Today News Aap Tak

Today News Aap Tak

Share

सच्ची, तेज़ और ज़मीनी खबरें
Breaking | Ground Report | Public Issues
Follow करें – सच सबसे पहले

Photos from Today News Aap Tak 's post 30/08/2026

स्टील कंज्यूमर फोरम में सदस्य बनाए जाने पर रेणु चावला ने जताया आभार

चंडीगढ़। स्टील कंज्यूमर फोरम में रेणु चावला को सदस्य बनाए जाने पर उन्होंने फोरम की चेयरपर्सन अर्पिता बंसल एवं भावना बजाज एडवोकेट का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

रेणु चावला ने कहा कि फोरम से जुड़कर उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने अर्पिता बंसल एवं भावना बजाज एडवोकेट का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगी।

Today News Aap Tak की ओर से रेणु चावला को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🙏

28/08/2026

🚩 जय श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज!
अंचला चौक युवा क्लब की ओर से 29 अगस्त को आयोजित है बाबा गोगा जी महाराज का विशाल जागरण एवं भंडारा।
भंडारा शाम 6 बजे और जागरण रात्रि 9 बजे से प्रातः 4 बजे तक होगा।
आप सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
आइए, बाबा गोगा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। जय गोगा जी महाराज! 🙏🚩

09/07/2026

गिरते समाज में मौत भी मरती जा रही है आज हमारे एक खास दोस्त का फोन आया कि भाईसाब कहां हो मैने कहा भाई साब मेरे भांजे की अचानक मृत्यु हो गई उमर महज 19 साल थी उसने आगे से कहा ok और उसके बाद कुछ नहीं पूछा कि क्यों और कैसे ? रिश्ते अपनी मौत मर गए आज कल

09/07/2026
Photos from Today News Aap Tak 's post 28/06/2026

कश्यप राजपूत भवन कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

प्रदेश के 230 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,21 लाख रुपए की की घोषणा

विधायक रामकुमार कश्यप,पूर्वमंत्री सुभाष सुधा और चेयरमैन सुभाष कलसाना भी रहे उपस्थित

कुरुक्षेत्र। कश्यप राजपूत भवन, कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रदेश से 230 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा तथा चेयरमैन सुभाष कलसाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके शिक्षित और संस्कारित युवा होते हैं। जो समाज अपनी नई पीढ़ी की शिक्षा पर ध्यान देता है, वही भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा, युवाओं और सामाजिक संगठनों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कश्यप राजपूत भवन द्वारा शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भवन के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।और जो मांगे समाज के द्वारा रखी गई है उनको भी पूरा करने का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कश्यप राजपूत सभा 25 के प्रधान राजबीर कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कश्यप राजपूत भवन पिछले 46 वर्षों से समाज को एकजुट करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके मेधावी विद्यार्थी हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा, संगठन और संस्कार को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि समाज की नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कारों और संस्कृति से भी जोड़ना आवश्यक है।

इस अवसर पर विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन समाज की एकता, शिक्षा और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

26/06/2026

कश्यप राजपूत भवन कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस पर 28 जून को होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मनित

कुरुक्षेत्र, 27 जून 2026 ( ) ! कश्यप राजपूत भवन, कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 जून को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मैं उनके साथ वशिष्ठ अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप, चेयरमैन सुभाष कलसाना,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी कश्यप राजपूत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कश्यप राजपूत सभा 25 के प्रधान एडवोकेट राजबीर कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

प्रधान राजबीर कश्यप ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विकास, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही समाज के उत्थान के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी।

आयोजकों ने कश्यप राजपूत समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि यह समारोह समाज की एकता, शिक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।इस मौके पर उप प्रधान रामलाल सिरसल, महासचिव संजीव कुमार कश्यप,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देशराज कश्यप,सदस्य प्रदीप कश्यप,सदस्य विक्रम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Mobile uploads 17/05/2026
Photos from Today News Aap Tak 's post 17/05/2026
Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Kurukshetra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Kurukshetra,haryana
Kurukshetra
136118