MY JIND District

MY JIND District

Share

Jind district is one of the 22 districts of Haryana state in northern India. Jind town is the admini. JIND WALO KRLO SUBSCRIBE

16/11/2025

*10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड*

ब्

जींद SP के बड़े एक्शन से जिला पुलिस में मचा हड़कंप

*पराली जलाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जींद ने जींद 10 पुलिस कर्मचारीयो को किया निलंबित ।*

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला जींद पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देशों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 10 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
पर्यावरण सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस की जिम्मेदारी किसी भी स्तर पर ढील बर्दाश्त नहीं करती, इसी कारण सख्त कार्रवाई की गई है।

पराली जलाने की ताजा घटना ने बढ़ाई सख्ती

हाल ही में बीट क्षेत्र में पराली जलाने के मामले सामने आए थे।

पहले भी ग्रामीणों को किया गया था जागरूक

थाना उचाना, थाना गढ़ी और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर -
किसानों को समझा रही थीं,

नुकसान के बारे में जागरूक कर रही थीं,

और पराली न जलाने का लगातार अनुरोध कर रही थीं।

इसके बावजूद कुछ स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएँ सामने आने पर यह निर्णय लिया गया।

भविष्य के लिए सख्त चेतावनी

एसपी जींद श्री कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि—

भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी बिना किसी रियायत के कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला जींद पुलिस की प्राथमिकता पर्यावरण संरक्षण, जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पराली जलाना न केवल पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाता है बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्यावरण बचाने के इस प्रयास में सहयोग करें और पराली जलाने से परहेज़ रखें।

15/11/2025

नरवाना के गाँव गुरुसर के वीर बेटे विक्रम फौजी का सड़क दुर्घटना में शहीद होना बेहद दुःखद है।

वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति दे ओम शांति

04/11/2025

नरवाना में बहुत तेज़ आंधी तूफ़ान के साथ बारिश भी
🌪️⛈️☔😱😱

02/11/2025

*हवलदार पवन सिंधु शहीद*
शहीद पवन सिंधु को शत शत नमन*
गांव खाण्डा-खेड़ी (जिला हिसार) के शहीद हवलदार पवन सिंधु, सुपुत्र स्व. धर्मपाल सिंधु, जो 13 राजपूताना राइफल्स में सेवारत अरुणाचल प्रदेश (LOC – चीन सीमा) पर राष्ट्र की सेवा करते हुए 31 अक्टूबर 2025 को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद का अंतिम संस्कार 2 नवम्बर (रविवार) सांय 4 बजे पैतृक गांव खाण्डा-खेड़ी में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा हम उनकी वीरता और बलिदान को शत-शत नमन करते है ।

28/09/2025

Jind ki latest news k liye es channel ko like kro.

1 Oct k baad paid channel ho jaega ye. Abhi FREE me Subsribe kro

14/09/2025

हरिद्वार में CIA पर फायरिंग करने वाला सुनील ने देहरादून में अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली, कपूर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

जींद, हरियाणा (14 सितंबर 2025): हरियाणा के जींद जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। बीते शनिवार को हरिद्वार को जींद CIA पुलिस टीम पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी सुनील कपूर ने आज देहरादून अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली ओर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। जींद पुलिस के अनुसार, सुनील ने अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

घटना का विवरण:

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनील कपूर को पकड़ने के लिए देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक स्थित उसके घर को घेर लिया था। यह जॉइंट ऑपरेशन शनिवार (13 सितंबर 2025) को हरिद्वार में हुई एक अन्य घटना से जुड़ा था, जिसमें सुनील ने हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। उस समय सुनील मौके से फरार हो गया था। आज सुबह जब पुलिस ने उसके घर को चारों ओर से घेरा, तो सुनील ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने उसकी मौत की पुष्टि की है। मौके से एक हथियार बरामद किया गया है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पृष्ठभूमि और विवाद:

सुनील कपूर का नाम जींद के पूर्व एसपी सुमित कुमार के खिलाफ यौन शोषण के एक हाई-प्रोफाइल मामले में सामने आया था। पुलिस उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध मान रही थी, क्योंकि उस पर पूर्व एसपी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी आरोप था। नवंबर 2024 में इस मामले ने तूल पकड़ा था, जब एक वायरल पत्र में सुनील का नाम उजागर हुआ था। विशेष जांच दल (SIT) उससे पूछताछ की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसकी अचानक मौत ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

पुलिस का बयान:

जींद एसपी ने बताया, "सुनील कपूर ने देहरादून में किसी परिजन के घर अपने आपको गोली मार ली

आगे की जांच:

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुनील के पास अवैध हथियार कहां से आए और क्या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य साजिश है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

24/05/2025

News from Narwana Breaking News

15/04/2025

Sale Staff Required For Honda 2 Wheeler Jind
Female :- 2
Male :- 4
Accountant:- 1
Contact :- 9729006789

19/03/2025

तहसील कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो जींद की टीम ने पिल्लूखेड़ा तहसील कार्यालय में क्लर्क डाटा एंट्री ऑपरेटर वेद प्रकाश को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
पिल्लूखेड़ा में क्लर्क डाटा एंट्री ऑपरेटर वेद प्रकाश भारत के मामले में पैसे की डिमांड कर रहा था। वह जमाबंदी भारत पर लोन चढ़ाने के लिए शिकायतकर्ता से 4000 रुपए मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने इस मामले में जींद एसीबी की टीम को शिकायत की और बताया कि वह पैसे देना नहीं चाहता लेकिन क्लर्क वेद प्रकाश उसे तंग कर रहा है और बिना पैसे लिए काम करने को तैयार नहीं है। इस शिकायत पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को 4000 रुपए दिए और जब शिकायतकर्ता ने क्लर्क को 4000 रुपए दिए तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने क्लर्क वेद प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्लर्क ने यह पैसे अपने लिए लिए थे या इस मामले में किसी और कर्मचारी या अधिकारी की भी कोई भूमिका है।

19/03/2025

खनौरी बॉर्डर लगभग खाली कराया गया। जानकारी के अनुसार 3000 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौजूद। किसानों के तंबू उखाड़े गए।

11/03/2025

सफीदों के वार्ड नंबर 14 का उपचुनाव

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में होगी मतगणना

गिनती के लिए लगाई जाएगी एक टेबल
ब्रेकिंग न्यूज़

सफीदों के वार्ड नंबर 14 के उपचुनाव के मद्देनजर आज एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन मे नायब तहसीलदार विकास कुमार, बीडीपीओ नरेश कुमार,चुनाव कानूनगो नरेश कुमार व काउंटिंग स्टाफ मौजूद रहा।

उपचुनाव में 3 प्रत्याशी ज्योति देवी, नीरू कुमार व अजीत कुमार गत 2 मार्च को हुए मतदान में बतौर प्रत्याशी मैदान में हैं।

इस मतगणना को लेकर एक टेबल लगाई गई है और मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। गिनती के लिए 3 पार्टियां मौजूद रहेंगी। जिनमें से एक पार्टी मतगणना करवाएंगी तथा 2 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। गिनती के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पुलकित मल्होत्रा मौजूद रहेंगे।

11/03/2025

Offer hi offer :- On this Festival Holi month, many schemes are going on. Take benefits of scheme
1) ZERO 0 DOWPAYMENT ON SHINE 100
2) ACCESSARY FREE ON EACH MOTORCYCLE
3) 3100 RS ACCESSARY FREE ON ACTIVA
CONTACT ;- 097290 06789

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Jind?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Jind