My Deoghar City

My Deoghar City

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from My Deoghar City, Health/Beauty, Purandaha deoghar, Deoghar.

know your city deoghar
देवघर – आस्था और शांति की नगरी
देवघर झारखंड राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक शहर है। यहाँ स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहाँ भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।

Photos from My Deoghar City's post 15/09/2026

भूमि/पेंशन/लगान व योजनाओं से संबंधित समस्याओं को सुनने व उनका उचित समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन करते उपायुक्त देवघर #जनतदारबार #समस्या_का_उचित_समाधान #देवघर

15/09/2026

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 38 दिवसीय Computer Accounting का प्रशिक्षण कार्यक्रम 17/09/2026 से शुरू हो रहा है। ऐसे में देवघर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से युवक एवं महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है और खुद का रोजगार करना चाहते हैं वे संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान यहाँ मिलने वाली निम्नलिखित सुविधा प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा, प्रशिक्षण,भोजन तथा छात्रावास निरूशुल्क दी जाएगी। साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।

यहाँ मिलने वाली सुविधा
प्रशिक्षण, भोजन तथा छात्रावास निशुल्क दी जाएगी।
कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज-
(1) राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, एसएचजी मेंबर (इनमें से कोई एक)।
(2) आधार कार्ड
(3) फ़ोटो 4 (पासपोर्ट)
(4) बैंक पासबुक

नोट:-
1. प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्धारित दिनांक के पूर्व अपना पंजीयन कराएं, ताकि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की दस्तावेज सम्बन्धित परेशानी उत्पन्न न हो एवं प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित किया जा सके ।
2. प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकाश मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशाधीन है जिसका रोजाना 8 घंटे का समय अवधि निर्धारित की गई है अतः इस दौरान आपकी उपस्थिति अनिवार्य होगी ।
3. यहां प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी के लिए भोजन एवं छात्रावास की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।
स्थान -
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी)
देवघर रोहिणी रोड। साथ ही अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 7004023316, 7717766925 संपर्क कर सकते हैं।
#स्वरोजगार #देवघर

Photos from My Deoghar City's post 12/09/2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) भर्ती प्रक्रिया को लेकर बैठक....
==================
जिले में चैकीदार नियुक्ति को लेकर उपायुक्त ने सामान्य शाखा प्रभारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश....
==================
उपायुक्त ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को टाइम-बाउंड और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने का दिया निर्देश....
==================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 12.09.2026 को आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) और चौकीदार भर्ती प्रक्रिया के पारदर्शी और सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड भर्ती से जुड़े सभी समिति को सक्रिय करते हुए विभिन्न भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी चरणों को एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही संभावित तिथि 11 अक्टूबर आवेदन प्राप्त करने की पूरी व्यवस्था को बेहद सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण व शहरी अभ्यर्थियों को फॉर्म जमा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा या तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन को लेकर समिति को सक्रिय करने का निर्देश
इसके अलावा बैठक के दौरान भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के लिए जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। आगे उन्होंने स्पष्ट रूप कहा कि पूरी बहाली प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सरकारी नियमों और मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके अलावा बैठक में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में कराया जाए, ताकि केवल और केवल योग्य व हकदार युवाओं का ही चयन सुनिश्चित हो सके। साथ ही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, सीटों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और दिशा-निर्देश आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

10/09/2026

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि देवघर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पशु वधशाला/मांस/मछली/अंडा विक्रेता को बिक्री अनुज्ञप्ति प्राप्त कर बिक्री किया जाना है। अनुज्ञप्ति प्राप्ति हेतु देवघर नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना अत्यावश्यक है।
अतः निगम क्षेत्रान्तर्गत उक्त से संबंधित बिक्रेता एक माह के अन्दर देवघर नगर निगम में 100.00 रु0 (एक सौ रुपये मात्र) की राशि जमा कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें। अन्यथा उक्त अवधि के पश्चात बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किये बिक्री किये जाने क्रम में पकड़े जाने पर नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Photos from My Deoghar City's post 08/09/2026

जनता दरबार का आयोजन कर जिलेवासियों के समस्याओं का समाधान करते उपायुक्त देवघर..... #जनतदरबार #समस्याओंकानिदान #देवघरउपायुक्त

07/09/2026

"सतत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि!" #मंत्रिझारखंडसरकार #नमन #पर्यटन_मंत्री_झारखंड_सरकार #शिक्षा_मंत्री_झारखंड_सरकार

06/09/2026

दु:खद
===========================
राज्य के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी का आकस्मिक देहावसान।
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार, के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार यह आ रहा है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

मंत्री सुदिव्य कुमार जी का परलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

उन्होंने दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

आप हमेशा याद आएंगे.. नमन!

05/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाने वाला एक पारंपरिक धार्मिक और लोक उत्सव है। #दहि_कादो #बाब_बैद्यनाथ #देवघर
Deoghar Intercity News Alok Kumar Nirbhay Ojha

04/09/2026

कान्हा की बंसी जब सुर सजाए,
हर दुख आपके जीवन से दूर हो जाए.

#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी_की_शुभकामनाएं
Deoghar Intercity News My Deoghar City Nirbhay Ojha Mantu Kumar Jha Alok Kumar

Photos from My Deoghar City's post 03/09/2026

संथाल परगना कमिश्नर ने किया पालोजोरी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यों की ऑन-स्पॉट गहन सुनवाई.....
=====================
अभियान को पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से अनमैप्ड, त्रुटिपूर्ण विवरण वाले और नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों-आपत्तियों का किया गया ऑन-स्पॉट निपटारा....
=====================
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिहीन और सटीक बनाने के उद्देश्य से आज संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल ने पालोजोरी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पालोजोरी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल के आगमन पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सागरी बराल एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, जहाँ उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इसके पश्चात, निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाता सूची में सुधार और अपडेशन से जुड़े कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अनमैप्ड मतदाताओं, त्रुटिपूर्ण (गलत) विवरण वाले प्रविष्टियों और पूर्व में नोटिस प्राप्त कर चुके मतदाताओं के दावों तथा आपत्तियों पर ऑन-स्पॉट गहन सुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सटीकता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
इसके अलावा आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SIR-2026 अभियान का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही विवरण के साथ शामिल हो और कोई भी फर्जी या दोहरी प्रविष्टि न रहे। आगे निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में नोटिस प्राप्त कर चुके मतदाताओं के दस्तावेजों की मौके पर ही जांच कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, उम्र या पते में गलतियाँ थीं, उन्हें दुरुस्त करने की प्रक्रिया की जांच की गई। आगे उन्होंने बीएलओ (BLO) और संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने तथा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का आदेश दिया।

Category

Website

Address


Purandaha Deoghar
Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My Deoghar City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Deoghar.