Deal for Beauty

Deal for Beauty

Share

A complete beauty guide including useful tips for skincare, haircare, celebrity beauty secrets, home remedies, make-up, anti-ageing, tips to beat hair ...

24/08/2022
Photos from Deal for Beauty's post 19/04/2017
Photos 19/04/2017

गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
सादे पानी का उपयोग आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है।
खीरे के जूस प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है।
बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।


तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। घरेलू उपाय आजमा कर हम गर्मी में धूप से बच सकते है।

garmi se bachne ke gharelu upaay

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय

सादा पानी आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। आप अगर बहुत थकान महसूस कर रहे हैं तो पानी के छीटों से आप फ्रेश महसूस करेंगे।
एक बोतल में आप परफ्यूम की थोड़ी सी बूँदों के साथ ज्यादा मात्रा पानी मिला लें। स्प्रे बोतल की तरह इसका इस्तेमाल करें, इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे।
खीरे के जूस को आप चेहरे पर लगाएं, यह प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। इससे चेहरे पर ठंडक महसूस होगी और आप सनबर्न की समस्या से बचे रहेंगे।
पिसी हुई चंदन, तुलसी और गुलाब आदि नेचुरल चीजें लगाने से गर्मी में राहत मिलती है। धूप से आने के कुछ घंटों बाद मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक महसूस होगी।
घमौरियां हो जाने पर नीम और तुलसी का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।
चेहरे पर पीसी हुई चंदन और खीरे के जूस के साथ दो-तीन बूंद ग्लिसरीन की बूंदें और गुलाब जल मिलाकर उसका लेप लगाने पर भी राहत मिलती है।


खाने-पीने का ध्यान रखें

गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पेट की खराबी और अधिक तैलीय व मसालेदार खाद्य-पदार्थों का सेवन करने से पाचन-क्रिया प्रभावित होती है। इससे अनेक बीमारियां हो सकती हैं।



गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार जल और जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
धनिए को पानी में भिगो लें फिर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर उसमें थोड़ी सी शकर मिला लें। इसे पीने से गर्मियों में राहत मिलती है।
इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।
जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फ्रूस्टी जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फ्रूट्स जैसे आम, खट्टे फ्रूट्स और नींबू पानी लेने चाहिए।
इस मौसम में दही, मौसमी ताजे फल जैसे संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप का जूस ज्यादा से ज्यादा पीये। ये हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सहायक होते हैं।
बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। गर्मी में मोटापा घटाने में भी यह सहायक होता है।
नारियल में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। गर्मी में इसका सेवन सबसे अच्छा होता है।
नीबू की शिकंजी गर्मी के लिए बहुत अच्छा पेय है। इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
पुदीने में प्राकृतिक रूप से पिपरमिंट पाया जाता है, इसलिए गर्मी में यह बहुत उपयोगी होता है। लू, बुखार, शरीर में जलन और गैस की तकलीफ को दूर करता है।
किसी भी तरह की अपच,अजीर्णता, पित्त की अधिकता, पेट दर्द, गैस में जलजीरा लाभकारी होता है।
पूरे उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में ठंडाई का उपयोग खूब होता है।
गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छांछ पीना भी फायदेमंद होता है।


हालांकि घरेलू उपचार प्रकृतिक होते हैं और इनके साइडइफैक्ट्स की आशंका न के बराबर होती है, फिर भी किसी भी चीज को उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को जान लें। हो सके तो इस बारे में किसी एक्सपर्ट से भी सलाह ले लें।

Photos 16/09/2016

Papaya is a healthy fruit. This is known as angel fruit. It contains vitamin C, Vitamin A, potassium and magnesium. It uses as a beauty ingredients, you can get healthy and glowing skin. It helps to remove dead cell and give you soft and clear skin. So, I am going to share some face pack for all type of skin.

1. Papaya Face Pack for Dry Skin: Take two small piece of ripe papaya, add one table spoon of milk and honey, and mix them well. Apply on your face and neck. Keep it for 20 minutes. Wash off with cold water. It works as moisturizers.
2. Face pack for Anti-Aging Skin: - Mix 2 tsp of ripe papaya pulp with 1 tsp with 1 tsp of honey and ½ tsp of sandalwood. Mix them and apply on your face and neck, leave it for 20 minutes and risen off with cold water.
3. Papaya Face Pack For Pimples and Oily Skin – Take 2 tsp of ripe papaya and Multani mitti ,mash them , apply on you face, keep it till dry. Then wash off with cold water.You can see the change after wash the face. Do this process for some days. The Multani mitti absorb excess oil and papaya gives softness. It’s a good pack for acne and pimples.
4. Papaya Face Pack for All Type Skin-Mash 2 pieces of ripe papaya with 2 tsp of aloe Vera gel, apply on your face and neck. Leave it for 20 minutes, then risen off with cold water. This pack controls oil and dryness on your face.
5. Papaya Face Pack for Pigmentation: Take 2 tsp of papaya pulp add 10 to 12 drops of lemon juice. Mix well and apply on face and neck. Leave it for 20 minutes, wash off with normal water. After some days the black spot and any other spot will vanish.You will get fair and smooth skin.

Mobile uploads 12/03/2015
Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Greater Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Greater Noida