Natural Beauty Tips
hair & face skin treatment. hair pack
hair oil
face pack
puer herbal product available.
06/04/2022
त्वचा में ग्लो बनाये रखने के लिए बेसन,ओटमील, हल्दी पाउडर में दूध या क्रीम मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट तक चेहरे पर इसे लगा रहने दें, बाद में पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और गर्मी में स्किन दमकी-दमकी रहेगी।
17/03/2021
गर्मियों में मुंहासों की समस्या दूर करने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम
गर्मियों में मुंहासों की समस्या अक्सर बनी रहती है, ऐसे में रात में सोने से पहले इन बेडटाइम रूटीन को जरूर फॉलों करें।
स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना बहुत जरूरी है। गर्मियों में ऑयली स्किन वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है। चिपचिपी त्वचा होने के साथ-साथ मुंहासों की समस्या भी बनी रहती है। ऑयली के अलावा नॉर्मल स्किन टाइप महिलाओं को भी गर्मियों में मुंहासों की समस्या बनी रहती है। अगर मुंहासों की समस्या लगातार बनी रहती है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं, जिनमें हार्मोन्स, तनाव, या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि शामिल हैं।
वहीं गर्मियों में मुंहासों की समस्या से बचे रहने के लिए बेहद जरूरी है कि आप बेडटाइम स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। कई बार नींद पूरी नहीं होने की वजह से भी मुंहासों की समस्या होने लगती है। बता दें कि नींद आपके शरीर में हार्मोन्स का उत्पादन बढ़ाती है जो शरीर के टिश्यू को रिपेयर और दोबारा बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा में झुर्रियों की समस्या नहीं रहती है और स्किन हमेशा जवां दिखती है।
बाल भी बन सकते हैं मुंहासों का कारण
रात में सोते वक्त अक्सर बालों को बांधने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों की समस्यास्किन प्रॉब्लम पैदा कर सकती हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं तो उन्हें इस तरह बांध दें कि वह चेहरे पर ना आ पाएं। कई बार दोमुंहे या फिर ऑयली बाल आपके चेहरे पर आ जाते हैं, तो इस वजह से मुंहासे होने लगते हैं। वहीं ज्यादातर महिलाएं रोजाना अपने बालों को नहीं धोतीं हैं, ऐसे में इससे त्वचा को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सोने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह पिनअप और बांध लें।
फेश वॉश ही नहीं मसाज भी है जरूरी
सोते वक्त अपने चेहरे को धोना ही काफी नहीं है बल्कि एक्स्ट्रा केयर की आवश्यकता होती है। मेकअप और धूल-मिट्टी चेहरे से हटाने के लिए लाइट मॉइश्चराइजर का उपयोग जरूर करें। इसके अलावा आप चाहें तो नैचुरल ऑयल से थोड़ी देर अपने चेहरे को मसाज कर सकती हैं। इससे त्वचा की थकावट दूर होने के साथ-साथ नींद भी अच्छी आएगी। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो कोशिश करें कि सोते वक्त चेहरे पर अधिक तेल न हो।
बदल दें अपने बेडशीट्स और तकिये
सोने से पहले बेडशीट्स और तकियों को साफ करना जरूरी है। इसलिए सिर्फ तकियों के कवर ही नहीं बल्कि बेडशीट्स को भी दो या तीन दिन पर जरूर बदल दें। यही नहीं सोने से पहले अपने बेड को अच्छी तरह साफ कर लें। इन पर गदंगी होने की वजह से नींद नहीं आती है और त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना रहती है। वहीं चेहरे से निकलने वाला ऑयल तकिये और बेडशीट में लग जाता है, इससे बैक्टीरिया फैलने का डर रहता है। इसलिए धोने के बाद इन्हें धूप में जरुर सुखाएं।
सोने का तरीका हो सही
आपकी स्लीपिंग पोजिशन भी मुंहासों का कारण बन सकती है। अगर आप पेट के बल सोती हैं तो आपके चेहरे के फ्रंट हिस्से में मुंहासे होने की संभावना रहती है। वहीं अगर आप साइड होकर सोती हैं तो गालों के अलावा चेहरे के किनारे हिस्से पर मुंहासे होने की संभावना रहती है। इसलिए अक्सर पीठ के बल सोने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस स्थिति में सरफेस और आपके चेहरे के बीच में कम से कम संपर्क होता है।
सोने से पहले पिएं पानी
स्किन के लिए पानी से बेहतर कुछ नहीं। यह आपकी त्वचा को रातभर न सिर्फ हाइड्रेट करेगा बल्कि इससे स्किन हेल्दी भी रहेगी। इसके अलावा आप चाहें तो हल्दी वाला दूध, या फिर गुनगुने पानी का भी पी सकती हैं। यह आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसके अलावा नींद भी अच्छी आती है। बता दें कि तनाव की वजह से ज्यादातर लोगों को नींद नहीं आती है, ऐसे में यह आपकी बॉडी को रिलैक्स करेगा, जिससे जल्दी नींद आएगी।
Kya aap bhi apne face pe aa rahe pimples se pareshan hai ?
Niche comment kare.
14/01/2021
Forehead Wrinkles: माथे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? रिंकल्स कम करने के लिए अपनाएं ये नैचुरल ब्यूटी टिप्स
बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता और ना ही उनकी प्रभावों को। पर, बढ़ती उम्र की इन निशानियों कुछ समय के लिए टाला ज़रूर जा सकता है। जी हां, अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल सही तरीके से करते हैं तो थोड़े समय के लिए आप एंजिंग साइन्स को अपने चेहरे पर उभरने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो उपाय (Ways to Prevent Forehead Wrinkles)
Forehead Wrinkles :
झुर्रियां बढ़ती उम्र की पहली निशानी है। जैसे ही लोग उम्र के कुछ पड़ाव पार करते हैं, चेहरे पर बुढ़ापे की निशानियां दिखने लगती हैं। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे त्वचा का रूखापन बढ़ने लगता है, लचक कम होने लगती है और त्वचा पतली और कमज़ोर दिखने लगती है। इन सबके चलते त्वचा सिकुड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां दिखायी देने लगती हैं। (Ways to Prevent Forehead Wrinkles)
माथे पर दिखने वाली झुर्रियों को कैसे रोका जा सकता है?
आमतौर पर झुर्रियां सबसे पहले चेहरे के उन हिस्सों में दिखायी देती हैं जहां, की त्वचा पर परतें होती हैं। उदाहरण के लिए आंखों के आसपास की त्वचा। इसी तरह माथे की त्वचा भी आमतौर पर बातचीत के दौरान चेहरे के हाव-भाव बदलने पर सिकुड़ती और खुलती है। इसके अलावा इन हिस्सों की त्वचा धूप के सम्पर्क में भी सबसे ज्यादा आती है। जिससे, झुर्रियों का खतरा भी बढ़ता है। इसीलिए, माथे पर झुर्रियां सबसे पहले दिखायी पड़ती हैं।
माथे पर झुर्रियां सीधी और लम्बी दिखायी देती हैं और इन झुर्रियों को छुपाना भी बहुत मुश्किल होता है। इसीलिए लोग माथे पर इन रिंकल्स के दिखने से घबरा जाते हैं और खुद को बुढ़ा मानकर दुखी होने लगते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता और ना ही उनकी प्रभावों को। पर, बढ़ती उम्र की इन निशानियों कुछ समय के लिए टाला ज़रूर जा सकता है। जी हां, अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल सही तरीके से करते हैं तो थोड़े समय के लिए आप एंजिंग साइन्स को अपने चेहरे पर उभरने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो उपाय
माथे की झुर्रियों को रोकने के लिए टिप्स (Ways To Prevent Forehead Wrinkles):
पानी पीएं
शरीर में पानी की कमी आपकी त्वचा का रूखापन बढ़ा देती है। जिससे, त्वचा पर स्किन पैचेस दिखने लगते हैं। इसीलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे, आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी और बढ़ती उम्र के लक्षण आपकी त्वचा पर नहीं दिखायी देंगे। दिनभर में कम से कम 6-8 गिलास पानी ज़रूर पीएं। इसके साथ ही आप ग्रीन टी, फ्रूट जूस, छास, नारियल पानी और सूप आदि के तौर पर अतिरिक्त मात्रा में पानी का सेवन कर सकती हैं।
फेशियल एक्सरसाइज़ करें
चेहरे के आसपास जमा फैट के घटने-बढ़ने और चेहरे की मांसपेशियों के कमज़ोर होने की वजह से भी झुर्रियां होने लगती हैं। इसीलिए आप कुछ फेशियल एक्सरसाइज़ेस करे। इससे चेहरे के मसल्स मज़बूत बनेंगे और आपके चेहरे की त्वचा की कसावट भी बढ़ेगी।
एलो वेरा जेल लगाएं
आपकी सारी ब्यूटी प्रॉब्लम्स में काम आने वाला एलो वेरा आपकी रिंकल्स की समस्या को भी कम कर सकता है। दरअसल, एलो वेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी त्वचा को हेल्दी रखते हैं। एलो वेरा जेल लगाने से यूवी किरणों से भी त्वचा की रक्षा होती है। एलो वेरा त्वचा में नैचुरली नमी को बनाए रखता है और इस तरह आपकी स्किन अधिक स्मूद और कसी हुई दिखती है। कुछ स्टडीज़ में यह भी कहा गया है कि एलो वेरा शरीर में कोलाजन का उत्पादन बढ़ा देता है जिससे, आपकी स्किन पर रिंकल्स नहीं दिखायी पड़ते।
कोल्ड कम्प्रेस
बर्फ से मसाज करने से भी चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। 2015 में सामने आयी एक स्टडी में भी इस तरह के दावे किए गए कि कोल्ड कम्प्रेस एक अच्छा तरीका है जिसकी मदद से चेहरे पर झुर्रियों को दिखने से कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। यह नहीं कोल्ड कम्प्रेस से त्वचा को हाइड्रेशन, पोषण और ऑक्सीजन भी प्राप्त होता है। जिससे आपकी स्किन कसी हुई और नर्म-मुलायम दिखायी पड़ती है।
12/01/2021
हेयर फॉल से परेशान लोग कैसे रखें अपने बालों का ख्याल, जानें डाइट से लेकर शैम्पू तक की जानकारी
Hair Care Tips:
जिन लोगों में हेयर फॉल ज्यादा देखने को मिलता है, उन्हें अपना हेल्थ चेकअप कराना चाहिए
Hair fall Treatment:
हेयर फॉल की परेशानी आज के समय में इतनी आम हो गई है कि न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी इससे पीड़ित हैं। कई लोग मौसम में होने वाले बदलाव को बाल टूटने का कारण मानते हैं, हालांकि इसके अलावा भी कई एक्सटर्नल फैक्टर हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अस्वस्थ खानपान, बालों के तरफ पर्याप्त ध्यान न देना या कोई बीमारी की वजह से भी बाल टूटन लगते हैं। हेयर फॉल की परेशानी पर काबू पाने के लिए लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हेयर फॉल के मुख्य कारण:
उपरोक्त लिखे गए कारणों के अलावा, स्ट्रेस भी बाल टूटने की मुख्य वजह है। ऐसे में योग, ध्यान, व्यायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लेने से तनाव कम करने में मदद मिलेगी जिससे हेयर फॉल में कमी आती है। इसके अलावा, किसी बीमारी से उबरने के बाद, सर्जरी अथवा प्रेग्नेंसी के बाद भी बाल टूटने की परेशानी बढ़ जाती है।
कैसा होना चाहिए डाइट:
शरीर में जब कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो टूटते बालों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को अपने डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। इसके लिए वो अंडे की सफेदी, दूध व अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स, चिकेन, दालें और स्प्राउट्स का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा, जिन लोगों का हेमोग्लोबिन कम होता है उन्हें आयरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। विटामिन बी12 और डी3 से भरपूर खाद्य पदार्थों को तरजीह दें।
इन बीमारियों का हो सकता है संकेत:
जिन लोगों में हेयर फॉल ज्यादा देखने को मिलता है, उन्हें अपना हेल्थ चेकअप कराना चाहिए। माना जाता है कि हायपो थायरॉइडिज्म, डायबिटीज मेलिटस, किडनी अथवा लिवर की बीमारियों से पीड़ित लोगों में बाल टूटने की अधिकता देखने को मिलती है।
कैसे रखें बालों का ध्यान:
हेयर फॉल कम करने के लिए हेयर केयर टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोगों को माइल्ड शैम्पू जो कि खुशबू और पैरेबेन रहित हो, उसका इस्तेमाल करना चाहिए। शैम्पू के बाद बालों को कंडीशन करें। बार-बार हेयर स्ट्रेटनर अथवा ड्रायर के उपयोग से बचें।
23/12/2020
डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन टिप्स
डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन एक अच्छा तरीका है। इसकी मदद से चेहरे साफ और चमकदार हो जाता है। इसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं जानिए कैसे।
डेड स्किन कैसे हटाएं
चेहरे से डेड स्किन हटाने का सबसे अच्छा व सरल तरीका है स्क्रबिंग। इससे चेहरे की मृत त्वचा आसानी से हट जाती है और आपकी त्वचा फिर से चमकने लगती है। स्क्रबिंग के लिए माइल्ड स्क्रब का ही प्रयोग करना चाहिए साथ ही स्क्रबिंग हमेशा हल्के हाथों से करें। उसके बाद चेहरे को सामान्य पानी से अच्छे से धोएं।
ऑलिव ऑयल और शुगर
ऑलिव ऑयल और शुगरघर पर त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए ऑर्गेनिक व्हाइट शुगर में वर्जिन ऑर्गेनिक ऑलिव ऑयल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रब करें फिर सामान्य पानी से मुंह धो लें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर चेहरे को साफ पानी से धो लें। यह चेहरे को एक्सफोलिएट करना का एक अच्छा नुस्खा साबित हो सकता है।
कॉफी बीन्स और ऑलिव ऑयल
कॉफी बीन्स को हल्का सा पीस कर उसे ऑलिव ऑयल में मिलाएं। इसे हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के डेड स्किन को आसानी से निकलता है और घर पर बनाने में आसान भी है।
दूध व पपीता
दूध में पपीते के गुदे को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। पपीते में एक प्रकार का एंजाइम होता है जो कि डेड स्किन को निकाल कर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। इस मिश्रण को गदर्न तथा चेहरे पर लगाएं, फिर 2 मिनट के लिये मसाज करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
चने का आटे का मास्क
डेड स्किन को हटाने के लिए चने के आटे का फेसमास्क प्रयोग भी फायदेमंद हो सकता है। यह धूल और मृत त्वचा से आपके चेहरे को दूर रखता है जिससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहती है।
कैरेट एक्सोफोलिएट फेशियल
एक कटोरे में गाजर का रस लें और उसमें दही, नींबू का रस और गुलाब जल मिलएं। अपना चेहरा धोएं और फिर यह स्क्रब लगाएं और 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। मुंह ठंडे पानी से धो लें।
खीरे का स्क्रब
डेड स्किन हटाने के लिए खीरे का स्क्रब भी उपयोगी है। खीरे को पीस लें और चेहरे पर लगा कर कुछ देर तक रब करें। इससे डेड सेल और त्वचा पर जमा ऑयल हट जाएगा। इस स्क्रब को रोजाना प्रयोग करने से चेहरा साफ हो जाता है।
संतरा स्क्रब
डेड सेल से छुटकारा पाने के लिए इस होममेड स्क्रब का प्रयोग करें। संतरे के छिलके को धूप में सुखा कर पाउडर बनाएं और फिर इसमें दही या दूध, नींबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और धीरे धीरे रब करें और डेड सेल तथा ऑयल को निकालें।
19/12/2020
(Acne) और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी (Turmeric) से बना फेस पैक का इस्तेमाल
किशोरावस्था में एक्ने (Acne), मुंहासों (Pimples) की समस्या से युवक-युवतियां अक्सर परेशान रहते हैं। वैसे तो बढ़ती उम्र में ये बहुत आम समस्याएं हैं, लेकिन एक्ने या मुंहासों के कारण चेहरे पर कई बार दाग-धब्बे, गड्ढे हो जाते हैं, जिससे त्वचा की खूबसूरती बिगड़ जाती है। इसके लिए लोग कई तरह के एक्ने क्रीम, लोशन चेहरे पर लगाते हैं, जिसका फायदा अधिक नहीं होता। जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, उन्हें इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही होता है। ऐसे में आप एक्ने (Acne) और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी (Haldi For Acne Free skin) से बना फेस पैक का इस्तेमाल करें।
हल्दी में एक्ने से होने वाले दाग-धब्बों (turmeric for acne scars) को कम करनी वाली हीलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। इतना ही नहीं, हल्दी (Haldi benefits for skin) में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जानें, घर पर हल्दी से फेस पैक बनाने का तरीका (Turmeric for acne face mask) और त्वचा पर होने वाले हल्दी के लाभ…
एक्ने (Acne) से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हल्दी से बना फेस मास्क (Turmeric for Acne in Hindi) प्रतिदिन लगाना शुरू कर दें। हल्दी से त्वचा पर होने वाले फायदे (Haldi benefits for skin) अनगिनत हैं।
हल्दी वाला फेस पैक (DIY Turmeric Face Pack) बनाने के लिए आपको चाहिए…
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
शहद- आधा चम्मच
नारियल तेल- आवश्यकतानुसार
हल्दी वाला फेस पैक बनाने का तरीका (Turmeric Face Pack)
बेदाग त्वचा पाना (Haldi Face Pack For Glowing And Acne Free skin) है, तो एक कटोरी में हल्दी, दही, शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भी मिला दें। गांठ ना पड़े, इस बात का ध्यान दें। पेस्ट बहुत टाइट बन गया हो, तो उसमें थोड़ा सी दही और मिला दें।
हल्दी वाला फेस पैक लगाने के सही तरीका
टर्मरिक या हल्दी का फेस पैक (Haldi face pack for acne) चेहरे पर अप्लाई करने से पहले चेहरे को पानी से या फिर क्लिंजर से साफ कर लें। अब हल्दी फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें। जब सूखने लगे तो उंगलियों से चेहरे को स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब मॉइस्चराइजर लगा लें। मुंहासे (Pimples), एक्ने (Acne in hindi), दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी (Haldi face pack) से बना फेस पैक जरूर लगाएं।
17/12/2020
चेहरे पर कसाव लाने और स्किन टाइट करने का उपाय है कॉफ़ी -
सामग्री –
एक या कप कॉफ़ी।
एक या कप ब्राउन शुगर।
दो या तीन चम्मच नारियल का तेल या जैतून का तेल।
एक या दो चम्मच दालचीनी।
विधि –
सबसे पहले नारियल के तेल को गर्म कर लें और अच्छे से उसे पिघला लें। फिर इसे गुनगुना कर लें।
अब सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें फिर गुनगुने नारियल के तेल को इन सामग्रियों में मिला दें।
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद अपनी त्वचा पर लगाकर कुछ मिनट तक रगड़ें।
फिर त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।
कॉफ़ी का इस्तेमाल कब तक करें –
इस कॉफ़ी स्क्रब को हफ्ते में एक या दो बार ज़रूर लगाएं।
कॉफ़ी के फायदे –
कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा से अधिक मॉइस्चर को निकालता है और जमी वसा को खत्म करता है जिससे त्वचा मुलायम लगने लगती है। कॉफ़ी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। कॉफ़ी के मोटे कण और शुगर त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और उसका इलाज करते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान, नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइचराइज़्ड करता है।
16/12/2020
Winter Skin Care:
सर्दियों में चेहरे पर करें केले से बने इस पेस्ट से मसाज, स्किन करेगी शीशे सी ग्लो
सर्दियों में अगर आपकी स्किन से सारा ग्लो जा चुका है तो आप केले से बने इस पेस्ट से चेहरे की मसाज कर सकती हैं। इस उपाय को हफ्तेभर तक करना होगा। यह आपको बेहतरीन रिजल्ट देगा।
सर्दियों के वक्त हमारे चेहरे की रौनक मानों खो सी जाती है। कुछ लोगों का चेहरा तो इतना मुर्झा जाता है कि वह बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। स्किन अगर बहुत ज्यादा ड्राय है, तो किसी को भी अपना चेहरा देखने में अच्छा नहीं लगता। आज हम आपके साथ ऐसा मैजिकल पैक शेयर करने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन से ड्रायनेस दूर करेगा, चेहरे में ग्लो पैदा करेगा और स्किन में नमी भरेगा। यह पैक आपको सौ प्रतिशत तक रिजल्ट दे सकता है। इसे आपको अपने चेहरे पर 7 दिन तक लगातार इस्तेमाल करना है। यह पैक केले से तैयार किया जा सकता है।
केले में स्किन को नमी देने के सारे गुण मौजूद हैं, इसलिए सर्दी भर इसे अपना साथी बनाकर रखें। इस पैक को आप एक बार बनाकर कुछ दिनों के लिए स्टोर कर के रख सकती हैं या फिर जरूरत के हिसाब से डेली भी बना सकती हैं। अब आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका...
सामग्री-
केला - 1
ड्राय मिल्क पाउडर- 1 छोटा चम्मच
एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्मच
पैक बनाने का तरीका
एक केला लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें।
उसके बाद केले के इस पेस्ट में मिल्क पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं।
अब सभी चीजों को बेहद अच्छी तरह से मिक्स करें, जिससे किसी प्रकार की कोई गांठ न पड़ी हो।
कैसे लगाएं
इस केले के पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और फिर अच्छी तरह से पूरे चेहरे पर मसाज करें। इसे अंडर आई पर भी लगाकर मसाज करें, जिससे आपके डार्क सर्कल्स दूर हों। आपको इससे लगभग 3 से 4 मिनट तक मसाज करना है। जब चेहरे की मसाज अच्छी तरह से हो जाए तब इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखना है। इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोछ लें।
चेहरे पर केले का फायदा
केला में ढेर सारा विटामिन-ए, बी, सी और ई पाया जाता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करता है। वहीं, केले में मौजूद अमीनो एसिड आपकी त्वचा को पोषण भी देता है। यदि आपके चेहरे पर एजिंग के निशान दिखाई देने शुरू हो गए हैं, तो आप केले से स्किन के अंदर कोलेजन को बढ़ा सकती हैं। इसके अंदर सिलिका पाया जाता है, जो झुर्रियों की उपस्थिति को कम करता है।
14/12/2020
सर्दियों में चेहरे पर गाजर का ऐसे करें इस्तेमाल, 15 दिनों में दिखेगा असर
अब गाजर का फेस पैक (Carrot Face Pack) लगा कर देखें. गाजर में विटामिन सी, ए और ई पाया जाता है जो कि आपकी त्वचा से एजिंग के सारे लक्षणों को मिटा देगें और चेहरे पर ब्लड फ्लो को सही कर के चेहरे में चमक भरेंगे.
गाजर (Carrot) एक हेल्दी सब्जी मानी जाती है, जो शरीर के साथ साथ स्किन (Skin) की कई समस्याओं को पल भर में दूर कर सकता है. गाजर में काफी सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो कि त्वचा को मेंटेन करने के लिए काफी लाभदायक होता है. खासकर सर्दियों में गाजर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. अगर आपकी त्वचा हमेशा डल दिखाई देती है और आप दुनिया भर की क्रीम और लोशन लगा लगा कर थक चुके हैं तो, अब गाजर का फेस पैक (Carrot Face Pack) लगा कर देखें. गाजर में विटामिन सी, ए और ई पाया जाता है जो कि आपकी त्वचा से एजिंग के सारे लक्षणों को मिटा देगें और चेहरे पर ब्लड फ्लो को सही कर के चेहरे में चमक भरेंगे. गाजर के मास्क को हफ्ते में दो बार लगाने पर चेहरे से डार्क स्पॉट, झाइयां, झुर्रियां हट जाती हैं. आइए आपको बताते हैं कि चेहरे की अलग अलग प्रकार की समस्याओं को मिटाने के लिए आप किस प्रकार से गाजर का फेस मास्क बना सकते हैं और कैसे .
ग्लोइंग त्वचा के लिए.
15 दिनों में ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए गगाजर का फेस मास्क लगाएं. इसे बनाने के लिए एक चम्मच घिसी गाजर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच रोज वॉटर, एक चम्मच खीरे का पेस्ट मिला कर स्किन पर लगाएं. इसे 15 मिनट छोड़ दें और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें.
झुर्रियां मिटाने के लिए.
घिसा गाजर, एक चम्मच दूध, एक चम्मच चावल का आटा, चुटकीभर हल्दी और एक छोटा चम्मच शहद मिक्स करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाकर रखें. ऐसा हर एक दिन छोड़ कर करें जिससे जल्दी फायदा हो सके.
पिगमेंट और खुरदुरी त्वचा को हटाने के लिए.
एक चम्मच घिसी गाजर में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें. इसे हफ्ते में दो बार लगाएं.
डलनेस दूर करने के लिए.
एक चम्मच घिसी गाजर को एक चम्मच ओट्स और एक चम्मच घिसे सेब के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगा कर सूखने के बाद हल्के हाथों से मसल कर छुड़ा लें. इसे चहरे पर 10 मिनट ही रखें.
चेहरे की सूजन कम करने के लिए.
चेहरे पर अक्सर सुबह के समय सूजन आ जाती है. इसको कम करने के लिए सुबह ही यह फेस पैक लगाएं. इसके लिए एक चम्मच घिसा गाजर, एक चम्मच घिसा चुकंदर, एक चम्मच आलू और एक चम्मच दही मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें.
ऑइली स्किन के लिए.
एक चम्मच गाजर के जूस में एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं और उसमें रूई डुबो कर चेहरे को साफ करें. यह काम सुबह और शाम को करें. फिर चेहरे को 10 मिनट बाद धो लें.
ड्राई स्किन के लिए.
एक चम्मच घिसी गाजर में एक चम्मच मलाई और अंडे का सफेद भाग मिक्स करें. फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें. इससे आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी.
13/12/2020
ग्रीन टी फेस पैक फॉर फेयर स्किन -
ग्रीन टी आपकी त्वचा के रंग को बेहतर करती है और आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाती है। यह त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, दाग और निशान को ठीक करती है, और सूजन को कम करती है। यह त्वचा की लोच को भी बेहतर बनाती है
हरी चाय में त्वचा का कायाकल्प करने वाले गुण होते हैं। इसका उपयोग त्वचा रोगों और घावों के इलाज के लिए किया जा सकता है।
2 ग्रीन टी बैग काटे और उनकी सामग्री को बाहर निकालें।
अब उसमें कच्ची शहद के 1 से 2 चम्मच मिलाएं।
थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।
इसे अपने चेहरे पर लगाएँ और 5 से 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी के साथ धो लें।
इस फेस मास्क का सप्ताह में एक या दो बार उपयोग करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ghaziabad
201016