Aarogya Sudha
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aarogya Sudha, Health/Beauty, Deoghar.
29/09/2024
स्वस्थ्य ह्रदय - स्वस्थय जीवन :-
आज विश्व हृदय दिवस है, यह हमें अपने दिल की सेहत पर ध्यान देने का मौका देता है। स्वस्थ हृदय न सिर्फ लंबी उम्र की कुंजी है, बल्कि बेहतर जीवन जीने का आधार भी। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करें। योग, ध्यान या अपनी पसंद की कोई गतिविधि करके तनाव को कम करें। मोटापा हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है। धूम्रपान हृदय के लिए बेहद हानिकारक है।
समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाएं।रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें।
हमारा हृदय हमारी सबसे कीमती संपत्ति है। इसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।
हृदय खुशी आदि सुनकर क्लीनिकली बेहतर होता है। सकारात्मक भावनाएं जैसे खुशी, प्रेम, आशा आदि हमारे शारीरिक ह्रदय पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जब हम खुश होते हैं, तो हमारे शरीर में तनाव हार्मोन कम निकलते हैं। इससे रक्तचाप कम होता है और हृदय की धड़कन सामान्य रहती है।
सकारात्मक भावनाएं इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं, जिससे हम बीमारियों से बेहतर लड़ पाते हैं। खुशी के दौरान रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और हृदय पर कम दबाव पड़ता है। सकारात्मक भावनाएं अकेले ही हृदय रोग का इलाज नहीं कर सकतीं: एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और अन्य उपचारों का पालन करना भी ज़रूरी है।
खुश रहें, जीवन खुशियों से भरा हुआ है। नाकारात्मकता ह्रदय को दुखी रखती है। जीवन खुशी में झूमेगा तो ह्रदय मधुर धुन मानकर स्वयं शरीर को स्वस्थ्य रखेगा।
#विश्वहृदयदिवस #स्वस्थहृदय #स्वस्थजीवन
28/01/2024
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
10/01/2024
आपके शरीर में पानी के साथ घुल रहे प्लास्टिक के लाखों कण !
स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा,
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना खतरनाक हो सकता है I
🔹प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज’ में छपी स्टडी में सामने आया है कि जिस प्लास्टिक के बोतलबंद पानी को साफ समझकर हम पी रहे हैं
उसमें 1 लीटर बोतल में करीब 2 लाख 40 हजार नैनोप्लास्टिक के टुकड़े होते हैं जो हमें दिखाई नहीं देते I
🔹सेहत के लिए खतरनाक हैं ये नैनोप्लास्टिक
🔹इन नैनोप्लास्टिक के शरीर में जाने से ब्रेन ब्लड सप्लाई में परेशानी हो सकती हैI
🔹 ये आंतों में जमा होकर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैंI
🔹 फेफड़ों में भी प्लास्टिक के कण घुस सकते हैंI
🔹 ये प्लैसेंटा पर असर डाल सकते हैं जिससे अजन्मे बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता हैI
🔹कोशिश करें शीशे की बोतल में पानी रखे I
Dr Vikas Kumar (Neuro & Spine surgeon, RIMS Ranchi)
29/10/2023
सिंगापुर में ज्यादा जीने लगे लोग, फॉर्मूला: कार के बजाय पैदल चलने को महत्व, हेल्दी खाने पर सब्सिडी, घर ऐसे की पड़ोसियों से बात होती रहे .
19/09/2023
19/09/2023
15/08/2023
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अशेष शुभकामनाएँ।
21/07/2023
22/06/2023
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Deoghar