faraz sudrasan

faraz sudrasan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from faraz sudrasan, Health/Beauty, sudrasan, Didwana.

29/05/2026

कोन कहता है रात को सरकारी दफ्तर नहीं खुलते…
अगर जनसेवा का जज़्बा हो, जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझा जाए और सिस्टम को जिम्मेदारी का एहसास करवाया जाए, तो आधी रात में भी सरकारी दफ्तर खुल जाते हैं।
कल रात लगभग 10 बजे हमारे बस स्टैंड की बिजली की डीपी अचानक जल गई, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। गर्मी और परेशानी के बीच आमजन चिंतित थे। ऐसे समय में हमारे भाई असफाक युवा ने जिम्मेदारी निभाते हुए तुरंत पहल की।
उन्होंने बिजली विभाग डीडवाना के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया, विभाग का दफ्तर खुलवाया और नई डीपी की व्यवस्था करवाई। देर रात तक मेहनत और प्रयास जारी रहे। आखिरकार रात करीब 12 बजे नई डीपी लगाकर बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
यह केवल एक डीपी लगवाने का काम नहीं था, बल्कि यह जनता के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और सेवा भाव का उदाहरण है। जब प्रतिनिधि जनता के साथ खड़ा हो, तो समस्याओं का समाधान समय नहीं देखता।
हम सभी क्षेत्रवासियों की ओर से भाई असफाक खाँन का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने रात के समय भी जनता की परेशानी को प्राथमिकता दी और साबित कर दिया कि सच्चा जनसेवक हर समय जनता के साथ खड़ा रहता है।

28/05/2026

हमारे गांव सुदरासन के अनमोल रत्न
मरहूम मुश्ताक खान भाईजी पहाड़ियान
(रिटायर्ड थानेदार, राजस्थान पुलिस)
का इंतकाल हो गया है।
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए 🤲
और घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
आपने हमेशा गांव ,समाज और परिवार में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया
ग्राम पंचायत सुद्रासन और कायमखानी समाज की ओर से खिराज-ए-अकीदत 🌹
#राजस्थानपुलिस #कायमखानी

21/05/2026

हमारे गांव की लाडो वैलडन प्रतिज्ञा 👍 हिंदुस्तान ज़िंक फुटबॉल अकादमी मे अपना हुनर दिखाती हुयी

20/05/2026

माननीय लाडनूं विधायक मुकेश जी भाकर साब का तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने हमारे गांव सुदरासन की समशान भूमी की अधूरी पड़ी चारदिवारी को पूर्ण करने के लिए अपने विधायक कोटे से 10 लाख रूपये की स्वीकृति देने के लिए आप का सभी ग्रामवासियों की तरफ से बहुत बहुत आभार आप को जानकारी दे दू की विधायक जी ने पहले 15 लाख और अब 10 लाख टोटल ( 15+10= 25 ) लाख रूपये अपने गांव सुदरासन की समशान भूमी की चारदिवारी के लिए दिए है बहुत बहुत आभार विधायक साब का

12/05/2026

बड़े भाईसाब आरिफ खान सुदरासन, ऑस्ट्रेलिया मे अपने जॉब मे कार्यरत के द्वारा* *gelly electric* *ऑटोमैटिक टॉप मॉडल 2026 गाडी लेने पर हार्दिक मुबारकबाद💐💐*

10/05/2026

#डीडवाना के पूर्व विधायक, किसान नेता और पूर्व विधायक स्व.श्री रूपाराम डूडी जी की 12 वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ|

आपका संपूर्ण जीवन किसान, गरीब और आमजन की सेवा को समर्पित रहा| आपके संघर्ष, सादगी और जनहित के विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे|


Chetan Dudi

Photos from faraz sudrasan 's post 04/05/2026

मेरे गांव सुदरासन की लाडो व हमारी एरीना सोकर अकादमी सुदरासन की पूर्व खिलाडी प्रतिज्ञा मेहरा पुत्री श्री शंकर लाल मेहरा ने एक बार फिर अपने दम पर अपनी फुटबॉल टीम जो अभी हिंदुस्तान ज़िंक फुटबॉल अकादमी से खेल रही है अपनी टीम को अस्मिता खेलो इंडिया मे जीत दिलाकर राजस्थान की अंडर 16 की बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड 4 बार अपने नाम किया वेल्डन बेटा

04/05/2026

मजदूर की बेटी ने फिर गाड़े सफलता के झंडे: प्रतिज्ञा लगातार चौथी बार बनीं राजस्थान की बेस्ट गोलकीपर

अस्मिता खेलो इंडिया अंडर-16: नागौर को हराकर फाइनल में मारी बाजी, डीडवाना-कुचामन जिले का बढ़ाया मान

डीडवाना।क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान पुख्ता कर रही हैं। मारवाड़ फुटबॉल अकादमी द्वारा संचालित सुदरासन स्थित एरीना सोकर अकादमी की खिलाड़ी प्रतिज्ञा ने उदयपुर में आयोजित 'अस्मिता खेलो इंडिया अंडर-16' में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की 'बेस्ट गोलकीपर' का खिताब चौथी बार अपने नाम किया है। एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी की इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिज्ञा ने उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने ही गृह जिले नागौर के विरुद्ध दीवार की तरह डटकर गोल बचाए और 'क्लीन चिट' रखते हुए टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। फाइनल में झुंझुनूं को शिकस्त देकर उनकी टीम ने खिताबी जीत दर्ज की, जिसमें प्रतिज्ञा को उनके बेहतरीन बचाव के लिए राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।अकादमी के कोच उस्मानी के कड़े संघर्ष और समाजसेवी डॉ. सोहन चौधरी के आर्थिक सहयोग से क्षेत्र में फुटबॉल का खेल पुनर्जीवित हुआ है। डॉ. चौधरी ने उस्मानी की मेहनत को देखकर प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया। वर्तमान में प्रतिज्ञा का चयन प्रदेश की प्रतिष्ठित 'हिंदुस्तान जिंक फुटबॉल अकादमी' में भी हो चुका है।अकादमी संरक्षक डॉ. सोहन चौधरी ने प्रतिभाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति और संसाधनों के अभाव में जिले के खिलाड़ी अन्य जिलों का प्रतिनिधित्व करने को मजबूर हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे अपनी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से जिले में 6 नए फुटबॉल मैदान तैयार करवाएंगे, ताकि स्थानीय बालिकाओं को अभ्यास के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकें।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Didwana?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Sudrasan
Didwana
341551