AD Hukumati Sach
News page
Ankur gaur
16/06/2026
कोतवाली गोला गोकर्णनाथ
जिला लखीमपुर खीरी
यूपी की घटना
03/06/2026
ऐसे होते हैं जिम्मेदार अधिकारी
लखीमपुर खीरी।जनपद की एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने एक माह से अधिक समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
25/05/2026
25/05/2026
लापरवाह सरकारी मिशनरी
गोला गोकरणनाथ के निकट अलीगंज गोला मार्ग के मध्य जंगल के बीच (कैलेदाह सिद्ध बाबा) के स्थान पर भंडारे के दौरन कीर्तन भजन करते भक्त गण
उत्तराखंड-हरिद्वार के बुग्गावाला थाने में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून के तहत देश का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला ट्रिपल तलाक, हलाला और दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नए कानून के प्रावधानों के तहत जांच शुरू कर दी है।
जय हिंद
हर नागरिक को डीएम साहब से सीख लेनी चाहिए
बाराबंकी । जनपद के DM ईशान प्रताप सिंह आज घर से दफ्तर पैदल पहुंचे। उनके साथ ADM भी थे। पीएम मोदी ने डीजल पेट्रोल की खपत को कम करने की अपील की थी।
"डीएम साहब का अच्छा प्रयास है, छोटे प्रयास का असर बड़ा होता है" हर अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक को यह प्रयास करना ही चाहिए।
*एकीकृत बागवानी विकास योजना का किसान उठायें लाभ*
*लखीमपुर खीरी*। जनपद में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना 2025-26 के तहत जनपद में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।जनपद के ब्लाक पसगवां के ग्राम मानाखेड़ा निवासी मनु यादव और पार्थ सारथी ने स्थापित पालीहाउस स्ट्रक्चर अब किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है। निदेशालय उद्यान, लखनऊ से स्वीकृति मिलने के बाद निर्मित इस स्ट्रक्चर में खीरा फसल का सफल उत्पादन किया गया है। और
इस परियोजना का भौतिक सत्यापन उपनिदेशक उद्यान, लखनऊ मंडल, जिला उद्यान अधिकारी खीरी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञों की टीम ने संयुक्त रूप से किया। टीम में वैज्ञानिक आदर्श देश दीपक मिश्रा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अनिल वर्मा, कनिष्ठ सहायक शोभित कुमार श्रीवास्तव सहित एग्रीप्लास्ट संस्था के एग्रोनॉमिस्ट और इंजीनियर भी शामिल रहे। मौके पर संबंधित लाभार्थियों की उपस्थिति में स्ट्रक्चर की गुणवत्ता और उत्पादन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। इस तकनीक में विशेषज्ञों ने पाया कि पालीहाउस में उगाई गई खीरा फसल न केवल गुणवत्तापूर्ण है, बल्कि मौसम के विपरीत समय में उत्पादन होने के कारण बाजार में बेहतर दाम भी दिला रही है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि संरक्षित खेती अपनाकर किसान कम क्षेत्र में अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।जनपद
उद्यान विभाग ने जनपद के सभी कृषकों से अपील की है कि वर्ष 2026-27 में एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत पालीहाउस और शेडनेट हाउस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के सात पंजीकरण करना अनिवार्य है।
एसडीएम का पेशकार रिश्वत के आरोप में गया जेल
15-04-2026
सीतापुर - एसडीएम का पेशकार अनुपम श्रीवास्तव एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, आरोप है कि दाखिल खारिज में लगी आपत्ति के निस्तारण के नाम पर किसान से रिश्वत ली गई
कार्रवाई के दौरान टीम ने पब्लिक के सामने पेशकार की उंगलियां पानी में डलवाईं, जिनके डूबते ही पानी गुलाबी हो गया, इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
City
Lakhimpur
262701