Advocate Anjali

Advocate Anjali

Share

कलम,संगठन और संविधान💪💪

02/08/2026

True friends make every moment brighter and every journey beautiful. 🧡✨
Happy Friendship Day to all my wonderful friends! 🤝

01/08/2026

"सत्ता जब धर्म का चोला पहनकर हुकूमत करने लगती है, तब सबसे पहला वार शिक्षा और सोच पर होता है।"

~ 'धूमिल'

समाज में जब तक सही शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को दबाया जाएगा, तब तक तरक्की सिर्फ एक छलावा रहेगी।

अधिकारों की लड़ाई अब खामोशी से नहीं, जागरूक होकर लड़ने की जरूरत है। अंधविश्वास और राजनीतिक पाखंड के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें, क्योंकि शिक्षा ही गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का सबसे ताकतवर हथियार है।
तो जरूरी बन जाता है कि आप सवाल पूछिए, जवाबदेही तय कराइये और नए बदलाव का जरिया बनिए..

#राष्ट्रीय_फुले_संघ #सामाजिक_न्याय

31/07/2026

जितना ज़्यादा सत्य को दबाया जाता है,
उतना ही वह शेर की तरह दहाड़ता है।
सत्य का सिपाही जानता है—
लड़ाई व्यक्तियों से नहीं,
पत्थर बनी मानसिकताओं से है।

#सामाजिक_न्याय #राष्ट्रीय_फुले_संघ

29/07/2026

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को मंगलकामना..

29/07/2026

आरक्षण या जाति

Photos from Advocate Anjali's post 29/07/2026

आज बहराइच के चंदेला कला, शिवपुर में सम्राट अशोक राहुल बौद्ध बिहार ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य बौद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूज्य सुमित रत्न भंते जी, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री श्री प्रेम शाक्य जी एवं आपकी बेटी के रूप में मुझे सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री कृपा राम मौर्य जी ने की। इस अवसर पर डॉ. निलेश शाक्य जी सहित अनेक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता एवं धम्मानुयायी उपस्थित रहे।

भगवान बुद्ध का धम्म मानवता, समानता, करुणा और बंधुता का शाश्वत संदेश देता है। आज का यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और जागरूक समाज के निर्माण का सशक्त संकल्प था। ऐसे मंच समाज में विचारों की क्रांति जगाते हैं, नई पीढ़ी को दिशा देते हैं और संविधान तथा मानवीय मूल्यों के प्रति विश्वास को मजबूत करते हैं।

इस गरिमामय एवं सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति, सभी अतिथियों, भंतेगण एवं उपस्थित समाजबंधुओं का हृदय से आभार एवं साधुवाद। आइए, हम सब मिलकर समता, शिक्षा, संगठन और मानव कल्याण के इस कारवां को आगे बढ़ाएँ।

नमो बुद्धाय! जय फुले!भीम! जय भारत! 🙏

27/07/2026

साथियों 28 जुलाई यानि कि कल मैं पहुंच रही हूं बहराइच "राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन" का हिस्सा बनने।
आप सब भी अवश्य पधारें 🙏

#राष्ट्रीय_फुले_संघ #सामाजिक_न्याय

25/07/2026

जश्न मनाइए युवा साथियों की जीत हुई...

#राष्ट्रीय_फुले_संघ #सामाजिक_न्याय

25/07/2026

तानाशाही सरकार को युवाओं के जज्बे साहस और हिम्मत के समक्ष घुटने टेकने को मजबूर होना पड़ा।
ये होती है युवाओं की एकता की ताकत..

अभी लड़ाई खत्म नहीं होगी अब हर मुद्दे पर आवाज मजबूती से उठेगी चाहे शिक्षा हो स्वास्थ्य हो रोजगार हो महिला सुरक्षा हो.... क्योंकि देश को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

#राष्ट्रीय_फुले_संघ #सामाजिक_न्याय

24/07/2026

विशेषकर सैनी समाज के युवाओं से अपील अनुरोध या फिर चेतावनी.......

#राष्ट्रीय_फुले_संघ #सामाजिक_न्याय

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Civil Line Jaipur
Jaipur