Bk bharat news10
खबर अब घर घर
एनएच 131ए रौतारा पेट्रोल पंप समीप स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंढरपुरी चाय दुकान का शुभारंभ किया गया, महाराष्ट्र के स्पेशल पंढरपुर की प्रसिद्ध मसाले से भरपूर चाय को लेकर यहां पधारे। #रौतारा #पंढरपुरी #चाय #कोढा़ Prakash Prakash Gauri Shankar Mandal
10/01/2026
जनसरोकार से जुड़ी हसनगंज की खबरें
दो लोकसभा, दो विधानसभा व तीन प्रखंडों को जोड़ने वाली हथियादियरा गांव लगभग 30 हजार आबादी वाले इस गांव में बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक भी हाईस्कूल नहीं है, जो हाईस्कूल है वह लगभग 08 से 10 किलोमीटर दूरी पर है, जहां खासकर बच्चियों को आने जाने में परेशानी होती है। वहीं ग्रामीणों ने गांव में जल्द एक हाईस्कूल निर्माण की मांग सरकार व विभाग से की है। #शिक्षा
रामा टोला चौक में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को शराब के नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मौके पर थानाध्यक्ष निक्की उपाध्याय ने बताई कि मो वसीम पिता मो सैफूल साकिन टुपकिया थाना हसनगंज, राकेश कुमार पिता बेचन मंडल साकिन मेहदे थाना मुफस्सिल, मो जहांगीर पिता मो अलाउद्दीन, मो जलाल पिता असगर अली दोनों साकिन राजवाड़ा थाना रौतारा चारों जिला कटिहार साथ ही छोटू कुमार पिता कमलदेव उरांव साकिन मंझेली थाना मुफस्सिल रानीपतरा जिला पूर्णिया को शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार पांचों शराब पियक्कड़ के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 05/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। #गिरफ्तार #शराबी
गजिया संथाली गांव से ग्रामीणों द्वारा सुपुर्द दो चोर एनूल हक पिता अंशुर रहमान व मो जावेद पिता अब्दुल सत्तार दोनों साकिन हथियादियरा थाना मुफस्सिल जिला कटिहार के विरुद्ध पुलिस ने चोरी मामले में कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। #चोर #थाना
हसनगंज के कालसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 भवानीपुर गांव जाने वाली जर्जर गड्ढे युक्त सड़क में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, बरसात के दिनों लोग ठेहूना भर किचड़ में आवाजाही करने पर मजबूर हैं। #सड़क #जर्जर
06/01/2026
जिला पदाधिकारी कटिहार व जिला पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में 01 जनवरी से 30 जनवरी-2026 तक आयोजित "सड़क सुरक्षा सप्ताह माह" अन्तर्गत जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Energy Department, Bihar ICDS Bihar
06/01/2026
प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना कांड संख्या 06/2026 की अपहृता को मालदा पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद कर न्यायालय में पेश करने हेतू ले जाया गया। #प्राणपुर #अपहृता
हसनगंज थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 गजिया संथाली गांव में दो चोर को घर में घूसकर चोरी करते रंगे हाथों पकड़कर ग्रामीणों ने हसनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। #थाना #चोर Kumar Uttam Gautam Kumar
हसनगंज के कजरी गांव वार्ड संख्या 13 में आज लगभग 05 वर्षों से सड़क पुरी तरह टुटकर क्षतिग्रस्त हो गया, आवाजाही दौरान लोग अक्सर घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, ग्रामीणों ने जल्द विभाग से सड़क निर्माण की मांग की है। #सड़क
Category
Website
Address
Katihar
Katihar
855105
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Bk bharat news10 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.