Claymper News
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Claymper News, Gurugram.
Claymper News | सच्ची और तेज खबरों का भरोसेमंद मंच। राजनीति, समाज, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और वायरल मुद्दों पर निष्पक्ष और दमदार कवरेज। हर खबर सबसे पहले, बिना शोर और बिना पक्षपात।
हमें यूट्यूब/इंस्टाग्राम/ व्हाट्सएप और फेसबुक पर फॉलो करें
01/06/2026
आईपीएल फाइनल के विजेता का अनुमान लगाएं 🏆
01/06/2026
₹30,000/- की रिश्वत के लालच ने पूरा कांड उजागर कर दिया...😱
छोटी सी रिश्वत की शिकायत पर एक अधिकारी के घर पर करोड़ों रुपए, नकदी, सोना, आलीशान संपत्ति जो पूरे देश में हैरान की बात बन गई है?
मामला उड़ीसा से बताया जा रहा है - जहां एक अधिकारी deputy director of mines पर कार्यरत था।
एक कोयला व्यापारी के द्वारा सिर्फ ₹30,000 की रिश्वत ने 4 करोड़ से अधिक कांड की पोल खोल दी...
जहां देखो पैसे ही पैसे, ट्रॉली बैग, अलमारियां, बेड के नीचे, पूरे बैग भरे हुए...
हैरान हूं... कि रिश्वतखोरी इस तरह सवार हो गयी है कि भ्रष्टाचार के लिए ऐसे अधिकारी लोगों को लूटने में कहीं कसर नहीं छोड़ रहे हैं?
01/06/2026
ऑरेंज कैप 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास। पर्पल कैप 36 साल के भुवनेश्वर कुमार के पास।
वैभव ने 776 रन ठोके और भुवी ने 28 विकेट झटके। लेकिन, ये बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात ये है कि इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 237.30 रहा और भुवनेश्वर कुमार की इकोनॉमी 7.96 रही। इस स्ट्राइक रेट के साथ इतने रन ठोक देना और ऐसी इकोनॉमी के साथ इतने विकेट झटक लेना - ये बहुत बड़ी बात है।
IPL-19 मुख्यतः इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के लिए जाना जाएगा। हाँ, चूँकि ये खेल ही बल्लेबाजों का है और सारे नियम-क़ानून भी उनके ही पक्ष में बनते हैं - इसीलिए भी और कम उम्र के कारण भी, वैभव की चर्चा अधिक होनी ही थी।
01/06/2026
IPL 2026 के लिए प्राइज़ मनी
चैम्पियन - 20 करोड़
रनर-अप - 13 करोड़
तीसरा स्थान (SRH) - 7 करोड़
चौथा स्थान (RR) - 6.5 करोड़
ऑरेंज कैप विजेता - 10 लाख
पर्पल कैप विजेता - 10 लाख
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) - 10 लाख
सीज़न का उभरता हुआ खिलाड़ी - 10 लाख
सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी - 10 लाख....Read News
01/06/2026
'' 2 साल का रिश्ता... और शादी से ठीक पहले ऐसा धोखा!'' 😳
OYO में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड रोज मिलते और शारीरिक संबंध बनाये..
2 साल का रिश्ता निभाने के बाद जब शादी का समय आया, तो लड़का अचानक से बदल गया और अपना नंबर तक बदल दिया।
लड़की और उसका परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था,
लेकिन आखिरी वक्त पर मिले इस धोखे ने सबको सदमा दे दिया।
ऐसे मामलों में गलती किसकी है लड़की की जो रोज मिलने जाती या लड़के की जिसने इस्तेमाल किया और छोड़ दिया..??
01/06/2026
जब आम महंगा होता है या आम का सीजन नहीं होता, तब मैंगो शेक कैसे बनता है?
तो होता यह है कि जूस शॉप वाले, जो भी आम मिलता है, जिस भाव भी मिलता है, उसके 3-4 किलो लाकर अपने काउंटर पर सजा लेते हैं... और वे अपने पूरे जीवनकाल में सजे ही रहते हैं। 😂
मैंगो शेक बनाने के लिए वे मैंगो पल्प का प्रयोग करते हैं, जिसके 3-3 लीटर के टिन पैक आते हैं।
यहां तक तो फिर भी शराफत है...
कई बार पपीते से भी मैंगो शेक बना लिया जाता है, जिसमें मैंगो एसेंस डालकर उसे आम के स्वाद का टच दे दिया जाता है।
(आप घर पर भी इसे ट्राई कर सकते हैं। 😄)
बाकी आम छीलने का प्रोसेस देख लेंगे, तो क्या सीजन और क्या ऑफ सीजन... आप बाजार का मैंगो शेक पीना ही छोड़ देंगे। 😅🥭
01/06/2026
मरते समय पिता ने इकलौते बेटे से 10 बहनों की शादी कराने का वादा लिया।
बेटे ने जिम्मेदारी निभानी शुरू की, लेकिन सिर्फ 3 बहनों की शादी के बाद ही उस पर ₹35 लाख का कर्ज चढ़ गया।
अब उसका कहना है कि बाकी 7 बहनों की शादी तक कर्ज करोड़ों में पहुंच सकता है।
क्या हमारे समाज में शादी अब खुशी से ज्यादा आर्थिक बोझ बनती जा रही है?
01/06/2026
👉ऑरेंज कैप ✅
👉सीज़न का सुपर स्ट्राइकर ✅
👉सीज़न का इमर्जिंग प्लेयर ✅
👉सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के ✅
👉MVP ऑफ द सीज़न ✅
सिर्फ 15 साल की उम्र में Vaibhav Sooryavanshi ने वो कर दिखाया है, जिसका सपना बड़े-बड़े खिलाड़ी देखते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi के लिए यह सिर्फ एक शानदार सीज़न ही नहीं रहा है बल्कि उसने अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे पर दस्तक भी दे दिया है।
01/06/2026
अंजना ओम कश्यप ने बहुत हद तक सही कहा है!! पता नहीं खान सर को लोग क्यों बचाने निकल पड़े? जो शिक्षक सही तरीके से पढ़ाते हैं..शिक्षा को पैसे उगाही का माध्यम नहीं बनाते हुए कोचिंग चलाते हैं ऑनलाइन या ऑफलाइन वो भी इस सच को स्वीकारते हैं...मगर अंजना ओम कश्यप के बहाने आज एक अलग दृष्टिकोण मैं भी दे रही!!
शिक्षा नीति को यह भी देखना चाहिए कि क्यों बोर्ड एग्जाम के सिलेबस अलग होते हैं और NEET या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न और सिलेबस में अंतर रखा जाता है? क्या यह गैप जान बूझ कर सदियों से क्रिएट किया गया है?
बाकी परीक्षाओं की जैसे बैंक भर्ती, रेलवे, पुलिस आदि की परीक्षाओं का कोई मिनिमम क्राइटेरिया और सिलेबस तो ग्रेजुएशन के सिलेबस से भी मैच करना चाहिए? कोई एक्स्ट्रा किताब ही पढ़ाओ! जनरल अवेयरनेस जैसे विषय को तो कंपलसरी कर देना चाहिए चाहे इंग्लिश पढ़ो या गणित!! इन बच्चों को आजादी हो कि जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है वो यह विषय एक्स्ट्रा लें, यूनिवर्सिटी पढ़ाये और परीक्षा भी ले!!
ऐसे बच्चों पर भी कम बोझ होगा, विजन क्लियर रहेगा और बैंक भी दे दें, दरोगाई भी दे दें, रेलवे का फॉर्म भी भर दें और सब खिचड़ी के चक्कर में सब बर्बाद कर लें का जोखिम भी नहीं रहेगा..अभिभावकों के जेब पर भी हल्का होगा..कम से कम जीरो से तो नहीं शुरू करेंगे बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए!! सरलीकरण होना चाहिए!!
01/06/2026
😂😂 क्या जमाना आ गया है, अब बच्चे भी ऑनलाइन ऑर्डर होने लगे..!! 😂😂
Delivery Man: मैडम आपका 1 साल का बच्चा डिलीवर करने आया हूं।
महिला: हां भैया, मैंने ही ऑर्डर किया था..!!
Delivery Man: OTP बता दीजिए।
महिला: लिखिए भैया, OTP 52***5..!!
Delivery Man: धन्यवाद मैडम, ये लीजिए आपका बच्चा।
महिला: अरे भैया, पहले चेक तो कर लेने दो..!!
Delivery Man : बिल्कुल मैडम, आराम से चेक कर लीजिए हमारी सर्विस में ग्राहक की संतुष्टि सबसे पहले है
महिला : भैया, इसके बाल कहां हैं..!!
Delivery Man : मैडम, आपने "मुंडन एडिशन" ऑर्डर किया था चिंता मत कीजिए एक-दो महीने में फुल हरियाली आ जाएगी
महिला : अच्छा जी कहीं से लीक-विक तो नहीं हो रहा..!!
Delivery Man: चेक कर लीजिए मैडम कंपनी की तरफ से डायपर प्री-इंस्टॉल्ड आता है। महिला : ठीक है भैया, कोई रिटर्न पॉलिसी भी है क्या..!!
Delivery Man : हां मैडम, पूरे 30 दिन की रिटर्न पॉलिसी है। अगर ज्यादा रोए, रात में सोने न दे या कोई और शिकायत हो तो रिटर्न करके दूसरा मॉडल दे देंगे।
महिला : और वारंटी बगैर है या नहीं..!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Gurugram
124001