Shillz Makeover

Shillz Makeover

Share

We believe in beauty with a conscience.

Untitled album 26/06/2018
19/06/2018

लंबे समय तक हेयर कलर बरकरार रखने के टिप्स:-
हेयर कलर आपके बालों को काफी खूबसूरत और आकर्षक बना देते हैं। कलर करवाने के बाद आपका पूरा लुक ही बदल जाता है , लेकिन बालों को सिर्फ कलर करवाना ही काफी नहीं है। कलर से पहले और बाद में इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है जिससे बालों लंबे समय तक कलर्ड रहें।

युवाओं में हेयर कलर काफी चलन में है। हेयर कलर का चुनाव करने से पहले स्किन कलर का ध्यान जरूर रखे। हमेशा अपने बालों और स्किन टोन के मुताबिक ही हेयर कलर प्रयोग करें। इसमें ब्राउन, गोल्डन और लाइट रेड जैसे कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। लेकिन, सबसे अहम है इनकी केयर। बालों को लंबे समय तक रंगे हुए रखने के लिए कुछ बातों का खास खयाल रखना चाहिए। जानें क्या हैं वे बातें-
लंबे समय तक हेयर कलर पाने के टिप्स
बालों को कलर करने से पहले उन्हें शैंपू करना ना भूलें। अगर बाल चिपचिपे होंगे, तो उनमें सही तरह से कलर नहीं लग पाएगा। अगर कलर लग भी गया तो लंबे समय तक नहीं रह पाएगा।
बालों में मेहंदी लगी है, तो उन्‍हें कलर न करें। मेहंदी कलर को बालों पर अच्छी तरह चढ़ने नहीं देती। ऐसे में बालों से मेहंदी का रंग हटने के बाद ही कलर लगाएं।
कलर करवाने के बाद बालों में हेयर ग्लॉस लगवाएं। हेयर ग्‍लॉस लगाने से भी बालों का रंग ज्‍यादा दिनों तक बरकरार रहता है। कलर के बाद बालों पर केवल 10 मिनटों के लिए हेयर ग्‍लॉस जरूर लगवा लें।
अगर कोई नया कलर ट्राई कर रही हैं , तो उस कलर को पहले अपने कोहनी पर लगाकर देख लें। 15- 20 मिनट लगा रहने दें और फिर धो दें। उस दौरान खुजली या कोई दूसरा रिएक्शन होता है, तो तुरंत ब्रांड चेंज कर लें।
अगर स्कैल्प पर कोई घाव या फोड़े-फुंसियां हों, तो कलर न लगाएं। केमिकल्स लगने से यह समस्या बढ़ सकती है। अगर त्वचा संवेदनशील है, तो पहले हेयर स्टाइलिश से सलाह लें। वह आपको आपके बालों के टेक्सचर के मुताबिक सही कलर बताएंगे।
बालों को हमेशा डेमी परमानेंट हेयर कलर से ही रंगवाएं। यह एक असरदार टिप है जो हेयर कलर को ज्‍यादा समय तक बरकरार रखेगा। वरना बालों पर कलर केवल 30 शैंपू तक ही टिक पाते हैं।
कलर प्रॉटेक्टिव शैंपू का इस्तेमाल करें। इस शैंपू के जरिए आपका कलर लंबे समय तक रहेगा। ऐसे बालों पर हार्ड शैंपू या एंटी डैंड्रफ शैंपू यूज न करें।
शैंपू करने के बाद बालों पर कंडीशनर जरूर लगाएं। ये बालों की शाइनिंग बनाए रखते हैं। साथ ही बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं। अगर आपके बाल ड्राई और डैमेज हैं, तो कभी-कभार हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप बालों को कर्ली या स्ट्रेट करवाने का प्लान कर रही हैं, तो यह दो से तीन हफ्ते पहले करवाएं। दोनों प्रक्रिया एक साथ करवाने से पूरी तरह बचें। दरअसल, एक साथ इतने केमिकल्स इस्तेमाल करने से आपके बाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
हफ्ते में एक बार हेयर स्पा ट्रीटमेंट लें। यह बालों को हेल्दी रखने के साथ ही कलर फेड होने से भी रोकता है।
हफ्ते में एक बार बालों में तेल लगाएं। यह बालों को हेल्दी रखने में तो काम आता है, उन्हें ड्राई होने से भी रोकता है। इससे बालों का गिरना भी कम होगा।
स्विमिंग के लिए जाते हुए पहले से सावधानी बरतें। दरअसल , क्लोरीन कलर्ड हेयर को डैमेज करता है। ऐसे में बालों को टाइट बांधें और कैप पहनें।
अपने बालों को कभी भी गरम पानी से न धोएं। इससे बालों की क्‍वालिटी तो खराब होती ही है साथ में कलर भी चला जाता है। हमेशा ठंडा या हल्‍का गरम पानी ही इस्‍तेमाल करें।
इन तरीकों को आजमाकर आप अपने बालों को लंबे समय तक कलर रख सकती हैं। ऐसे बाल आपके स्‍टाइल स्‍टेटमेंट को कायम रखते हैं।

18/06/2018

सांवली वाली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्‍स:-
सावंली त्‍वचा वाली महिलाओं को हमेशा इस बात की शिकायत रहती है कि वे अपने त्‍वचा की रंगत निखार नहीं सकती। इसके लिए वे बाजार में उपलब्‍ध बहुत सारे उत्‍पादों का प्रयोग करती हैं। कभी-कभी इसकी वजह से वे हीन भावना का शिकार भी होती हैं।

Makeup for Dark Skin Women सांवली त्‍वचा यानी डार्क स्किन वाली महिलायें भी मेकअप के जरिये अपनी त्‍वचा की रंगत को निखार सकती हैं और किसी भी समारोह में अलग दिख सकती हैं। सांवली त्‍वचा वाली महिलाओं को मेकअप के दौरान अपनी स्किन टोन का ध्‍यान रखना चाहिए। इसके अलावा अपने चेहरे से मिलता-जुलता कलर, लिपलाइनर, और ब्‍लशर का इस्‍तेमाल कीजिए। आइए हम इसमें आपकी मदद करते हैं।

सांवली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्‍स


लिक्‍विड फाउंडेशन
सांवली महिलायें मेकअप के लिए लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें, यह तरल होती है ना कि पावडर पेस्‍ट। यदि आपको अपनी स्‍किन टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन नहीं मिलता है तो आप दो रंगों के फाउंडेशन को मिला कर एक अच्‍छा रंग बना सकती है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर मॉइस्‍चराइजर लगाइए, जिससे त्‍वचा कोमल हो जाये।
त्‍वचा को सूखाइये
त्‍वचा पर लिक्विड फाउंडेशन लगाने के बाद उसे सूखाइये। इसके लिए आप पाउडर का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। यदि आपकी त्‍वचा ऑयली है तो अपने पास हर वक्‍त फेस पाउडर रखें। इससे त्‍वचा पर गीलापन नहीं आएगा और वह हमेशा ड्राई बनी रहेगी।
गालों को ब्‍लश करें
चेहरे पर हमेशा ब्‍लशर लगाना सही नहीं होता मगर कभी कभार पार्टी आदि में आप इसका प्रयोग करके एक सुंदर सा लुक पा सकती हैं। चेहरे को ब्‍लश करने के लिए डीप ऑरेंज, वाइन या कोरल रंगों का प्रयोग करें। इससे आपकी त्‍वचा में निखार आयेगा।

लिपस्‍टिक का प्रयोग
सांवली त्‍वचा वाली महिलाओं को लिपस्टिक का चुनाव भी रंग के हिसाब से करना चाहिए। जिन महिलाओं का रंग डार्क हो उन्‍हें, पेल कलर्स यानी हल्‍के रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिये। अगर आपको लिपस्‍टिक लगाना पसंद है तो आप डार्क कलर की ही लिपस्टिक लगाएं, जैसे- वाइन, रेड, प्‍लम और ब्राउन आदि रंग आपकी सुंदरता निखारेंगे।
आईब्रो के लिये
डार्क रंग वाली महिलायें मेकअप के दौरान अपनी आइब्रो को नजर अंदाज बिलकुल भी ना करें। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिये आप पेंसिल और पाउडर का प्रयोग करना बेहतर होगा। सुंदर आंखें खूबसूरती को बढ़ाती हैं।
लिप लाइनर
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर लिप लाइनर का प्रयोग कीजिए। एक अच्‍छी आउटलाइन आपके पूरे चेहरे की रंगत को निखार देगी।
सांवली महिलाओं को मेकअप के दौरान समय का भी ध्‍यान रखना चाहिए। यदि आप दिन के समय मेकअप कर रही हैं तो ज्‍यादा भारी मेकअप करने से बचें

15/06/2018

नेचुरल मेकअप रिमूवर से आंखों को नहीं होगा कोई नुकसान:-
आकर्षक दिखने और चेहरे को खूबसूरत बनाने में आंखों का महत्वपूर्ण रोल है इसलिए आंखों में मेकअप करना आपको भी अच्छा लगता होगा। आंखों का मेकअप देखने में बहुत खूबसूरत लगता है लेकिन इसे हटाना मुश्किल होता है। आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है और मेकअप रिमूवर्स में इतने सारे केमिकल्स मिले होते हैं कि आंखों की नाजुक त्वचा को उनसे नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आंखों का मेकअप रिमूव करने के लिए आपको नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान भी न पहुंचे और मेकअप भी आसानी से निकल जाए।
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल यानि नारियल का तेल मेकअप रिमूव करने का सबसे अच्छा और हानिरहित उपाय है। मेकअप साफ करने के लिए आप नारियल के तेल में कॉटन बॉल या इयर बड डुबाकर पलकों पर लगा मेकअप साफ कर सकती हैं। इयर बड से आप आंखों के कोनों का काजल और मस्कारा भी आसानी से साफ कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मेकअप साफ करने के बाद फेसवॉश से मुंह धुल लें या किसी सूती कपड़े से तेल को पोंछ लें। इससे चिपचिपापन चला जाएगा।
नारियल के तेल में विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम आदि होता है जो शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम बनती है और ये धूप और पॉल्यूशन से होने वाले डैमेज से भी स्किन को बचाता है। नारियल का तेल एक अच्छा मॉश्चराइजर है इसलिए आप इसे रोजाना त्वचा पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन आसान टिप्स से नहीं फैलेगा काजल और आंखें दिखेंगी खूबसूरत

जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल को त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि ये हमारी स्किन में सीबम (प्राकृतिक तेल) के स्राव में मदद करता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से चेहरे का रूखापन ठीक हो जाता है और त्वचा की प्राकृतिक रंगत लौटती है। जोजोबा ऑयल आंखों का मेकअप निकालने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे आंखों को नुकसान भी नहीं होता है और ये आसानी से आंखों पर लगे मेकअप को साफ करता है। इसके लिए थोड़े से जोजोबा ऑयल में विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर मिक्स कर लें। अब इस मिक्स ऑयल में कॉटन बॉल को डुबाकर इससे आंखों के आसपास का मेकअप साफ कर लें। किनारों की सफाई के लिए इयर बड्स का प्रयोग सुरक्षित रहता है।
ऑलिव ऑयल
आप ऑलिव ऑयल यानि जैतून के तेल के इस्तेमाल से भी मेकअप हटा सकती हैं। इसके लिए चार चम्मच एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और तीन चम्मच बादाम का तेल मिला लें और इसे फ्रिज में रख दें। अब जब भी आपको आंखों का मेकअप निकालना हो तो इस तेल में कॉटन बॉल या इयर बड्स को भिगाकर इससे आंखों के आसपास की त्वचा को साफ करें। ये दोनों तेल त्वचा को पोषण भी देते हैं और आंखों के आसपास के कालेपन और झाइयों को भी कम करते हैं।

बेबी ऑयल और बेबी शैम्पू
बेबी स्किन प्रोडक्ट्स में आमतौर पर हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है इसलिए ये प्रोडक्ट्स आपकी स्किन के लिए सुरक्षित होते हैं। आंखों का मेकअप हटाने के लिए भी आप इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चार चम्मच बेबी ऑयल में एक चम्मच बेबी शैम्पू और दो चम्मच पानी मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिला लें और कॉटन वाइप या इयर बड्स की मदद से आंखों के आसपास की त्वचा का मेकअप रिमूव कर लें।

15/06/2018

लगाना है परफेक्ट आईलाइनर तो याद रखें ये मेकअप टिप्स:-
चेहरे की खूबसूरती में आंखें बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। इसलिए चेहरे के साथ-साथ आंखों का मेकअप करना भी जरूरी होता है। आंखों के मेकअप के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं, इन्हीं में से एक है आईलाइनर, जो आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। बाजार में अलग-अलग तरह के बहुत से आईलाइनर मौजूद हैं इनमें से अपने लिए परफेक्ट आईलाइनर चुनना और उसका सही तरह से इस्तेमाल करना आसान काम नहीं है। इसलिए हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी आंखों में परफेक्टनेस के साथ आईलाइनर लगा सकते हैं
एंगल्ड ब्रश से लगाएं
सामान्य और सीधे ब्रश से आईलाइनर मोटा हो जाता है और मनचाहा शेप बनाने में भी परेशानी होती है। इसलिए इसे अच्छी तरह लगाने के लिए एंगल्ड ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आईलाइनर लगाने से पहले ब्रश को थोड़ा सा गीला कर लें और ब्रश के ऊपरी हिस्से पर दबाव देते हुए कर्व बनाएं और फिर बीच के स्पेस में लाइनर भरें।

आपकी आंखों की खूबसूरती को चार चांद लगाए 'स्‍मोकी आई मेकअप'

चेहरे का तेल साफ कर लें
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आईलाइनर लगाने से पहले थोड़ा ध्यान रखें और सबसे पहले अपने चेहरे पर मौजूद तेल को टिश्यू पेपर की मदद से साफ कर लें। अगर आंखों की स्किन पर ऑयल लगा रह गया तो आईलाइनर आस-पास फैल जाएगा और इससे आपके चेहरे की सारी खूबसूरती खराब हो जाएगी। अगर लगाते समय आईलाइनर फैल जाए, तो इसे ईयर बड की सहायता से साफ किया जा सकता है।

मस्कारा का प्रयोग
खूबसूरत चेहरे के लिए आप मस्कारा का भी प्रयोग करती होंगी। मस्कारे के प्रयोग से आंखें खूबसूरत दिखने लगती हैं। अगर आप भी आईलाइनर के साथ मस्कारा लगाना चाहती हैं तो ध्यान रखें, मसकारे का प्रयोग आईलाइनर को लगाने के बाद ही करें। इससे आपकी आंखे ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। आईलाइनर लगाते समय ध्यान रखें कि इसे आंखें खोल कर ही लगाएं। अगर आप आंखों को थोड़ा सा बंद कर लेते हैं या पूरा बंद कर लेती हैं तो इससे आईलाइनर आंखों पर फैल जाता है।

छोटी आंखों के लिए घर पर ही मेकअप करने के टिप्स

पेंसिल आईलाइनर
लिक्विड आईलाइनर की अपेक्षा पेंसिल आईलाइनर लगाना ज्यादा आसान होता है। इसके साथ ही ये ज्यादा समय तक चलता है और दिन के समय में ज्यादा लाउड नहीं लगता है। पेंसिल आईलाइनर को लगाने के बाद सुखाना भी नहीं पड़ता है। लेकिन ये आईलाइनर वाटर प्रूफ नहीं होता है इसलिए गर्मियों में ये फैल सकता है।

कैट लुक के लिए
कैट लुक के लिए सबसे अच्छा लिक्विड आईलाइनर होता है, हालांकि इसे बहुत सावधानी से लगाना पड़ता है। लेकिन लिक्विड आईलाइनर लंबे समय तक टिका रहता है क्योंकि इसका वाटर प्रूफ वर्जन भी मिलता है। ये आइलाइनर एक ही स्ट्रोक में डार्क लाइन बना देता है।

14/06/2018

क्‍या है स्‍क्रबिंग का सही तरीका? जानें मेकअप से जुड़े ऐसे हर सवालों के जवाब:-
सुंदर और बेदाग चेहरे की चाहत सभी की होती है, खासकर महिलाओं की। अपने चेहरे को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए वे कई तरह के प्रयोग भी करती हैं। लेकिन त्‍वचा की देखभाल को लेकर जानकारी के अभाव में कई बार उसके साइड इफेक्‍ट भी हो जाते हैं।

त्‍वचा बहुत नाजुक होती है और सबसे ज्‍यादा नाजुक त्‍वचा चेहरे की होती है। यदि आपने इसकी देखरेख में कोई लापरवाही बरती तो इसका बुरा असर दिखता है जिसके परिणामस्‍वरूप आपके चेहरे पर दाग भी पड़ सकते हैं। ऐसा उस दौरान होता है जब आप गलत उत्‍पादों का चुनाव करती हैं। आइए हम आपके कुछ सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

सौंदर्य से जुड़े सवाल और उनके जवाब
1: स्क्रबिंग की सही विधि क्या है?
स्क्रब करने का सही तरीका यह है कि आपकी त्वचा पर सहजता से दबाव डालते हुए इसे किया जाये। खासकर फेशियल त्वचा पर यह ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि यह ज़्यादा संवेदनशील होती है इसलिये इसको स्क्रब करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिये। ड्राइ प्रकार की त्वचा को स्पेशल केयर के साथ एक्सफॉलिएटेड किये जाने की ज़रूरत होती है। कभी भी अपने चेहरे पर सीधे स्क्रब का इस्तेमाल न करें। पहले अपने चेहरे को नम करें फिर स्क्रब की थोड़ी मात्रा लेकर इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले इसमें थोड़ा पानी मिलायें। इस तरह से यह स्क्रब त्वचा की तरह सौम्य हो जाता है और इसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सकता है। हाथों को गोलाई के अंदाज में चेहरे पर घुमायें और खासतौर से आंखों और होंठों के आसपास के हिस्से पर कठोर हाथ लगाने से बचें क्योंकि ये संवेदनशील हिस्से होते हैं। समस्याग्रस्त हिस्सों पर ज़्यादा जोर दें। स्क्रब आपकी त्वचा टोन और बनावट सुधारने में मदद करता है।

2: सनस्क्रीन चुनने से पहले किन बातों का ध्‍यान रखें?
ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो अल्ट्रावायलेट ए (यूवीए) और अल्ट्रावायलेट बी (यूवीबी) दोनों तरह की सूरज की किरणों से सुरक्षा देती हो। पन्द्रह या इससे ज़्यादा का सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) चुना जाना चाहिये। ऐसे लोग वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन का चुनाव कर सकते हैं जिनको बाहर जाने पर अधिक पसीना आता है या स्विमिंग करनी हो। आपकी त्वचा प्रकार के अनुसार ऑयली प्रकार त्वचा के लिये वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन और ड्राइ प्रकार त्वचा के लिये क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन चुनें। संवेदनशील त्वचा के लिये हाइपोएलर्जिक सनस्क्रीन का चयन करें।

3: आंखों के आसपास लगाने के लिये किसी खास क्रीम का प्रयोग करना चाहिये?
हां, खासकर यदि आपकी आंखों की आसपास की त्वचा पहले से ही एजिंग के संकेत प्रदर्शित करने लगी हो। इस एरिया की त्वचा पतली होती है और असर डालने वाले कारकों जैसे तनाव, पर्यावरणीय कारण और एजिंग की वजहों से इसमें बदलाव ज़्यादा आसानी से होते हैं। डार्क सर्किल्स] पफ्फीनेस और रिंकल्स जैसी समस्याओं का समाधान कर सकने वाला कोई सौम्य फार्मूला बहुत मददगार साबित होता है।

4: क्या बाहर नहीं होने पर भी मुझे सनस्क्रीन की ज़रूरत हो सकती है?
हां, यूवीए किरणें ग्लास विंडोज से पार निकल जाती हैं और आपकी त्वचा टैन कर सकती हैं। याद रखें सूरज की किरणें बहुत स्ट्रांग होती हैं और बर्फ या रेत पर से बाउंस होने के बावजूद टैनिंग की वजह बन सकती हैं। यहां तक कि बादलों से भरे दिन में भी सूरज की किरणें बादलों को भेद सकती हैं और टैनिंग की वजह बन सकती हैं।

5: मैं त्वचा पिगमेंटेशन की रोकथाम कैसे कर सकती हूं?
त्वचा पिगमेंटेशन के कारणों में सन डैमेज, हार्मोनल डिसऑडर्स से लेकर आनुवंशिक कारण तक को शामिल किया जा सकता है। ज़्यादातर मामलों में सन एक्सपोजर त्वचा पिगमेंटेशन की वजह बनती है जिसका सामना रोकथाम के उपाय के तौर पर रोजाना पन्द्रह या इससे अधिक एसपीएफ की सनस्क्रीन से किया जा सकता है। पीक टाईमिंग के दौरान सन एक्सपोजर से बचें। प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल डिसऑडर्स के कारण होने वाला पिगमेंटेशन अपने आप एक वक्त बाद सही हो जाता है जब शरीर द्वारा संतुलन फिर से बना लिया जाता है। त्वचा के साथ होने वाली दुर्घटनाओं जैसे चोट लगना और पिम्पल्स खींचने के कारण होने वाला पिगमेंटेशन ट्रीट करना कठिन होता है जिसमें कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की ज़रूरत हो सकती है।

ग्रुमिंग टिप्‍स
1: क्या मैं कंसीलर के रूप में फाउंडेशन को दोहरा सकती हूं?
फाउंडेशन अपने घनत्व में हल्के होते हैं जिससे ये चेहरे पर आसानी से लगाये जा सकते हैं जबकि कंसीलर गाढे होते हैं ताकि दोषों को बेहतर छिपाया जा सके। फाउंडेशन की बोतल के मुंह के नजदीक फाउंडेशन के छोटे थक्के बन जाते हैं जो अपनी बनावट में गाढे होते हैं इनको कंसीलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है जब आपके पास कंसीलर मौजूद नहीं हो।

2: फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या है?
इसे लगाने से पहले चेहरे को साफ और माइश्चराईज़ करना सही होता है। अपने चेहरे के विभिन्न हिस्सों पर फाउंडेशन को डॉट्स की तरह लगायें और खासकर प्रॉब्लम एरिया (असमान त्वचा टोन) पर अच्छी तरह लगायें। नेचुरल लुक के लिये "ब्लेंडिंग" करना ज़रूरी है अपनी अंगुलियों या स्पंज से चेहरे पर अंदर से बाहर की ओर हल्के से मसाज शुरू करें।

08/06/2018

घुंघराले बालों को धोते समय जरूर ध्यान रखें ये 5 बातें:-
घुंघराले बालों में कठोरता से कंघी या ब्रश नहीं करना चाहिए।
सप्ताह में एक बार हॉट ऑयल ट्रीटमेंट जरूर लें।
घुंघराले बालों पर हेयर ड्रायर का कम करें इस्तेमाल।
कुछ लोगों के चेहरे पर घुंघराले बाल बहुत खूबसूरत लगते हैं मगर इनकी देखभाल करना आसान नहीं है। बाल आकर्षक तभी नजर आते हैं, जब वे अंदर से स्‍वस्‍थ और मजबूत हों। स्‍ट्रेट और लंबे बालों वाली महिलाएं तो आसानी से हेयर स्‍टाइल बदल लेती हैं, लेकिन घुंघराले बालों में ऐसा करना दिक्‍कत भरा होता है। सबसे ज्यादा कठिन होता है घुंघराले बालों को धुलना और इनमें कंघी करना। अगर आप बालों की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं, तो आपके बाल झड़ने लगते हैं या कोई और परेशानी शूरू हो जाती है। मगर इन आसान तरीकों से आप अपने घुंघराले बालों का भी खयाल अच्छी तरह कर पाते हैं।
ज्यादा न धुलें बाल
जिन महिलाओं के बाल कर्ली होते हैं उन्‍हें अक्‍सर बालों में रुखेपन की शिकायत होती है। रुखेपन के चलते बालों कमजोर हो जाते हैं। ये बाल अन्‍य बालों की अपेक्षा ज्‍यादा आसानी से टूट जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बालों को ज्‍यादा न धोएं। ज्‍यादा धोने से बालों से प्राकृतिक तेल सीबम निकल जाता है। ऐसे में बालों का रूखा होना स्‍वाभाविक है। इसलिए जरूरी है कि बालों को ओवरवॉश न किया जाए। साथ ही जब भी शैंपू करना हो, तो उससे पहले बालों में तेल से मालिश जरूर करें।
ड्रायर का इस्तेमाल करें कम
अगर आप अपने पर्मिग किए बालों के कल्र्स बनाए रखने के लिए उन्हें रोजाना ब्लो ड्राय करती हैं तो डिफ्यूजर के इस्तेमाल का ध्यान रखें। क्योंकि हेअर ड्रायर की गरम हवा बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। ड्रायर के अटैचमेंट इस तरह सेट किए जाएं कि गरम हवा एक ही जगह पर फोकस न हो अन्यथा बालों के टूटने और जलने का खतरा हो सकता है। ज्यादा ड्रायर का इस्तेमाल वैसे भी बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

हॉट ऑयल ट्रीटमेंट
घुंघराले बालों को मुलायम बनाएं रखने के लिए सप्‍ताह में कम से कम एक बार हॉट ऑयल ट्रीटमेंट जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप दो से तीन चम्‍मच बादाम तेल या नारियल तेल को गरम करके अपने सिर में लगाइए। शाम के समय तेल लगाने के बार इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह बालों में शैम्‍पू कर लें। हॉट ऑयल ट्रीटमेंट के बाद बालों को मैनेज करने में आसानी होगी।
हल्के हाथों से करें कंघी
घुंघराले बालों में कठोरता से कंघी या ब्रश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बाल ज्‍यादा टूटते हैं। इसके अलावा गीले घुंघराले बालों को नहीं बांधना चाहिए। ऐसे बालों को सूखने के बाद कसकर न बांधें। यह माना जाता है कि घुंघराले बालों को कसकर बांधने से वे सीधे हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ऐसा करने से घुंघराले बाल जडों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

समझदारी से चुनें हेयर स्टाइल
यूं तो कर्ली बालों के लिए कई तरह के हेयर स्‍टाइल चुने जा सकते हैं, लेकिन आप इस बात का जरूर ध्‍यान रखें कि आपके चेहरे के अनुसार कौन सा हेयर-स्‍टाइल ज्‍यादा ठीक रहेगा। घुंघराले बालों वाली कई लड़कियों को शॉर्ट लेयर्स स्टाइल की चाहत रहती है तो कुछ अपने बाल एकदम स्ट्रेट चाहती हैं। स्‍ट्रेटनिंग आयरन्स की मदद से जोर-जबरदस्ती से बालों को सीधा बनाया तो जा सकता है लेकिन हर बार ऐसा करना न तो संभव है और न ही यह आपके बालों के लिए ठीक रहेगा। इसलिए बालों के टाइप को देखते हुए समझदारी से हेअर स्टाइल का चयन करें।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


H38, Near Hotel Jaya Place, Budhsinghpura, Sanganer
Jaipur
302029

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Sunday 10am - 5pm