Think Positive, Motivation Quotes

Think Positive, Motivation Quotes

Share

This page is related to Motivation and Positive Thinking. We try to keep motivate as we can and Help

07/06/2022

ये दुर्लभ तस्वीर 16 अगस्त 1886 की है
जब इस सदी के सबसे बड़े माँ काली के
साधक रामकृष्ण परमहंस अपनी सांसारिक
यात्रा पूरी कर के माँ के श्री चरणों मे लीन हुए थे।

चित्र में आप स्वामी विवेकानंदजी
को भी देख सकते है।

स्वामी विवेकानंद ने हिंदुत्व का शंखनाद पूरे
विश्व मेंं किया,प्रभु रामकृष्ण परमहंस से तो
साक्षात मां काली बात करती थी।

मुझे दुख है कि हमलोग के 99% फॉलोइंग और
फॉलोवर्स सनातन धर्म के लोग होने के बावजूद
इस पोस्ट को सराहा नहीं गया।

माँ काली के परम साधक को
हमारा शत शत नमन🙏
कोटि कोटि वंदन🙏

01/06/2021

केन्या द्वारा भेजे गए 12 टन अनाज पर बहुत से लोग मज़ाक उड़ा रहे है। सोशल मीडिया पर केन्या को "भिखारी, भिखमंगा, गरीब" आदि आदि कहा जा रहा है। अब एक छोटा सा वाक़या सुनिए।

आपने अमरीका का नाम सुना होगा, मैनहैटन का भी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का भी और ओसामा बिन लादेन का भी। जो ज़्यादातर लोगों ने नहीं सुना होगा वो है 'इनोसाईन गाँव' जो पड़ता है केन्या और तंजानिया के बॉर्डर पर और यहाँ निवास करती है लोकल जनजाति है 'मसाई'।

अमेरिका पर हुए 9/11 के हमले की ख़बर मसाई लोगों तक पहुचने में कई महीने लग गए। ये ख़बर उन तक तब पहुँची जब उनके गाँव के पास के ही कस्बे में रहने वाली, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की मेडिकल स्टूडेंट किमेली नाओमा छुट्टियों में वापस केन्या आयी और वहाँ की लोकल जनजाति मसाई को 9/11 का आंखों देखा हाल सुनाया।

कोई बिल्डिंग इतनी ऊंची हो सकती है कि वहाँ से गिरने पर जान चली जाए, झोपड़ी में रहने वाले मसाई लोगों के लिए ये बात अविश्वसनीय थी मगर फिर भी उन लोगों ने अमरीकियों के दुःख को महसूस किया और उसी मेडिकल स्टूडेंट के माध्यम से केन्या की राजधानी नैरोबी में अमेरिकी दूतावास के डिप्टी चीफ़ विलियम ब्रांगिक को एक पत्र भिजवाया जिसे पढ़ने के बाद विलियम ब्रांगिक ने पहले हवाई जहाज का सफर किया, उसके बाद कई मील तक टूटी फूटी सड़क पर कठिनाई का रास्ता पर करते हुए मसाई जनजाति के गाँव पहुँचे।

गाँव पहुँचने पर मसाई जनजाति के लोग इक्कट्ठा हुए और एक कतार में 14 गायें ले कर अमरीकी दूतावास के डिप्टी चीफ़ के पास पहुँचे। मसाईयों के एक बुज़ुर्ग ने गायों से बंधी रस्सी डिप्टी चीफ़ के हांथों पे पकड़ाते हुए एक तख़्ती की तरफ इशारा कर दिया। जानते हैं उस तख़्ती पर क्या लिखा था? लिखा था- "इस दुःख की घड़ी में अमरीका के लोगों की मदद के लिए हम ये गायें उन्हें दान कर रहे हैं"। जी हाँ, उस पत्र को पढ़ कर दुनियाँ के सबसे ताकतवर और समृद्धि देश का राजदूत सैकड़ो मील चल कर चौदह गायों का दान लेने आया था।

गायों के ट्रांसपोर्ट की कठिनाई और कानूनी बाध्यता के कारण गायें तो नहीं जा पायीं मगर उनको बेंचकर एक मसाई आभूषण ख़रीद कर 9/11 मेमोरियल म्यूजियम में रखने की पेशकश की गई। जब ये बात अमरीका के आम नागरिकों तक पहुँची तो पता है क्या हुआ? उन्होंने आभूषण की जगह गाय लेने की ज़िद्द कर दी। ऑनलाइन पिटीशन साइन किये गए की उन्हें आभूषण नहीं गाय ही चाहिए, अधिकारियों को ईमेल लिखे गए, नेताओं से बात की गई और करोड़ों अमरीका वासियों ने मसाई जनजाति और केन्या के लोगों को इस अभूतपूर्व प्रेम के लिए कृतज्ञ भाव से धन्यवाद दिया, उनका अभिनंदन किया।

12 टन अनाज को सहर्ष स्वीकार करिये। दान नहीं, दानी का हृदय देखिये, कंकड़ नहीं, कंकड़ उठा कर सेतु में लगाने वाली गिलहरी की श्रद्धा देखिए।

साभार:राजीव शुक्ला ।।

------------------------------------------

ये भाव पता नहीं हम भारतीयों ने कहाँ खो दिया है ?? जहाँ हम गिलहरी योगदान का यशोगान करते थकते नहीं, जहाँ एक भिखारन जब कारगिल योद्धाओं को अपना दान करती है तो हमारी आँखें छलक आती है वो भाव पता नहीं हमने कहाँ खो दिया है ??
क्यों हमारी मनोदशा ऐसी हो चुकी है कि किसी के दान का हम मजाक उड़ाने लगे है ?? राम के भारत भूमि में ऐसे सोच और विचार ??
केन्या के लोग गरीब है, मसाई लोग आज भी भौतिक सुख सुविधाओं से दूर है ,तन पे कपड़े नहीं होते हैं, जंगलों में रहते हैं लेकिन ये हमसे सहस्र गुना ज्यादे अमीर है और धनवान है।
तुम पढ़ लोगे,लिख लोगे,धन कमा लोगे,हर सुख सुविधाओं से लैस हो लोगे, लेकिन ये कभी नहीं कमा पाओगे। कभी नहीं।

हे मेरे केन्या के भाइयों! हमारे देश के एलीट वर्ग को क्षमा कर देना !🙏🙏 क्योंकि आपका दिल बहुत बड़ा है बहुत बड़ा। 🙏🙏

गंगवा
खोपोली से।

28/04/2021

🙏🌹 🐍जय श्री महाकाल🐍 🌹🙏
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का भस्म श्रंगार आरती दर्शन!
#28/4/2021/बुधवार

26/04/2021

🙏🏻🌹जय श्री महाकाल 🌹🙏🏻
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का भस्मारती शृंगार दर्शन
26 अप्रेल 2021 ( सोमवार )

25/04/2021

🙏🔱जय श्री महाकाल 🔱🙏
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगजी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन * ्रैल_2021_रविवार #*
🙏🌹हर हर महादेव 🌹🙏
🙏🔱जय शिव शंभू 🔱🙏
🙏🐍ॐ_नमः_शिवाय 🐍🔱

23/04/2021

. *फौजी सिपाही और घोड़ी*

यह उस समय की साखी है, जब बड़े महाराज जी रावल पिंडी में थे ओर तब उन्होने यह साखी सुनाई थी।

एक बार की बात है एक फौजी था, उसके टाईम में जंग छिड़ गई। जब वह दुश्मनों से लड़ने बॉर्डर पर गया, तो दुश्मनो ने उस फौजी पर गोली बारी शुरू कर दी। फौजी घोड़ी पर था ओर अचानक घोड़ी बेकाबू हो कर दुश्मनो के ईलाके की तरफ चली गई। फौजी ने घोडी़ को बहुत रोका पर वो नही रुकी ओर दुश्मनो के पास जा पहुंची। फौजी के दुश्मनों ने घोड़ी और फौजी दोनों को गोली मार दी । उस समय फ़ौज में फौजीयो का हिसाब किताब बनिए के पास होता था। जब फौजी के घर वाले उस का सारा सामान ले गए, तो वह पैसे नहीं ले कर गए क्योंकी इस के बारे में उन को पता नही था। कुछ समय बाद बनीये ने फौज की नौकरी छोड़ दी और अपने घर वापिस आ गया। बनीये ने घर आकर शादी कर ली, जब इस बात को बीस साल हो गए। तो अचानक एक दिन वह बनिया बाबा जी के दोस्तों को मिला और उन को अपने घर रहने के लिए ले आया। वह सब लोग उस रात बनिए के घर रुक गए, जब रात को सब खाना खाने लगे तो सब को रोने की आवाजे सुनाई देने लगी। तो बाबा जी के दोस्तों ने कहा की यह आवाज़े कहाँ से आ रही है, तो बनिए ने कहा कुछ नहीं आप खाना खाओ। तब सब लोगो ने कहा कि नहीं पहले बताओ, तब बनिए ने उन्हें बताया की यह जो रो रही है वह मेरी बहु है। एक महीने पहले मेरे बेटे की मौत हो गई थी, फोज से घर आने के बाद मेने शादी कर ली और मेरे घर एक लड़का हुआ। *कुछ समय से मेरा लड़का बहुत बीमार रहने लगा, तब आखरी दिनो में उस ने मुझे बताया की मैं एक फौजी था। और मेरे 2000 रु आप के पास थे और यह मेरी पत्नी जो है यह वही घोड़ी है जिस ने मुझे धोखे से दुश्मन से मरवाया था। अब मेरा हिसाब किताब आप दोनो से पूरा हो चुका है, अब मैं यहां से जा रहा (मर रहा) हूँ। हम अपने जीवन में जो भी कर्म करते है, उनका फल हमे इसी जीवन में ही भुगतना पड़ता है। चाहे वह कर्म जाने अनजाने में किए हो, चाहे वह अच्छे हो या बुरे! सब का भुगतान हमें यही इस जन्म में ही देना पड़ेगा।*..........

23/04/2021

🙏🌹 🐍जय श्री महाकाल🐍 🌹🙏
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का भस्म श्रंगार आरती दर्शन!
#23/4/2021/शुक्रवार

21/04/2021

🙏🌹 🐍जय श्री महाकाल🐍 🌹🙏
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का भस्म श्रंगार आरती दर्शन!
#21/4/2021/बुधवार

04/04/2021

🙏🌹 🐍जय श्री महाकाल🐍 🌹🙏
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का भस्म श्रंगार आरती दर्शन!
#4/4/2021/रविवार

03/04/2021

*🙏🌹जय श्री महाकाल 🌹🙏*
*श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन*
*🔱3 अप्रैल 2021 ( शनिवार )🔱*

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in India Gate?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


India Gate
110001