Ezaj Offici
digital creater and social activist
14/05/2026
#पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 में मो. एज़ाज़ अख़्तर ने किया टॉप
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत बैरा निवासी मो. एज़ाज़ अख़्तर ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने जूलॉजी (Zoology) विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।मो. एज़ाज़ अख़्तर, पिता मो. शमीम अख़्तर, ग्राम-सुरियाही, वार्ड संख्या-04, पोस्ट-बैरा, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी (बिहार) के निवासी हैं।उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।एज़ाज़ की सफलता पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
09/01/2026
I've just reached 100 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one of you. 🙏🤗🎉
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: 23 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के आलेख्य का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक जनसामान्य द्वारा किया जा सकेगा। इस अवधि के दौरान मतदाता अपने नाम, विवरण अथवा अन्य त्रुटियों की जांच कर सकेंगे और आवश्यक सुधार के लिए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
दावा–आपत्ति की प्रक्रिया
निरीक्षण अवधि के दौरान नियुक्त कर्मचारी द्वारा निम्न प्रपत्रों पर दावा/आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी—
* प्रपत्र–2: नाम जोड़ने / परिवर्धन हेतु
* प्रपत्र–3: विवरण में संशोधन हेतु
* प्रपत्र–4: नाम विलोपन या सम्मिलित नाम पर आपत्ति हेतु
इसके साथ ही 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
नि:शुल्क निरीक्षण की व्यवस्था
अनंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रति संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में 24 से 30 दिसंबर तक नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
निस्तारण की समय-सीमा
प्राप्त सभी दावा और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक संबंधित उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवश्य निरीक्षण करें, ताकि पंचायत चुनाव में हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित किया जा सके।
26/11/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jaynagar
Madhubani
847226