Sewa bhart katni
सेवा भारती, कटनी(म प्र)
28/01/2023
🏵️ *आमंत्रण*🏵️
🚩🚩 *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जिला कटनी*
पथ संचलन उपरांत
🔸 *बौद्धिक एवं प्रदर्शन कार्यक्रम*🔸
आदरणीय,
सादर नमस्कार 🙏
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,जिला कटनी द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रंखला में "पथ संचलन एवं बौद्धिक तथा प्रदर्शन का कार्यक्रम" आयोजित है ,,,,,,
▪️ *कार्यक्रम 29 जनवरी ,रविवार सायं 3:30 बजे से स्थानीय फॉरेस्टर प्लेग्राउंड कटनी में आयोजित है*
▪️ *कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हमें महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक आद0 श्रीमान प्रवीण जी गुप्त जी का उद्बोधन प्राप्त होगा*
(साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शन का कार्यक्रम रहेगा)
🔺 *इस अवसर पर आपकी सपरिवार ,ईस्ट मित्रों सहित उपस्थिति स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करेगी* ।🙏
आपसे समय से उपस्थिति का आग्रह है।
🙏🏻🙏🏻 सादर🙏🏻🙏🏻
आशीष गुप्ता "बाबा"
सचिव
कटनी सेवा भारती
22/12/2022
🙏🏻🙏🏻सेवा भारती के पदाधिकारियों ने माननीय कलेक्टर महोदय से भेंट कर सेवा भारती के द्वारा चलरहे सेवा कार्यो को अवगत कराया 🙏🏻🙏🏻
सेवा भारती जिलाध्यक्ष श्री रवि नायक पूर्व जिला जज ,उपाध्यक्ष भगवानदास सिंह राठौड़ ,सचिव आशीष गुप्ता ,विपिन जी तिवारी राजेशजी मिश्र कलेक्टर महोदय से भेंट कर सेवा भारती के द्वारा संचालित सेवा कार्यों को अवगत कराया जिलाधीश महोदय सेवा कार्य की सराहना की साथऔर सेवा कार्य के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया 🙏🏻🙏🏻
26/08/2021
में जिले में लक्ष्य से अधिक नागरिकों ने पाया अपना सुरक्षा कवच
--
शासन द्वारा दिया गया था 50 हजार का लक्ष्य
--
जिले में 57506 लोगों ने कराया वेक्सिनेशन
--
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा को बताया, आपके नेतृत्व में लक्ष्य किया पार.
--
जिले में दो दिवसीय महा वैक्सिनेशन अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक वैक्सिनेशन का कार्य हुआ है। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा दो दिनों तक खुद जिले में लगातार भ्रमण करते रहे। लक्ष्य से अधिक टीकाकरण को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ,सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने प्रभारी मंत्री को सांकेतिक रूप से लक्ष्य से अधिक टीकाकरण को लेकर जानकारी सौंपी।इस दौरान SDM बलवीर रमन भी रहे उपस्थित।
-
Jansampark Madhya Pradesh
-
26/08/2021
09/07/2021
◾️10 जुलाई को के तहत कोवीशील्ड के दोनों डोज का होगा टीकाकरण
◾️जिले में शहरी क्षेत्रों में निर्धारित किये गये 14 टीकाकरण केन्द्र
➡जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 10 जुलाई को जिले में वेक्सीनेशन महा-अभियान के तहत कोवीशील्ड के फर्स्ट और सेकेण्ड डोज के टीकाकरण के लिये विशेष कैम्पेन चलाया जायेगा। 10 जुलाई शनिवार को जिले में निर्धारित किये गये 95 टीकाकरण केन्द्रों में कोवीशील्ड वेक्सीन के प्रथम और सेकेण्ड डोज का वेक्सीनेशन होगा। इसके लिये जिले के शहरी क्षेत्र में 14 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 81 वेक्सीनेशन सेन्टर्स निर्धारित कर लिये गये हैं।
कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये आयोजित किये जा रहे इन विशेष कैम्पेन में वैकसीनेशन के लिये पहले डोज व दूसरे डोज का टीकाकरण किया जायेगा। नागरिक टीकाकरण के लिये 10 जुलाई को अपने आधार कार्ड या अन्य कोई शासन द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र और रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के साथ अपने नजदीकी केन्द्रों में पहुंचकर कोवीशील्ड का वेक्सीन लगवा सकते हैं।
कटनी शहरी क्षेत्र में 14 टीकाकरण केन्द्रों पर होगा वेक्सीनेशन
10 जुलाई के लिये कटनी शहरी क्षेत्र में 14 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। जिनमें पुरानी कचहरी परिसर, रेल्वे हॉस्पिटल एनकेजे, ऑर्डिनेन्स हॉस्पिटल, एसीसी हॉस्पिटल, झूलेलाल मंदिर माधवनगर, सेवा भारती सरस्वती स्कूल, तिलक कॉलेज, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखेरा, बस स्टेण्ड ऑडिटोरियम, रेल्वे स्कूल एनकेजे, महाकौशल रिफैक्ट्रीज कटाये घाट मोड़, रसकला संगीत महाविद्यालय, सामुदायिक भवन विश्राम बाबा, गुरुनानक स्कूल कटनी में कोवीशील्ड के पहले और द्वितीय डोज के लिये वेक्सीनेशन सत्र आयोजित होंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
07/07/2021
◾️8 जुलाई को वेक्सीनेशन महा-अभियान के तहत कोवीशील्ड के दोनों डोज का होगा टीकाकरण
◾️जिले में शहरी क्षेत्रों में निर्धारित किये गये 8 टीकाकरण केन्द्र
➡जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 8 जुलाई को जिले में वेक्सीनेशन महा-अभियान के तहत कोवीशील्ड के फर्स्ट और सेकेण्ड डोज के टीकाकरण के लिये विशेष कैम्पेन चलाया जायेगा। 8 जुलाई गुरुवार को जिले में निर्धारित किये गये 50 टीकाकरण केन्द्रों में कोवीशील्ड वेक्सीन के प्रथम और सेकेण्ड डोज का वेक्सीनेशन होगा। इसके लिये जिले के शहरी क्षेत्र में 8 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 42 वेक्सीनेशन सेन्टर्स निर्धारित कर लिये गये हैं।
कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये आयोजित किये जा रहे इन विशेष कैम्पेन में वैकसीनेशन के लिये पहले डोज व दूसरे डोज का टीकाकरण किया जायेगा। नागरिक टीकाकरण के लिये 8 जुलाई को अपने आधार कार्ड या अन्य कोई शासन द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र और रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के साथ अपने नजदीकी केन्द्रों में पहुंचकर कोवीशील्ड का वेक्सीन लगवा सकते हैं।
कटनी शहरी क्षेत्र में 8 टीकाकरण केन्द्रों पर होगा वेक्सीनेशन
8 जुलाई के लिये कटनी शहरी क्षेत्र में 8 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। जिनमें पुरानी कचहरी परिसर कटनी में कोवीशील्ड वेक्सीन के पहले और दूसरे डोज का टीकाकरण होगा। इसके साथ ही रेल्वे हॉस्पिटल एनकेजे, ऑर्डिनेन्स हॉस्पिटल, एसीसी हॉस्पिटल, झूलेलाल मंदिर माधवनगर, सेवा भारती सरस्वती स्कूल, तिलक कॉलेज और शहरी प्राथमिक शाला लखेरा में कोवीशील्ड के पहले और द्वितीय डोज के लिये वेक्सीनेशन सत्र आयोजित होंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
कल 7 जुलाई को सरस्वती स्कूल नई बस्ती में सेवा भारती द्वारा संचालित वैक्सीनेशन सेंटर में कोविशील्ड लगेगी
02/07/2021
*आगामी "03 जुलाई शनिवार को कोवेक्सिन वैक्सीन की दूसरी डोज" और "05 जुलाई सोमवार को कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज" लगाया जाना मप्र शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं।*
*इन दोनों वैक्सिनो की दूसरी डोज कटनी सेवा भारती द्वारा सरस्वती विद्यालय नई बस्ती कटनी में संचालित टीकाकरण केंद्र में दिनांक -*
*"03 जुलाई शुक्रवार को कोवेक्सिन की दूसरी डोज",*
--------------
*"05 जुलाई सोमवार को कोविशिल्ड की दूसरी डोज",*
*उपलब्ध रहेंगी, पात्रतानुसार निर्धारित समय सुबह - 09 बजे से टीकाकरण हेतु सरस्वती विद्यालय नई बस्ती कटनी पहुंचने का आग्रह..!*
*निवेदन*
*कटनी सेवा भारती*
*जिला-कटनी*
*सेवा भारती कटनी, द्वारा सरस्वती विद्यालय नई बस्ती कटनी, में संचालित टीकाकरण केंद्र में कल 07 जून, सोमवार को "कोविशिल्ड" वैक्सीन लगाई जानी हैं।*
*18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु वर्ग के टीकाकरण के पहली डोज के 65 स्लॉट खाली हैं।*
*टीकाकरण हेतु शीघ्रता से अपने एंड्राइड/स्मार्ट फोन से या ऑन लाइन पंजीयन कर सेवा भारती टीकाकरण केंद्र का चयन (स्लॉट बुक) करें, जिससे कल सोमवार को वैक्सीन लग सकेंगी।*
*निवेदन*
*कटनी सेवा भारती,*
*जिला - कटनी*
02/06/2021
*नर सेवा ही नारायण सेवा है: मयंक अवस्थी*
*सेवा भारती का 18 से 44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन सेंटर उद्घाटित*
कटनी /"सामाजिक समरसता के साथ संस्कार और सेवा के भाव को लेकर के, समाज में निरंतर सेवा कार्य के प्रति स्वयंसेवकों का समर्पण का भाव, वास्तव में कोरोना महामारी के इस दौर में अनुकरणीय है ;नर सेवा ही नारायण सेवा है, ऐसे भाव को लेकर के सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक निरंतर सेवा के कार्य कर रहे हैं जो आम जनमानस के प्रति सामाजिक बंधुओं की संवेदनशीलता प्रदर्शित करता है"-उक्त आशय के उद्गार सेवा भारती कटनी के 18 से 44 आयु वर्ग के, नई बस्ती सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद सभागार में शासन के सहयोग से वैक्सीनेशन सेंटर के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी जी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन श्री यशवंत वर्मा जी ने वैक्सीनेशन सेंटर प्रारंभ कर संपूर्ण व्यवस्था की जवाबदारी लेने पर और समाज तथा ग्राम के बंधुओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागृत करने पर, सेवा भारती के स्वयंसेवकों की प्रशंसा करी ;उन्होंने आगे भी प्रशासन से जो भी सहयोग होगा वह देने का आश्वासन दिया, इसके पूर्व सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ अमित साहू जी ने कोरोना महामारी के दौरान समाज हित में गतिमान सेवा भारती के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी तथा सतना विभाग से उपस्थित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान संजय तिवारी तथा विभाग कार्यवाह श्रीमान उमेश मिश्र ने सतना विभाग में चल रहे सेवा कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर सेवा भारती कटनी के दीपक सोनी ,आशीष गुप्ता बाबा ,अमित कनकने,संजय त्रिपाठी , नीलेश विश्वकर्मा ,राजेश सिंघईं ,लालचंद थारवानी ,कुलदीप पांडे, राजेश भास्कर, सी.पी. बरसैया, नीरज कांत, राजीव गुप्ता, रामनिवास कुशवाहा, कृष्णा नामदेव ,डॉक्टर विकास राय ,रमेश गुप्ता आदि स्वयंसेवक बंधुओं की उपस्थिति रही।
प्रकाश नार्थ प्रेषित प्रेस विज्ञप्ति भवदीय रंगेश गोयनका जिला प्रचार प्रमुख
26/05/2021
*कोरोना काल में मरीजो के परिजनों को भोजन, पानी की निःशुल्क वितरण का सेवा भारती द्वारा एक माह पूर्ण होने पर आज कटनी स्टेशन, मुड़वारा स्टेशन एवं जिला चिकित्सालय में भोजन पैकेट का किया गया वितरण ..*
कटनी(25 मई) /कटनी में सेवा भारती द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान बीते एक माह से जिला अस्पताल में मरीजो के परिजनों को भोजन, सादा पानी व गर्म पानी के साथ आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान होटल व रेस्टोरेंट बन्द होने के चलते मरीज के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ,जिसको देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती के स्वयंसेवको द्वारा लगातार दोपहर में भोजन व गर्म पानी का वितरण किया जा रहा है। भोजन वितरण करने के दौरान स्वयंसेवको द्वारा कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाता रहा है ।
*और आज भोजन वितरण कार्यक्रम का एक माह पूर्ण होने पर जिला अस्पताल के साथ कटनी जंक्शन, मुड़वारा स्टेशन तथा शहर के विभिन्न चौराहों में भी गरीबो व असहायों को भोजन का वितरण किया गया*। विशेष बात यह रही कि उपरोक्त भोजन स्वयंसेवकों ने कोविड- अनु शासन का पालन करते हुए, स्वयं मिल करके बनाया थाl
सेवा भारती के किशोर ओचानी, आयुष बर्मन, सतीश गुप्ता, निलेश विश्वकर्मा , अजय शर्मा , योगेश गोस्वामी , लालचंद थारवानी, दिनेश गुप्ता, रवि देवांशी पटवा, राजेश सिंघई , आर्यन मिश्रा, कृष्णा नामदेव, राजेश भास्कर, विकास राय, कुलदीप पांडे ,गोलू साहू एवं राजेश निषाद आदि द्वारा निरन्तर सेवाएं दी जा रही है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Katni