Gurgaon Moms

Gurgaon Moms

Share

Clean and Green Gurgaon


www.mygurgaonmoms.com

08/05/2026

https://www.facebook.com/share/p/1QSoR8zq7Q/

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दहला देने वाला

मामला सामने आया है, जहाँ जिम की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वजन घटाने का झांसा देकर नशीला ड्रिंक पिलाने और ब्लैकमेल करने का यह खेल काफी समय से चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, बरेली के एक जिम संचालक और उसके भाई ने महिलाओं को निशाना बनाने के लिए बेहद घिनौना तरीका अपनाया था। आरोपी महिलाओं को जल्दी वजन कम करने के नाम पर नशीला 'प्री-वर्कआउट ड्रिंक' पिलाते थे। जब महिलाएं बेहोश हो जाती थीं, तो उनके साथ शारीरिक शोषण किया जाता था और उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली जाती थी। बाद में इन वीडियो के दम पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से संपन्न घरों की महिलाओं को शिकार बनाते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना जिम जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

03/06/2025

🅣🅗🅔 🅟🅞🅦🅔🅡 🅞🅕 🅗🅐🅑🅘🅣

1. ʜᴀʙɪᴛs ᴀʀᴇ ᴘᴏᴡᴇʀғᴜʟ. ᴛʜᴇʏ ᴄᴀɴ sʜᴀᴘᴇ ᴏᴜʀ ʟɪᴠᴇs ɪɴ ᴡᴀʏs ᴡᴇ ᴅᴏɴ'ᴛ ᴇᴠᴇɴ ʀᴇᴀʟɪᴢᴇ.

2. ʜᴀʙɪᴛs ᴄᴀɴ ʙᴇ ᴄʜᴀɴɢᴇᴅ. ɪᴛ ᴛᴀᴋᴇs ᴛɪᴍᴇ ᴀɴᴅ ᴇғғᴏʀᴛ, ʙᴜᴛ ɪᴛ ɪs ᴘᴏssɪʙʟᴇ ᴛᴏ ʙʀᴇᴀᴋ ʙᴀᴅ ʜᴀʙɪᴛs ᴀɴᴅ ᴄʀᴇᴀᴛᴇ ɴᴇᴡ, ʜᴇᴀʟᴛʜɪᴇʀ ᴏɴᴇs.

3. ᴛʜᴇʀᴇ ᴀʀᴇ ᴛʜʀᴇᴇ ᴘᴀʀᴛs ᴛᴏ ᴇᴠᴇʀʏ ʜᴀʙɪᴛ: ᴀ ᴄᴜᴇ, ᴀ ʀᴏᴜᴛɪɴᴇ, ᴀɴᴅ ᴀ ʀᴇᴡᴀʀᴅ.

4. ᴛʜᴇ ᴄᴜᴇ ɪs ᴡʜᴀᴛ ᴛʀɪɢɢᴇʀs ᴛʜᴇ ʜᴀʙɪᴛ. ɪᴛ ᴄᴀɴ ʙᴇ ᴀ ᴛʜᴏᴜɢʜᴛ, ᴀ ғᴇᴇʟɪɴɢ, ᴏʀ ᴀɴ ᴇᴠᴇɴᴛ.

5. ᴛʜᴇ ʀᴏᴜᴛɪɴᴇ ɪs ᴛʜᴇ ʙᴇʜᴀᴠɪᴏʀ ɪᴛsᴇʟғ. ɪᴛ ɪs ᴡʜᴀᴛ ᴡᴇ ᴅᴏ ɪɴ ʀᴇsᴘᴏɴsᴇ ᴛᴏ ᴛʜᴇ ᴄᴜᴇ.

6. ᴛʜᴇ ʀᴇᴡᴀʀᴅ ɪs ᴡʜᴀᴛ ᴍᴀᴋᴇs ᴜs ᴡᴀɴᴛ ᴛᴏ ʀᴇᴘᴇᴀᴛ ᴛʜᴇ ʜᴀʙɪᴛ. ɪᴛ ᴄᴀɴ ʙᴇ ᴀɴʏᴛʜɪɴɢ ғʀᴏᴍ ᴀ ғᴇᴇʟɪɴɢ ᴏғ ᴘʟᴇᴀsᴜʀᴇ ᴛᴏ ᴀ sᴇɴsᴇ ᴏғ ᴀᴄᴄᴏᴍᴘʟɪsʜᴍᴇɴᴛ.

7. ᴡᴇ ᴄᴀɴ ᴄʜᴀɴɢᴇ ʜᴀʙɪᴛs ʙʏ ᴄʜᴀɴɢɪɴɢ ᴛʜᴇ ᴄᴜᴇ, ᴛʜᴇ ʀᴏᴜᴛɪɴᴇ, ᴏʀ ᴛʜᴇ ʀᴇᴡᴀʀᴅ.

8. ᴛʜᴇ ʙᴇsᴛ ᴡᴀʏ ᴛᴏ ᴄʜᴀɴɢᴇ ᴀ ʜᴀʙɪᴛ ɪs ᴛᴏ ᴍᴀᴋᴇ ɪᴛ ʟᴇss ᴄᴏɴᴠᴇɴɪᴇɴᴛ ᴛᴏ ᴅᴏ ᴛʜᴇ ᴏʟᴅ ᴡᴀʏ ᴀɴᴅ ᴍᴏʀᴇ ᴄᴏɴᴠᴇɴɪᴇɴᴛ ᴛᴏ ᴅᴏ ᴛʜᴇ ɴᴇᴡ ᴡᴀʏ.

9. ɪᴛ ᴛᴀᴋᴇs ᴀʙᴏᴜᴛ 21 ᴅᴀʏs ᴛᴏ ғᴏʀᴍ ᴀ ɴᴇᴡ ʜᴀʙɪᴛ. ʙᴜᴛ ɪᴛ ᴛᴀᴋᴇs ʟᴏɴɢᴇʀ ᴛᴏ ᴍᴀᴋᴇ ᴛʜᴀᴛ ʜᴀʙɪᴛ sᴛɪᴄᴋ.

10. ʜᴀʙɪᴛs ᴀʀᴇ sᴏᴄɪᴀʟ. ᴡᴇ ʟᴇᴀʀɴ ʜᴀʙɪᴛs ғʀᴏᴍ ᴛʜᴇ ᴘᴇᴏᴘʟᴇ ᴀʀᴏᴜɴᴅ ᴜs.

ʜᴇʀᴇ ᴀʀᴇ sᴏᴍᴇ ᴀᴅᴅɪᴛɪᴏɴᴀʟ ʟᴇssᴏɴs

* ᴛʜᴇʀᴇ ɪs ɴᴏ ᴏɴᴇ-sɪᴢᴇ-ғɪᴛs-ᴀʟʟ sᴏʟᴜᴛɪᴏɴ ᴛᴏ ᴄʜᴀɴɢɪɴɢ ʜᴀʙɪᴛs. ᴡʜᴀᴛ ᴡᴏʀᴋs ғᴏʀ ᴏɴᴇ ᴘᴇʀsᴏɴ ᴍᴀʏ ɴᴏᴛ ᴡᴏʀᴋ ғᴏʀ ᴀɴᴏᴛʜᴇʀ. ғɪɴᴅ ᴡʜᴀᴛ ᴡᴏʀᴋs ғᴏʀ ʏᴏᴜ ᴀɴᴅ ᴅᴏɴ'ᴛ ʙᴇ ᴀғʀᴀɪᴅ ᴛᴏ ᴇxᴘᴇʀɪᴍᴇɴᴛ.

* ᴄʜᴀɴɢɪɴɢ ʜᴀʙɪᴛs ᴄᴀɴ ʙᴇ ᴄʜᴀʟʟᴇɴɢɪɴɢ. ɪᴛ ᴛᴀᴋᴇs ᴛɪᴍᴇ, ᴇғғᴏʀᴛ, ᴀɴᴅ ᴄᴏᴍᴍɪᴛᴍᴇɴᴛ. ᴅᴏɴ'ᴛ ɢɪᴠᴇ ᴜᴘ ɪғ ʏᴏᴜ ᴅᴏɴ'ᴛ sᴇᴇ ʀᴇsᴜʟᴛs ɪᴍᴍᴇᴅɪᴀᴛᴇʟʏ.

* ᴄʜᴀɴɢɪɴɢ ʜᴀʙɪᴛs ɪs ᴡᴏʀᴛʜ ɪᴛ. ᴡʜᴇɴ ʏᴏᴜ ᴄʜᴀɴɢᴇ ᴀ ʜᴀʙɪᴛ, ʏᴏᴜ ᴄᴀɴ ᴄʜᴀɴɢᴇ ʏᴏᴜʀ ʟɪғᴇ.

02/02/2025
03/10/2024

💘💞💘💞💘💞 🤔🙃इस पापी दुनिया में सुख शांति चेन से जीना है तो,,,,,झूट पे झूट बोलते रहे✅ खुश रहे मस्त रहे 😍😘👍

03/10/2024

🚩🙏🏻जय माता दी 🙏🏻🚩

11/08/2024

*🕉️ रात्रि कहानी 🕉️*

एक व्यक्ति बहुत दिनों से तनावग्रस्त चल रहा था जिसके कारण वह काफी चिड़चिड़ा तथा क्रोध में रहने लगा था।

वह हमेशा इस बात से परेशान रहता था कि घर के सारे खर्चे उसे ही उठाने पड़ते हैं, पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के ऊपर है, किसी ना किसी रिश्तेदार का उसके यहाँ रोज आना जाना लगा ही रहता है, उसे बहुत ज्यादा ख़र्च करना पड़ता है , आदि - आदि।

इन्ही बातों को सोच सोच कर वह अक़्सर काफी परेशान रहता था , अपने बच्चों को अक्सर डांट देता था तथा अपनी पत्नी से भी ज्यादातर उसका किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था।
इसी तरह समय गुजरता गया ।

एक दिन उसका बेटा उसके पास आया और बोला...... पिताजी मेरा स्कूल का होमवर्क करा दीजिये प्लीज ।
वह व्यक्ति पहले से ही तनाव में था ,इसलिए उसने बेटे को जोर से डांट कर भगा दिया , लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसका गुस्सा शांत हुआ तो वह बेटे के पास गया ।उसने देखा कि बेटा गहरी नींद में सोया हुआ है और उसके हाथ में उसके होमवर्क की कॉपी है।

उसने धीरे से जब कॉपी लेकर जैसे ही नीचे रखनी चाही, उसकी नजर होमवर्क के टाइटल पर पड़ी।
होमवर्क का टाइटल था.....वे चीजें जो हमें शुरू में अच्छी नहीं लगतीं लेकिन बाद में वे अच्छी ही होती हैं।

इस टाइटल पर बच्चे को एक पैराग्राफ लिखना था जो उसने लिख लिया था। उत्सुकतावश उसने बच्चे का लिखा पढना शुरू किया बच्चे ने लिखा था।

मैं अपने फाइनल एग्जाम को बहुंत धन्यवाद् देता हूँ क्योंकि शुरू में तो ये बिलकुल अच्छे नहीं लगते लेकिन इनके बाद स्कूल की छुट्टियाँ पड़ जाती हैं।

मैं ख़राब स्वाद वाली कड़वी दवाइयों को बहुत धन्यवाद् देता हूँ क्योंकि शुरू में तो ये कड़वी लगती हैं लेकिन ये मुझे बीमारी से ठीक करती हैं।

मैं सुबह - सुबह जगाने वाली उस अलार्म घड़ी को बहुत धन्यवाद् देता हूँ जो मुझे हर सुबह बताती है कि मैं जीवित हूँ।

मैं ईश्वर को भी बहुत धन्यवाद देता हूँ जिसने मुझे इतने अच्छे पिता दिए क्योंकि उनकी डांट मुझे शुरू में तो बहुत बुरी लगती है लेकिन वो मेरे लिए खिलौने लाते हैं, मुझे घुमाने ले जाते हैं और मुझे अच्छी अच्छी चीजें खिलाते हैं और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मेरे पास पिता हैं क्योंकि मेरे दोस्त राजू के तो पिता ही इस दुनिया में नहीं हैं।

बच्चे का होमवर्क पढने के बाद वह व्यक्ति जैसे अचानक नींद से जाग गया हो। उसकी सोच बदल सी गयी। बच्चे की लिखी बातें उसके दिमाग में बार बार घूम रही थी। खासकर वह अंतिम वाली लाइन। उसकी नींद उड़ गयी थी। फिर वह व्यक्ति थोडा शांत होकर बैठा और उसने अपनी परेशानियों के बारे में सोचना शुरू किया ।

मुझे घर के सारे खर्चे उठाने पड़ते हैं, इसका मतलब है कि मेरे पास घर है और ईश्वर की कृपा से मैं उन लोगों से बेहतर स्थिति में हूँ जिनके पास घर नहीं है।

मुझे पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है, इसका मतलब है कि मेरा परिवार है, पत्नी बच्चे हैं और ईश्वर की कृपा से मैं उन लोगों से ज्यादा खुशनसीब हूँ जिनके पास परिवार नहीं हैं और वो दुनियाँ में बिल्कुल अकेले हैं।

मेरे यहाँ कोई ना कोई मित्र या रिश्तेदार आता जाता रहता है, इसका मतलब है कि मेरी एक सामाजिक हैसियत है और मेरे पास मेरे सुख दुःख में साथ देने वाले लोग हैं।

मैं बहुत ज्यादा ख़र्च करता हूँ, इसका मतलब है कि मेरे पास अच्छी नौकरी है और मैं उन लोगों से बेहतर हूँ जो बेरोजगार हैं या पैसों की वजह से बहुत सी चीजों और सुविधाओं से वंचित हैं।
हे ! मेरे भगवान् ! तेरा बहुंत बहुंत शुक्रिया मुझे माफ़ करना, मैं तेरी कृपा को पहचान नहीं पाया।

इसके बाद उसकी सोच एकदम से बदल गयी, उसकी सारी परेशानी, सारी चिंता एक दम से जैसे ख़त्म हो गयी। वह एकदम से बदल सा गया। वह भागकर अपने बेटे के पास गया और सोते हुए बेटे को गोद में उठाकर उसके माथे को चूमने लगा और अपने बेटे को तथा ईश्वर को धन्यवाद देने लगा।

हमारे सामने जो भी परेशानियाँ हैं, हम जब तक उनको नकारात्मक नज़रिये से देखते रहेंगे , तब तक हम गंभीर परेशानियों से घिरे रहेंगे , लेकिन जैसे ही हम उन्हीं चीजों को, उन्ही परिस्तिथियों को सकारात्मक नज़रिये से देखेंगे, हमारी सोच एकदम से बदल जाएगी, हमारी सारी चिंताएं, सारी परेशानियाँ, सारे तनाव एक दम से ख़त्म हो जायेंगे और हमें मुश्किलों से निकलने के नए - नए रास्ते दिखाई देने लगेंगे।

*🙏शुभ रात्रि 🙏*

12/05/2024

🙏🌿🌿🌿🙏💐💐💐🙏🎋

🕉 *Devotee Of Shiv* 🕉

1, सौराष्ट्र में सोमनाथ :- काठियावाड के प्रभाष क्षेत्र में विराजमान हैं। दक्ष के श्राप से चंद्रमा को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए यहां प्रगट हुए थे।

2, श्री शैल :- नारदजी के भ्रमित करने से नाराज, अपने पुत्र कार्तिकेय को, मनाने के लिए, दक्षिण भारत में मल्लिकार्जुन के रूप में प्रगट हुए थे।

3, महाकालेश्वर :- दूषण नामक दैत्य द्वारा अवन्तीनगर (उज्जैन) पर आक्रमण करने पर काल रूप में भगवान शिव ने सारे दैत्यों का नाश कर जहां से उजागर हुए थे उसी गड्ढे में अपना स्थान बना लिया।

4, ओंकारेश्वर :- मध्य प्रदेश के मांन्धाता पर्वत पर नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर पर्वतराज विंध्य की कठोर तपस्या से खुश हो, वरदान देने हेतु, यहां प्रगट हुए थे।

5, केदारेश्वर :- हिमालय के केदार नामक स्थान पर विराजमान हैं। यह स्थान हरिद्वार से 150मील दूर है। विष्णुजी के अवतार नर-नारायण की प्रार्थना पर यहां स्थान ग्रहण किया था।

6, भीमशंकर :- यह स्थान मुंबाई से 60मील दूर है। यहां कुंभकर्ण के पुत्र भीम का वध करने के लिये अवतरित हुए थे।

7, विश्वेश्वर :- विश्वेश्वर महादेव काशी में विराजमान हैं। प्रभू ने माँ पार्वती को बताया कि मनुष्यों के कल्याण के लिये उन्होंने इस जगह पर निवास किया है।

8, त्र्यम्बकेश्वर :- महाराष्ट्र में नासिक रोड स्टेशन से 25किमी की दूरी पर स्थित हैं। गौतम ऋषी और उनकी पत्नी अहिल्या की तपस्या से प्रसन्न हो कर यहां विराजमान हुए थे।

9, वैद्यनाथेश्वर :- झारखण्ड (पहले बिहार) में वैद्यनाथधाम में विराजमान हैं। रावण को लंका ले जाकर स्थापित करने के लिए शिवजी ने एक शिवलिंग दिया था, जिससे वह अजेय हो जाता। पर विष्णुजी ने उसको अजेय ना होने देने के कारण शिवलिंग को यहां स्थापित करवा लिया था।

10, नागेश्वर :- द्वारका के समीप दारुकावन मेँ स्थित हैं। यहां शिवजी तथा पार्वतीजी की पूजा नागेश्वर और नागेश्वारी के रूप में होती है।

11, रामेश्वर :- दक्षिण भारत के समुंद्र तट पर पाम्बन स्थान के निकट स्थित है। लंकाविजय के समय भगवान राम ने इनकी स्थापना की थी।

12, घृष्णेश्वर :- महाराष्ट्र के मनमाड से 100किमी दूर दौलताबाद स्टेशन से 20किमी की दूरी पर वेरुल गांव में हैं। घुश्मा नाम की अपनी भक्त की पूजा से प्रसन्न हो कर यहां प्रगट हुए

21/03/2024

जय श्री महाकाल
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का भस्मारती शृंगार दर्शन
21 मार्च 2024 ( गुरुवार )

01/03/2024

भले आपके जीवनमे कितने भी *महाभारत* आये होंगे।
पर
रामायण आजभी जिंदा है।

जरूर देखिए।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Gurugram?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


NA
Gurugram
122002