Kunj Bihari Gola
Bhakti aur Bhagwan
Entertainment || Digital creators
07/08/2026
हारे का सहारा
बाबा श्याम हमारा
जय श्री श्याम जी
बाबा श्याम के भव्य संध्या श्रृंगार श्री श्याम दर्शन
07 अगस्त 2026, शुक्रवार
श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम सम्वत 2083
07/08/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा 7-8-2026
तन केसरिया बागो साजे, कुण्डल श्रवण पड़े।
गल पुष्पों की माला सोहे, सिर पर मुकुट धरे।
हाथों में निशान सजे, मन में श्रद्धा अपार।
भक्तों की टोली चली, करने दर्शन दीदार।
जय श्री श्याम
#जयश्रीश्याम
06/08/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा 6-8-2026
रतन जड़ित सिंहासन सोहे, सिर पर चंवर ढुरे।
अदभुत आभा श्याम की, देखत संकट टरे।
झूमे भक्त आनंद में, गूंजे जय-जयकार।
ऐसा सुंदर दृश्य है, धन्य हुआ संसार।
05/08/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा जी 5-8-2026
झोली फैलाकर जो खड़ा, तेरे दर पे आज।
दया की दृष्टि डाल के, रखियो मेरी लाज।
गुनाहगार हूँ मैं प्रभु, अवगुण भरे हैं मोहे।
शरण में अपनी ले लियो, आस लगी है तोहे।
04/08/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा 4-8-2026
सुन मेरे खाटू श्याम प्रभु, एक तेरा ही नाम।
जो बनाता पलक में, भक्तों के बिगड़े काम।
तेरी दया का अंत नहीं, तू है बड़ा कृपाल।
हाथ जोड़ विनती करूँ, रखियो सदा ख्याल।
03/08/2026
आज के पावन दर्शन श्री श्याम बाबा 3-8-2026
जय भोले बाबा की
कांवर लेकर भक्त सब, पहुंचे खाटू धाम।
गंगाजल अर्पण करें, लेकर श्याम का नाम।
सावन के सोमवार पर, महिमा हुई अपार।
हारे का साथी बना, मेरा खाटू सरकार।
02/08/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा 2-8-2026
श्याम भक्त न कही पर हारा, भीर परि तब श्याम पुकारा।
जीत यकीनी हो जाती, जिसने बाबा को दिल से पुकारा।
अचल भरोसा रखिए, मन में बांधो धीर।
श्याम धनी खुद आएंगे, बदलने तेरी तकदीर।
01/08/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा 1-8-2026
श्याम सारथी जिस रथ के, रोड़े दूर होए उस पथ के।
चिंता की कोई बात नहीं, जब हाथ हो श्याम समर्थ के।
कंटक भी बन जाते कलियाँ, राहें सुगम हो जाएँ।
जिस पर कृपा हो श्याम की, वो क्यों ठोकर खाए।
30/07/2026
आज के मनमोहक दर्शन श्री श्याम बाबा 30-7-2026
श्याम प्रभु हैं तन के काले, मन के गोरे भोले-भाले।
बाहर रूप सलोना सोहे, भीतर करुणा रखने वाले।
छल-कपट वो ना जाने, बस भाव के हैं भूखे।
हरी-भरी कर देते हैं, जो बाग पड़े थे सूखे।
Category
Website
Address
Gurgaon
Gurugram
122102
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Kunj Bihari Gola posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.