DrRishi

DrRishi

Share

As to diseases, make a habit of two things — to help, or at least, to do no harm. [Official Dr.Rishi's Consultantcy Page].

29/09/2022
12/09/2022

डायबिटीज पर ICMR का 50:20 का मंत्र

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च इंडिया यानी ICMR ने हाल ही में एक स्टडी की, जिसमें बताया गया है कि डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए आपके खाने में कार्बोहाइड्रेट 50-55% होना चाहिए। प्रोटीन और फैट लगभग 20-20% होना चाहिए।

#इन चीजों को खाएं: #

सेब, संतरा, बेरिज, अमरुद, तरबूज और नाशपाती
ब्रोकली, फूल गोभी, खीरा, पालक, लौकी और करेला
ओट्स और ब्राउन राइस
बीन्स और दाल
बादाम, अखरोट और पिस्ता
चिया सीड्स, कद्दू के बीज और अलसी के बीज
जैतून का तेल, तिल का तेल
#इन चीजों को न खाएं: #

फुल क्रीम दूध, चीज और बटर
कुकीज, आइसक्रीम और मिठाइयां
मटन
पैकेज्ड जूस, सोडा और एनर्जी ड्रिंक
सफेद चीनी, ब्राउन शुगर, शहद और मेपल सिरप
चिप्स, प्रोसेस्ड पॉप कॉर्न और प्रोसेस्ड मीट और अन्य चीज़े जिसने शुगर की मात्रा तय सीमा से बाहर हो या जिस जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा हो.
(Copied)

30/06/2022

01-07-22

01/06/2022

दूध और नकली दूध मे काफी अंतर होता है।
अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग करे और नकली दूध के उपयोग से बचे.

31/05/2022

Say No to To***co.
Try to quit if still you're a user.

28/05/2022

28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म का अनुपालन करने के लिए सही उत्पादों, सूचना और सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अवगत कराना।

15/05/2022

नशा करने के लिए शराब, कोकीन, भांग, चरस, गांजा और एलएसडी जैसी चीजों का भी ऑनलाइन सॉल्यूशन आ गया है। अब लोग मेंटल रिलीफ के लिए डिजिटल ड्रग्स लेने लगे हैं।

:-डिजिटल ड्रग:-
हाल ही में युवाओं के बीच यह ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं डिजिटल ड्रग क्या है और कैसे काम करता है।
जिस डिजिटल ड्रग की बात कर रहे हैं, उसका साइंटिफिक नाम बाइनॉरल बीट्स है। यह म्यूजिक की एक कैटेगरी है जो यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध है। यानी, अब हाई होने के लिए आपको केवल मोबाइल, हेडफोन और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत है। लोगों को ऐसे ही ऑडियो ट्रैक्स सुनकर नशा चढ़ रहा है।

दरअसल, बाइनॉरल का शाब्दिक अर्थ दो कान है और बीट्स का मतलब ध्वनि होता है। बाइनॉरल बीट्स एक खास प्रकार का साउंड होता है जिसमें आपको दोनों कानों में अलग-अलग फ्रीक्वेंसी की आवाजें सुनाई देती हैं। इससे आपका दिमाग कंफ्यूज होकर दोनों साउंड्स को एक बनाने की कोशिश करता है। ऐसा करके दिमाग में अपने आप ही तीसरा साउंड बन जाता है, जिसे केवल हम सुन सकते हैं। दिमाग की इस एक्टिविटी से लोग खुद को शांत, खोया हुआ और नशे की स्थिति में पाते हैं।
चूकी नई रिसर्च धीरे धीरे आ रही है इसलिए.. और जानकारी आने तक... नई पोस्ट आयेगी...
( अभी भी शोध जारी है)

15/05/2022

दाद, खाज, खुजली को ही फंगल इंफेक्शन कहते हैं। ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी, गर्मी में फंगल इंफेक्शन और बारिश में वायरल फीवर। ये मौसमी बीमारियां जरूर हैं, लेकिन ये आपकी डेली लाइफ को काफी इफेक्ट करती हैं। इन दिनों ज्यादतर शहरों का टेंपरेचर 42 से 45 के बीच है। वहीं, उमस भरे गर्मी के इस मौसम में लोग फंगल इंफेक्शन से भी परेशान हैं। स्किन स्पेशलिस्ट का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है, दाद-खाज, खुजली और चर्म रोगों से परेशान मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है।
गर्मी में फंगल इंफेक्शन का कारण पसीना है। पसीने की वजह से ही आपके शरीर में फंगस (बैक्टीरिया से पनपता है) को जगह मिलती है। दरअसल फंगस को शरीर में फैलने के लिए नमी की जरूरत होती है। गर्मी में शरीर के कई हिस्सों में पसीना आता है और नमी बनी रहती है। ऐसी ही जगहों पर फंगस जल्दी फैलता है और इंफेक्शन बढ़ने लगता है।

10/03/2022

वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day)

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Delhi
110049