_itz_my_life__ok_
follow for more.. it's all about my Dear Children...
show love to them~
love you
18/04/2026
सिर्फ़ एक दिन शेष..
पांचवा ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन कल बागेश्वर धाम पीठ पर…पूज्य सरकार
के सानिध्य में आयोजित होगा संकल्पित अनुष्ठान…नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने देश विदेश से जुड़ेंगे लाखों लोग…देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को जोड़ने वाला पांचवा ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रात्रि 9 बजे से आयोजित होने जा रहा है। बागेश्वर महाराज के सान्निध्य में पांचवें ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन का उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करना है। तकनीक के माध्यम से जुड़कर श्रद्धालु न केवल हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे बल्कि हवन में भी अपनी आस्था की आहुति दे सकेंगे।
बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पांच ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन करने का संकल्प लिया था। महाराज श्री का कहना है कि सद्गुरु भगवान सन्यासी बाबा की आज्ञा से पांच हनुमान चालीसा ऑनलाइन हवन का संकल्प लिया गया आगे भी उनके आदेश अनुसार इस तरह का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती नकारात्मकता को समाप्त कर लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। ऑनलाइन हवन कार्यक्रम में बागेश्वर धाम में विद्वान पंडितों के माध्यम से मंत्रोच्चार किए जाते हैं और उनके द्वारा बताई गई विधि के अनुसार हवन होता है। बागेश्वर महाराज का मानना है कि सामूहिक प्रार्थना और हवन से आध्यात्मिक शक्ति का विस्तार होता है जिससे व्यक्ति और समाज दोनों को लाभ मिलता है। घर बैठे ऑनलाइन हवन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को भी बालाजी की कृपा प्राप्त होती है। इस आयोजन को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि डिजिटल युग में धर्म और अध्यात्म के नए स्वरूप को भी दर्शाता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Kakurgachi
Kolkata