MASTI 02
NEW UPDATE
31/05/2026
बिहार के वैशाली जिले की 28 वर्षीय BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी इन दिनों मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। पति द्वारा लगाए गए बेवफाई और धोखे के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए गुंजन ने अपनी आपबीती मीडिया से साझा की है।
उन्होंने समाज की पुरुषवादी सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके संघर्षों को नजरअंदाज कर सिर्फ एकतरफा पक्ष देखा जा रहा है। गुंजन के अनुसार, उनके पति ने B.Ed एंट्रेंस के बाद उनकी कोई आर्थिक मदद नहीं की और बेरोजगारी के कारण घर चलाने के लिए जमीन बेची थी, न कि उनकी पढ़ाई के लिए।
31/05/2026
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बंगाल में इन लोगों ने जो तहजीब बनाई है अब ये लोग खुद उसका शिकार बनते जा रहे हैं। पहले जो गुंडागर्दी TMC करती थी अब वह भाजपा कर रही है... यह सब बंद होना चाहिए।
Maa❤️
30/05/2026
बीजेपी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर कैबिनेट में फेरबदल के भी संकेत दिए हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. सीधे केंद्रीय राज्य मंत्रियों को प्रदेश संगठन की कमान देने से कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं ने और जोर पकड़ा है.
माना जा रहा है कि कैबिनेट फेरबदल में उन राज्यों को प्राथमिकता मिल सकती है जहां अगले दो सालों में विधानसभा चुनाव होने हैं और जहां पार्टी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना चाहती है. दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाना अहम है और संदेश भी है. राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की पृष्टभूमि से आने वाले मल्होत्रा को संगठन का आदमी माना जाता है. पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति से बीजेपी अकाली दल से अलग होने के बाद नए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करती दिख रही है. बीजेपी के स्थानीय नेता काफी वक्त से वहां सिख चेहरे को सामने रखने की बात कर रहे थे.
30/05/2026
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल दिया है. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी सिर्फ भाषण ही देते रहते हैं. लेकिन, आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी का किसी भी राज्य में कोई भी मुख्यमंत्री ओबीसी नहीं रह गया है.
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि 'सिद्धारमैया ने आज इतने दुखी मन से इस्तीफा दिया है कि दुख उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था. लोग कह रहे हैं कि पैसे की ताकत ने लोकप्रियता को दबा दिया है.'
Humsafar
30/05/2026
पश्चिम बंगाल में चुनाव हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अकेली पड़ती नजर आ रही है. क्योकि बीते दिन TMC के कुल 101 पार्षद से इस्तीफा दे दिया है. इससे TMC संकट में घिर गई. ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा. राज्य की अलग अलग नगरपालिकाओं से 101 पार्षदों ने इस्तीफा दिया. पश्चिम बंगाल में बड़ी हार के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह और दलबदल बढ़ गई है.
30/05/2026
BJP ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “भस्मासुर” करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि “टूलकिट मॉडल” राहुल गांधी की ही उपज है और कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है, जो “अंगद के पांव” की तरह अडिग है। उन्होंने यह भी दावा किया कि “100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो सरकार को हिला नहीं सकते।”
गौरव भाटिया ने आगे यह भी कहा कि आने वाले एक वर्ष में कांग्रेस पार्टी दो हिस्सों में बंट सकती है और उसके टूटने की संभावना है।
27/05/2026
बकरीद को लेकर BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
उन्होंने कहा, “जहां बकरा नहीं कटता वहां काटने की जिद क्यों? अगर मुसलमान जहां भी रहेगा वहां बकरा काटेगा, तो हिंदू जहां रहता है वहां सुअर क्यों नहीं पाल सकता?”
प्रेम शुक्ला का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Dl
Bundi City