Desh Raj Meena
ग्राम खोरी बस्सी जयपुर
26/04/2022
पचवारा क्षेत्र के गोपालपुरा (लालसोट) की बेटी बदाम मीणा के साथ जिस तरह का जघन्य अपराध घटित हुआ है , इसने अंतर्मन को झकझोर दिया है , ये हमारे पूर्वी राजस्थान मे घटित हुआ अब तक का सबसे जघन्य अपराध है। पचवारा क्षेत्र में लगभग 35 साल पहले भी हत्याकांड का एक जघन्य अपराध घटित हुआ था, जिसमें हमारी पंच-पटेल व्यवस्था के अनुसार सामाजिक स्तर पर न्याय दिलाने के लिए आदिवासी मीणा हाईकोर्ट की धरती से मीटिंग का आगाज हुआ और पीड़ितों को न्याय दिलाया था । एक बार फिर पचवारा क्षेत्र के सभी पंच-पटेलों से अपील करता हूं कि आदिवासी मीणा हाईकोर्ट में एक मीटिंग का आयोजन कर इस प्रकार की समाज को कलंकित करने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जो भी उचित फैसले लिए जाना संभव हो, लिए जाए ताकि पचवारा क्षेत्र ही नहीं बल्कि हमारे सभ्य समाज में एक सकारात्मक कड़ा संदेश जाए और आने वाली भविष्य में दोबारा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Jaipur
303305