SCI Temporary
Spinal Cord Injury Recovery | Motivation | Real Journey | SCI is Temporary �
सेवा संकल्प अभियान - 2026 अंतर्गत मध्य प्रदेश के धार जिले के दिव्यांगजन के लिए 17 सितंबर 2026 को मुफ्त सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम🦽
✓दिनांक :- 17 सितंबर 2026
✓स्थान :- पी.एम. श्री शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार
✓समय :- दोपहर 10:30 बजे से
#सेवा_संकल्प_अभियान
झारखंड के रांची में 17 सितंबर को दिव्यांगजनों के लिए बड़ी शिविर का आयोजन!
17 सितंबर को रांची के सीआरसी, नामकुम में 1,391 दिव्यांगजनों के बीच लगभग ₹38 लाख की लागत के सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
यह प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम, आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्ण बनाने की दिशा में एक छोटा-सा कदम है।
दिनांक: 17 सितंबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: सीआरसी, नामकुम, रांची
ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करें और डॉक्यूमेंट के साथ कैंप स्थल तक पहुंचे।
उत्तरप्रदेश चित्रकूट के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरणों का वितरण शिविर 17 सितंबर को
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों और बौद्धिक दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
16/09/2026
देश भर के सभी दिव्यांगजन के लिए बड़ी खुशखबरी!
17 सितंबर को देश के 76 स्थानों पर बड़े स्तर पर शिविर होंगे, जिनमें पहले से चिन्हित करीब 58 हजार दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
16/09/2026
♿ दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए बड़ी खुशखबरी!
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरतमंद लाभार्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर योजना की जानकारी लें।
#राष्ट्रीयवयोश्रीयोजना #दिव्यांगजन #वरिष्ठजन #सहायकउपकरण #मुफ्तउपकरण #दिव्यांगकल्याण #सामाजिककल्याण
16/09/2026
♿ गया जी के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी!
डुमरिया प्रखंड के 15 दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इससे लाभार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
#दिव्यांगजन #मोटराइज्डट्राइसाइकिल #गया #डुमरिया #दिव्यांगसशक्तिकरण #बिहार #सहायकउपकरण
16/09/2026
🚨286 बच्चों की जांच हुई और 265 बच्चों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया।
समग्र शिक्षा योजना के तहत समावेशी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में और ALIMCO कानपुर के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय, हथिगहां में दिव्यांग बच्चों के लिए माप एवं मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में गंगापार के विभिन्न विकासखंडों से आए 286 दिव्यांग बच्चों की जांच एवं माप की गई। इनमें से 265 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक उपकरण देने के लिए चिन्हित किया गया।
ALIMCO की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की जरूरत के अनुसार उनका मूल्यांकन किया, उपकरणों के लिए आवश्यक माप लिया और अभिभावकों को उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी।
#दिव्यांगजन
बिहार के दिव्यांगों के लिए बड़ी खबर! बेगूसराय में 17 सितंबर को बड़ी Disbility Job Camp ♿ ₹8,000–₹16,000 Salary, कौन आवेदन कर सकता है, जाने कैंप कब और कहां लगेगा और रजिस्ट्रेशन कहा करना होगा?
पूरा वीडियो देखें!
15/09/2026
उत्तर प्रदेश के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! ♿
हर माह मिलेंगे ₹4,000, हरदोई में 18 वर्ष से कम आयु के पात्र दिव्यांग बच्चों को मिशन वात्सल्य स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में 100 बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा।
#दिव्यांगबच्चे #मिशनवात्सल्य #4000रुपये #हरदोई #उत्तरप्रदेश #दिव्यांगकल्याण #सरकारीयोजना
राजौरी: जम्मू-कश्मीर बैंक की CSR पहल के तहत दिव्यांग लोगों को फ्री में 261 सहायक उपकरण दिए गए।
जल्द ही अन्य जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों में दिव्यांग उपकरण शिविर लगाए जाएंगे और जरूरतमंद दिव्यागों को उनके आवश्यकता के अनुसार उपकरण बांटी जाएंगी।
#दिव्यांगजन #सहायकउपकरण #दिव्यांगकल्याण #समग्रशिक्षा
Category
Website
Address
Delhi