Organic wild Seabuckthorn Berry
सी-बक्थोर्न फल के ये जादुई गुण
सी-बक्थोर्न फल के ये जादुई गुण दिलाएंगे हर गंभीर बीमारी से निजात, पत्तियों में भी है गुणों की भरमार
यह स्पेशल पौधा हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल में पाया जाने वाला औषधि का भंडार है। इस रसीले फल का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, डायबिटीज से निजात मिल जाता है।
हेल्थ डेस्क: आज की लाइफस्टाइल में हम इतना ज्यादा बिजी हो गए हैं कि हमारा पास इतना भी समय नहीं होता हि हम ठीक से खानपान में ध्यान दे पाएं। जिसके कारण हमारे शरीर में मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन सहित कई पोषक तत्व की कमी हो जाती है। जिसके कारण हम हमेशा किसी न किसी बीमारी की चपेट में आते रहते है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए है एक फल के बारें में। जो कि आपके शरीर की हर जरुरत को पूरा करेगा। जी हां सी-बक्थोर्न एक ऐसा फल है। जो कि आपकी शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स सहित हर पोषक तत्व की कमी को पूरा करेगा। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाएगा। जानिए सी-बक्थोर्न के बारें में सबकुछ।
सी बक्थोर्न नाम सुनते ही आपको लग रहा होगा कि यह समुद्र में पाया जाने वाला कोई पौधा है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो गलत हैं। जी हां यह स्पेशल पौधा हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल में पाया जाने वाला औषधि का भंडार है। इस रसीले फल का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, डायबिटीज से निजात मिल जाता है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि यह दुनिया का ऐसा एकलौता फल है। जिसमें ओमेगा 7 फैटी एसिड पाया जाता है। जिस तरह यह फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। उसी तरह की पत्तियां किसी चीज में कम नहीं है। इसके इतने अधिक स्वास्थ्य लाभ है कि आज के समय में 120 से अधिक वैज्ञानिक इसका अध्ययन कर रहे है।
पोषक तत्वों का है भंडार सी-बक्थोर्न
सी-बक्थोर्न में भरपूर मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड 3, 6,7 और 9 होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ई, अमीनो एसिड, लिपिड, बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन के अलावा प्रोविटामिन, खनिज और बॉयोलॉजिकल एक्टिव तत्व पाएं जाते है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन फल है।
Category
Website
Address
Jabalpur
482002
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Organic wild Seabuckthorn Berry posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.