A&D Pharma
A&D Pharma is leading manufacturer of Ayurvedic & Beauty Products . We are ISO 9001-2008 & GMP Certi
29/09/2026
23/09/2026
ए एंड डी फार्मा में धूमधाम से मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस, स्वास्थ्य रक्षा में आयुर्वेदिक चिकित्सा पर दिया बल ।
ए एंड डी फार्मा (A&D Pharma) के प्रांगण में 11वां आयुर्वेद दिवस अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह विशेष कार्यक्रम ए एंड डी फार्मा के एमडी वैद्य गगन अरोड़ा एवं फॉरएवर आयुर्वेदा की एमडी डॉ. प्रिंसी अरोड़ा द्वारा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (DAUO) फरीदकोट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमिता गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी जी की विधिवत पूजा-अर्चना और मंगल आरती के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अमिता गुप्ता ने दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक औषधियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद न केवल रोगों का निवारण करता है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार भी है। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पारस्परिक ज्ञान साझा करने का आह्वान किया। नीमा (NIMA) के अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा ने सभी को आयुर्वेद दिवस की बधाई दी और चिकित्सा क्षेत्र में आयुर्वेद के निरंतर बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ताओं में डॉ. प्रिंसी अरोड़ा और डॉ. कंचन मोहन ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं, डॉ. विशेष बुद्धिराजा द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर वैद्य गगन अरोड़ा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका मुख्य ध्येय है।
इस अवसर पर डॉ. रोहित मोंगा, डॉ. राकेश कटारिया, डॉ. मीना बुद्धिराजा, डॉ. तरुण शर्मा, श्री संजीव कुमार गर्ग, डॉ. नीरू शर्मा, डॉ. यश, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रुबीना सचदेवा, डॉ. सीमा कटारिया, डॉ. अमनदीप कौर, श्री कुलदीप सिंह, श्री दिलप्रीत, श्री गुरमेल सिंह, उप-वैद्य हरप्रीत सिंह, उप-वैद्य गगन गुलाटी, उप-वैद्य सरबजीत सिंह, उप-वैद्य हरदीप कौर, उप-वैद्य सुखजिंदर सिंह, उप-वैद्य बलविंदर सिंह, मैडम हरमेल कौर, मैडम दीपिका खोसला, राजवीर कौर, जीवनज्योती, गुरप्रीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, बलदेव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🌿 AYURVEDA DAY CELEBRATION 🌿
NIMA – Faridkot Branch organised a special lecture today as part of the Ayurveda Day Celebration.
🎙️ Special Lecture by
Dr. Princy Arora, B.A.M.S.
Ayurveda Expert
📚 Topic:
Ritucharya & the Ongoing Sharad Ritu
Pathya–Apathya (Do’s & Don’ts) for Healthy Living
Dr. Princy Arora delivered an insightful lecture on the Ayurvedic principles of Ritucharya, with special emphasis on the ongoing Sharad Ritu (Autumn Season). She discussed the importance of seasonal diet and lifestyle, Pathya–Apathya, and practical Ayurvedic measures for maintaining health and preventing seasonal disorders.
🌱 The session was informative and engaging, highlighting the timeless wisdom of Ayurveda and the importance of adapting our diet and lifestyle according to the changing seasons.
🙏 Heartfelt thanks to NIMA – Faridkot Branch for organising this meaningful and informative session.
Happy Ayurveda Day! 🌿
Category
Website
Address
Muktsar Road
Kotkapura
151204
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when A&D Pharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.