Kapil Sharma

Kapil Sharma

Share

स्वास्थ्य और सौन्दर्य विशेष से जुड़ी जानकारी

21/11/2024

पौधों की बेहतर सेहत और सभी तरह के कीड़ों से बचाव के लिए हर 15 दिनों पर नीम ऑयल (Neem Oil) का स्प्रे जरूर करें। 5ml नीम ऑयल को 1लीटर पानी में मिलाकर पौधे पर अच्छे से स्प्रे करें। इससे आपके पौधे स्वस्थ रहेंगे और कीड़े जैसे मीली बग्स (Mealy Bugs), एफिड्स (Aphids) और अन्य कीड़ों से बचे रहेंगे। यह एक प्राकृतिक कीटनाशक है जो सभी पौधों पर इस्तेमाल की जा सकती है।

#नीम

07/11/2024

अडेनियम (Adenium) को कटिंग से बहुत आसानी से लगा सकते हैं। सबसे पहले पौधे से एक स्वस्थ टहनी चुनें, जो लगभग 8-10 इंच लंबा हो। फिर टहनी के निचले हिस्से से सभी पत्तियाँ हटा दीजिए और कटिंग को 1-2 घंटे तक वैसे ही छोड़ दीजिए, ताकि कटिंग से निकलने वाला तरल द्रव्य बंद हो जाए। इसके बाद आपके पास रूटिंग हार्मोन हैं तो वह कटिंग पर लगा लीजिए, नहीं हैं तो वैसे ही रहने दें। इसकी लगाने के लिए 50% नदी का रेत (बालू), 30% मिट्टी और 20% वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद लीजिए और तीनों को अच्छे से मिक्स करके गमले में भर दीजिए। फिर इसमें पानी डालकर 30से 45 मिनट तक छोड़ दीजिए ताकि मिट्टी अच्छे से बैठ जाए, इसके बाद किसी लकड़ी से या उँगली से 2-3 इंच गहरा होल कीजिए और इसमें अडेनियम की कटिंग को डालकर अच्छे से दबा दीजिए। इसके बाद अडेनियम को 15 से 20 दिन तक सेमी-शेड (ग्रीन नेट से छनकर आने वाली धूप) वाली जगह पर रखें। इसकी मिट्टी में बहुत कम पानी डालें, ज्यादा पानी डालने से कटिंग सड़ भी सकती हैं। इसमें जड़ें निकलने में कम से कम 5-6 हफ्ते का समय लग सकता हैं, जब कटिंग में नई-नई पत्तियाँ निकलने लगें तो समझ जाये कि कटिंग लग गई हैं। ऐसे ही गार्डनिंग टिप्स के लिए पोस्ट को Like करके हमारे फेसबुक पेज को Follow जरूर करें, धन्यवाद

#अडेनियम

29/10/2024

एंथुरियम के खिलने की प्रक्रिया को कैसे तेज करें।

1. पानी कब डाले करें :- जब मिट्टी का ऊपरी इंच सूख जाए तो पानी दें; ज़्यादा पानी देने से बचें।

2. जल निकासी सुनिश्चित करें-: जल निकासी छेद वाले गमलों का उपयोग करें और कंकड़ की एक परत डालें।

3. हवादार मिट्टी का उपयोग करें-: कोकोपीट मॉस, खाद, बजरी और परलाइट के साथ मिलाएँ।

4. अप्रत्यक्ष प्रकाश प्रदान करें :- सीधे सूरज की धूप मे न रखें छायादार धूप मे रखे (ग्रीन नेट के नीचे या खिड़की पर रखें)

5. आर्द्रता बनाए रखें: नियमित रूप से धुंध या आर्द्रता ट्रे का उपयोग करें।

6. गर्म रखें: तापमान 70-85°F के बीच बनाए रखें।

7. मुरझाए हुए फूलों को काटें: नई वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए डेडहेड करें।

8. हल्का खाद दें: पतला फॉस्फोरस युक्त उर्वरक का उपयोग करें।

9. मिट्टी को धोएँ: समय-समय पर उर्वरक लवणों को धोएँ।

10. जब आवश्यक हो तब दोबारा लगाएँ: हर दो साल में या जब जड़ें गमले से बाहर निकल जाएँ, तब दोबारा लगाएँ।

20/10/2024

गुलाब को कटिंग द्वारा बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं। सबसे पहले गुलाब के पौधे से पेन्सिल के साइज की कटिंग लीजिए और इसके निचले हिस्से को तिरछा काट लीजिये। यदि आपके पास रूटिंग हार्मोन हैं तो उसको तिरछे कटे भाग पर लगा लीजिए, अगर नही हैं तो एलोवेरा जैल या दाल चीनी पाउडर भी लगा सकते हैं। इससे कटिंग के लगने की सम्भावना बढ़ जाती हैं। कटिंग को लगाने के लिए 50% वर्मीकम्पोस्ट और 50% कोकोपीट लेंगे, फिर दोनों को अच्छे से मिक्स करके गमले / प्लास्टिक गिलास में भर लीजिए। फिर इस कोकोपीट मिक्सचर में गुलाब की कटिंग को 2-3 इंच गहराई तक सीधा दबा दीजिए और पानी डालकर गमले / प्लास्टिक गिलास को सेमी-शेड वाली जगह पर रख दीजिए। इसकी मिट्टी में हल्की नमी बनाकर रखें लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें। जड़ें निकलने में कम से कम 5 से 7 हफ्तों का समय लग सकता हैं। जब कटिंग में नई-नई पत्तियाँ निकलने लगें तो समझ जाये की कटिंग लग गई हैं। ऐसे ही गार्डनिंग टिप्स के लिए पोस्ट को Like करके हमारे फेसबुक पेज को Follow जरूर करें, धन्यवाद

आपका अपना मित्र कपिल शर्मा

03/08/2023

दोस्तों मैं कपिल शर्मा मेरे मन मे कुछ दिन से चल रहे विचार सांझा करना चाहता हूँ क्योंकि मैंने भारतीय सेना में अपनी सेवा दी है तो भारतीय सेना मे एक सैनिक रहने के नाते हर व्यक्ति या वस्तु को शक की नज़र से देखना मेरा स्वभावसा बन गया है (ऐसी मेरी सिखलाई) :- सिमा हैदर के हसबेंड सिमा को हर महीने खर्च के लिए जो रकम देते थे
पाकिस्तानी Rs. 80000
जो
इंडियन करेंसी में होता है Rs.22936

जिससे वो मकान का किराया भी देती थी
जिससे घर का राशन खर्च पूरा करती थी
जिससे रोज़ की सब्ज़ी का खर्च करती थी
अपने मोबाइल का खर्च भी पूरा करती थी
अपने बच्चो की ज़रूरतें पूरी करती थी

इसके बाद पाकिस्तनी रुपये 20000 से 25000 बचा लेती थी
जो इंडियन करेंसी में Rs.6957 से Rs. 8796 होते है

सचिन जिस दुकान पर काम करता था वहाँ से मिलता है

इंडियन Rs. 10000
जो पाकिस्तान Rs. 34878 होता है

इतने रुपयों में दिल्ली जैसे शहर में बमुश्किल महीने के राशन और चाय के दूध का ही खर्च पूरा हो पायेगा

क्या सिमा हैदर जैसी होशियार लड़की को इसका इल्म न होगा

बेशक सिमा हैदर हुनरमन्द है , एक आज़ाद ख्याल की लड़की है वो जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती है वो दुनिया देखना चाहती है वो तितली बन उड़ना चाहती है वो हाई लेवल स्टैंडर्ड लाइफ स्टाइल पाना चाहती है जो उसे सचिन से न मिलने वाला है ये भी सिमा हैदर बख़ूबी जानती है
फिर भी सिमा हैदर ने सचिन को ही सलेक्ट क्यों किया इसके पीछे भी सिमा हैदर ने बहुत स्टडी कर बहुत कुछ प्लान किया होगा

मेरा मानना है कि वो सचिन तक ही नही रुकने वाली वो अपनी मंज़िल पाने के लिए फिर किसी और से प्यार करेगी

20/05/2023

I've received 100 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉पिछले 30 दिनों में मुझे अपनी पोस्ट पर 100 प्रतिक्रियाएँ मिली हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। 🙏🤗🎉

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Gwalior
474001