Deepmala Makup Studio

Deepmala Makup Studio

Share

Makeup, Hair style and Beauty service. Plz Cont-8800141366, 8766323396

02/07/2024

Deepmala Makeup

Photos from Deepmala Makup Studio's post 28/02/2024

Makeup by Deepmala

21/12/2023

Bridal Makeup by Deepmala

12/12/2023

, , , ,

12/12/2023

Bridal Makeup by Deepmala
, , , ,

12/12/2023

Bridal Makeup by Deepmala
, , ,

11/12/2023
06/10/2023

Contact for Bridal & Party Make-up. Gurugram, Delhi NCR.
, , , ,

02/10/2023

Deepmala Make-up & Hair Studio Sec -4 Gurugram, Haryana

17/07/2020

Hair Care
मेहंदी में मिलाएं कॉफी पाउडर और पाएं सफेद बालों से छुटकारा, जानिये इस्तेमाल करने का तरीका

सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए मेहंदी और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल एक प्रभावी तरीका होता है। यह बालों के सफेद भागों को हल्का लाल रंग प्रदान करता हैं , जिससे सफेद बाल पूरी तरह से छुप जाते हैं।

सफेद बालों के लिए मेहंदी लगाएं-
सही पोषण न मिलने के कारण शरीर में मेलेनिन की कमी होने लगती है और फलस्वरूप बाल सफेद होने लगते हैं। बाल सफेद होने का एक कारण तनाव भी है। ऐसे में लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस उपाय के बजाय घरेलू उपाय अपनाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सफेद बालों के लिए मेहंदी और कॉफी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों को जरूरी पोषण प्रदान करता है जिससे ना सिर्फ सफेद बालों की समस्या दूर होती है, बल्कि बालों का झड़ना भी कम होता है। आइए जानते हैं सफेद बालों के लिए मेहंदी और कॉफी पाउडर कैसे लगाना चाहिए-

मेहंदी और कॉफी कैसे है फायदेमंद: सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल एक प्रभावी तरीका होता है। यह बालों के सफेद भागों को हल्का लाल रंग प्रदान करता हैं, जिससे सफेद बाल पूरी तरह से छुप जाते हैं। कॉफी और मेहंदी का मिश्रण बालों को काला करने का एक हर्बल तरीका होता है। मेहंदी सफेद बालों को छुपाने के साथ-साथ बालों को मुलायम बनाने का काम भी करती है। ऐसे में केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करने के बजाय मेहंदी का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

मेहंदी और कॉफी हेयर मास्क बनाने की सामग्री:
– 6 से 7 चम्मच मेहंदी पाउडर
– 1 से 2 चम्मच कॉफी पाउडर
– पानी (पेस्ट बनाने के लिए)

मेहंदी और कॉफी हेयर मास्क बनाने की विधि: सबसे पहले कॉफी पाउडर को पानी में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद मेहंदी पाउडर में इस कॉफी के घोल को डालें और मिला लें। फिर पानी धीरे-धीरे डालते हुए इसे मिक्स करें। ध्यान रहे पेस्ट हल्का गाढ़ा हो। ज्यादा पानी डालने पर यह पेस्ट बालों पर अच्छी तरह टिकेगा नहीं जिसके कारण सफेद बालों पर रंग भी नहीं चढे़गा।

मेहंदी और कॉफी हेयर मास्क कब और कैसे लगाएं: इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को पॉलीथिन से कवर कर लें ताकि रंग अच्छी तरह से चढ़ें। इसके बाद बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनर लगा लें। यदि आप परिणाम जल्द देखना चाहते हैं तो इस मिश्रण को तीन हफ्तों में एक बार जरूर लगाएं।

17/07/2020

Skin Care: रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल, स्किन पर इस तरह आएगा ग्लो

स्किन को फ्रेश रखता है और पिंपल्स और मुंहासों की समस्या को कम करता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए बादाम का तेल लगाएं-

स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कोई भी लापरवाही स्किन से जुड़ी समस्या का कारण बन सकती है। पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बेहद आम है। प्रदूषण, धूल-मिट्टी, अनहेल्दी डाइट के कारण स्किन से जुड़ी समस्या हो रही है। ऐसे में महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू उपचारों की मदद लें। रोजाना रात को सोने से पहले बादाम के तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए अच्छा होता है। यह स्किन को फ्रेश रखता है और पिंपल्स और मुंहासों की समस्या को कम करता है। आइए जानते हैं रोजाना रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाने से कैसे स्किन पर ग्लो आता है-

बादाम का तेल कैसे ग्लो लाता है: बादाम के तेल में विटामिन, प्रोटीन, जिंक और पोटेशियम होता है जो स्किन पर ग्लो लाता है। इसके अलावा यदि आप रात को सोने से पहले बादाम का तेल चेहरे पर लगाते हैं तो आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी दूर हो जाते है। इतना ही नहीं यदि आप नियमित रूप से बादाम के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो उम्र बढ़ने के लक्षण भी दूर होते हैं और झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या भी दूर होती है।

रात को सोने से पहले ऐसे लगाएं बादाम का तेल: हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। रात को मुंह धोकर 2-3 बूंद बादाम तेल लगाएं। आप चाहे तो हाथ-पैर की खुश्क त्वचा पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे लगाएं बादाम का तेल: सबसे पहले एक चम्मच बादाम के तेल लें और उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर मिला लें। इस मिश्रण से अपने चेहरे को कुछ समय के लिए मसाज करें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। निखरी त्वचा पाने के लिए सप्ताह में एक बार त्वचा को स्क्रब करें।

बादाम का तेल और शहद: निखरी त्वचा पाने के लिए शहद और बादाम तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर चेहरे को पानी से धो दें। इस तरीके को सप्ताह में एक बार दोहराएं। इससे आपकी त्वचा कोमल, मुलायम और जवां बनती है।

12/07/2020

स्किन टाइट करने के लिए रोज लगाएं ये Anti Ageing सीरम, उम्र से 10 साल दिखने लगेंगी छोटी

स्किन पर ग्लो चाहिए तो फिर रोजाना चुकंदर का यह सीरम लगाएं। यह सीरम स्‍किन से फाइन लाइन्‍स को भी दूर करने का काम करता है।

चुकंदर खाना न सिर्फ सेहत के लिहाज से सही है, बल्कि यह स्किन को हेल्दी रखने और खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। चुकंदर में विटमिन सी, बी6, फोलेट, आयरन और फॉसफोरस जैसे कई पोषक तत्व व ऐंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्‍किन को हर तरह की समस्‍याओं से छुटकारा दिलाता है।

यदि आप झुर्रियों से परेशान हैं और एक घरेलू सामग्री का इस्‍तेमाल करना चाहती हैं, तो चुकंदर आपके काम आ सकता है। आप रोजाना चुकंदर का एंटी-एजिंग ग्‍लो सीरम इस्तेमाल करें, इससे न सिर्फ चेहरे की फाइन लाइन्‍स दूर होंगी बल्‍कि त्वचा पर पिंकिश ग्लो भी आएगा। आइए जानते हैं घर पर चुकंदर से यह एंटी-एजिंग सीरम कैसे तैयार करें...
सामग्री-

चुकंदर- 1
गुलाबजल - 5-6 चम्‍मच
एलोवेरा जेल - 1 चम्‍मच
कैस्‍टर ऑयल - 1/4 चम्‍मच
सीरम बनाने की विधि-
सबसे पहले चुकंदर को छीलकर धो लें। फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़ें काटकर एक कटोरे में डालें। चुकंदर के इन टुकड़ों को कम से कम 30 मिनट के लिए रोज वॉटर में भिगो कर रखेंगे। अब रोजवॉटर को बीटरूट से अलग किसी दूसरी कटोरी में डाल लें। आप देखेंगी आपका रोजवॉटर पूरी तरह से रेड हो चुका होगा। रोजवॉटर में अब एलोवेरा जेल मिक्‍स करें। उसके बाद कैस्‍टर ऑयल मिला कर इस पेस्‍ट को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। लीजिए, आपका सीरम तैयार है। इसे किसी कांच की शीशी में भर कर फ्रिज में रखें।

एंटी-एजिंग सीरम के शानदार फायदे
skin glow

इस सीरम को लगाने से आपकी स्‍किन हमेशा सॉफ्ट बनी रहेगी। इससे चेहरे पर पड़ने वाली फाइन लाइन्‍स भी दूर हो जाएंगी। अगर आपकी स्किन ऑइली है, तो फिर चुकंदर इसका सबसे बेहतर इलाज है। ऑइली स्किन पर यह जादू की तरह काम करता है और कील-मुंहासे भी दूर रखता है। इस सीरम में कैस्‍टर ऑयल भी मिलाया गया है, जो स्‍किन को नमी देने का काम करता है।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Gurugram?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Gurugram