Amit kumar underiya

Amit kumar underiya

Share

Amit Kumar Underiya Rajora Khurd
Teh.-Saipau
Distt- Dholpur
Rajasthan
Pin.328027
Mob.-7891396075

08/06/2026

करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव के कथित बयान को लेकर धौलपुर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विप्र फाउंडेशन के नेतृत्व में समाज के लोगों ने स्टेशन रोड से हनुमान तिराहे तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सांसद के फोटो में आग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जानकारी में समाज के लोगों ने बयान को अपमानजनक बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

07/06/2026

उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी में बाड़ी क्षेत्र में गैस एजेंसी की अनियमितताओं के मामले में कार्यवाही 880 लीटर मिलावटी डीजल पकड़े जाने के मामले में एफआईआर दर्ज 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम ईसी एक्ट के तहत दो अलग- अलग प्रकरणों में मुकदमा दर्ज जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर प्रशासन की कार्यवाही जारी है। मिलावट खोरी और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

07/06/2026

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री राहुल सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी आगरा को प्रार्थना पत्र देकर सैयाँ क्षेत्र में सड़क पर वाहन रोककर जबरन कब्जे में लेने और दबाव बनाकर वसूली किए जाने की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ रिकवरी एजेंट बिना न्यायिक आदेश और विधिक प्रक्रिया का पालन किए वाहन स्वामियों के वाहनों को कब्जे में ले रहे हैं, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। राहुल सिंह राजपूत ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा RBI और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

06/06/2026

#यूपी खेरागढ़ में जिओ पेट्रोल पंप के पास क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जानकारी में अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर चालान काट गए। और कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। जानकारी में आगे चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक आनन्द कुमार, अजय सरोज, हैड कांस्टेबल अतुल तौमर, हरिओम तथा कॉन्स्टेबल गौरव मालिक शामिल रहे। जानकारी में थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

06/06/2026
06/06/2026

जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन व परिवहन की पूर्णतः रोकथाम एवं निगरानी के लिए जारी है निरंतर सख्ती

जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धौलपुर श्री विकास सांगवान के निर्देशन में वन विभाग व खनिज विभाग के साथ व्यापक स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सरमथुरा से लेकर राजाखेड़ा तक संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं संभावित परिवहन रूटों पर विशेष निगरानी व्यवस्था स्थापित की गई है।

नियमित पैट्रोलिंग द्वारा सतत निगरानी

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला पुलिस, वन विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमें लगातार चम्बल नदी के घाटों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित पैट्रोलिंग कर रही हैं। संयुक्त टीमों द्वारा दिन एवं रात्रि दोनों समय गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चम्बल नदी के किनारे स्थित विभिन्न घाटों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। संयुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण, वाहनों की जांच तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। अवैध खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके।

*चैक पोस्ट के माध्यम से सघन निगरानी*

पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर अस्थायी चैक पोस्ट स्थापित की गई हैं। इन चैक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों द्वारा चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है तथा गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। विशेष रूप से चम्बल बजरी परिवहन की आशंका वाले मार्गों पर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है।

चैक पोस्टों पर प्रत्येक संदिग्ध वाहन की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। अवैध बजरी परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जावेगी। साथ ही विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर सूचना का आदान-प्रदान किया जा रहा है, जिससे अवैध खनन एवं परिवहन के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए यह विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।
Cmo

06/06/2026

#धौलपुर सैपऊ थाने के गांव उमरारा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक को रौंद दिया। जानकारी में हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौंके पर मौं त हो गई वहीं स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना में घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया।
घटना जानकारी में सभी श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन कर अपने गांव की लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि ट्रेलर चालक फरार है।

06/06/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाणा के साथ आज उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण जी की शुभेच्छा मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों, शिक्षा तथा छात्रावास समेत अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

05/06/2026

#धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र में आए तेज अंधड़ ने एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की जान ले ली। गढ़ी बाजना क्षेत्र के तरसूमा गांव निवासी रामफूल और उनके भाई समय सिंह धौलपुर के हिंगौटा इलाके में बकरियां चराने गए थे।जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे दोनों भाई बकरियां चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और धूलभरी हवाएं चलने लगीं। मौसम से बचने के लिए दोनों एक दीवार के सहारे बैठ गए, लेकिन तेज अंधड़ के चलते दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर शवों को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

05/06/2026

#बाड़ी कस्बा शहर के गुमट मोहल्ले में कक्षा 12 वीं के 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। जानकारी में घटना के बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना मामले की जांच में जुट गई है।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Dholpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Rajora Khurd Saipau Dholpur
Dholpur