइज आपको शारीरिक दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इससे पीठ दर्द और हाथ पैरों में दर्द व खिंचाव होने की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
6 नियमित एक्सरसाइज से रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम होता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम कर एचडीएल कोलेस्ट्रॉल या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे हृदय अधि‍क मात्रा में ब्लड पंप करता है, और हम अधि‍क मात्रा में ऑक्सीजन ले पाते हैं।

7 शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाने और उसे बनाए रखने में एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। यह आपको दिनभर ताजगी बनाए रखने और आपको तरोताजा रखने में भी मदद करती है।

8 नियमित एक्सरसाइज आपको कैंसर जैसे खतरनाक रोग से बचा सकती है। इससे विभि‍न्न प्रकार के कैंसर, खासतौर से कोलोन कैंसर और ब्लड कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
9 एक्सरसाइज करने से स्टेमिना बढ़ता है, जिससे हम अपना काम बेहतर अैर अच्छे तरीके से कर पाते हैं, इससे कार्य करने के क्षमता में इजाफा होता है।
10 त्वचा को खूबसूरत और जवान बनाए रखने में सबसे प्रभावकारी उपाय एक्सरसाईज ही है। एक्सरसाइज करने पर रक्तसंचार तेज होता है, जिससे त्वचा पर तेज और चमक बढ़ जाती है, और त्वचा स्वस्थ व जवां नजर आती है। और आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक भी आती है।
Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

04/03/2022

Mobile screen से होने वाले नुकसान। त्वचा में रेडनेस और खुजली
डर्मेटिस एक जेनरिक टर्म है जो त्वचा में सूजन आने पर इस्तेमाल किया जाता है. फोन के अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से चेहरे पर रेडनेस, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है.

फाइन लाइंस और झुर्रियां
शायद आप जानते नहीं हैं लंबे समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियां नजर आती है. इसकी वजह से आप समय से अधिक उम्र की नजर आएंगी. मोबाइल फोन पर ज्यादा देर तक चैटिंग या पढ़ने के दौरान आप मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार देखते हैं जिसकी वजह से माथे पर फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं.

डार्क सर्कल्स हो जाते हैं
मोबाइल फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट से त्वचा पर पिगमेंटेशन हो जाते हैं. रात में देर तक मोबाइल चलाने से आपकी आंखों पर प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा आपकी नींद पर भी बुरा असर पड़ता है. जिसकी वजह से आंखों के चारों ओर काले घेरे नजर आते हैं.

त्वचा में संक्रमण
मोबाइल फोन में कई तरह के किटाणु और बैक्टीरियां होते हैं जो आसपास के वातावरण से चिपक जाते हैं. ये बैक्टीरिया आपके त्वचा को भी संक्रमित कर सकते हैं.

गर्दन की झुर्रियां
लंबे समय तक मोबाइल फोन का उपयोग करने से गर्दन में झुर्रियां पड़ सकती हैं और गर्दन की त्वचा खुरदरी और मोटी दिखाई दे सकती है. Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

03/03/2022

ज्यादा चाय पीने के नुकसान – Side Effects of Tea
चाय का सेवन एक सीमा तक सही रहता है, क्योंकि चाय का अधिक सेवन निम्नलिखित समस्याओं का कारण बन सकता है।

#आयरन के अवशोषण को कम करती है चाय : चाय में टेनिन नाम का यौगिक पाया जाता है। यह शरीर में आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकता है . यही कारण है कि भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने से मना किया जाता है।
# चिंता और तनाव का कारण बन सकती है चाय: चाय में कैफीन होता है और कैफीन के अधिक सेवन से मस्तिष्क संबंधी रोगों का भी सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक मात्रा में चाय का सेवन चिंता, तनाव और बेचैनी को बढ़ा सकती है .
#अनिद्रा और हृदय रोग का कारण बन सकती है चाय : हालांकि लेख में बताया जा चुका है कि चाय कुछ हद तक हृदय रोग में सहायक हो सकती है। इसके बावजूद चाय में मौजूद कैफीन के कारण इसका अधिक सेवन कार्डियोवैस्कुलर (ह्रदय) रोग और अनिद्रा का कारण बन सकता है .
#जी मचलने या मतली का कारण बन सकती हैं चाय : ग्रीन और ब्लैक टी में कैफीन होता है, जिस वजह से चाय का अधिक सेवन जी मिचलाने की शिकायत पैदा कर सकता है .
#सीने में जलन पैदा कर सकती हैं चाय : चाय में कैफीन है इसका जिक्र हम इस लेख में पहले भी कर चुके हैं। साथ ही वैज्ञानिक अध्ययन में भी यह साबित हुआ है कि कैफीन पेट में गैस्ट्रिक एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिससे सीने में जलन महसूस हो सकती है . इसलिए एसिडिटी से जूझ रहे मरीज को चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
#गर्भावस्था में चाय का सेवन : गर्भावस्था के दौरान चाय के रूप में अधिक कैफीन का सेवन गर्भपात और जन्म के समय शिशु के कम वजन का कारण बन सकता है. Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

02/03/2022

सुबह का हेल्दी नाश्ते में क्या खाएं || What to eat for Breakfast in the morning
आप सभी अपने दिन की शुरुआत अच्छे पौष्टिक नसते से ही करे। अगर आप सुबह का नाश्ता नही करते हैं तो यह आपकी सुस्ती और वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। सुबह का नाश्ते पर दिन भर मिलने वाली ऊर्जा निर्भर करती है इसलिए नाश्ते में दिन भर ऊर्जा देने वाली पौष्टिक सामग्री सही मात्रा में होनी जरूरी है सुबह के नाश्ते में आप दूध, फाइबर, प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और थोड़ी मात्रा में फैट शामिल होना बहुत ही जरूरी है।

केला || Banana

नाश्ते में केला एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है सुबह के नाश्ते में केले को सुबह दूध में मिलाकर पीएं। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता ह जो हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगो के लिए बहुत ही जरूरी है केला पेट को हेल्दी बनाता है। दिन भर की थकान से हमारी बॉडी को बचाये रखता है।

दलिया || Oatmeal

सुबह के नाश्ते में दलिया कहना बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप यह दलिया फलों के साथ ओर भी हेल्दी ओर पौष्टिक बना सकते है। इसमे बहुत से पौष्टिक तत्व जैसे ओमेगा 3, पोटेशियम और फोलेट जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो दिल सम्बंधी रोगों के लिए बहुत ही हेल्दी माना जाता है। दलिये को आप ताजा दूध या ताजा फलों के साथ खाएं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो जई के दलिये का सेवन करे।

दही || Curd

विशेषज्ञ सुबह कके नाश्ते में एक कटोरी दही खाने की सलाह देते हैं। दही में प्रोबायोटिक पाये जाते है जो आपके पेट को साफ रखते है और पाचन तंत्र को भी सही रखते हैं। आप दही के साथ रोटी का सेवन कर सकते है उत्तर भारत मे तो दही के साथ रोटी कहने की परंपरा सदियों से है। सुबह के नाश्ते में खट्टी दही का सेवन नही करना चाहिए।

Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

02/03/2022

डिहाइड्रेशन
डिहाइड्रेशन पेट की गड़बड़ को बढ़ा सकता है। शरीर को खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से कुशलतापूर्वक पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषित करने के लिए पानी की जरूरत होती है। डिहाइड्रेटेड होने से पाचन अधिक कठिन और कम प्रभावी होता है, जिससे पेट खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। अधिकांश लोगों के लिए, एक दिन में लगभग 8 या अधिक ग्लास पानी की जरूरत होती है। छोटे बच्चों को वयस्कों की तुलना में थोड़ा कम पानी की आवश्यकता होती है।

अदरक
अदरक खराब पेट और अपच के लिए एक सामान्य प्राकृतिक उपचार है। अदरक पेट में मौजूद एसिड को कम रखता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण से पाचन प्रक्रिया सही रहती है।

सौफ
अपच के कारण हुए पेट दर्द से जल्दी राहत देने में सौंफ काम आ सकती है। गैस, सूजन आदि लक्षणों से भी राहत देने में मदद करती है।

हींग
पेट में दर्द, गैस या अपच के लिए हींग असरदार है। इसमें मौजूद एंटीस्स्मोडिक और एंटिफलाटुलेंट गुण यह काम करने में मदद करते हैं।

पुदीना
गैस के कारण होने वाले पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

दही
इसके गुड बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं और अपच में होने वाली तकलीफ को कम करते हैं। Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

02/03/2022

मोटापा कम करने में फायदेमंद
आप कितना ही हेवी वर्कआउट करें, डाइट करें, जिम में समय बिताएं आपना वजन तक घटा लें, लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी पेट और इसके आस-पास जमी चर्बी कम नहीं होती. इसकी वजह हो सकती है आपकी डाइट में हरी सब्ज‍ियों की कमी. हरी सब्जियां शरीर में चर्बी को बढ़ने नहीं देतीं और आपका पेट भी भर देती हैं. साथ ही यह पेट पर जमी वसा को भी बर्न करने का काम करती हैं. Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

02/03/2022

कीवी के फायदे (Kiwi Benefits)

1- कीवी इसीलिए दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है.
2- कीवी खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.
3- कीवी खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती हैं
4- पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है.
5- कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है.
6- कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है.
7- कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है.
8- कीवी मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस के हमले को भी दूर करती है. Health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

01/03/2022

– सभी प्रकार की त्वचा के लिए स्किन केयर टिप्स

1. अपनी त्वचा के प्रकार को समझे
2. काले घेरे और सूजी हुई आँखों के लिए टी बैग्स
3. ब्राइट लिप्स के लिए रसभरी और नारियल तेल का इस्तेमाल करें
4. अच्छे तकिये का प्रयोग करें
5. शरीर को हाइड्रेटेड रखें
6. शुष्क त्वचा के लिए नारियल पानी पियें
7. जंगली सामन से सन डेमेज से त्वचा को बचाएं
8. योग से चेहरे को अतिरिक्त लिफ्ट प्रदान करें
9. शीआ बटर से अपने होंठो को पोषित और हाइड्रेटेड रखें
10. मीठे से उचित दूरी बनाकर रखें
11. बादाम का तेल त्वचा के लिए
12. डार्क सर्कल के लिए अर्निका का प्रयोग करें
13. स्पष्ट और सुंदर त्वचा के लिए तनाव को आनंद में बदलें
14. त्वचा को सनबर्न, सन डैमेज और त्वचा के असमान रंग से बचायें
15. त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा का प्रयोग करें, I health care tips by Mukesh Kumar Dabi.

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Delhi
110039