Ashok Kumar
श्रीजी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
जय श्री राधे रानी की।
01/07/2026
ठाकुर श्रीराधापिया जू के नौका विहार दर्शन। 01 जुलाई 2026...
#राधारानी #नौकाविहार #जयश्रीराधे
01/07/2026
एक Creator की ज़िंदगी जितनी बाहर से आसान दिखती है, उतनी होती नहीं है। रोज़ नए कंटेंट के बारे में सोचना, रिसर्च करना, पोस्ट तैयार करना, सही शब्द चुनना और उन्हें इस तरह लिखना कि पढ़ने वाले के दिल तक बात पहुँचे... इन सबके बीच पूरा दिन कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता।
आप सभी जानते हैं कि मैं video कम और post ज़्यादा share करती हूँ। मेरी पोस्ट अक्सर लंबी होती हैं, इसलिए उन्हें लिखने में काफी समय, मेहनत और सोच लगती है।
बस आप सबसे एक छोटी-सी विनती है। 🙏
अगर आप मेरी पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो कृपया इस बात पर ध्यान मत दीजिए कि मैंने किसे रिप्लाई दिया, किसे नहीं दिया...
मैं हर कमेंट पढ़ने और जवाब देने की पूरी कोशिश करती हूँ, लेकिन मेरा जवाब देने का तरीका अलग है।
जैसे-जैसे समय मिलता है, मैं धीरे-धीरे रिप्लाई करती हूँ...
वैसे भी हम कोई AI या मशीन तो नहीं हैं कि हर किसी को तुरंत जवाब दे दें और सबको बिल्कुल एक जैसा रिप्लाई कर दें। हर कमेंट अलग होता है और हर इंसान की भावना भी अलग होती है। कुछ कमेंट दिल को इस कदर छू जाते हैं कि उनका जवाब भी अपने आप थोड़ा अलग और भावनात्मक हो जाता है। इसमें किसी के लिए कम या ज़्यादा सम्मान वाली बात नहीं होती।
एक दिन में मैं 4–5 पोस्ट करती हूँ और हर पोस्ट पर लगभग 50 se 55 या उससे भी ज़्यादा कमेंट आ जाते हैं।
आप खुद सोचिए, पूरे दिन में कितने सारे comments हो जाते होंगे। मेरे ज़्यादातर कमेंट भी related होते हैं, जिन्हें पढ़ने, समझने और उनका सही जवाब देने में काफी समय लगता है। इसलिए हर किसी को तुरंत रिप्लाई कर पाना संभव नहीं होता।
सच कहूँ तो मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि कुछ लोग कमेंट करने आते हैं तो ये देखते हैं........मैंने किसे जवाब दिया, किसे नहीं दिया, किसे कितने दिन बाद रिप्लाई मिला, किसे ❤️ मिला और किसे 👍। ऐसा लगता है एक तराज़ू भी लेकर आते हैं।
मेरी आप सबसे यही विनती है कि please ऐसा मत कीजिए। अगर मेरा कंटेंट पसंद आए तो दिल से अपनी राय दीजिए। मेरे जवाबों की तुलना मत कीजिए।
मैं भी आपकी तरह एक इंसान हूँ, मेरे पास भी 24 घंटे ही हैं, मेरी भी ज़िम्मेदारियाँ हैं
आपकी समझ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उम्मीद है आप मेरी बात को समझने की कोशिश करेंगे ❤️🙏
01/07/2026
श्रीजी के मंगला आरती दर्शन 01 जुलाई 2026 | बुधवार
#जयश्रीराधे #राधारानी #मंगलाआरती #श्रीजी
01/07/2026
प्रेमानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध संत, कथा वाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं, जो विशेष रूप से श्रीमद् भागवत कथा, राम कथा और राधा-कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म भारत के एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था, लेकिन बचपन से ही उनमें आध्यात्मिकता और भक्ति के प्रति गहरा लगाव था। उन्होंने जीवन का उद्देश्य केवल भगवान की सेवा और नाम-संकीर्तन को माना।
प्रेमानंद जी महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य और त्याग में व्यतीत किया है। वे वृंदावन धाम के निवासी हैं और वहीं रहकर भजन, कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से हजारों भक्तों को भगवान की भक्ति का मार्ग दिखा रहे हैं। उनकी वाणी में गहराई, सरलता और माधुर्य होता है, जो श्रोताओं के हृदय को छू जाता है। वे श्री राधा-कृष्ण की लीला का रस इतनी भक्ति और भाव से सुनाते हैं कि सुनने वाला भावविभोर हो जाता है।
उनकी कथाओं में शुद्ध भक्ति, वैराग्य और प्रेम की भावना प्रमुख होती है। प्रेमानंद जी महाराज आज के समय में भक्ति आंदोलन के एक उज्ज्वल दीपक के रूप में माने जाते हैं, जो अज्ञानता और अधर्म के अंधकार को मिटा रहे हैं।
01/07/2026
आज 01/07/2026 श्री ठाकुर जी के दिव्य दर्शन
📍 श्री नंद भवन (नंद बाबा मंदिर), श्रीधाम नंदगाँव, मथुरा
01/07/2026
श्रीबांके बिहारी जी के दिव्य श्रृंगार दर्शन 01/07/2026🌺...
01/07/2026
आज के दिन की शुरुआत श्रीराधा रानी जी के पावन नाम से करें... 🌸🙏
01/07/2026
श्रीधाम बरसाना से श्री राधा रानी जी के दिव्य मंगला दर्शन।
जय जय श्री राधे! 🙏🌸 01/07/2026
ब्रह्म मुहूर्त में अगर आंखें खुल गई है तो श्री राधा रानी के चरणों में हाजिरी लगाते हुए जाए जय जय श्री राधे
30/06/2026
देखते हैं, कौन-कौन अपने गुरु के चरणों में "राधे राधे" लिखकर हाज़िरी लगाता है। 🌸...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Website
Address
Gurugram
Opening Hours
| Monday | 6am - 7pm |
| Tuesday | 5am - 8pm |
| Wednesday | 7am - 8pm |
| Thursday | 9am - 9pm |
| Friday | 6am - 10pm |
| Saturday | 8am - 9pm |
| Sunday | 5am - 5pm |