Samachar setu

Samachar setu

Share

For Paid Promotion & Collaboration
Email: [email protected]
देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें।
हर खबर तक सीधा सेतु — Samachar Setu

25/07/2026

🚨 बड़ी खबर: धर्मेंद्र प्रधान ने देश के शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा।
पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें समाचार सेतु के साथ।

24/07/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर सोनम जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि सोनम जी डॉक्टरों की सलाह का पालन करें, अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें और जल्द ही अपना पुराना वज़न फिर से हासिल करें। साथ ही पीएम ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रभु से प्रार्थना भी की।

24/07/2026

आधी रात PM मोदी ने पेपर लीक पर जारी किया अहम वीडियो संदेश

22/07/2026

NEET पेपर लीक विवाद पर संसद में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। विपक्ष ने पेपर लीक और छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा, जबकि सरकार ने कहा कि मामले में शुरुआत से ही सख्त कदम उठाए गए हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कई सुधारात्मक फैसले किए हैं। वहीं, विपक्ष द्वारा उनके इस्तीफे की मांग को सरकार ने राजनीतिक बताया है।
सरकार का कहना है कि CBI जांच जारी है और अब तक 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक को "घोर पाप" बताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र से मिलकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की।
उधर, राहुल गांधी ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।
आपकी राय क्या है? क्या NEET पेपर लीक मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

22/07/2026

Re-NEET में छात्रों के शानदार प्रदर्शन के बाद जश्न का माहौल बन गया। अपने छात्रों की सफलता से खुश खान सर भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ डांस करने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

22/07/2026

दिल्ली पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में (डिटेन) कर लिया

Photos from Samachar setu 's post 21/07/2026

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हिरासत में लिए जाने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
📌 इस खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

21/07/2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा सरकार के खिलाफ नारे लगाती हुई नजर आई। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

21/07/2026

जंतर मंतर में लगे मोदी हटाओ देश बचाओ किनारे ??

21/07/2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सब्जी मंडी पहुंचे एक बुजुर्ग अपने अनोखे कुर्ते की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। वीडियो में बुजुर्ग सफेद रंग का कुर्ता पहने नजर आते हैं। जब कैमरा कुर्ते की नीली पट्टी पर ज़ूम करता है, तो उस पर 'Western Railway' लिखा दिखाई देता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कुर्ता रेलवे में इस्तेमाल होने वाली चादर से सिलवाया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Category

Website

Address


Kolkata
712248

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar setu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in KOLKATA.